सांसद अनुराग शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर झाँसी-ललितपुर की रेल परियोजनाओं को गति देने का किया आग्रह झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ माननीय सांसद अनुराग शर्मा ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद जी ने संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान सांसद अनुराग शर्मा ने झाँसी शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हसारी रोड पर फोर-लेन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराया कि हसारी क्षेत्र में जाम की समस्या से जनता को काफी कठिनाई होती है, अतः इस प्रोजेक्ट की जल्द वित्तीय स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू करना नितांत आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने ललितपुर की रेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से वहां 'कोच वाशिंग पिट लाइन' की स्थापना की मांग की ताकि ट्रेनों की साफ-सफाई और रखरखाव स्थानीय स्तर पर बेहतर ढंग से हो सके। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए सांसद ने विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के विषय में भी रेल मंत्री से सार्थक वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी प्राथमिकता है और वह जनता की सुख-सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुरैना लोकसभा के सांसद शिव मंगल सिंह तोमर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रेल मंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

- वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को ऐतिहासिक बनायें: अपर जिला जज 22 फरवरी को दीनदयाल सभागार में होगा मेगा विधिक सेवा शिविर का भव्य आयोजन* विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाॅल लगाकर दी जायेगी जानकारी न्याय और प्रशासन का उद्देश्य जनसेवा, समन्वय से पात्रों तक पहुँचाएं सरकारी योजनाएँ झाँसी: माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी श्रीमती कमलेश कच्छल के कुशल मार्गदर्शन में आगामी 22 फरवरी 2026 को ‘‘वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’’ के सफल आयोजन एवं रूपरेखा तैयार करने हेतु आज विकास भवन सभागार में जिले के समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। अपर जिला जज/नोडल अधिकारी श्री शरद कुमार चौधरी ने अवगत कराया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 22 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को ऐतिहासिक बनायें। मेगा विधिक सेवा शिविर का भव्य आयोजन दीनदयाल सभागार में होगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा आमजनमानस के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाॅल लगाकर जानकारी प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को मौके पर लाभ प्रदान कर लाभान्वित किया जायेगा।1
- gadiyon ko bahut problem ho rahi hai1
- झांसी सार्वजनिक जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹3080 नकद बरामद झांसी। थाना उल्दन पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹3080 नकद, ताश की 52 गड्डियां व जुआ सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र पटेल, राहुल पटेल, नीरज कुमार पटेल, खलील रजक और नंदकिशोर कुशवाहा शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।1
- झाँसी मे सर्राफा कारोबारी के यहा 65 लाख की चोरी करने वाले पति पत्नी गिरफ्तार,, 20 साल पुराना नौकर निकला चोर.1
- Post by Deeraj Singh2
- झाँसी जिले तहसील टहरौली क्षेत्र के टोडी फतेहपुर मंडल में माननीय जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल जी के द्वारा एस आई आर द्वितीय चरण में रेवन पंडवाहा, बड़वार, भसनेह, सभी बूथों पर जा कर बी एल ओ से अभी तक की सभी फॉर्म की जानकारी ली साथ में मण्डल से संजय गुप्ता, हाकिम सिंह चौहान, सुशीलश्रीवास सुनील लोधी, बंकापहाडी शक्ति केन्द्र संयोजक विजय त्रिपाठी,भसनेह शक्ति केन्द्र संयोजक पबन आर्य एवं भूपेन्द्र बुंदेला, मयंक मिश्रा बी के पटेल, मानवेंद्र पटेल, गौरव कौशिक लोकेन्द्र,k k भाई मनोज कुमार, रविकांत आर्य जयप्रकाश पाल ,अनीस खान एवं प्रधानाध्यापक राजकुमार झां अध्यापक सोनकिया जी राजू गुप्ता बीलओ जितेन्द्र गुप्ता. बृजेंद्र गुप्ता. शान्तनु पटेल मौजूद रहे1
- झाँसी में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता हुई. देखिए, हाईवे पर कैसे दौड़ी बैलगाड़ी हाइवे पर सरपट दौड़े बैल यहां हुई सबसे अनोखी रेस जो कि बुंदेलखंड की सबसे अनोखी है।1
- 🚨 झांसी तेज रफ्तार कार ने तीन मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, सफाई कर्मचारी गंभीर घायल — झांसी रेफर बंगरा (झांसी): बंगरा कस्बे में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फोर लाइन हाईवे पर गौशाला के पास तेज रफ्तार से आ रही एक फोर व्हीलर कार अनियंत्रित होकर एक साथ तीन मोटरसाइकिलों से जा टकराई। इस भीषण सड़क हादसे में थाना उल्दन क्षेत्र के ग्राम बगरोनी निवासी सफाई कर्मचारी भ्रषभान वंशकार पुत्र करी वंशकार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी दूल्हा रोहित साहू पुत्र दयाराम साहू चला रहा था, जो अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ हत्था लगाने के लिए हरपालपुर स्थित अपने पैतृक गांव जा रहा था। इसी दौरान बंगरा क्षेत्र में फोर लाइन हाईवे पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने चल रही तीन दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मगरवारा निवासी कैलाश गिरी, जो इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रहे थे, उनकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि अन्य वाहन सवारों को गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना की सूचना मिलते ही थाना उल्दन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक कार्रवाई के बाद दूल्हा-दुल्हन बंगरा से ही एक निजी वाहन की व्यवस्था कर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।3
- Live Reporting - योगी सरकार के बजट पर झाँसी वासियों की प्रतिक्रिया1