वार्ड नं 4 में धराशायी निर्माणाधीन मकान को देखने पहुंचे नगर परिषद अध्यक्ष नप अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने मानवीय संवेदना, पीड़ित को दी 5 हजार की सहायता पत्रकार के के शर्मा भितरवार। बीते रोज रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक 4 में वेयरहाउस के सामने स्थित एक निर्माणाधीन मकान की छत (फरसी) अचानक टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर बैठे हुए थे, जिससे एक बड़ी अनहोनी घटना या बड़ा हादसा घटित होने से टल गया। यदि उस समय परिवार के लोग मकान के अंदर होते तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही रविवार की सुबह नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित मकान मालिक से बातचीत कर घटना की जानकारी ली तथा अपनी ओर से तत्काल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। अध्यक्ष श्री अग्रवाल के द्वारा की गई इस मदद से पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिली। इस दौरान अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने कहा कि नगर परिषद की ओर से भी शासन के नियमानुसार जो भी सहायता या मदद संभव होगी, वह पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी।बताया जा रहा है कि उक्त निर्माणाधीन मकान में ही परिवार निवास कर रहा था और मकान का निर्माण कार्य जारी था। अचानक छत गिरने से घर में रखे कुछ सामान को भी नुकसान पहुंचा है। नगर परिषद अध्यक्ष श्री अग्रवाल के द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और त्वरित सहायता की नगरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

- पूर्व केंद्रीय मंत्री कै. श्रीमंत महाराज माधवराव सिंधिया जी की 81वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ आयोजित..... इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल जी तथा विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री श्री जवाहर प्रजापति जी उपस्थित ,विद्यालय के प्रांसिपल जी,महेंद्र अग्रवालजी,खेड़कर जी,मजूमदार जी, सभी स्कूल शिक्षक गण बीजेपी पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहें कार्यक्रम में सर्वप्रथम कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात पार्षद श्री अनिल सांखला इस पावन अवसर पर महारुद्र मंडल स्कूल एवं कन्या विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु पार्षद निधि से वॉटर कूलर भेंट किए गए।1
- China ने ऐसा क्या किया,जो भूटान में इंडियन आर्मी को जाना पड़ा?🤔#khansir #khansirpatna #facts.1
- Post by Deepak Journalist1
- Post by विकास वर्मा1
- Post by SK NEWS 911
- Post by Lakshya News tv1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश कल 11 मार्च को आजाद समाज पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य दामोदर यादव गोराघाट से करेंगे संकल्प यात्रा का शुभारंभ, वही कल 4:00 पहुंचेगी डबरा जहां सभा को करेंगे संबोधित , इस यात्रा में भीम आर्मी के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होने की संभावना, यात्री विश्राम होगा डबरा में 12 तारीख को ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी संकल्प यात्रा ।2
- बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था 14 वां नारी शक्ति सम्मान समारोह एव होली मिलन समारोह संपन्न1