logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड पर गरमाई सियासत, वायरल लेटर पर मेयर और सांसद भिड़े l धनबाद : धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड ने सियासी भूचाल ला दिया है. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले डीजीपी को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और ढुल्लू महतो के कथित संबंधों की जांच की मांग की गई थी. इस लेटर के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. मामले में मेयर संजीव सिंह ने सांसद ढुल्लू महतो को आड़े हाथ लिया. इसके बाद सांसद ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और सीबीआई जांच की भी मांग की. *घर में घुसकर हत्याकांड को दिया था अंजाम* धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर के भीतर इस हत्या को अंजाम दिया गया था. जब शुभम यादव दादा-दादी के साथ मौजूद था, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम, संजीव सिंह के करीबी माने जाते थे और जनता श्रमिक संघ से जुड़े हुए थे. *विदेश से चल रहा है पूरा नेटवर्क* मामले में नया मोड़ तब आया, जब कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार सूफी उर्फ मेजर ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कबूल किया कि शुभम की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर करवाई गई थी. साथ ही बताया कि कोयलांचल में रंगदारी और शूटरों का पूरा नेटवर्क सक्रिय था. इस सिंडिकेट का संचालन विदेश से किया जा रहा था. *मेयर के सवाल पर सांसद का पलटवार* इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीति भी गरमा गई है. मेयर संजीव सिंह ने वायरल पत्र का हवाला देते हुए बाघमारा क्षेत्र में 'आतंक राज' का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, सांसद ढुल्लू महतो ने पलटवार करते हुए कहा कि कोयलांचल में रंगदारी और गुंडागर्दी की जड़ें किसने जमाईं, यह सबको पता है. उन्होंने भी मामले की CBI जांच की मांग उठाई. सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस हत्याकांड ने फिर से गैंगवार और अपराध की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. इलाके में फिलहाल भय और आक्रोश का माहौल है. आम जनता की नजरें अब जांच एजेंसी पर टिकी हैं.

6 hrs ago
user_Sheikh Nazim
Sheikh Nazim
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•

  • user_Surai Kisku
    Surai Kisku
    Dumka, Jharkhand
    😂
    1 hr ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • तोपचांची. प्रखण्ड के चैताग्राम पंचायत के टोला केंदटांड़ में इस भीषण गर्मी में यहाँ के ग्रामीण पेयजल की भारी किल्ल्त से जूझ रहे हैं. बताते चले की सुबह होते ही यहाँ के ग्रामीण डेगची बाल्टी लेकर पानी इक तलाश में निकल पड़ते हैं. पानी के लिए ग्रामीणों को दूर -दूर तक भटकना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार उन्हें पीने के पानी के लिए जमुनिया नदी या फिर जोरिया में चूआं खोद कर अपनी प्यास बुझाने पर मजबूर होना पड़ा रहा है. गांव के पूर्व उप मुखिया फरकेश्वर महतो ने बताया कि चैता ग्राम पंचायत में ग्रामीण जलापूर्ति योजना है परंतु उसका लाभ केंदटांड टोला के ग्रामीणों क़ो नहीं मिल पा रहा है. केंदटांड़ टोला में जोरिया के समीप एक चापाकल मे जल मीनार लगा है जो पिछले दो वर्षो से खराब पड़ा है. कोई इसकी सुधि लेने वाला नहीं है. तोपचांची ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, प्रखण्ड पदाधिकारी इस ज्वलंत समस्या पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं. जिस कारण इस भीषण गर्मी में लोगो क़ो परेशानी बढ़ी है.
    1
    तोपचांची. प्रखण्ड के चैताग्राम पंचायत के टोला केंदटांड़ में इस भीषण गर्मी में यहाँ के ग्रामीण पेयजल की भारी किल्ल्त से जूझ रहे हैं. बताते चले की सुबह होते ही यहाँ के ग्रामीण डेगची बाल्टी लेकर पानी इक तलाश में निकल पड़ते हैं. पानी के लिए ग्रामीणों को दूर -दूर तक भटकना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार उन्हें पीने के पानी के लिए जमुनिया नदी या फिर जोरिया में चूआं खोद कर अपनी प्यास बुझाने पर मजबूर होना पड़ा रहा है. गांव के पूर्व उप मुखिया फरकेश्वर महतो ने बताया कि चैता ग्राम पंचायत में ग्रामीण जलापूर्ति योजना है परंतु उसका लाभ केंदटांड टोला के ग्रामीणों क़ो नहीं मिल पा रहा है. केंदटांड़ टोला में जोरिया के समीप एक चापाकल मे जल मीनार  लगा है जो पिछले दो वर्षो से खराब पड़ा है. कोई इसकी सुधि लेने वाला नहीं है. तोपचांची ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, प्रखण्ड पदाधिकारी इस ज्वलंत समस्या पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं. जिस कारण इस भीषण गर्मी में लोगो क़ो परेशानी बढ़ी है.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by संतोष कुमार दे
    1
    Post by संतोष कुमार दे
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    3
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by Sandeep Dutta
    1
    Post by Sandeep Dutta
    user_Sandeep Dutta
    Sandeep Dutta
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by JMM yuwa Neta imran Ansari
    1
    Post by JMM yuwa Neta imran Ansari
    user_JMM yuwa Neta imran Ansari
    JMM yuwa Neta imran Ansari
    गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • शिक्षिका भावना चौहान ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं दिया जाएगा, तब तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा।
    1
    शिक्षिका भावना चौहान ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं दिया जाएगा, तब तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा।
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • कतरास. कतरास के राजबाड़ी रोड स्थित बाउरी टोला में मंगलवार को एक आवास में आग लगने की घटना से यहाँ काफ़ी अफरा -तफरी का माहौल रहा. बताते चले की राजबाड़ी के इस व्यस्त इलाके में आग लगने की घटना के बाद इसे बुझाने के लिए लोगो कों काफ़ी मशक्क़त का सामना करना पड़ा. आग यहाँ के धर्मा गोप के आवास में लगी. संभवत : आग शॉर्ट सर्किट से लगी. आग लगने की घटना के यहाँ अफरा तफरी मची रही. मौके पर पहुंची कतरास पुलिस एवं स्थानीय निवासियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया. मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल भी पहुंची. आग लगने से घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया.
    1
    कतरास. कतरास के राजबाड़ी रोड स्थित बाउरी टोला में मंगलवार को एक आवास में आग लगने की घटना से यहाँ काफ़ी अफरा -तफरी का माहौल रहा. बताते चले की राजबाड़ी के इस व्यस्त इलाके में आग लगने की घटना के बाद इसे बुझाने के लिए लोगो कों काफ़ी मशक्क़त का सामना करना पड़ा. आग यहाँ के धर्मा गोप के आवास में लगी. संभवत : आग शॉर्ट सर्किट से लगी. आग लगने की घटना के यहाँ अफरा तफरी मची रही. मौके पर पहुंची कतरास पुलिस एवं स्थानीय निवासियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया. मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल भी पहुंची. आग लगने से घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.