Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय राष्ट्रीय पार्टी चीफ आरपी मौर्य जी प्रयाग में भव्य रैली और जनसभा
विनोद मौर्य BRP गोरखपुर
भारतीय राष्ट्रीय पार्टी चीफ आरपी मौर्य जी प्रयाग में भव्य रैली और जनसभा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- पितामह के सामने कोई खड़ा होने वाला नहीं था,,,, तब भी सिखंडी को सामने किया गया, आज भी वही हाल है एक सिखंडी दूसरे सिखंडी को 👇🏻1
- पूर्व विधायक पर एफआईआर संख्या 0106/15.03.2026 के तहत बीएनएस की धारा 351 (3) में मुकदमा दर्ज। बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक महेश उमर ने चिल्लूपार के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी से अपनी जान का खतरा बताते हुये बड़हलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व विधायक पर एफआईआर संख्या 0106/15.03.2026 के तहत बीएनएस की धारा 351 (3) में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महेश उमर ने जानकारी दी है कि नगर पंचायत बड़हलगंज में हो रहे लगातार विकास के क्रम में कर्मचारियों द्वारा लगाए जा रहे शिलापट्ट में से एक शिलापट्ट कर्मचारी द्वारा भूलवश एक ऐसी जगह पर लग गया जिस सड़क को मेरे बाबा स्व. विश्वनाथ उमर ने लगभग 60 वर्ष पहले बनवाया था। उसी सड़क का मेरे बाबा के नाम पर नामकरण 35 साल पहले तत्कालीन विधायक हरिशंकर तिवारी ने किया था। उसी 35 वर्ष पुराने शिलापट्ट पर नए कार्य का शिलापट्ट लग गया था, जैसे ही हमें जानकारी हुई नए शिलापट्ट को तत्काल उसके निर्धारित स्थान पर लगवा दिया गया और पुराने लगे शिलापट्ट की साफ सफाई कर दी गई। इस घटना के एक दिन बाद मेरे मोबाइल पर तीन बार अज्ञात नम्बर से तब कॉल आई, जब मैं चिल्लूपार में पितरों की तृप्ति के लिए होने जा रहे रुद्र महायज्ञ की तैयारी में व्यस्त था। बार बार काल आने पर हमने कॉल बैक किया तो पता लगा उधर से चिल्लूपार के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी बोल रहे हैं। उन्होंने पूछा कस्बे में यह क्या हो रहा है, मैने उनसे क्षमा मांगते हुए बताया कि विधायक जी वह हमारे एक कर्मचारी की गलती से भूलवश कही और लगने वाला पत्थर उस पुराने पत्थर पर लगा दिया गया जानकारी मिलते ही मैने उसे हटवा कर सही स्थान पर लगवा दिया और आपके पिता जी का पत्थर पूरी तरह से सुरक्षित है उसकी साफ सफाई भी करवा दी गई है। मगर मेरे द्वारा लगातार सम्मान के साथ उनसे बात करने के बावजूद उनकी तरफ से अशिष्ट और आक्रामक शैली में धमकियां दी जाने लगी। मैने प्रतिकार किया कि विधायक जी आपको इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, तो उन्होंने कहा तुम जानते नहीं कि मैं कौन हूं, तुम्हारी हैसियत मेरे सामने कुछ नहीं है मैं तुम्हे कभी भी ठीक कर सकता हूं। तब मैने उनसे कहा विधायक जी मै बड़हलगंज में हूं आप आइए आप हमें ठीक कर दीजिए, तब उन्होंने धमकाते हुए काफी आक्रोश में कहा तुम जहां हो वहीं रुको मैं वही आकर तुम्हे ठीक करता हूं, मुझे अच्छे से ठीक करना आता है। उसके कुछ ही देर बाद वह दल बल के साथ बड़हलगंज आ भी गए और मेरे नगर पंचायत कार्यालय के सामने करीब चार घंटे तक बैठे रहे। महेश उमर ने मीडिया को बताया चूंकि विनय शंकर तिवारी और उनका परिवार अपराधी और माफिया प्रवृति का परिवार है। इनके परिवार व इनके लोगों के ऊपर अनेक आपराधिक कृत्य के इल्ज़ाम हैं, यह स्वयं अभी सीबीआई और ईडी की कार्यवाही में जेल से छूट कर आए हैं और मै इनके राजनैतिक प्रतिद्वंदी चिल्लुपार के विधायक राजेश त्रिपाठी का प्रबल और खुला समर्थक हूं। इनके लोग विधायक राजेश त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर अक्सर धमकियां व गालियां देते रहते हैं मैं उसका प्रतीकार करता रहता हूं। विनय शंकर तिवारी और उनके लोग विधायक जी पर दो दो बार हत्या और चरित्रहनन का प्रयास कर चुके है। ऐसे में उनकी आपराधिक व दबंग छवि को देखते हुए "मुझे ठीक कर देने की उनकी धमकी को मैं पूर्व विधायक द्वारा अपनी हत्या की आशंका मानता हूं" विनय शंकर तिवारी या उनके दबंग लोग मेरे या मेरे परिवार के साथ कोई भी अनहोनी घटना कर सकते हैं। मैं आप सभी मीडिया के साथियों के माध्यम से आम जनता और सरकार के जिम्मेदार लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहा हूं कि विनय शंकर तिवारी या उनके लोगों से मुझे व मेरे परिवार के लोगों को जान खतरा है। मेरे या मेरे परिवार के ऊपर किसी भी तरह की अनहोनी होने पर उसकी पूरी जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की होगी। मैं धमकी भरा ऑडियो भी आप सभी को प्रेषित कर रहा हूं।1
- Post by Abc Hindustan1
- गोरखपुर में मासूम की संदिग्ध मौत, किशोर पर हत्या का आरोप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 9 साल के मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस मामले में 15 वर्षीय किशोर पर बच्चे को डुबोकर मारने का आरोप लगा है। घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर रेलवे लाइन के पास की है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे तालाब में बच्चे का शव उतराता मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान मोमिनुल इस्लाम (9) के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक किशोर ने उसे तालाब में डुबोकर मार डाला। दोनों परिवार मूल रूप से असम के बारपेटा जिले के रहने वाले हैं और यहां रेलवे लाइन के किनारे रहकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1
- मुन्नाभाई निकला रे! ऋषिकेश एम्स में आज डाक्टरों का एग्जाम था. परीक्षा देने आये MBBS छात्रों की चैकिंग की गयी. एक "मुन्ना भाई" अपने पादुका (क्राक्स) में मोबाइल फोन छुपाकर लाये थे. चैकिंग कर रहे गार्ड के मैडल डिटेक्टर लगाते है मोबाइल बोल उठा.1
- जब तक राजकुमार चौहान के हत्यारों को पकड़ नहीं लिया जाता है तब तक इनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1