महरौनी BRC की बदहाली से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल जलभराव और कीचड़ से मुख्य द्वार तक पहुंचना मुश्किल, मासूम बच्चों को भी परेशानी महरौनी (ललितपुर)। महरौनी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) की बदहाल तस्वीरें शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं। BRC के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील है, जबकि परिसर के भीतर बारिश का पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल बना हुआ है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि BRC परिसर में संचालित विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे भी इसी जलभराव और कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। इससे बच्चों के फिसलने, चोटिल होने तथा गंदे पानी से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। शिक्षकों का कहना है कि ग्रामीण विद्यालयों में अव्यवस्था मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है, लेकिन शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय केंद्र की यह स्थिति जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। शिक्षकों ने BRC परिसर में जलनिकासी और आवागमन की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
महरौनी BRC की बदहाली से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल जलभराव और कीचड़ से मुख्य द्वार तक पहुंचना मुश्किल, मासूम बच्चों को भी परेशानी महरौनी (ललितपुर)। महरौनी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) की बदहाल तस्वीरें शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं। BRC के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील है, जबकि परिसर के भीतर बारिश का पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल बना हुआ है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि BRC परिसर में संचालित विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे भी इसी जलभराव और कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। इससे बच्चों के फिसलने, चोटिल होने तथा गंदे पानी से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। शिक्षकों का कहना है कि ग्रामीण विद्यालयों में अव्यवस्था मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है, लेकिन शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय केंद्र की यह स्थिति जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। शिक्षकों ने BRC परिसर में जलनिकासी और आवागमन की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
- कुम्हेड़ी में ईद मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश पत्रकार अरविन्द कुमार पटेल, की रिपोर्ट ललितपुर, जनपद के तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान माहौल मोहब्बत, अमन और भाईचारे के संदेश से सराबोर रहा। ग्रामीणों ने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ की दिली मुबारकबाद दी गई। लोगों ने समाज में मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने तथा अमन-चैन और एकता कायम रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रकाश नारायण निरंजन, पूर्व ग्राम प्रधान संतोष कुमार निरंजन, पंडित प्रमोद कुमार सिरौटिया, पंडित अनुज तिवारी, श्री राम निरंजन, सत्यांश जोशी, रविशंकर रजक, पुलिस चौकी इंचार्ज, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, हाजी साहब जुम्मन खां, हाजी साहब मोर खां, जनाब शहीद खान, जनाब बलि मुहम्मद, जनाब रमजानी, जनाब शहीद, जनाब कुन्नू साई, जनाब अलफ खां, जनाब शाहिद, जनाब पीर खां सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- रक्षाबंधन से पहले ललितपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, 40 किलो दूषित मिल्क केक कराया गया नष्ट रक्षाबंधन से पहले ललितपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, 40 किलो दूषित मिल्क केक कराया गया नष्ट1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्यूरेट न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल टीकमगढ़ 27 अगस्त टीकमगढ़ शहर के रेलवे स्टेशन पुल के पास सिद्धार्थ कंपनी की बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में ई रिक्शा में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ई रिक्शा चालक मोहित यादव ने बताया है कि झांसी से आ रही सिद्धार्थ बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है और बस का ड्राइवर मौके से भाग गया है।1
- भारी बारिश व जलभराव को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण टीकमगढ़ 27 अगस्त टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदी-नालों एवं पुलों पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने गुरुवार को हीरानगर बावरी पुल, दिगौड़ा में सरपट नाला व पूनोल नाले सहित विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर व एसपी ने मौके पर पहुंचकर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- झांसी से टीकमगढ़ आ रही बनमाली गुप्ता की सिद्धार्थ सिलीपर बस ने सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने ई रिकसा को मारी टक्कर महिला हुई घायल ड्राइवर हुआ फरार ड्राइवर का नाम मुबीन खान बताया जा रहा है झांसी से टीकमगढ़ आ रही बनमाली गुप्ता की सिद्धार्थ सिलीपर बस ने सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने ई रिकसा को मारी टक्कर महिला हुई घायल ड्राइवर हुआ फरार ड्राइवर का नाम मुबीन खान बताया जा रहा है1
- *ललितपुर के ग्राम सोंरई स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी, बैटरी और इनवर्टर ले गए चोर* *ललितपुर के ग्राम सोंरई स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी, बैटरी और इनवर्टर ले गए चोर* ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सोंरई स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर उपकेंद्र का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखी बैटरी व इनवर्टर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात सीएचओ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सीएचओ हेमंत सागर ग्राम प्रधान भगवानदास रजक के साथ मौके पर पहुंचे। उपकेंद्र के अंदर जांच करने पर बैटरी और इनवर्टर गायब मिले, जबकि अन्य सामान यथावत रखा हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 और थाना मड़ावरा पुलिस को दी गई। सीएचओ हेमंत सागर ने बताया कि आसपास के लोगों से उपकेंद्र का ताला टूटे होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखने पर चोरी की घटना सामने आई। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान भगवानदास रजक ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाई गई ईद मिलादुन्नबी, मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की पैदाइश का त्यौहार ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। सुबह बाद नमाज फज्र के सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया एवं जामा मस्जिद की मीनार पर इस्लामी परचम फहराया गया और रसूले खुदा की शान में मकतब के बच्चों द्वारा हमद व नात पढ़ी गई। परचम कुशाई के बाद बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई जो सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, बेरियर चौराहा होते हुये डाक बंगला स्थित बाबा मस्तानशाह की दरगाह पर पहुंची जहां बच्चों द्वारा सुंदर नग़मे सुनाये और फातिहा ख्वानी की गई। इस दौरान समाजसेवी युवाओं द्वारा जलसे में शामिल बच्चों को नाश्ता और मुँह मीठा कराकर त्यौहार की मुबारकबाद दी गई। दरगाह पर सलाम पेश करने के बाद कस्बे समेत देश दुनिया में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं अमन चैन की दुआएं मांगी गई। जलसे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा समेत तमाम पुलिसनबल मौजूद रहा। इस दौरान ग्राम साढ़ूमल, भौंटा, सतवांसा में भी जलसा ए मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पेश इमाम जामा मस्जिद अता-उस्समद, पेश इमाम सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद मोहम्मद आसिफ, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अहमद, यासीन खां मास्टर, मुजीम खां मास्टर, मुन्ना खां मास्टर, अब्दुल हमीद, जाकिर खां, शहवाज खान, फरियाद शाह, अजीज मुहम्मद, शहीद खां महरौनी, गुड्डू कादरी, बदरुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मकसूद खां, बाकिर खां, शराफत शाह, असगर खां, ईदमुबारक, सुबराती शाह, इस्लाम खां, आबिद खां, नज़्जू माते, टीम लब्बैक के रियाज खां, फारूक अली, इकलाख अहमद, शांतनु, आमिर अली आदि मौजूद रहे।4
- जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। पति ने दोनों को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मामले का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।1