logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर हजारीबाग विधायक कार्यालय में भव्य जश्न तुष्टिकरण की राजनीति पर निर्णायक विराम सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की नीति को जनसमर्थन मिला है - विधायक प्रदीप प्रसाद बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक सफलता पर हजारीबाग विधायक कार्यालय के समक्ष आतिशबाजी व मिठाई वितरण भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली प्रचंड जीत के बाद हजारीबाग में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इन चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि देशभर में जनता का विश्वास विकास, सुशासन और पारदर्शी नेतृत्व की ओर लगातार बढ़ रहा है। बंगाल में मिली उल्लेखनीय सफलता, असम में पुनः जनसमर्थन और पुडुचेरी में गठबंधन की निर्णायक जीत ने पार्टी की मजबूत पकड़ को दर्शाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद के जन सेवा कार्यालय के समक्ष भव्य जश्न का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरा परिसर होली और दीपावली जैसे उत्सव में तब्दील हो गया, जहां कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते नजर आए विधायक प्रदीप प्रसाद भी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और स्वयं मिठाई खिलाकर सभी के साथ इस जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और निरंतर किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने सकारात्मक, जवाबदेह और विकासोन्मुख राजनीति को स्वीकार करते हुए एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। पार्टी जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी। साथ ही कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति पर निर्णायक विराम सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की नीति को जनसमर्थन मिला है।

2 hrs ago
user_Abhay Kumar Singh
Abhay Kumar Singh
पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर हजारीबाग विधायक कार्यालय में भव्य जश्न तुष्टिकरण की राजनीति पर निर्णायक विराम सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की नीति को जनसमर्थन मिला है - विधायक प्रदीप प्रसाद बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक सफलता पर हजारीबाग विधायक कार्यालय के समक्ष आतिशबाजी व मिठाई वितरण भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली प्रचंड जीत के बाद हजारीबाग में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इन चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि देशभर में जनता का विश्वास विकास, सुशासन और पारदर्शी नेतृत्व की ओर लगातार बढ़ रहा है। बंगाल में मिली उल्लेखनीय सफलता, असम में पुनः जनसमर्थन और पुडुचेरी में गठबंधन की निर्णायक जीत ने पार्टी की मजबूत पकड़ को दर्शाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद के जन सेवा कार्यालय के समक्ष भव्य जश्न का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरा परिसर होली और दीपावली जैसे उत्सव में तब्दील हो गया, जहां कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते नजर आए विधायक प्रदीप प्रसाद भी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और स्वयं मिठाई खिलाकर सभी के साथ इस जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और निरंतर किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने सकारात्मक, जवाबदेह और विकासोन्मुख राजनीति को स्वीकार करते हुए एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। पार्टी जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी। साथ ही कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति पर निर्णायक विराम सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की नीति को जनसमर्थन मिला है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग से बड़ी खबर है। नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और साम्प्रदायिक पोस्ट के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आरोप है कि पूर्व महापौर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी और हितेश रंजन ने वार्ड 16 में स्लॉटर हाउस के लिए 5 करोड़ रुपये के फंड को लेकर झूठा दावा किया। महापौर ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जांच की मांग की है।
    1
    हजारीबाग से बड़ी खबर है। नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और साम्प्रदायिक पोस्ट के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आरोप है कि पूर्व महापौर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी और हितेश रंजन ने वार्ड 16 में स्लॉटर हाउस के लिए 5 करोड़ रुपये के फंड को लेकर झूठा दावा किया। महापौर ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जांच की मांग की है।
    user_Nitu kumari
    Nitu kumari
    After-school programme हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • -- 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद -- हजारीबाग।  हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में बीते 24 अप्रैल को बैंक आफ महाराष्ट्रा शाखा से लूटकांड की घटना में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले में हालिया आपराधिक घटनाओं के सफल अनुसंधान में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट एवं अन्य आपराधिक कांडों से जुड़े सामान भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में पंकज सिंह, मोहम्मद अफजल और सौरभ यादव शामिल हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दिनों क्षेत्र में हुई संगीन घटनाओं के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिससे अन्य लंबित मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और घटना के बाद विभिन्न जिलों एवं राज्यों में छिप जाता था। टीम द्वारा निरंतर निगरानी एवं साक्ष्य संकलन के बाद इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, वाहन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है, जिनकी जानकारी संबंधित थानों से प्राप्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इस अभियान में 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर बी 01 एफ एन 2024 और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। छापामारी अभियान में अमित आनन्द (भा०पु०से०), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग, अजीत कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही, हजारीबाग, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल, शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल, बिनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, बरही, सरोज कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण थाना, संचित कुमार, ओ०पी० प्रभारी, पदमा ओ०पी०, वेद प्रकाश पाण्डेय, ओ०पी० प्रभारी, पेलावल ओ०पी०, पु०अ०नि० गौतम कुमार, थाना प्रभारी, ईचाक थाना,  पंकज कुमार, ओ०पी० प्रभारी, बडाबाजार ओ०पी०, पु०अ०नि० संजय रत्ना, मुफ्फसिल थाना, पु०अ०नि० राजवल्लभ कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० मृत्युंजय कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुशील कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुरजीत चौधरी, बरही थाना, पु०अ०नि० सुमीत साव, बरही थाना, पु०अ०नि० नरेन्द्र कुमार पांडेय, बरही थाना सहित तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।
    1
    -- 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद
--
हजारीबाग।  हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में बीते 24 अप्रैल को बैंक आफ महाराष्ट्रा शाखा से लूटकांड की घटना में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले में हालिया आपराधिक घटनाओं के सफल अनुसंधान में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट एवं अन्य आपराधिक कांडों से जुड़े सामान भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में पंकज सिंह, मोहम्मद अफजल और सौरभ यादव शामिल हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दिनों क्षेत्र में हुई संगीन घटनाओं के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिससे अन्य लंबित मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और घटना के बाद विभिन्न जिलों एवं राज्यों में छिप जाता था। टीम द्वारा निरंतर निगरानी एवं साक्ष्य संकलन के बाद इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, वाहन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है, जिनकी जानकारी संबंधित थानों से प्राप्त की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
इस अभियान में 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर बी 01 एफ एन 2024 और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
छापामारी अभियान में अमित आनन्द (भा०पु०से०), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग, अजीत कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही, हजारीबाग, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल, शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल, बिनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, बरही, सरोज कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण थाना, संचित कुमार, ओ०पी० प्रभारी, पदमा ओ०पी०, वेद प्रकाश पाण्डेय, ओ०पी० प्रभारी, पेलावल ओ०पी०, पु०अ०नि० गौतम कुमार, थाना प्रभारी, ईचाक थाना,  पंकज कुमार, ओ०पी० प्रभारी, बडाबाजार ओ०पी०, पु०अ०नि० संजय रत्ना, मुफ्फसिल थाना, पु०अ०नि० राजवल्लभ कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० मृत्युंजय कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुशील कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुरजीत चौधरी, बरही थाना, पु०अ०नि० सुमीत साव, बरही थाना, पु०अ०नि० नरेन्द्र कुमार पांडेय, बरही थाना सहित तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    20 hrs ago
  • बरही बैंक डकैती लूट कांड का खुलासा, अंतर्राजिय गैंग के 3 लुटेरे गिरफ्तार, 20 लाख नकद और 912 ग्राम सोना समेत वारदात मे उपयुक्त स्कार्पियो और बाइक बरामद हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल 2026 को हुई बैंक ऑफ महाराष्ट्रा शाखा में लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों पंकज जो की सरगना है समेत सौरभ और अफ़ज़ल को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए 20 लाख रुपये नकद और 912.22 ग्राम सोना बरामद किया है। घटना के दिन करीब 3:15 बजे चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। अपराधियों ने बैंक से 4.22 लाख रुपये नकद और लगभग 3.987 किलोग्राम सोना लूट लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कर्मियों को स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर बाहर से ताला लगाकर दो मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान की और उनके भागने के रास्तों पर लगातार छापेमारी की। जांच के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो से रेकी किए जाने का खुलासा हुआ। इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची, जहां एसटीएफ के सहयोग से सारनाथ थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए आभूषणों के साथ-साथ गलाया गया सोना और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई दो पल्सर मोटरसाइकिल गया रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बरामद की जाएंगी। पुलिस अब इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।
    4
    बरही बैंक डकैती लूट कांड का खुलासा,  अंतर्राजिय गैंग के 3 लुटेरे  गिरफ्तार, 20 लाख नकद और 912 ग्राम सोना समेत वारदात मे उपयुक्त स्कार्पियो और बाइक बरामद 
हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल 2026 को हुई बैंक ऑफ महाराष्ट्रा शाखा में लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों पंकज जो की सरगना है समेत सौरभ और अफ़ज़ल को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए 20 लाख रुपये नकद और 912.22 ग्राम सोना बरामद किया है। घटना के दिन करीब 3:15 बजे चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। अपराधियों ने बैंक से 4.22 लाख रुपये नकद और लगभग 3.987 किलोग्राम सोना लूट लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कर्मियों को स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर बाहर से ताला लगाकर दो मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान की और उनके भागने के रास्तों पर लगातार छापेमारी की।
जांच के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो से रेकी किए जाने का खुलासा हुआ। इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची, जहां एसटीएफ के सहयोग से सारनाथ थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए आभूषणों के साथ-साथ गलाया गया सोना और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई दो पल्सर मोटरसाइकिल गया रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बरामद की जाएंगी। पुलिस अब इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 day ago
  • हजारीबाग के टाटीझरिया क्षेत्र अंतर्गत खैरा पंचायत के सिमरदाह गाँव में हुई दिल दहला देने वाली घटना को लेकर हजारीबाग युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे।* 35 वर्षीय गीता देवी, जो मजदूरी करने गई थीं, उनके साथ कथित रूप से दरिंदगी और मारपीट की गई। गंभीर हालत में उन्हें रिम्स रांची में भर्ती कराया गया, जहां 30 अप्रैल को उनकी दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। रिंकू कुमार ने पीड़ित परिवार एवं उनके बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान थाना प्रभारी से भी बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी ली थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि अभी तक परिवार के द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है उसके बाद टाटाझरिया थाना प्रभारी आज पीड़िता के घर गए थे।उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कार्रवाई कर रही है । रिंकु कुमार ने कहा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
    1
    हजारीबाग के टाटीझरिया क्षेत्र अंतर्गत खैरा पंचायत के सिमरदाह गाँव में हुई दिल दहला देने वाली घटना को लेकर हजारीबाग युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे।*
35 वर्षीय गीता देवी, जो मजदूरी करने गई थीं, उनके साथ कथित रूप से दरिंदगी और मारपीट की गई। गंभीर हालत में उन्हें रिम्स रांची में भर्ती कराया गया, जहां 30 अप्रैल को उनकी दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
रिंकू कुमार ने पीड़ित परिवार एवं उनके बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान थाना प्रभारी से भी बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी ली थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि अभी तक परिवार के द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है उसके बाद टाटाझरिया थाना प्रभारी आज पीड़िता के घर गए थे।उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कार्रवाई कर रही है ।
रिंकु कुमार ने कहा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
    user_Kumar Rinku
    Kumar Rinku
    दारू, हजारीबाग, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by Om Singh
    1
    Post by Om Singh
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    2 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    4 hrs ago
  • Post by Md Tazabul Ansari
    1
    Post by Md Tazabul Ansari
    user_Md Tazabul Ansari
    Md Tazabul Ansari
    चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by आशीष कुमार मुखर्जी
    1
    Post by आशीष कुमार मुखर्जी
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.