Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने पेश की देशभक्ति और सेवा की मिसाल#
ख़बर जंक्शन बरेली
आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने पेश की देशभक्ति और सेवा की मिसाल#
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया। समारोह में एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ-साथ समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सम्मानित होने वालों में अरुण फौजी, संजय शुक्ला, अशोक आहूजा, संजीव शर्मा उर्फ दद्दा, बनवारी लाल, आरेन्द्र मौर्य, अश्वनी ओवराय, जर्नादन आचार्य, डॉ. राकेश कश्यप, विश्वनाथ उर्फ मनोज भारती, विवेक शर्मा, विमल रेवाड़ी, केवलानंद गौड़, दुर्गेश गुप्ता, मुफ्ती सलीम नूरी, हाजी जावेद, डॉ. मेंहदी हसन, नासिर कुरैशी, अजमल नूरी, शमीम अहमद, कौसर अली, परवेज नूरी और हाफिज इकराम खां शामिल रहे। समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।4
- मौजम नगला खालसा में हरियाली तीज पर झूला कार्यक्रम, देवी-देवताओं के स्वरूपों ने मोहा मन मौजम नगला खालसा में हरियाली तीज पर झूला कार्यक्रम, देवी-देवताओं के स्वरूपों ने मोहा मन बरेली जनपद के नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौजम नगला खालसा स्थित भमसेन महाराज शिव मंदिर परिसर में शनिवार शाम 7:30 बजे सावन माह में हरियाली तीज के अवसर पर झूला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झूला देवी माता के स्वरूप के साथ दुर्गा माता और भगवान कृष्ण के स्वरूपों को झूले पर विराजमान कर झूला प्रारंभ किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हुए। महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और लोगों ने देवी-देवताओं के स्वरूपों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में संजू सिंह सहित गांव के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद माता रानी को हलवा-चना का भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ माता का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि सावन और हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।1
- सचिवालय और अमृत सरोवर पर शान से लहराया तिरंगा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत बल्लिया स्थित सचिवालय एवं अमृत सरोवर परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता तथा समाजसेवी रमेश देवल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमूल्य देन है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए गांव और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। समाजसेवी रमेश देवल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गौरव का पर्व है। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और लोगों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।3
- तिरंगा लहराया... राष्ट्रगान गूंजा... और देशभक्ति के रंग में रंग उठा बरेली पुलिस लाइन का परिसर! देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बरेली की रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।1
- डॉक्टर शादाब अंसारी मन्नत हॉस्पिटल दुनका की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं डॉक्टर शादाब अंसारी मन्नत हॉस्पिटल दुनका जिला बरेली की ओर से,समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस,सावन माह, रक्षाबंधनऔर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं, अपील। मुनासिब खर्चों में बेहतर इलाज के लिए एक बार सेवा का मौका अवश्य दें ।धन्यवाद1
- देवचरा सुनार गली ये देवचरा की सुनारों वाली गली है जिसमें एक ढेर महीने से पानी भरा पड़ा है यहां कोई सुनवाई नहीं है यहां का प्रधान मेवा राम1
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, शिवभक्त कांवड़ियों का किया स्वागत बरेली। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत क्योना शादीपुर के मजरा गंगापुर से गुरुवार को शिवभक्त कांवड़िये कछला से गंगाजल लेने के लिए कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए थे। शनिवार को गंगाजल लेकर वापस गांव पहुंचने पर समाजसेवी इंजी.आमिर खान ने अपने आवास पर शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करते हुए जलपान कराया। इस दौरान शिवभक्तों के प्रति सम्मान और सेवा भाव का परिचय देते हुए इंजी.आमिर खान ने कांवड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजन उपाध्याय, रजनीश पाठक, अबरार, प्रेम शंकर आदि का विशेष सहयोग रहा। कांवड़ यात्रा में मुख्य रूप से राजेश यादव, भरे, बादशाह, बबलू सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे। सभी कांवड़ियों के स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और एक-दूसरे की धार्मिक आस्थाओं के सम्मान का संदेश देखने को मिला। शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत का यह आयोजन क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बना।4
- 15 अगस्त पर खास संदेश: युवा मानसिक तनाव से रहें दूर, डॉ. नीला सिंह ने बताए तनावमुक्त रहने के टिप्स देशभर में आज आजादी का पर्व 15 अगस्त बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया जा रहा है। चारों ओर तिरंगा लहरा रहा है, देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं और हर भारतवासी आजादी के इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। इसी मौके पर बरेली के हॉस्पिटल नीलदेव की संचालक डॉ. नीला सिंह ने युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खास संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में करियर, पढ़ाई, नौकरी और निजी जीवन का तनाव युवाओं पर तेजी से हावी हो रहा है। ऐसे में तनाव को नजरअंदाज करने के बजाय उससे बाहर निकलने की कोशिश करना बेहद जरूरी है। डॉ. नीला सिंह ने युवाओं को बताए मानसिक तनाव से दूर रहने के कुछ खास तरीके—आखिर क्या हैं वो टिप्स, देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में।1
- बरेली:मीरगंज के ब्रह्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। बरेली:मीरगंज के ब्रह्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।1