फतेहपुर: गोहत्या के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार फतेहपुर। थाना खागा और थाना हथगांव की संयुक्त पुलिस टीम ने 24/25 अगस्त 2026 की रात मुठभेड़ में गोहत्या निवारण अधिनियम के एक मामले से जुड़े दो आरोपियों को घेरा। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से गोहत्या के औजारों के साथ तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ससुर खदेरी नदी के पास बहद ग्राम बरकतपुर के जंगल के आसपास हुई। आरोपी शहजादे (उम्र करीब 50 वर्ष), पुत्र दरगाही, निवासी ग्राम अमांव, थाना खागा, जनपद फतेहपुर के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे तुरंत जिला अस्पताल फतेहपुर भेज दिया गया। मौके से भाग रहे दूसरे आरोपी सीबू उर्फ शहबाज आलम (उम्र करीब 28 वर्ष), पुत्र शहजादे, निवासी ग्राम अमांव को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से गोहत्या करने वाले यंत्र/औजार बरामद हुए। इनमें 06 चाकू, 02 कुल्हाड़ियां, 01 चापड़, 02 साल वाले पत्थर, गोवंश को बांधने के लिए 01 रस्सी/डोरी और 01 सीकड़ शामिल हैं। साथ ही 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस तथा 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया गया। खागा में मुकदमा संख्या 345/26 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जनपद फतेहपुर के विभिन्न थानों सहित अन्य जनपदों में 13 से अधिक अभियोग पहले से पंजीकृत हैं। उनके आपराधिक इतिहास की और जानकारी जुटाई जा रही है। थाना खागा पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही जारी है।घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया गया जबकि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही।

- फतेहपुर में 30 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, चौक रोड पर दुकानों में घुसा पानी* *फतेहपुर में 30 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, चौक रोड पर दुकानों में घुसा पानी* *फतेहपुर।* सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई 30 मिनट की तेज बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद सड़कों और गलियों में भारी जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा खराब स्थिति चौक रोड की रही, जहां सड़क पर पानी भरने से कई दुकानों के अंदर तक पानी घुस गया। दुकानदारों को सामान बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल बारिश से पहले नालियों की सफाई का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत में नालियां चोक पड़ी हैं। नागरिकों ने नियमित सफाई कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।1
- ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप शाहजहांपुर के ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों के मुताबिक,मृतक को सोमवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनका कहना है कि अस्पताल लाने से पहले वह खुद बाइक चलाकर आए थे और उन्हें केवल बुखार व जुकाम की शिकायत थी।परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगा दिया,जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।मौत की सूचना पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची।परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही संबंधित डॉक्टर मौके से गायब हो गए।परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।वहीं, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- फ़तेहपुर में खाद्य विभाग की टीम में 30 कुंतल मिलावटी मिठाई नष्ट कर 134 लीटर रिफाइन को पकड़ की कार्रवाई2
- फतेहपुर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक विकाश खंड बहुआ के जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई बैठक में पुलिस और राजस्व की उदासीनता पर चर्चा हुई जिस पर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई जो बड़े ही विचारणीय प्रश्न है गांव के एक किसान की मेड तोड़ कर खेत में कब्जा कर लिया जिस पर किसान ने विरोध कर ऐसा करने से मना किया तो कब्जा करता किसान यह बताया कि मेरा खेत कम है परेशान किसान उक्त कृत्य की सूचना चौकी प्रभारी शाह को लिखित दिया दोनों पक्ष चौकी बुलाए गए महोदय जी के समक्ष अपनी अपनी बात रखी चौकी प्रभारी ने मेड तोड़ना गलत बताया और निर्णय किया कि मेड यथा स्थान पर पूर्ववत बांध कर पैमाईश करवाओ जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट हुए और दूसरे दिन मेड बांधने की बात पर वापस आ गए दूसरे दिन मिट्टी का बहाना बताकर मेड नहीं बंधा तीसरे दिन दूसरी मिट्टी का बहाना बताकर मेड नहीं बांधा तब प्रार्थी पुनः चौकी प्रभारी को बताया जिस पर बताया गया कि और समय दे दीजिए प्रार्थी पुनः कई दिन बाद चौकी में सूचित किया तो चौकी प्रभारी ने कहा ये मामला हमारे स्तर का नहीं है आप लोग राजस्व में जाए प्राथी राजस्व में उपजिलाधिकारी को अवगत करवाया तो उन्होंने कहा आपका व्यक्तिगत प्रापर्टी का मामला है हम इसमें कुछ नहीं कर सकते प्राथी पुनः चौकी प्रभारी से मिला तो उन्होंने सलाह दिया आज थाना दिवस है आप दोनों पक्ष थाना चले जाओ प्राथी में थाना दिवस में माननीय जिलाधिकारी महोदया व पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष सभी बाते बताई और विपक्ष ने भी अपनी बात रखी जिस पर जिलाधिकारी महोदया ने दूसरे पक्ष से कहा आपने मेड तोड़कर कानून अपने हाथों में लिया है कब्जा करता ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि मेरा रकबा कम है जिस पर प्राथी ने कहा श्री मान जी मेरा gata नंबर 3458 व 2187 भी कम है दोनों पक्षों की बात सुनकर जिलाधिकारी महोदया ने निर्णय दिया कि मेड जो तोड़ा गया है उसे बंधवा कर इनके सभी नंबरों का सर्वे कर मुझे रिपोर्ट दीजिए दूसरे दिन प्रार्थी चौकी प्रभारी से मिला तो उन्होंने कहा कि मेड बंधवाने की जिम्मेदारी मेरी नहीं है राजस्व के लोग देखेंगे राजस्व के नायब तहसीलदार व अन्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई लिखित आदेश नहीं मिला थाना प्रभारी गाजीपुर से बात की गई तो बताया मेरे समक्ष कोई बात नहीं हुई अब इस जनपद का किसान यह जानना चाहता है कि ऐसे कृत्यों पर हम किस अधिकारी को सूचित करें और न्याय पाएं क्या यह हकबंदी की नई व्यवस्था है इन सभी सवालों का जवाब पाने के लिए किसान परेशान है। अतः बैठक में निर्णय लिया गया कि 09 सितंबर 2026 दिन बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक पुलिस चौकी साह का अनिश्चित कालीन घेराव करेगी जिससे आगे आने वाले समय में किसानों को ऐसी समस्याओं का समाधान मिल सके जय जवान जय किसान जय श्री चौहान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिंदाबाद2
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव ने कहा जनगणना में ओबीसी का कालम जोड़ने के लिए जाति आधारित जनगणना करवाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को 625 जिलों से भेजा गया ज्ञापन जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान।3
- ग्राम भवानी का पुरवा यहां करीब 10-12 साल से ऐसे ही पानी भरा रहता है कार्यवाही करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है ग्राम भवानी का पुरवा यहां करीब 10-12 साल से ऐसे ही पानी भरा1
- फतेहपुर: खराब सड़क पर लेटकर जलभराव का प्रदर्शन, बीकेयू नेता ने मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी फतेहपुर: खराब सड़क पर लेटकर जलभराव का प्रदर्शन, बीकेयू नेता ने मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगापुर गांव की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। लगातार जलभराव की वजह से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला सचिव प्रमोद साहू ने मंगलवार को हुई बारिश के दौरान जलभराव वाले मार्ग पर स्वयं लेटकर वस्तुस्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क की हालत कितनी गंभीर है। प्रमोद साहू का कहना है कि रक्षाबंधन से पहले अगर इस मार्ग का मरम्मतीकरण नहीं किया गया तो वे वृहद आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन, संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण को गंभीरता से लेने की अपील की है। ज्ञात हो कि फतेहपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। मौसम अभी भी बदली की शक्ल में नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त को भारी बारिश की संभावना का अलर्ट भी जारी किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह मार्ग और भी बदतर हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि शीघ्र कार्रवाई कर सड़क की मरम्मत करवाई जाए।1
- साड़ी पर सीएम योगी और बुल्डोजर की तस्वीर, खरीदारों की लगी भीड़ साड़ी पर सीएम योगी और बुल्डोजर की तस्वीर, खरीदारों की लगी भीड़ जिले मे ं सीएम योगी और बुल्डोजर की नाम की छपी साड़ी की मची धूम, कपड़ो ं की दुकानो ं पर सीएम योगी व बुल्डोजर के साथ बीजेपी के झंड े के चित्र से छपी साड़ी को लेकर मची धूम, साड़ी को लेकर कपड़ो ं की दुकानो ं पर रोज लग रही है भीड़। महिलाएं कपड़ो ं की दुकानो ं पर पहुँच खरीद रही हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर वाली साड़ियाँ। दुकानदारों का कहना इन साड़ियो ं को लेकर महिलाओं में दिख रहा है उत्साह, रक्षा बंधन के पहले बाजारों मे ं पहुँची इन साड़ियो ं ने धूम मचा रखी है।1