Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर जनपद के थाना कुरारा क्षेत्र में युवती का शव कुएं में उतराता मिला मचा हड़कंप थाना कुरारा क्षेत्र के ग्राम पड़वी में कुएं से युवती का शव मिलने से सनसनी। घर के पास स्थित कुएं में शव होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से शव निकाला गया। शव की पहचान परिजनों ने 21 वर्षीय युवती के रूप में की, मृतका ओम नारायण निषाद की बहन बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।
ISLAM
हमीरपुर जनपद के थाना कुरारा क्षेत्र में युवती का शव कुएं में उतराता मिला मचा हड़कंप थाना कुरारा क्षेत्र के ग्राम पड़वी में कुएं से युवती का शव मिलने से सनसनी। घर के पास स्थित कुएं में शव होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से शव निकाला गया। शव की पहचान परिजनों ने 21 वर्षीय युवती के रूप में की, मृतका ओम नारायण निषाद की बहन बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं। ईद के चलते सोमवार को आयोजित हुआ समाधान दिवस, करीब 20 प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने अधिकारियों को 3 दिन में निस्तारण कर आख्या देने के दिए निर्देश। डीआईजी राजेश एस. रहे मौजूद, अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर समस्याएं सुलझाने की हिदायत। एलपीजी गैस गोदामों की जांच कर कालाबाजारी व ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।1
- बांदा पुलिस का बड़ा एक्शन: अन्तरजनपदीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार बांदा में कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग स्थानों से हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें और 2 इंजन बरामद किए गए हैं। ये गिरोह भीड़-भाड़ वाले इलाकों, सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद बाइक के पार्ट्स अलग-अलग कर बेच दिए जाते थे और पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदलकर इंजन-चेसिस नंबर तक मिटा दिए जाते थे। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। बांदा पुलिस का सख्त संदेश – अपराधियों की अब खैर नहीं! #BandaPolice #UPPolice #CrimeNews #BikeTheft #BreakingNews #LawAndOrder #PoliceAction #BandaNews #UttarPradesh #CrimeAlert1
- हमीरपुर - डीएम एसपी ने समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की सुनी शिकायतें, राजस्व और बिजली विभाग से संबंधित पहुँची ज्यादातर शिकायतें, शिकायतों को सुनने के बाद डीएम एसपी ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण के निर्देश, शिकायतकर्ता की मौजूदगी में शिकायत के निस्तारण के निर्देश, समाधान दिवस पर पूर्व की शिकायतों के निस्तारण के संबंध में ली गई जानकारी, समाधान दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय अन्य अधिकारी रहे मौजूद, जिला मुख्यालय की सदर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन।4
- बांदा । थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें और 2 इंजन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान 22/23 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर अतर्रा रोड स्थित दीप ढाबा के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने मौके से दो चोरी की मोटरसाइकिलें और एक बोरी में रखे दो इंजन बरामद किए। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर चार अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जिससे कुल बरामदगी छह बाइक तक पहुंच गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी विकास भवन और जिला अस्पताल समेत भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद वे वाहनों के पार्ट्स अलग-अलग कर बेच देते थे और पहचान छुपाने के लिए नंबर प्लेट बदल देते थे तथा इंजन और चेसिस नंबर तक मिटा देते थे।पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा अन्य स्थानों पर की गई चोरी की घटनाओं की भी जांच की जा रही है। जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।1
- कालिंजर ग्रामीणों ने पहुंचे जिला अधिकारी कार्यालय पर नगर मजिस्ट्रेट से दिया शिकायत पत्र की महोदय यहां पर ठेका है जिसमें ग्रामीण महिलाओं को बहुत परेशानी हो रही है मंदिर में बना हुआ मन पूजा पाठ करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है1
- *BREKING NEWS BANDA* *ग्राम तरहटी कालिंजर में शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज* *बांदा*: -ग्राम तरहटी कालिंजर के निवासियों ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर गांव के बीच स्थित देशी शराब ठेके को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेके के कारण गांव में शराबियों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है। शराबी गंदे शब्दों का उपयोग करते हैं, उल्टी और पेशाब करते हैं, और झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शराब ठेके को गांव से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है।3
- कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें और 2 इंजन बरामद।1
- मौदहा सीएचसी का मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रोस्टर गायब मिला, मरीजों की भारी भीड़ को लेकर भी उठाए सवाल। मंडलायुक्त ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा—स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं। दोबारा अव्यवस्था मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।1