जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश* *जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश* ****************************** शेखपुरा: आज दिनांक 20 अप्रैल, 2026 जिले में चल रहे सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा हो इसके लिए पूरी तरह से स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी महोदय एवं श्री बलिराम कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बरबीघा स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बरबीघा के संत मैरी हाई स्कूल और श्री कृष्ण सिंह रामरुचि महाविद्यालय पहुंचे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा परीक्षा हॉल में जाकर वीक्षकों की तैनाती और परीक्षार्थियों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में किसी भी परीक्षार्थी के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री या चिट-पुर्जा बरामद नहीं हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संतोष व्यक्त किया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालित हो रही है। श्री बलिराम कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिया कि मुख्य द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दें और अनावश्यक भीड़ को केंद्र से दूर रखें। "प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करना है। किसी भी प्रकार की कोताही या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे मानकों का कड़ाई से पालन करें।" निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया। जिले में अन्य केंद्रों पर भी दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति सामान्य बनी हुई है। प्रशासन की इस सक्रियता से परीक्षार्थियों और अभिभावकों के बीच यह संदेश गया है कि धांधली की कोई गुंजाइश नहीं है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,शेखपुरा(बिहार)
जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश* *जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश* ****************************** शेखपुरा: आज दिनांक 20 अप्रैल, 2026 जिले में चल रहे सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा हो इसके लिए पूरी तरह से स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
है। इसी क्रम में आज श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी महोदय एवं श्री बलिराम कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बरबीघा स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बरबीघा के संत मैरी हाई स्कूल और श्री कृष्ण सिंह रामरुचि महाविद्यालय पहुंचे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा परीक्षा हॉल में जाकर वीक्षकों की तैनाती और परीक्षार्थियों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में किसी भी परीक्षार्थी के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री
या चिट-पुर्जा बरामद नहीं हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संतोष व्यक्त किया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालित हो रही है। श्री बलिराम कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिया कि मुख्य द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दें और अनावश्यक भीड़ को केंद्र से दूर रखें। "प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करना है। किसी भी प्रकार
की कोताही या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे मानकों का कड़ाई से पालन करें।" निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया। जिले में अन्य केंद्रों पर भी दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति सामान्य बनी हुई है। प्रशासन की इस सक्रियता से परीक्षार्थियों और अभिभावकों के बीच यह संदेश गया है कि धांधली की कोई गुंजाइश नहीं है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,शेखपुरा(बिहार)
- गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी राजनीतिक बयानबाज़ी सामने आई है, जहाँ आम आदमी पार्टी के सांसद Sanjay Singh ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान संजय सिंह ने परिसीमन बिल और महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरते हुए इसे “देश को तोड़ने की कोशिश” तक करार दे दिया। संजय सिंह का कहना है कि प्रस्तावित परिसीमन के जरिए सीटों के पुनर्विन्यास के नाम पर देश में उत्तर और दक्षिण भारत के बीच विवाद पैदा करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि राजनीतिक संतुलन बदलने की कोशिश है। 👉 उन्होंने साफ शब्दों में कहा — “यह बिल देश को जोड़ने नहीं, बल्कि बांटने का काम करेगा।” इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि विपक्ष ने इस बिल का विरोध कर सरकार की इस योजना को विफल कर दिया है।1
- शादीशुदा मर्द सावधान! सोनम-राजा और सौरभ-मुस्कान के बाद अब 'प्रियंका-कृष्ण देव'..देश में क्या हो रहा?2
- Post by Spiderman1
- पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आवास (CM हाउस) में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के भविष्य और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। 2030 तक 200 सीटों का संकल्प बैठक का मुख्य आकर्षण नीतीश कुमार द्वारा दिया गया 'लक्ष्य 200' रहा। उन्होंने विधायकों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी का लक्ष्य 2030 तक बिहार विधानसभा में 200 सीटें जीतने का है। लगभग 90 मिनट तक चली इस बैठक में नीतीश कुमार काफी आत्मविश्वास में दिखे। उन्होंने विधायकों से कहा, "मैं पूरे बिहार का दौरा करूंगा। आप लोग चिंता मत कीजिए, सब अच्छा होगा। मैं जैसे पहले काम करता था, वैसे ही सक्रिय रहकर काम करता रहूंगा।" क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अनंत सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सक्रिय रहने और जनता के बीच जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगली बार 200 सीटें जीतने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी से मेहनत करनी होगी। गौरतलब है कि बैठक के दौरान नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई।1
- Post by Vijay kumar1
- फुलवारी शरीफ पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरी हुई नौ बाइक के साथ गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी का नेतृत्व फुलवारी 1डी एस पी सुशील कुमार और थानाध्यक्ष गुलाम शहवाज आलम ने संयुक्त रूप से किया।1
- City / Locality : बिहार Announcement Type : Public Notice प्रचार की भरमार1
- बड़ी खबर बिहार से सामने आ रही है, जहां सुबह-सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट: मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे LCT घाटसीनी ड्राइव पर छापेमारी के दौरान एक Scorpio गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 14 कार्टून और 672 टेट्रापैक शराब जब्त की है। गाड़ी का नंबर BR24D 7807 बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।1