Shuru
Apke Nagar Ki App…
जबलपुर में बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया रक्षा बंधन को त्योहार जबलपुर में बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया भाई बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन जहां बहनों ने अपने भाइयों की कलाइ में राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
Saksham Rajpoot
जबलपुर में बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया रक्षा बंधन को त्योहार जबलपुर में बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया भाई बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन जहां बहनों ने अपने भाइयों की कलाइ में राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मेरी बहना ये राखी की लाज तेरा भैया निभायेगा..1
- 7 वाहन चोरी का खुलासा, 1 विधिविवादित बालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 7 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, हनुमानताल थाना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि झिन्ना मोहल्ला पहाड़ी स्थित मजार के सामने कुछ युवक संदिग्ध हालत में स्कूटी और मोटरसाइकिल लेकर खड़े हैं और वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहित कोरी, मयंक उर्फ रचित चौधरी, देवांश श्रीवास्तव और 17 वर्षीय विधिविवादित बालक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शुरुआत में वाहनों के दस्तावेज नहीं होने की बात कही। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहनों के चोरी के होने की बात स्वीकार की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और घूमने के शौक को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर हनुमानताल, लखनादौन, खितौला, कटनी, मंडला और सिहोरा से चोरी किए गए कुल 7 दुपहिया वाहन बरामद किए गए। बरामद वाहनों में मोटरसाइकिल और स्कूटी सहित 7 वाहन शामिल हैं। पुलिस अब इन वाहनों के वास्तविक मालिकों की जानकारी जुटा रही है और आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक योगेन्द्र सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 35(1)ई बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। रिपोर्टर — मदन रैकवार, जिला जबलपुर1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जबलपुर दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से 1250 पाव देशी शराब बरामद! जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में रामपुर नर्सरी के पास पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक स्कार्पियो कार से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। 25 कार्टून में 1250 पाव देशी शराब जप्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो भी जप्त कार छोड़कर फरार हुए अज्ञात आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #BreakingNews #JabalpurNews #JabalpurPolice #GosalpurPolice #IllegalLiquor #LiquorSeized #CrimeNews #MPNews #Breaking #तेज_खबर #NewsUpdate2
- 🚨 मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र में नवजात की मौत! दीनदयाल पटेल ने प्रशासन को घेरा, उठे गंभीर सवाल मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए। दीनदयाल पटेल के नेतृत्व में धरना हुआ। प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया। आखिर जिम्मेदार कौन?1
- चातुर्मास्यव्रत ,बेमेतरा छत्तीसगढ़ में पूज्य गुरुदेव के चरणों में नर्मदा प्रसाद प्रजापति जी NP अपनी वाक्य पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया2
- दीदी’ कहने पर भड़की युवती, कार के सामने खड़ी होकर 1 घंटे तक किया हाईवोल्टेज ड्रामा; देखे वीडियो जबलपुर। शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक 23 वर्षीया युवती के हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। त्यौहार के कारण पहले से व्यस्त सड़क पर युवती के इस कदम से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज की तरफ से आ रही युवती अचानक सड़क के बीच में एक कार के सामने आ खड़ी हुई। कार चालक ने जब ट्रैफिक जाम का हवाला देते हुए उसे साइड हटने को कहा और 'दीदी' कहकर संबोधित किया, तो युवती उग्र हो गई। उसने ड्राइवर से बहस शुरू कर दी कि उसने उसे 'दीदी' क्यों कहा। इसके बाद युवती हाथ में नारियल लिए कार के सामने अड़ गई और रास्ता बंद कर दिया।यह पूरा घटनाक्रम गढ़ा थाने के ठीक सामने होता रहा। युवती के सड़क पर अचानक आ जाने से तेज रफ्तार वाहनों को आपातकालीन ब्रेक लगाने पड़े, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। थाने के सामने ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन शुरुआत में पुलिस और यातायात विभाग की ओर से कोई त्वरित हस्तक्षेप देखने को नहीं मिलास्थानीय राहगीर गोलू जैन ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत थाना प्रभारी को दी। सूचना के बाद जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी युवती को समझाने के लिए 'दीदी' कहा, तो वह उनसे भी उलझ गई और गाली-गलौज करने लगी। राहगीरों के मुताबिक युवती मानसिक रूप से व्यथित लग रही थी और संभवत: उसके साथ मारपीट हुई थी या वह घायल थीस्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवती को समझाकर रास्ते से हटाया और यातायात सुचारु कराया। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के अनुसार, मामले में लिखित शिकायत मिलने के पश्चात नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर कार चालक ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने युवती के खिलाफ फिलहाल कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।3
- गोल्डन ब्रायलर चिकन सेंटर का वीडियो वायरल, मृत मुर्गे बेचने का आरोप, हिंदू धर्म सेना ने किया हंगामा; देखें वीडियो जबलपुर। शहर के आधारताल क्षेत्र स्थित 'गोल्डन ब्रायलर चिकन सेंटर' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने खाद्य सुरक्षा और मांस की गुणवत्ता को लेकर हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय नागरिकों द्वारा बनाए गए इस वीडियो में एक ट्रक से मुर्गे उतारे जाते दिख रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि बिक्री के लिए चिकन सेंटर पर मृत मुर्गे पहुंचाए जा रहे थे। हालांकि, वीडियो की सत्यता और आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना बाकी है।मामला सामने आने के बाद हिंदू धर्म सेना के मुकेश रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। मुकेश रजक ने प्रशासन से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है।वायरल वीडियो का कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने हेल्थ ऑफिसर को तुरंत मौके पर भेजकर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन या आम जनता की सेहत से खिलवाड़ पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।4
- नेपाल त्रासदी का भयानक मंजर… प्रकृति का ऐसा कहर, जिसने सब कुछ तहस-नहस कर दिया! 🌊💔 नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने तबाही मचा दी। देखते ही देखते गांव, सड़कें, पुल और इमारतें जलप्रलय की चपेट में आ गईं। चारों तरफ मलबा, पानी और बर्बादी का भयावह मंजर दिखाई दे रहा है। इस त्रासदी में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है और सैकड़ों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। ईश्वर इस प्राकृतिक आपदा में दिवंगत आत्माओं को शांति दें और प्रभावित परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।1