logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर सोहना में बढ़ा उत्साह, शहरवासियों को दिया यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण हनुमान बगीची पहुंची संयोजक समिति, व्यापार मंडल व सामाजिक संगठनों से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की अपील सोहना | राजेन्द्र कुमार होटला आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों के बीच संपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा संयोजक समिति के पदाधिकारी शुक्रवार को सोहना स्थित हनुमान बगीची पहुंचे। यहां समिति के सदस्यों ने व्यापार मंडल संघ सोहना के प्रधान मनोज राघव बजरंगी सहित शहर के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। समिति के सदस्य नत्थू गुर्जर ने बताया कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा 3 अगस्त को नूंह पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु नल्हड़ स्थित प्राचीन नलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद यात्रा फिरोजपुर झिरका के प्राचीन शिव मंदिर और श्रृंगार मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। नत्थू गुर्जर ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सोहना सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में पहुंचने और भगवान शिव का जलाभिषेक कर यात्रा की शोभा बढ़ाने की अपील की। व्यापार मंडल संघ सोहना के प्रधान मनोज राघव बजरंगी ने संयोजक समिति का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के प्रति लोगों में विशेष आस्था है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में सहभागिता हमारी संस्कृति और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारा बनाए रखने का भी आह्वान किया। हनुमान बगीची में हुई इस बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने यात्रा की तैयारियों और श्रद्धालुओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संपर्क किया जा रहा है। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा नूंह, गौरव चुग जिला उपाध्यक्ष, हरपाल पहलवान (हिंदू सेना प्रदेश अध्यक्ष), पवन बजरंगी, पार्षद मनीष गर्ग, पार्षद गुरचरण सिंह, पार्षद मुकेश सैनी, हनुमान बगीची प्रधान कैलाश, आरएसएस के रोहित रोहिल्ला, राजेश राघव, दीवान सैनी, संजू शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, नीरज सिंगला पार्षद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

11 hrs ago
user_राजेन्द्र कुमार होटला
राजेन्द्र कुमार होटला
सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
11 hrs ago
7105586a-8050-423a-9586-ae3810fd01d7

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर सोहना में बढ़ा उत्साह, शहरवासियों को दिया यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण हनुमान बगीची पहुंची संयोजक समिति, व्यापार मंडल व सामाजिक संगठनों से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की अपील सोहना | राजेन्द्र कुमार होटला आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों के बीच संपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा संयोजक समिति के पदाधिकारी शुक्रवार को सोहना स्थित हनुमान बगीची पहुंचे। यहां समिति के सदस्यों ने व्यापार मंडल संघ सोहना के प्रधान मनोज राघव बजरंगी सहित शहर के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। समिति के सदस्य नत्थू गुर्जर ने बताया कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा 3 अगस्त को नूंह पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु नल्हड़ स्थित प्राचीन नलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद यात्रा फिरोजपुर झिरका के प्राचीन शिव मंदिर और श्रृंगार मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। नत्थू गुर्जर ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सोहना सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में पहुंचने और भगवान शिव का जलाभिषेक कर यात्रा की शोभा बढ़ाने की अपील की। व्यापार मंडल संघ सोहना के प्रधान मनोज राघव बजरंगी ने संयोजक समिति का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के प्रति लोगों में विशेष आस्था है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में सहभागिता हमारी संस्कृति और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारा बनाए रखने का भी आह्वान किया। हनुमान बगीची में हुई इस बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने यात्रा की तैयारियों और श्रद्धालुओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संपर्क किया जा रहा है। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा नूंह, गौरव चुग जिला उपाध्यक्ष, हरपाल पहलवान (हिंदू सेना प्रदेश अध्यक्ष), पवन बजरंगी, पार्षद मनीष गर्ग, पार्षद गुरचरण सिंह, पार्षद मुकेश सैनी, हनुमान बगीची प्रधान कैलाश, आरएसएस के रोहित रोहिल्ला, राजेश राघव, दीवान सैनी, संजू शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, नीरज सिंगला पार्षद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • लाखों खर्च के बाद भी राजीव गांधी पार्क बेहाल, टूटे झूलों ने खोली व्यवस्था की पोल बंद पड़ी लाइटों और बदहाल सुविधाओं से नाराज नागरिकों का प्रदर्शन, सोमवार को एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन सोहना | राजेन्द्र कुमार होटला सोहना के राजीव गांधी पार्क में लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद सुविधाओं की बदहाली को लेकर शुक्रवार को नागरिकों का आक्रोश सामने आया। पार्क की टूटी व्यवस्थाओं और लंबे समय से खराब पड़े बच्चों के झूलों को लेकर नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में करप्शन फ्री इंडिया, योगा मित्र मंडल, योग संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजीव गांधी पार्क शहर के प्रमुख सार्वजनिक पार्कों में शामिल है, जहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने, व्यायाम और योग करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद पार्क की नियमित देखरेख नहीं होने के कारण यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नागरिकों के अनुसार पार्क में बच्चों के झूले पिछले दो से तीन वर्षों से टूटे पड़े हैं। कई बार नगर परिषद अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बावजूद अब तक झूलों को ठीक नहीं कराया गया है। लोगों ने बताया कि पार्क की कई लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसके कारण शाम के समय पार्क में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसके साथ ही योगा उपकरण, फुटपाथ और जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी नागरिकों ने नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर परिषद प्रशासन समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। करप्शन फ्री इंडिया संस्था के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी बिरजू अधाना ने कहा कि पार्क की समस्याओं को लेकर नागरिक लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पार्क की व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बिरजू अधाना ने बताया कि तीन दिन के अवकाश के कारण नागरिक अब सोमवार को सोहना के एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में पार्क में टूटे पड़े झूलों को बदलने, बंद लाइटों को चालू कराने, जल निकासी व्यवस्था सुधारने, फुटपाथ की मरम्मत कराने और योग उपकरणों को दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सार्वजनिक पार्क केवल घूमने की जगह नहीं बल्कि शहरवासियों के स्वास्थ्य और बच्चों के मनोरंजन से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान हैं। ऐसे में पार्क की देखरेख में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की कि पार्क का मौके पर निरीक्षण कराकर सभी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाए। प्रदर्शन में प्रहलाद गुप्ता, आनंद गर्ग, संजय जैन, नरेंद्र गर्ग, सूबेदार सूरत खटाना, विश्राम खटाना, अशोक कुमार, खेमचंद सैनी, देवीराम, सूबेदार विक्रम सिंह, नरेश शर्मा, सुंदर, मुकेश गर्ग सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
    1
    लाखों खर्च के बाद भी राजीव गांधी पार्क बेहाल, टूटे झूलों ने खोली व्यवस्था की पोल
बंद पड़ी लाइटों और बदहाल सुविधाओं से नाराज नागरिकों का प्रदर्शन, सोमवार को एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
सोहना | राजेन्द्र कुमार होटला
सोहना के राजीव गांधी पार्क में लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद सुविधाओं की बदहाली को लेकर शुक्रवार को नागरिकों का आक्रोश सामने आया। पार्क की टूटी व्यवस्थाओं और लंबे समय से खराब पड़े बच्चों के झूलों को लेकर नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में करप्शन फ्री इंडिया, योगा मित्र मंडल, योग संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजीव गांधी पार्क शहर के प्रमुख सार्वजनिक पार्कों में शामिल है, जहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने, व्यायाम और योग करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद पार्क की नियमित देखरेख नहीं होने के कारण यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नागरिकों के अनुसार पार्क में बच्चों के झूले पिछले दो से तीन वर्षों से टूटे पड़े हैं। कई बार नगर परिषद अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बावजूद अब तक झूलों को ठीक नहीं कराया गया है।
लोगों ने बताया कि पार्क की कई लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसके कारण शाम के समय पार्क में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसके साथ ही योगा उपकरण, फुटपाथ और जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी नागरिकों ने नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर परिषद प्रशासन समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
करप्शन फ्री इंडिया संस्था के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी बिरजू अधाना ने कहा कि पार्क की समस्याओं को लेकर नागरिक लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पार्क की व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बिरजू अधाना ने बताया कि तीन दिन के अवकाश के कारण नागरिक अब सोमवार को सोहना के एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में पार्क में टूटे पड़े झूलों को बदलने, बंद लाइटों को चालू कराने, जल निकासी व्यवस्था सुधारने, फुटपाथ की मरम्मत कराने और योग उपकरणों को दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सार्वजनिक पार्क केवल घूमने की जगह नहीं बल्कि शहरवासियों के स्वास्थ्य और बच्चों के मनोरंजन से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान हैं। ऐसे में पार्क की देखरेख में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की कि पार्क का मौके पर निरीक्षण कराकर सभी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाए। प्रदर्शन में प्रहलाद गुप्ता, आनंद गर्ग, संजय जैन, नरेंद्र गर्ग, सूबेदार सूरत खटाना, विश्राम खटाना, अशोक कुमार, खेमचंद सैनी, देवीराम, सूबेदार विक्रम सिंह, नरेश शर्मा, सुंदर, मुकेश गर्ग सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
    user_राजेन्द्र कुमार होटला
    राजेन्द्र कुमार होटला
    सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप


नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना ने आज किया उद्यम सिंह चौक पर पुष्प अर्पित करके शहीद उद्यम सिंह जी को नमन चेतावनी - 15 अगस्त को उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर होगा शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना का ध्वजारोहण। शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना ने आज किया उद्यम सिंह चौक पर पुष्प अर्पित करके शहीद उद्यम सिंह जी को नमन चेतावनी - 15 अगस्त को उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर होगा शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना का ध्वजारोहण। गुरुग्राम, गौरव गर्ग।आज शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष - मोहन खुरानिया ने संस्थापक हंसराज बरवाल एवं सह संस्थापक अधिवक्ता रोहित मदान के साथ मिलकर पूरे टीम के साथ बादशाहपुर वाटिका चौक जिसका मूल नाम शहीद उद्यम सिंह चौक है वहां पुष्प अर्पित करते हुए उद्यम सिंह जी को नमन किया एवं वहां लगे बोर्ड जिन पर लिखा है महाशय हंसराम चौक के खिलाफ आप्ति जताई ओर अगर निगम को चेतावनी देते हुए कहां गया कि हमने पहले भी नगर निगम प्रशाशन गुरुग्राम को मीडिया के माध्यम से सूचित करते हुए कहा था कि जब ये चौंक शहीद उद्यम सिंह चौक है तो इसका नाम बदलना बहुत शर्मांक ओर निंदनीय है जबकि बहुत सारे चौक गुरुग्राम में ऐसे है जहां आप कोई ओर नाम से चौक बना सकते है लेकिन शहीद उद्यम सिंह जी देश के अदम्य साहस के योद्धा थे जिनको अपमानीय करने का काम नगर निगम द्वारा किया गया है वो किसी राजनीतिक दवाब के कारण भी हो सकता है लेकिन उद्यम सिंह जी का अपमान अब हम नहीं सहेंगे ये स्पष्ट है अगर 10 अगस्त तक यहां सम्पूर्ण तरह से उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर निगम इसको घोषित नहीं करता है तो क़ानूनी रूप से भी ओर सकड पर भी हम अपनी लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। अगर 10 अगस्त तक इसका समाधान नहीं हुआ तो 15 अगस्त को शहीद उधम सिंह न्याय सेना यही ध्वजारोहण करने का काम करेगी।। इसी दौरान साथ में अम्बेडर सभा न्यू पालम विहार के अध्यक्ष मान्यवर सरवन कुमार एवं समाज सेवी भाई सुधीर कल्षण, मुकेश सिंघल, विनोद भाटिया, राजेश कुमार, भाई प्रदीप बरूवास ओर डॉ सुशील कटारिया जी एवं अन्य काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।
    1
    शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना ने आज किया उद्यम सिंह चौक पर पुष्प अर्पित करके शहीद उद्यम सिंह जी को नमन 

चेतावनी - 15 अगस्त को उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर होगा शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना का ध्वजारोहण।
शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना ने आज किया उद्यम सिंह चौक पर पुष्प अर्पित करके शहीद उद्यम सिंह जी को नमन 
चेतावनी - 15 अगस्त को उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर होगा शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना का ध्वजारोहण।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग।आज शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष - मोहन खुरानिया ने संस्थापक  हंसराज बरवाल एवं सह संस्थापक अधिवक्ता रोहित मदान के साथ मिलकर  पूरे टीम के साथ बादशाहपुर वाटिका चौक जिसका मूल नाम शहीद उद्यम सिंह चौक है वहां पुष्प अर्पित करते हुए उद्यम सिंह जी को नमन किया एवं वहां लगे बोर्ड जिन पर लिखा है महाशय हंसराम चौक के खिलाफ आप्ति जताई ओर अगर निगम को चेतावनी देते हुए कहां गया कि हमने पहले भी नगर निगम प्रशाशन गुरुग्राम को मीडिया के माध्यम से सूचित करते हुए कहा था कि जब ये चौंक शहीद उद्यम सिंह चौक है तो इसका नाम बदलना बहुत शर्मांक ओर निंदनीय है जबकि बहुत सारे चौक गुरुग्राम में ऐसे है जहां आप कोई ओर नाम से चौक बना सकते है लेकिन शहीद उद्यम सिंह जी देश के अदम्य साहस के योद्धा थे जिनको अपमानीय करने का काम नगर निगम द्वारा किया गया है वो किसी राजनीतिक दवाब के कारण भी हो सकता है लेकिन उद्यम सिंह जी का अपमान अब हम नहीं सहेंगे ये स्पष्ट है अगर 10 अगस्त तक यहां सम्पूर्ण तरह से उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर निगम इसको घोषित नहीं करता है तो क़ानूनी रूप से भी ओर सकड पर भी हम अपनी लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।
अगर 10 अगस्त तक इसका समाधान नहीं हुआ तो 15 अगस्त को शहीद उधम सिंह न्याय सेना यही ध्वजारोहण करने का काम करेगी।।
इसी दौरान साथ में अम्बेडर सभा न्यू पालम विहार के अध्यक्ष मान्यवर सरवन कुमार एवं समाज सेवी भाई सुधीर कल्षण, मुकेश सिंघल, विनोद भाटिया, राजेश कुमार, भाई प्रदीप बरूवास ओर डॉ सुशील कटारिया जी एवं अन्य काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • मामन खान पर नसीम अहमद का बड़ा हमला! बोले– इतनी प्रॉपर्टी आई कहां से? नूंह मेवात लियाकत अली : कांग्रेस विधायक मामन खान और भाजपा नेता व पूर्व विधायक नसीम अहमद के बीच अब आरोप प्रत्यारोप की बयान बाजी पारिवारिक तक पहुंच चुकी है । जिसको लेकर नसीम अहमद पूर्व विधायक ने मामन खान पर कई गंभीर सवाल खड़े किये है ।  भाजपा नेता नसीम अहमद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी वीडियो में कहा कि उनके खानदान पर आरोप लगाने की किसी की "औकात नहीं है।" उन्होंने कहा कि उनका परिवार खानदानी बोहरे है और उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में एक रुपये की भी गलत कमाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि उनका परिवार पहले से ही संपन्न रहा है और उनकी जमीन-जायदाद किसी से छिपी नहीं है। पूर्व विधायक नसीम अहमद ने विधायक मामन खान की प्रॉपर्टी  को लेकर सवाल उठाया कि इनके पिताजी छोटे से ईमानदार कर्मचारी थे , आखिरकार मामन खान  के पास गुरुग्राम, दिल्ली, मेवात समेत कई इलाकों में इतनी बेहिसाब प्रॉपर्टी आई कहां से ।  गौरतलब है कि यह विवाद जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान गांव रिगड़ की पेयजल समस्या पर चर्चा के समय शुरू हुआ था। बैठक में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी। मौके पर मंत्री विपुल गोयल, विधायक आफताब अहमद, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों और मंत्रियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया था, लेकिन अब यह विवाद मीडिया और सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुका है । बना हुआ है।
    1
    मामन खान पर नसीम अहमद का बड़ा हमला! बोले– इतनी प्रॉपर्टी आई कहां से?
नूंह मेवात लियाकत अली :  कांग्रेस विधायक मामन खान और भाजपा नेता व पूर्व विधायक नसीम अहमद के बीच अब आरोप प्रत्यारोप की बयान बाजी पारिवारिक तक पहुंच चुकी है । जिसको लेकर नसीम अहमद पूर्व विधायक ने मामन खान पर कई गंभीर सवाल खड़े किये है । 
भाजपा नेता नसीम अहमद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी वीडियो में कहा कि उनके खानदान पर आरोप लगाने की किसी की "औकात नहीं है।" उन्होंने कहा कि उनका परिवार खानदानी बोहरे है और उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में एक रुपये की भी गलत कमाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि उनका परिवार पहले से ही संपन्न रहा है और उनकी जमीन-जायदाद किसी से छिपी नहीं है।
पूर्व विधायक नसीम अहमद ने विधायक मामन खान की प्रॉपर्टी  को लेकर सवाल उठाया कि इनके पिताजी छोटे से ईमानदार कर्मचारी थे , आखिरकार मामन खान  के पास गुरुग्राम, दिल्ली, मेवात समेत कई इलाकों में इतनी बेहिसाब प्रॉपर्टी आई कहां से । 
गौरतलब है कि यह विवाद जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान गांव रिगड़ की पेयजल समस्या पर चर्चा के समय शुरू हुआ था। बैठक में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी। मौके पर मंत्री विपुल गोयल, विधायक आफताब अहमद, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों और मंत्रियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया था, लेकिन अब यह विवाद मीडिया और सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुका है । बना हुआ है।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी। मौजूदा वक्त की जरूरतों के अनुसार तकनीक को साथ लेकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाने पर चर्चा हो रही है। #Haryana #Education
    1
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी।

मौजूदा वक्त की जरूरतों के अनुसार तकनीक को साथ लेकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाने पर चर्चा हो रही है।

#Haryana #Education
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • मूसलाधार बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि पलवल में 71 मिलीमीटर,हथीन में 31 किलोमीटर, बहीन में 37 मिलीमीटर,होडल में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पलवल अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि बारिश से धान और गन्ना की फसल को सबसे ज्यादा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश फसलों की कोथ पर पड़ती है,जिसके चलते फसल बढ़ने लगती है। बारिश के चलते धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल गया है। इसके अलावा गन्ने, ज्वार,बाजरा की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद है। बारिश होने से फसलों में लगने वाली बीमारी भी खत्म हो जाती है। अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश से कपास की फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसान कपास की फसल में बारिश के पानी को खड़ा न होने थे। बारिश के पानी की निकासी करें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के बाद अपने खेतों में जाकर फसलों की देखभाल अवश्य करें। अगर बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है तो कृषि विभाग के कार्यालय में कृषि विशेषज्ञों से सम्पर्क करें और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें।
    3
    मूसलाधार बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि पलवल में 71 मिलीमीटर,हथीन में 31 किलोमीटर, बहीन में 37 मिलीमीटर,होडल में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

पलवल अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि बारिश से धान और गन्ना की फसल को सबसे ज्यादा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश फसलों की कोथ पर पड़ती है,जिसके चलते फसल बढ़ने लगती है। बारिश के चलते धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल गया है। इसके अलावा गन्ने, ज्वार,बाजरा की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद है। बारिश होने से फसलों में लगने वाली बीमारी भी खत्म हो जाती है।
अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश से कपास की फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसान कपास की फसल में बारिश के पानी को खड़ा न होने थे। बारिश के पानी की निकासी करें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के बाद अपने खेतों में जाकर फसलों की देखभाल अवश्य करें। अगर बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है तो कृषि विभाग के कार्यालय में कृषि विशेषज्ञों से सम्पर्क करें और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी की गई  एडवाइजरी का पालन करें।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • यूपी-एमपी बॉर्डर- झांसी-खजुराहो हाइवे पर पर दूध से भरा टैंकर अचानक गाय के सामने आ जाने से पलट गया। करीब 25 हजार लीटर दूध सड़क पर ही फैल गया। आसपास के गांव वालों और राहगीरों ने घर से बाल्टी-बर्तन लेकर पहुंचकर दूध भरना शुरू कर दिया। छलनी से छान-छानकर लोग दूध लेते नजर आए। यूपी-एमपी बॉर्डर- झांसी-खजुराहो हाइवे पर पर दूध से भरा टैंकर अचानक गाय के सामने आ जाने से पलट गया। करीब 25 हजार लीटर दूध सड़क पर ही फैल गया। आसपास के गांव वालों और राहगीरों ने घर से बाल्टी-बर्तन लेकर पहुंचकर दूध भरना शुरू कर दिया। छलनी से छान-छानकर लोग दूध लेते नजर आए।
    1
    यूपी-एमपी बॉर्डर-

झांसी-खजुराहो हाइवे पर  पर दूध से भरा टैंकर अचानक गाय के सामने आ जाने से पलट गया। 

करीब 25 हजार लीटर दूध सड़क पर ही फैल गया।

आसपास के गांव वालों और राहगीरों ने घर से बाल्टी-बर्तन लेकर पहुंचकर दूध भरना शुरू कर दिया। 

छलनी से छान-छानकर लोग दूध लेते नजर आए।
यूपी-एमपी बॉर्डर-
झांसी-खजुराहो हाइवे पर  पर दूध से भरा टैंकर अचानक गाय के सामने आ जाने से पलट गया। 
करीब 25 हजार लीटर दूध सड़क पर ही फैल गया।
आसपास के गांव वालों और राहगीरों ने घर से बाल्टी-बर्तन लेकर पहुंचकर दूध भरना शुरू कर दिया। 
छलनी से छान-छानकर लोग दूध लेते नजर आए।
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • नगर परिषद नूंह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश वन महोत्सव-2026 और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर परिषद नूंह ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में टेक्निकल एक्सपर्ट जावेद खान ने पौधा लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के जिला आईईसी विशेषज्ञ आदिल हुसैन ने पौधों के पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हरित और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प भी लिया।
    1
    नगर परिषद नूंह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
वन महोत्सव-2026 और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर परिषद नूंह ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में टेक्निकल एक्सपर्ट जावेद खान ने पौधा लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के जिला आईईसी विशेषज्ञ आदिल हुसैन ने पौधों के पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हरित और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प भी लिया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.