Shuru
Apke Nagar Ki App…
किलकिली में पानी भरा हुआ है मेरे घर के सामने इसका होना चाहिए
Nitish kumar
किलकिली में पानी भरा हुआ है मेरे घर के सामने इसका होना चाहिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद के विकासखंड ददरौल के ग्राम शाहबाजनगर में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 111.88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ शिलान्यास किया। मंत्री ने बताया कि शाहबाजनगर के साथ-साथ सुभाष नगर अजीजगंज, सामदगंज गोटिया और भावल खेड़ा में कुल पांच सामुदायिक भवन स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से सामुदायिक भवन (उत्सव भवन) की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण से छोटे-बड़े उत्सव, सामाजिक कार्यक्रम और जनसभाएं आसानी से आयोजित की जा सकेंगी। इससे ग्रामीणों को निजी स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और कार्यक्रमों के आयोजन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मंत्री ने क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह यादव, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by Asha Rani1
- शाहजहाँपुर। वार्ड संख्या 30 जलालनगर (बाहर चुंगी) निगोही रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर पार्षद पति छंगेलाल राठौर ने कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि सड़क पर पानी भरने से स्थानीय लोगों का निकलना दूभर हो गया है। राठौर ने मंत्री से मांग की है कि निगोही रोड के दोनों ट्रांसफार्मरों के पास से जल निकासी की व्यवस्था को मुख्य नाले और शाहबाज नगर रोड पर बन रहे नाले से जोड़ा जाए। कैबिनेट मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर और फोन पर बात कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।1
- तहसील जलालाबाद के कई गांवों में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान 🌾⛈️ जलालाबाद, बुधवार। तहसील क्षेत्र के मढ़िया गुसाई, ढका, नयागांव, भटादेबर, मालूपुर सहित आसपास के गांवों में अचानक हुई तेज ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पहली बार इतनी तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में तैयार खड़ी फसल बिछ गई और कई जगह दाने झड़ गए। किसानों के अनुसार, गेहूं की फसल कटाई के लिए लगभग तैयार थी, लेकिन अचानक मौसम खराब होने से ओले गिरने लगे। तेज हवा और ओलों के कारण खेतों में फसल पूरी तरह झुक गई, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। 🌧️ ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित गांवों में सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि इस समय हुई ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है और आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी सहायता जरूरी है। स्थानीय किसानों ने बताया कि यदि शीघ्र राहत नहीं मिली तो उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। वहीं ग्रामीणों ने राजस्व विभाग से मौके पर पहुंचकर नुकसान का निरीक्षण करने की अपील की है। 🚜1
- पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया जहां नाबालिक बच्चे करते हैं वूट पॉलिश1
- लगातार मिल रही शिकायतों—मनमानी फीस, जबरन किताबों की बिक्री और RTE दाखिले में देरी—को लेकर प्रशासन ने CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड से जुड़े निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि NCERT किताबों की कमी को देखते हुए सभी स्कूल छात्रों को दी जाने वाली किताबों पर 25 प्रतिशत छूट दें। इसके साथ ही “हिडन चार्ज” वसूलने की शिकायतों पर प्रशासन ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। RTE के तहत लंबित दाखिलों को लेकर स्कूलों को अल्टीमेटम देते हुए सोमवार तक सभी एडमिशन पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई तय है। वहीं स्कूल कर्मचारियों को पीएफ और डीए न मिलने की शिकायतों पर भी प्रशासन ने संज्ञान लिया है। इस पूरे मामले पर मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने साफ कहा कि 👉 “मथुरा श्रीकृष्ण की भूमि है, यहां किसी भी अभिभावक या छात्र का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”1
- जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उद्यमियों ने शिकायत की कि कुछ लोग औद्योगिक इकाइयों पर पहुंचकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का प्रयास कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक होने पर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है और उद्यमियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उद्यमियों से धन उगाही या गुंडई करने वाले लोगों को तत्काल चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। औद्योगिक संस्थान रोजा में जल निकासी की समस्या पर जिलाधिकारी ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य स्वीकृत हो चुका है। नगर निगम के अधिकारियों को नालों की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए गए। ददरौल के ग्राम जमौर गोटिया में टूटी सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की बात कही गई। साथ ही सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण के लिए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद की औद्योगिक इकाइयों से संबंधित गलत विद्युत बिलों को ठीक कराने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग आपसी विवाद में जमकर चले ईट पत्थर ईट पत्थर चलाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किसी बात को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद विवाद के बाद जमकर हुए गाली गलौज जमकर चले ईट पत्थर मोहल्ले में ईट पत्थर चलाने से मची अफरा तफरी कोतवाली फर्रुखाबाद के खैराती खा मोहल्ले का मामला4