बांका में प्रतिदिन रोल कॉल के जरिए पुलिसकर्मियों को मिल रहे आवश्यक दिशा-निर्देश, एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर थानों में अनुशासन पर जोर बांका। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में थानाध्यक्षों द्वारा प्रतिदिन रोल कॉल आयोजित किया जा रहा है। रोल कॉल के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दैनिक कार्ययोजना, अनुशासन, विधि सम्मत कार्रवाई तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। रोल कॉल के माध्यम से पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करने, गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा कर्मियों को अपने स्वास्थ्य, अनुशासन और कार्यक्षमता पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कर सकें। बांका पुलिस की ओर से बताया गया कि नियमित रोल कॉल पुलिस व्यवस्था में अनुशासन और बेहतर कार्ययोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके जरिए अधिकारियों को अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद करने तथा दिनभर की पुलिसिंग से संबंधित आवश्यक कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में सुविधा मिलती है। रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार

- ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा से हुआ प्रेम, साथ पकड़े जाने के बाद मंदिर में हुई शादी।1
- 🚨 दिव्यांग युवाओं के लिए खुला रोजगार का रास्ता, बांका में जॉब कैंप में 5 का चयन! 📍 बांका: जिला नियोजनालय, बांका की ओर से दिव्यांगजनों के लिए विशेष जॉब कैंप एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। 💼 👥 कैंप में V-Mart Banka और Youth For Jobs ने निजी नियोजक के रूप में हिस्सा लिया। कुल 32 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन और बायोडाटा लिए गए, जिनमें से 5 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। ✅ 🎯 वहीं, सरकारी विभागों एवं संस्थानों के 4 स्टॉलों के माध्यम से 102 अभ्यर्थियों को रोजगार, स्वरोजगार, कैरियर, उद्यमिता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 🤝 शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📢 बांका की आवाज आपके साथ1
- प्रमुख द्वारा के-मेगामार्ट माॅल का उद्घाटन प्रसन्नता पूर्वक किया गया1
- िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary1
- सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के 16 सितंबर को मुंगेर जिले के नौवागढ़ी-शीतलपुर स्थित +2 उच्च विद्यालय, सीताकुण्ड में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं एसपी सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की भौतिक स्थिति, आगमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का मुंगेर भ्रमण कार्यक्रम संभावित है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने की संभावना है। संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता समेत सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।1
- मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन ने तेज की तैयारी, डीएम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण सुरक्षा, बैरिकेडिंग, मंच, पार्किंग और बैठने की व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश मुंगेर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुंगेर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग, मंच, पार्किंग सहित आम लोगों के बैठने की व्यवस्था को देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों की सुविधा और सुचारू आवागमन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने का दावा किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।1
- मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन ने तेज की तैयारी, डीएम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण सुरक्षा, बैरिकेडिंग, मंच, पार्किंग और बैठने की व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश मुंगेर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुंगेर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग, मंच, पार्किंग सहित आम लोगों के बैठने की व्यवस्था को देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों की सुविधा और सुचारू आवागमन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने का दावा किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। #Munger #SamratChoudhary #MungerNews #BiharNews #CMVisit1
- 🚨 आज होगा भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन! चांदन नदी तट पर उमड़ी श्रद्धा की लहर 🙏 🕉️ बांका के चांदन नदी तट स्थित बाबा भैरननाथ मंदिर परिसर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना और आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 🙏 समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बांका सहित बिहार और देश-दुनिया के लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। 🌺 ओमप्रकाश गुप्ता ने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष गुड्डू यादव सहित पूरी टीम को आयोजन के लिए बधाई दी। 📍 स्थान: बाबा भैरननाथ, चांदन नदी तट, बांका 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल बांका की आवाज आपके साथ1