*युवाओं को हुनर दिखाने का अवसर प्रदान करेगी भारत कौशल प्रतियोगिता* बहराइच । युवाओं को अपनी तकनीकी और व्यावसायिक दक्षता दिखाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए इच्छुक और पात्र युवा 15 सितंबर 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता में 15 से 35 वर्ष की आयु के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। इस बार विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक कौशल से जुड़े 63 क्षेत्रों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। प्रतिभागियों को अपने-अपने कौशल में दक्षता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता को चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। सबसे पहले जनपद स्तर, इसके बाद मंडल स्तर, राज्य स्तर और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता होगी। प्रत्येक चरण में सफल प्रतिभागी ही अगले स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उप्र कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक श्रीमती स्मृति शर्मा व जिला प्रबन्धक रवि पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवा स्किल इंडिया पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की। श्री पाठक ने बताया कि भारत कौशल प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा और हुनर को मंच देने के साथ ही उसे और निखारने का अवसर प्रदान करती है। जनपद स्तर से शुरुआत कर प्रतिभागी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

- रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलरही.... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हो रही प्रशंसा.... उत्तर प्रदेश,बहराइच- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। 27, 28 और 31 अगस्त 2026 को महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का लाभ मिल रहा महिलाओं के साथ एक सहयोगी को भी यात्रा की सुविधा दी जा रही है l बहराइच से नानपारा - रुपैडीहा की ओर जा रही रोडवेज बस संख्या 38 99 में यात्रा के दौरान स्टाफ से जानकारी ली गई बताया कि बस में पांच महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर रही हैं। उन्हें विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित तिथियों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निःशुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं को नियमानुसार अलग से टिकट भी जारी किया जा रहा है। इसके अलावा 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से रक्षाबंधन के बाद भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं को मिली इस विशेष सुविधा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताई है।1
- क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया बहराइच 27 अगस्त , सरयू नदी तट (बरुहा घाट) शिव मंदिर परिसर में आज क्षेत्रीय सामाजिक व धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया गया। आयोजन में गायत्री परिवार, संघ परिवार , समाजसेवियों के अलावा तमाम स्थानीय ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे। महामना मालवीय मिशन (अवध) , व गायत्री परिवार , शिव चर्चा परिवार तथा अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित जन-जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि, क्षेत्रीय इलाकों में अवैध नशा क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है अब तक इसकी चपेट में आकर सैकड़ों तरुण व नवजवान बर्बाद हो गए हैं सैकड़ों महिलाएं विधवा हो गई हैं। अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे। उन्होंने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जगह जगह जन जागरण चौपाल का आयोजन कर लोगों को अवैध नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने अवैध नशा उपभोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि , अवैध नशा कारोबारी तरूणों व युवाओं को अपने संजाल में फंसाकर उनकी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है तभी इसपर विराम संभव हो सकेगा।क्षेत्रीय समाजसेवी डॉ० राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जन सहभागिता की आवश्यकता है तभी अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विद संजय चौहान ने किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा समाजसेवी प्रदीप गुप्ता , प्रियांशु गुप्ता , रामवतार , रक्षाराम केवट , जितेंद्र चौहान , संदीप , जय राम , रामानंद , विजय , नंदू चौहान , राकेश जायसवाल , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी बी०के तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरयू नदी तट (बरुहा घाट) पर अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक शपथ भी लिया।1
- बाढ़ का पानी सिर्फ घर और सामान ही नहीं बहाता, बल्कि कई परिवारों के सपने भी उजाड़ देता है। कहीं लोग अपनों को खोने के गम में हैं, तो कहीं जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कुछ लोग बाढ़ में बहकर आए सामान को निकालने के लिए भी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसी तस्वीरें बाढ़ की भयावहता और लोगों की मजबूरी को सामने लाती हैं। एक ओर बाढ़ में जान गंवाने वालों का दर्द है, तो दूसरी ओर अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे परिवारों की बेबसी। मुश्किल हालात में हर गुजरता पल पीड़ितों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और हरसंभव मदद की जरूरत है। #news #nepal #viral #video #instagood1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 194811.00 क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से नीचे बह रही है सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 194811.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 123073, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,1
- जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस खूबसूरत सजावट से जगमगाया शहर, राजा मस्जिद से लेकर गलियों तक दिखा शानदार नजारा1
- बहराइच तहसील नानपारा के मटेरा क्षेत्र में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र के मटेरा चौराहा, एकघरवा, चरसंडा माफी, लालपुर और शिवपुर में बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने उत्साह और उमंग के साथ शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अकीदतमंदों के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। मटेरा चौराहा से शुरू होकर एकघरवा, चरसंडा माफी, लालपुर और शिवपुर क्षेत्र से गुजरने वाले जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और पूरे रास्ते धार्मिक नारों एवं सलाम की सदाओं से माहौल गूंजता रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा। जुलूस आखिर में चरसंडा माफी स्थित कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ4
- नेपाल में मौत का भयानक मंज़र। #nepal1
- नेपाल फ्लैश फ्लड हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मरने वालों का आंकड़ा 157 के करीब पहुंचा. देखिए Ashutosh Mishra की रिपोर्ट1