काम के दौरान खौफनाक हादसा 😳 Aligarh के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित ओजोन सिटी में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ। मजदूर जाकिर के शरीर में लंबा लोहे का सरिया बगल से आर-पार हो गया। सरिया लंबा होने के कारण मौके पर ही इलेक्ट्रिक कटर से काटकर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायल मजदूर मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 📍निर्माण कार्य के दौरान हादसा 📍सरिया शरीर के आर-पार 📍कटर से काटकर अस्पताल पहुंचाया 👉 क्या ऐसे कामों में सुरक्षा इंतजाम और सख्त होने चाहिए? #Aligarh #UPNews #BreakingNews #Accident #Construction #Safety #IndiaNews #TrendingReels #OzoneCity #ozonecityaligarh #constructionequipment #bihar #AligarhNews #UttarPradesh #constructionworker #safetyfirst #safetyawareness ⚠️ यह जानकारी अन्य स्रोतों पर आधारित है। संयुक्त संवाद किसी भी वीडियो/समाचार की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।
काम के दौरान खौफनाक हादसा 😳 Aligarh के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित ओजोन सिटी में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ। मजदूर जाकिर के शरीर में लंबा लोहे का सरिया बगल से आर-पार हो गया। सरिया लंबा होने के कारण मौके पर ही इलेक्ट्रिक कटर से काटकर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायल मजदूर मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 📍निर्माण कार्य के दौरान हादसा 📍सरिया शरीर के आर-पार 📍कटर से काटकर अस्पताल पहुंचाया 👉 क्या ऐसे कामों में सुरक्षा इंतजाम और सख्त होने चाहिए? #Aligarh #UPNews #BreakingNews #Accident #Construction #Safety #IndiaNews #TrendingReels #OzoneCity #ozonecityaligarh #constructionequipment #bihar #AligarhNews #UttarPradesh #constructionworker #safetyfirst #safetyawareness ⚠️ यह जानकारी अन्य स्रोतों पर आधारित है। संयुक्त संवाद किसी भी वीडियो/समाचार की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।
- मैनपुरी के थाना बिछवा क्षेत्र के ग्राम नेकपुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ दबंगों की दबंगई ने एक मासूम परिवार की रातों की नींद उड़ा दी है। पीड़ित मनोज कुमार का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, परिवार का आरोप है कि ये दबंग आए दिन घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस पुलिस कार्रवाई न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर क्यों पुलिस इन दबंगों पर लगाम कसने में नाकाम है? 📌प्रमुख बिंदु: घटना: 20 अप्रैल शाम 7 बजे की मारपीट। स्थान: ग्राम नेकपुरा, थाना बिछवा, मैनपुरी। पीड़ित: मनोज कुमार और उनका परिवार। प्रशासन से मांग: पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार। देखें हमारी यह विशेष रिपोर्ट और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि इस परिवार को न्याय मिल सके।1
- मैनपुरी शहर की का भावत चौराहे स्थित तिवारी क्लिनिक पर गलत उपचार करने का लगा आप विवाहिता की हुई मौत परिजनों ने लापरवाही और गलत उपचार का लगाया आरोप जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया #mainpuricityoflove #mainpuricity #UPNews #mainpuri84 #ᴍᴀɪɴᴘᴜʀɪ #Mainpuri #Mainpurinews #jilamainpuri #mainpurijila1
- रिपोर्टर अमित कौशिक सपा सांसद डिंपल यादव का बयान *बंगाल में चुनाव के दौरान हो रही ED की कार्रवाई को लेकर बोली सपा सांसद डिंपल यादव* बंगाल में हो रहे चुनाव के दौरान एड की कार्रवाई को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव ने उठाए सवाल कहा जब से भारतीय जनता पार्टी आई है सरकार में और जब भी इलेक्शन होता है तो भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि लोकतंत्र ना रहे इलेक्शन जब हो रहा है तभी आपको ईडी की कार्रवाई करनी है इससे पहले आप 4 साल क्या कर रहे थे जब वहां सरकार टीएमसी की थी अपोजिशन पार्टी को डिस्टर्ब करने के लिए ईडी की कार्रवाई की जाती है और देखने को मिला है उत्तर प्रदेश में जिस तरह यह कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते है और बो नहीं चाहते हे कि वोट बड़े अब तो पूरा देश समझ गया है जब भी चुनाव आते हैं यह लोग नई नई चीजें लेकर आते है। जिस से की लोगों का ध्यान भटक सके और मूल्य मुद्दों को भटकाने के लिए भूमिका बनाई जाती है। *राघव चड्ढा और अन्य राज्यसभा सांसदों का आम आदमी की पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने पर पर बोली डिंपल यादव* राज्यसभा मेंबर से यह लोग कही चुनाव लड़ने तो गए नहीं पार्टी की वजह से बने हे यह राज्यसभा सांसद उनका चरित्र दर्शाता है कि जिस पार्टी को वजह से वह राज्यसभा सांसद बने उसी पार्टी को धोखा देने का इन लोगों ने काम किया है। जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आई है तबसे इस तरह की गतिविधि जायदा देखने को मिल रही है। *ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी 73 राज्यसभा सांसदों ने दिए दस्तक जिस पर बोली डिंपल यादव* लोकसभा में भी बीच में काफी सांसदों ने साइन किए थे जो हमारे इलेक्शन कमिश्नर हे देखने को मिला है की यह पक्षपाती तरीके से काम करते हैं क्योंकि इन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से संरक्षक मिला है तो यह स्वाभाविक है कि जैसा भारतीय जनता पार्टी के लोग कहेंगे वैसा यह काम करेंगे। *धीरेन्द्र शास्त्री का बयान हिंदू चार बच्चे करें एक बच्चा संघ को दे दे जिस पर बोली डिंपल यादव* जो लोग खुद सक्षम नहीं है या नहीं चाहते हैं या खुद किस स्थिति में है तुम्हें ज्ञान ना बाटे ज्यादा धर्म के रास्ते पर चल रहे हैं अच्छी बात है और मेरा मानना है कि सनातन धर्म में भेदभाव नहीं होना चाहिए हर एक व्यक्ति में ईश्वर है और ईश्वर को देखें इस तरह के बयान देकर ध्यान भटकाने का काम न करें। *समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अखिलेश यादव ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा जिस पर बोली डिंपल यादव* पूरे प्रदेश की आज जो हालात देखने को मिल रही है भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम पर देश के पैसे की बर्बादी कर रही है। देश महिलाओं की सुरक्षा से जूझ रहा है महिलाएं कहीं ना कहीं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। जिस तरह से बिजली को लेकर के क्षेत्र में काम होना चाहिए था उत्पादन बढ़ाना चाहिए था वह नहीं कर पाए है। यह कुछ नहीं कर पाए हैं इसलिए स्मार्ट मीटर लगवाए गए हैं इसलिए अखिलेश यादव जी ने कहा है अगर समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। *2027 के चुनाव में सपा की तैयारी पर बोली डिंपल यादव* उत्तर प्रदेश में जो अभी देखने को मिला है जनता बदलाव की तरफ बढ़ रही है लोगों ने संकल्प ले लिया है। जिस तरह से भाजपा ने वादे किए और नए-नए जुमले लेकर आती है उसे तरह से विकास देखने को नहीं मिला है हमारा प्रदेश कहीं ना कहीं पिछड़ा है उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब प्रदेश में विकास देखने को मिला। और पूरे भारत के लिए एक एग्जांपल बना। *भाजपा के लोगों द्वारा बंगाल में जाकर नॉनवेज खाने का वीडियो वायरल होने पर बोली सपा सांसद डिंपल यादव* देश के प्रदेश के लोगों को समझना होगा किस तरह से भाजपा के लोग मांस और मछली की बात कर रहे हैं इनका स्वरूप दिखता है कि यह दोगली बात करते हैं भारतीय जनता पार्टी के खाने वाले दांत और दिखाने वाले दाता अलग है1
- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बयान यूपी का चुनाव योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ा जाएगा जिस पर बोली डिंपल यादव * भारतीय जनता पार्टी वाले अपने आप डिसाइड कर ले पहले कौन चेहरा होता है कौन नहीं और जितने भी मुख्य नेता है भारतीय जनता पार्टी के उनके धरातल पर जो लोग हैं लगता नहीं है उनसे संपर्क है। जनता के मूल मुद्दों को उठाने में यह सरकार अशक्षम है। * बंगाल में हुई बंपर वोटिंग को लेकर बोली सपा सांसद डिंपल याद* हम लोग बंगाल के सभी सांसदों और नेता गणों के संपर्क में है बंगाल TMC पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। श्रीराम कोल्ड स्टोरेज निकट माँ शीतला देवी मन्दिर कुरावली रोड, मैनपुरी2
- Post by Bharat Samvad News 241
- उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर घमासान शुरू हो गया है। भाजपा नेता नितिन नवीन के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने 2027 का चुनाव योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ने की बात कही, सपा सांसद डिंपल यादव ने करारा पलटवार किया है। डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा पहले खुद तय कर ले कि उनका चेहरा कौन है, क्योंकि उनके नेताओं का धरातल से संपर्क टूट चुका है। साथ ही उन्होंने बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी की बड़ी जीत का दावा भी किया है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें! 📌वीडियो के मुख्य बिंदु: योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर डिंपल यादव का बयान। भाजपा के भीतर 'चेहरे' को लेकर खींचतान पर तंज। बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत की भविष्यवाणी। यूपी सरकार की विफलताओं पर सपा सांसद का हमला।1
- Post by Shan Mohammad1
- बताया जा रहा है कि आग एक गैस सिलेंडर फटने के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस धमाके और आग की वजह से टेंट हाउस का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है, साथ ही आसपास के मकानों को भी क्षति पहुँची है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस वीडियो में देखें घटना के बाद के डरावने दृश्य और पूरी रिपोर्ट। In this video: मैनपुरी करहल रोड आग की खबर टेंट हाउस में सिलेंडर ब्लास्ट का लाइव वीडियो फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन मैनपुरी न्यूज़ टुडे1
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ खाद्य विभाग और पुलिस ने मिलकर एक ऐसी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है जहाँ लोगों की जिंदगी के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा था। एक्सपायरी हो चुकी चिप्स, नमकीन और मिठाइयों को नए पैकेट में भरकर मार्केट में बेचा जा रहा था। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया है: 10,000 पैकेट एक्सपायरी चिप्स 200 पेटी नूडल्स और 2,500 पैकेट मूंगदाल नमकीन 400 पैकेट काजू बर्फी और रस्क भारी मात्रा में खुली नमकीन और नई पैकिंग मशीनें इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि लोग जागरूक हो सकें और सामान खरीदते समय सावधानी बरतें। क्या आपके इलाके में भी ऐसी मिलावट हो रही है? कमेंट में जरूर बताएं। चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं ताकि आपको देश-दुनिया की हर बड़ी खबर मिलती रहे।1