केमरी में अधिवक्ता के घर हुई चोरी का खुलासा नहीं, अधिवक्ताओं में आक्रोश सौंपा ज्ञापन बिलासपुर के केमरी कस्बें में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के निवास पर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ 14 दिन बीत जाने के बाद भी खाली हैं।केमरी पुलिस की इस सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं ने गहरा रोष जताया और कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा।शुक्रवार दोपहर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरुण कुमार के स्टेनो को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि बीती 20 फरवरी की रात केमरी कस्बा में चोरों ने अधिवक्ता हरिओम सक्सेना के बंद घर को निशाना बनाया था। जब वे सपरिवार एक समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे। तब चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात साफ कर दिए थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन दो सप्ताह बीतने के बावजूद अभी तक चोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है। ज्ञापन में मांग की गई है कि चोरी का जल्द से जल्द खुलासा कर माल बरामद किया जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस दौरान तहसील परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध अपनी नाराजगी व्यक्त की।

- Post by Junaid Junaid1
- Post by Radhe Shayam1
- बरेली क्षेत्र के शीशगढ़ थाने में बरगामा नदी में हुई गौ कशी पुलिस के लापरवाही के कारण1
- मिलक नगर पालिका परिषद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 5 नामित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में चंद्रभान मित्तल, बृजेश गंगवार, पूजा, अल्का सक्सेना और हरीश गंगवार शामिल रहे। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- “बरेली में पुलिस को मिली बड़ी सफलता… अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा… लाखों की अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार, जबकि उसका साथी अभी भी फरार है…1
- यह कहानी है अटूट साहस, आधुनिक चिकित्सा की सर्वोच्च निपुणता और भगवान के रूप में धरती पर मौजूद एक डॉक्टर के जादुई हाथों की।1