logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय हाई स्कूल मित्तई में एसएमसी का गठन, अगले सत्र से इंटर की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद प्रधानाचार्या दीपमाला वर्मा ने उपस्थित अभिभावकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि विद्यालय को इंटरमीडिएट कक्षाओं की स्वीकृति मिल चुकी हैं रिपोर्ट/ - श्रवण कुमार यादव देवा (बाराबंकी)। राजकीय हाई स्कूल मित्तई में गुरुवार को विद्यालय के विकास और बेहतर शैक्षिक प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) का सर्वसम्मति से गठन किया गया। प्रधानाचार्या दीपमाला वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में अभिभावकों, विद्यालय स्टाफ और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। समिति गठन की प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से नामित पर्यवेक्षक एवं राजकीय इंटर कॉलेज बेलहरा के प्रधानाचार्य डी.पी. तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डी.पी. तिवारी, राजकीय इंटर कॉलेज सूरतगंज के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह तथा प्रधानाचार्या दीपमाला वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या दीपमाला वर्मा ने उपस्थित अभिभावकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि विद्यालय को इंटरमीडिएट कक्षाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में इंटर की कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो जाएगा। इस घोषणा पर उपस्थित अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए तालियों से स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। सभा में प्रेम कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए इंद्रेश कुमार तथा उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती फूलकेसरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद अभिभावक सदस्य, शिक्षाविद, पूर्व छात्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों सहित समिति के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। विद्यालय के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण उपसमिति और शैक्षणिक उपसमिति का भी गठन किया गया। दोनों उपसमितियों के सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्यवेक्षक डी.पी. तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है। उन्होंने सभी सदस्यों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रहित और विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय एवं जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षिका अनीता रावत ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं अंजू शुक्ला, आरती चौधरी, आरती वर्मा, भावना तथा कार्यालय सहायक विपिन कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

19 hrs ago
user_Journalist Shrawan yadav
Journalist Shrawan yadav
Photographer नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago
321d95ca-a754-4e24-980c-20c59db026d1

राजकीय हाई स्कूल मित्तई में एसएमसी का गठन, अगले सत्र से इंटर की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद प्रधानाचार्या दीपमाला वर्मा ने उपस्थित अभिभावकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि विद्यालय को इंटरमीडिएट कक्षाओं की स्वीकृति मिल चुकी हैं रिपोर्ट/ - श्रवण कुमार यादव देवा (बाराबंकी)। राजकीय हाई स्कूल मित्तई में गुरुवार को विद्यालय के विकास और बेहतर शैक्षिक प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) का सर्वसम्मति से गठन किया गया। प्रधानाचार्या दीपमाला वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में अभिभावकों, विद्यालय स्टाफ और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। समिति गठन की प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से नामित पर्यवेक्षक एवं राजकीय इंटर कॉलेज बेलहरा के प्रधानाचार्य डी.पी. तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डी.पी. तिवारी, राजकीय इंटर कॉलेज सूरतगंज के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह तथा प्रधानाचार्या दीपमाला वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या दीपमाला वर्मा ने उपस्थित अभिभावकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि विद्यालय को इंटरमीडिएट कक्षाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में इंटर की कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो जाएगा। इस घोषणा पर उपस्थित अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए तालियों से

1d59e8d0-6a2e-487d-b066-820291e9274c

स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। सभा में प्रेम कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए इंद्रेश कुमार तथा उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती फूलकेसरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद अभिभावक सदस्य, शिक्षाविद, पूर्व छात्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों सहित समिति के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। विद्यालय के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण उपसमिति और शैक्षणिक उपसमिति का भी गठन किया गया। दोनों उपसमितियों के सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्यवेक्षक डी.पी. तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है। उन्होंने सभी सदस्यों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रहित और विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय एवं जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षिका अनीता रावत ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं अंजू शुक्ला, आरती चौधरी, आरती वर्मा, भावना तथा कार्यालय सहायक विपिन कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 पुलिया निर्माण कार्य अधूरा, ग्रामीणों व राहगीरों को हो रही भारी परेशानी 📍 बाराबंकी। जनपद के सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत अमरा कटेहरा से सरदहा मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का कार्य लंबे समय से अधूरा होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 🛣️ स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण के लिए मार्ग खोदे जाने के बाद से निर्माण कार्य अपेक्षित गति से पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। 🚑 ग्रामीणों के अनुसार, अधूरे मार्ग का प्रभाव आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों तथा प्रतिदिन इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को विशेष असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ⚠️ क्षेत्रवासियों ने आशंका व्यक्त की है कि यदि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा नहीं कराया गया, तो दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाकर मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाने की मांग की है। 🎥 आइए जानते हैं, इस मुद्दे पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का क्या कहना है। 📰 बाराबंकी दस्तक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    🚨 पुलिया निर्माण कार्य अधूरा, ग्रामीणों व राहगीरों को हो रही भारी परेशानी
📍 बाराबंकी। जनपद के सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत अमरा कटेहरा से सरदहा मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का कार्य लंबे समय से अधूरा होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
🛣️ स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण के लिए मार्ग खोदे जाने के बाद से निर्माण कार्य अपेक्षित गति से पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है।
🚑 ग्रामीणों के अनुसार, अधूरे मार्ग का प्रभाव आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों तथा प्रतिदिन इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को विशेष असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
⚠️ क्षेत्रवासियों ने आशंका व्यक्त की है कि यदि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा नहीं कराया गया, तो दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाकर मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाने की मांग की है।
🎥 आइए जानते हैं, इस मुद्दे पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का क्या कहना है।
📰 बाराबंकी दस्तक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_Anil Kumar Journalist
    Anil Kumar Journalist
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बाराबंकी पुलिस का बड़ा एक्शन | पटाखा साइलेंसर, अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न पर चला डंडा | लाखों का चालान बाराबंकी पुलिस का बड़ा एक्शन | पटाखा साइलेंसर, अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न पर चला डंडा | लाखों का चालान
    1
    बाराबंकी पुलिस का बड़ा एक्शन | पटाखा साइलेंसर, अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न पर चला डंडा | लाखों का चालान


बाराबंकी पुलिस का बड़ा एक्शन | पटाखा साइलेंसर, अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न पर चला डंडा | लाखों का चालान
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बाराबंकी में यातायात पुलिस का बुलडोज़र मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेसर हॉर्न, हूटर पर चला बुलडोज़र मॉडिफाइड बाइक चालकों में मचा हड़कंप बुलडोज़र से साइलेंसर, प्रेसर हॉर्न, हूटर आदि को कुचला गया।
    1
    बाराबंकी में यातायात पुलिस का बुलडोज़र 

मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेसर हॉर्न, हूटर पर चला बुलडोज़र 

मॉडिफाइड बाइक चालकों में मचा हड़कंप 

बुलडोज़र से साइलेंसर, प्रेसर हॉर्न, हूटर आदि को कुचला गया।
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • श्री नाग देवता मजीठा धाम मेला छोटे-छोटे दुकानदार फुटपाथ पर मालिया की दुकान लगाए हुए हैं लेकिन मेला कमेटी द्वारा इसे 1100की रसीद कटाई गई है मेला कमेटी द्वारा बड़ी दुकानदारों जबरन रसीद कटाई जाती है लेकिन कोई इस पर प्रशासन ध्यान नहीं देता है कि प्रशासन मेला कमेटी द्वारा दूर-दूर से दुकानदार मेले में लगाने के लिए आए थे दुकान कि मैं मालिया की दुकान लगाऊंगा लेकिन यहां पर जो फुटपाथ रोड होती है वहां पर एक छोटी सी चारपाई रखकर मालिया बेचते हैं उसकी भी 1100 की रसीद काट दी जाती है
    4
    श्री नाग देवता मजीठा धाम मेला छोटे-छोटे दुकानदार फुटपाथ पर मालिया की दुकान लगाए हुए हैं लेकिन मेला कमेटी द्वारा इसे 1100की रसीद कटाई गई है मेला कमेटी द्वारा बड़ी दुकानदारों जबरन रसीद कटाई जाती है लेकिन कोई इस पर प्रशासन ध्यान नहीं देता है कि प्रशासन मेला कमेटी द्वारा दूर-दूर से दुकानदार मेले में लगाने के लिए आए थे दुकान कि मैं मालिया की दुकान लगाऊंगा लेकिन यहां पर जो फुटपाथ रोड होती है वहां पर एक छोटी सी चारपाई रखकर मालिया बेचते हैं उसकी भी 1100 की रसीद काट दी जाती है
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *ये वीडियो कुशीनगर का है और पिटने वाले साहब एक टीचर हैँ - कोचिंग सेंटर में पढ़ाते समय यह शिक्षक छात्रा से छेड़खानी करता था,छात्राओं ने अपने परिजनों को जानकारी दी।* .. उसके बाद परिजन आए और कोचिंग सेंटर के आरोपी टीचर का इलाज चप्पलो से किया। मामला सेवरही थाना क्षेत्र के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी शिक्षक बेहद डरा हुआ और शर्मिंदा है। वहीं, अन्य लोग बेहद गुस्से में हैं और उसे जूते-चप्पल से पीट रहे हैं। इसी दौरान पीड़ित लड़की को भी बुलाया जाता है और टीचर को पीटने के लिए कहा जाता है। इसके बाद लड़की भी चप्पल से अपने टीचर को पीटती दिखाई देती है।
    1
    *ये वीडियो कुशीनगर का है और पिटने वाले साहब एक टीचर हैँ - कोचिंग सेंटर में पढ़ाते समय यह शिक्षक छात्रा से छेड़खानी करता था,छात्राओं ने अपने परिजनों को जानकारी दी।* ..

उसके बाद परिजन आए और कोचिंग सेंटर के आरोपी टीचर का इलाज चप्पलो से किया। 

मामला सेवरही थाना क्षेत्र के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी शिक्षक बेहद डरा हुआ और शर्मिंदा है। वहीं, अन्य लोग बेहद गुस्से में हैं और उसे जूते-चप्पल से पीट रहे हैं। इसी दौरान पीड़ित लड़की को भी बुलाया जाता है और टीचर को पीटने के लिए कहा जाता है। इसके बाद लड़की भी चप्पल से अपने टीचर को पीटती दिखाई देती है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.