प्रयागराज में महिला शक्ति मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रयागराज में महिला शक्ति मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रयागराज। एंटी क्राइम एवं एंटी करप्शन टीम के पदाधिकारियों द्वारा महिला शक्ति मिशन के अंतर्गत महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करने के उद्देश्य से साउथ मलाका, अजाद नगर मोहल्ले में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बबिता केसरवानी जी के आवास पर महिला मंडल प्रमुख सुमन ठाकुर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मोहल्ले की बच्चियों, बहनों एवं घरेलू महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, तथा निशा और निक्की स्वेता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक सौम्या गुप्ता (मिशन शक्ति प्रभारी, थाना कोतवाली, प्रयागराज) एवं उपनिरीक्षक रोहित गोंड़ (चौकी साउथ मलाका) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही पूनम यादव (जिला अध्यक्ष), अमृता (जिला अध्यक्ष), निक्की शेता (गंगरा नगर प्रभारी), सविता केसरवानी, सुमिता पाल, बबिता केसरवानी, नेहा वैश, डॉ. श्यामदेव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), विमल गुप्ता (राष्ट्रीय सचिव), संजय जैन (महानगर अध्यक्ष), एसपी ठाकुर उत्तर प्रदेश प्रभारी शिवकांत मौर्य जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने महिलाओं को अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के उपाय एवं सतर्कता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को यह भी समझाया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने से पहले ही किस प्रकार सजग रहकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. श्यामदेव जी ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस जागरूकता कार्यक्रम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति नई जागरूकता का संचार किया।
प्रयागराज में महिला शक्ति मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रयागराज में महिला शक्ति मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रयागराज। एंटी क्राइम एवं एंटी करप्शन टीम के पदाधिकारियों द्वारा महिला शक्ति मिशन के अंतर्गत महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करने के उद्देश्य से साउथ मलाका, अजाद नगर मोहल्ले में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बबिता केसरवानी जी के आवास पर महिला मंडल प्रमुख सुमन ठाकुर
के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मोहल्ले की बच्चियों, बहनों एवं घरेलू महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, तथा निशा और निक्की स्वेता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक सौम्या गुप्ता (मिशन शक्ति प्रभारी, थाना कोतवाली, प्रयागराज) एवं उपनिरीक्षक रोहित गोंड़ (चौकी साउथ मलाका) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही पूनम यादव (जिला अध्यक्ष), अमृता (जिला अध्यक्ष), निक्की शेता (गंगरा नगर प्रभारी), सविता केसरवानी, सुमिता
पाल, बबिता केसरवानी, नेहा वैश, डॉ. श्यामदेव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), विमल गुप्ता (राष्ट्रीय सचिव), संजय जैन (महानगर अध्यक्ष), एसपी ठाकुर उत्तर प्रदेश प्रभारी शिवकांत मौर्य जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने महिलाओं को अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के उपाय एवं सतर्कता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को यह भी समझाया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक
घटना होने से पहले ही किस प्रकार सजग रहकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. श्यामदेव जी ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस जागरूकता कार्यक्रम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति नई जागरूकता का संचार किया।
- Post by गुरु ज्ञान1
- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भरत नाट्य समारोह का भव्य समापन मंगलवार को केंद्र प्रेक्षागृह में हुआ। अंतिम दिन महाकवि भवभूति रचित प्राचीन संस्कृत नाटक महावीरचरितम् का डॉ. हिमांशु द्विवेदी के निर्देशन और संगीत परिकल्पना में मंचन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। इस नाटक ने रामायण की अमर कथा को नाटकीय बिंबों, फ्लैशबैक और आधुनिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत कर सबको तालियों के पुल बांधने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि प्रो. कीर्ति सिंह (इलाहाबाद विश्वविद्यालय), विशिष्ट अतिथि घनश्याम शाही (क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश ), अभिलाष मिश्रा (काशी प्रांत संगठन मंत्री) एवं केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक (कार्यक्रम) डॉ. मुकेश उपाध्याय और उपनिदेशक (प्रशासन) डॉ. आदित्य कुमार श्रीवास्तव व कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच पर पारंपरिक संगीत और नृत्य ने वातावरण को पवित्र बना दिया। नाटक विश्वामित्र के यज्ञ महोत्सव से प्रारंभ होता है। जनक के छोटे भाई कुशध्वज उर्मिला व सीता संग पधारते हैं। राम-लक्ष्मण की उनसे भेंट में प्रेम का बीज अंकुरित होता है। तभी सर्वमाय नामक राक्षस माल्यवान के इशारे पर रावण का पत्र पढ़ता है, जिसमें सीता से विवाह का अहंकारी प्रस्ताव है। "यह अन्याय है!"—सर्वमाय क्रोधित होकर चीखता है। बीच में राम द्वारा अहल्या उद्धार, ताड़का-मारीच-सुबाहु वध के वृतांत रोमांचित करते हैं। विश्वामित्र राम को दिव्यास्त्र प्रदान करते हैं। शिवधनुष मंगवाकर राम उसे चूर-चूर कर देते हैं—रामायण की मूल कथा से हटकर यहां विवाह शर्त नहीं, विश्वामित्र की आज्ञा है। राम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला का विवाह धूमधाम से होता है। क्रोधित सर्वमाय माल्यवान को सूचना दे भागता है। षड्यंत्रों का नाटकीय मोड़ आता है। माल्यवान-सुरपनखा परशुराम को भड़काते हैं, लेकिन राम की सौम्यता से वे पिघल जाते हैं: "हे राम, यह धनुष लो, विजयी हो!" फ्लैशबैक में सुरपनखा मंथरा बनी कैकेयी को दो वर दिलवाती—राम का 14 वर्ष वनवास, भरत का राज्याभिषेक। राम प्रसन्नता से स्वीकारते हैं। जंगल में सीता हरण, जटायु वध, शबरी मिलन, बाली का राम-भक्त बनकर मृत्यु—सब चित्रित। रावण बाली भेजता है, लेकिन वह भक्त हो जाता है। मंदोदरी बार-बार समझाती है, "यह अधर्म है रावण!", पर वही अड़िग। युद्ध में राम विजयी, विभीषण को लंका सौंप अयोध्या लौटते हैं। कलाकारों ने अपने अभिनय से नाटक में जान डाल दी। अमिताभ आचार्य ने राम की भूमिका में गंभीरता दिखाई, वहीं अमन व्यास लक्ष्मण के रूप में जोश से भरे नजर आए। खुशी बघेल ने सीता के किरदार को बहुत ही सहजता से निभाया। शुभराज शुक्ला ने रावण और परशुराम दोनों किरदारों में दम दिखाया। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा ऋतुराज चौहान ने, जिन्होंने मंथरा का किरदार निभाया। उनकी एक्टिंग इतनी प्रभावशाली रही कि दर्शक उनसे नजर नहीं हटा पाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं नाट्य निर्देशक को केंद्र निदेशक द्वारा पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधांशु शुक्ला ने किया।1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- नैनी में ठगी के आरोप पर युवती का हंगामा, सरेबाजार चप्पलों से की पिटाई खबर: प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने सरेबाजार एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे करीब ₹4 लाख रुपये ठग लिए थे। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। थाने में दोनों के बीच पंचायत भी हुई, जहां मामला समझौते की कगार पर पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।1
- परमशक्ति धाम परिचायिका के शिक्षा विशेषांक का विमोचन --- अयोध्या विकास क्षेत्र के परमशक्ति धाम में भव्य आयोजन। परमशक्ति धाम। परमशक्ति धाम, श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में भव्य, दिव्य, नव्य प्राण प्रतिष्ठा के परम पावन अवसर पर परमशक्ति धाम परिचायिका पत्रिका के शिक्षा विशेषांक का विमोचन भारत वर्ष के विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता व शिक्षाविदों द्वारा श्रीराम नवमी, शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को किया गया। उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि एनजीओ पीडब्ल्यूएस तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की प्रस्तुति परमशक्ति धाम परिचायिका के इस शिक्षा विशेषांक का प्रकाशन टीजीटी प्रकाशन समूह द्वारा किया गया है। इस अवसर पर मुख्य संरक्षिका श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय, चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, प. प्रमोद लक्ष्मीकांतराव झाल्टे, दिव्या, मानसी, निधि, फूल कुमारी कार्की, जूली सिंह, अतुल कुमार सिंह, कमिश्नरेट प्रयागराज के यातायात निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय, दलबीर सिंह, संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार कार्की, संदीप सिंह आदि सैकड़ों विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता व शिक्षाविद उपस्थित रहे।2
- प्रयागराज में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने सुनाया।1
- Post by Questions News1
- Post by गुरु ज्ञान1