वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज जैन की सुपुत्री नमिशा जैन बनीं सुप्रीम कोर्ट की ‘एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड’, गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में हर्ष का माहौल वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज जैन की सुपुत्री नमिशा जैन बनीं सुप्रीम कोर्ट की ‘एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड’, गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में हर्ष का माहौल गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी निवासी शहर की प्रतिभाशाली अधिवक्ता नमिशा जैन ने सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठित एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (AOR) परीक्षा उत्तीर्ण कर गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। नमिशा जैन गाजियाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज जैन की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से अधिवक्ता समाज और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (AOR) सुप्रीम कोर्ट में एक विशेष और प्रतिष्ठित कानूनी पद होता है। सुप्रीम कोर्ट के नियमों के अनुसार केवल AOR ही सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं, वकालतनामा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज दाखिल कर सकता है और मुकदमों में पक्षकारों की ओर से आधिकारिक रूप से कार्य करता है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए अधिवक्ता को कम से कम चार वर्ष का विधिक अनुभव, एक वर्ष तक किसी पंजीकृत AOR के साथ प्रशिक्षण तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित कठिन परीक्षा पास करनी होती है। नमिशा जैन की इस उपलब्धि पर गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में भी हर्ष का माहौल देखा गया। सोसाइटी की पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी तथा पूर्व महामंत्री आर.के. गर्ग , एडवोकेट राज किशोर शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नमिशा जैन की यह सफलता गाजियाबाद के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और नमिशा की यह उपलब्धि समाज के अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने नमिशा जैन और उनके परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज जैन की सुपुत्री नमिशा जैन बनीं सुप्रीम कोर्ट की ‘एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड’, गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में हर्ष का माहौल वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज जैन की सुपुत्री नमिशा जैन बनीं सुप्रीम कोर्ट की ‘एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड’, गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में हर्ष का माहौल गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी निवासी शहर की प्रतिभाशाली अधिवक्ता नमिशा जैन ने सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठित एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (AOR) परीक्षा उत्तीर्ण कर गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। नमिशा जैन गाजियाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज जैन की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से अधिवक्ता समाज और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (AOR) सुप्रीम कोर्ट में एक विशेष और प्रतिष्ठित कानूनी पद होता है। सुप्रीम कोर्ट के नियमों के अनुसार केवल AOR ही सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं, वकालतनामा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज दाखिल कर सकता है और मुकदमों में पक्षकारों की ओर से आधिकारिक रूप से
कार्य करता है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए अधिवक्ता को कम से कम चार वर्ष का विधिक अनुभव, एक वर्ष तक किसी पंजीकृत AOR के साथ प्रशिक्षण तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित कठिन परीक्षा पास करनी होती है। नमिशा जैन की इस उपलब्धि पर गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में भी हर्ष का माहौल देखा गया। सोसाइटी की पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी तथा पूर्व महामंत्री आर.के. गर्ग , एडवोकेट राज किशोर शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नमिशा जैन की यह सफलता गाजियाबाद के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और नमिशा की यह उपलब्धि समाज के अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने नमिशा जैन और उनके परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- Post by Sonu Kanaujiya1
- गर्मी मार्च में करवा रही जून का एहसास, 2026 में टूटा सालों का रिकॉर्ड1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- *विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान के पेशावर से व्हाट्सएप कॉल से दी गई धमकी* *संवाददाता-राजू सैफी गाजियाबाद* *गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान के पेशावर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है।* *बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले आरोपियों को शहीद कर दिया गया है और अब विधायक को किसी सभा में बम से उड़ाने की धमकी दी है,धमकी देने वाले ने दिल्ली में हुई। कार्यवाही का जिक्र करते हुए यह भी कहा।कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी नहीं छोड़ेंगे। दरअसल कुछ दिन पहले गाजियाबाद के लोनी इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ था।* *इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हमले के आरोपी दो सगे भाइयों को ढेर कर दिया था। इसी एनकाउंटर के बाद अब विधायक को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि वे इस पूरे मामले को लेकर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख रहे हैं,ताकि इस मामले में कड़ाई से कार्यवाही हो।* *बाइट-नंदकिशोर गुर्जर, विधायक लोनी*1
- उत्तम नगर में संत समाज का काफिला सड़कों पर उतर आया है।”1
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- *नमाज पढ़ाने जा रहे इमाम पर बेरहमी से हमला, हॉकी-बैट से पीटा; हरीश, लवी समेत 5 पर FIR,* मुजफ्फरनगर के सरवट क्षेत्र में 8 मार्च 2026 को मस्जिद इमाम हाफिज अब्दुल वहाब पर हमला हुआ, जब वे नमाज पढ़ाने जा रहे थे। इमाम के भाई के अनुसार, कुछ लोगों ने उनका नाम पूछा और पिटाई की, जबकि आरोपी RSS-बजरंग दल से जुड़े बताए जा रहे हैं। इमाम बाइक पर सरवट पीर के पास पहुंचे तो युवकों ने रोका, आपत्तिजनक टिप्पणी की और डंडे-बैट से हमला किया। वीडियो वायरल होने से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैला, इलाके में तनाव बढ़ा। इमाम को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर मेरठ रेफर किया गया क्योंकि हालत गंभीर थी। हरीश, लवी, बसंत, ऋषभ, आदित्य पर नामजद FIR दर्ज हुई पुलिस ने लवी को गिरफ्तार कर लिया, बाकियों की तलाश जारी; सीसीटीवी फुटेज से जांच हो रही है। जामियत उलेमा-ए-हिंद ने निंदा की और सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ सिद्धार्थ मिश्रा के अनुसार, यह शारीरिक हमला प्रतीत होता है, जांच पूरी होने पर आगे कार्रवाई होगी। इलाके में अतिरिक्त पुलिस-पीएसी तैनात, शांति बनाए रखने की अपील की गई।1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241