Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rain in Raipur: 2 घंटे की बारिश में राजधानी बेहाल। विधानसभा रोड तालाब में Rain in Raipur: 2 घंटे की बारिश में राजधानी बेहाल। विधानसभा रोड तालाब में
POLICE DOST NEWS
Rain in Raipur: 2 घंटे की बारिश में राजधानी बेहाल। विधानसभा रोड तालाब में Rain in Raipur: 2 घंटे की बारिश में राजधानी बेहाल। विधानसभा रोड तालाब में
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road built under the Bharatmala project, raising serious questions about the quality of construction and the drainage1
- पुलिस से पहले पब्लिक के हाथ लगा गांजा आखिर कहा चुक रही हैं प्रशासन रायपुर में गांजा बरामदगी की घटनाओं के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि नशे का सामान पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आम लोगों के हाथ कैसे पहुंच रहा है? लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस की निगरानी और कार्रवाई के तरीके को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब मुद्दा सिर्फ गांजा बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने का है। सवाल यह भी है कि क्या कार्रवाई केवल बरामदगी और छोटे स्तर के आरोपियों तक सीमित रहेगी, या पुलिस तस्करी के स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तह तक जाकर प्रभावी कार्रवाई करेगी?1
- रायपुर : - आज भाटागाव रायपुर मे एक पेट्रोल पम्प के पास बरसात का पानी भरने से लोगों को आने जाने मे बहुत ही तकलीफ़ो का सामना करना पड़ा, जब -जब बारिश होता है तब तब आस पास का पानी नाले से उपर आकर सड़क मे 2 फ़िट तक पानी बहता है, और इसका मुख्य कारण है नालियों का साफ़ सफ़ाई ना करना, ये नालिया पौलिथीन, प्लास्टिक बोतल और झाड़ीयो से चोक हो गया है जिसमें बारिश का सारा पानी सड़क पर आ जाता है और जनता को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन रायपुर नगर निगम मौन है, जब टैक्स लेते हैं नगर निगम तो गार्मी के दिनों मे नालियों का साफ़ साफ़ाई भी किया जाना चाहिए, रायपुर नगर निगम इस पर ध्यान दो ताकी जनता को परेशानियो का सामना करना ना पड़े !1
- शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन में शिक्षकों की कमी: नाराज छात्रों ने दूसरी बार किया खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग जाम, लगा लंबा जाम BREAKING NEWS / धमधा लोकेशन -धमधा रिपोर्टर -हेमंत उमरे शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन में शिक्षकों की कमी: नाराज छात्रों ने दूसरी बार किया खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग जाम, लगा लंबा जाम *धमधा, दुर्ग।* इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग जिले के विकासखंड धमधा से निकलकर सामने आ रही है। विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर आज फिर खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। बच्चों का कहना है कि यह सड़क जाम उन्होंने दूसरी बार किया है। हाई स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई के लिए मात्र 4 ही शिक्षक हैं। जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ी है। छात्रों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी उन्होंने इसी मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम किया था। उस समय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्कूल में एक भी नए शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई। आश्वासन पूरा न होने से नाराज होकर आज छात्रों ने फिर से सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया है। छात्रों का साफ कहना है कि जब तक स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होगी, वे सड़क से नहीं हटेंगे। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल और शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं। छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर मुख्य मार्ग जाम होने से दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।3
- पुलिस लाइन गरियाबंद में रक्षाबंधन पर्व का आयोजनए ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, उपहार स्वरूप लिया नशामुक्ति का संकल्प। पुलिस लाइन गरियाबंद में रक्षाबंधन पर्व का आयोजनए ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, उपहार स्वरूप लिया नशामुक्ति का संकल्प। इस कार्यक्रम के माध्यम से दीदीयों ने सभी आमजन को इस डिजिटल युग में साइबर क्राइम से सुरक्षित एवं दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। गरियाबंद- रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज पुलिस लाइन गरियाबंद में एक विशेष और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गरियाबंद की बहनों (दीदियों) ने पुलिस लाइन पहुंचकर वहां उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को रक्षासूत्र (राखी) बांधा। दीदियों ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर जवानों के दीर्घायु और सुरक्षित जीवन की कामना की। नशामुक्ति का लिया संकल्प- इस दौरान ब्रह्माकुमारीज की दीदियों ने उपहार और दक्षिणा के स्वरूप सभी पुलिस जवान भाइयों से एक विशेष वचन मांगा। दीदियों की प्रेरणा से कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस जवानों ने नशे का सेवन न करने और हर प्रकार के नशे से हमेशा दूर रहने का संकल्प लिया। जवानों ने हाथ उठाकर यह प्रतिज्ञा की कि वे समाज को सुरक्षित रखने के साथ-साथ खुद को भी व्यसनों से दूर रखकर एक स्वस्थ जीवन जिएंगे। साथ ही सभी आम जन से इस डीजिटल युग में साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने एवं दूसरों को भी सुरक्षित करने के लिए अपील की। इस गरिमामयी और संवेदनशील कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत ठाकुर सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान की इस अनूठी पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से तनावपूर्ण माहौल में काम करने वाले जवानों का मनोबल बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।1
- कोलियारी में कांग्रेस ने बोला हल्ला, बिना पीटपास दौड़ रहे सैकड़ों हाइवा, टूटी सड़क से लोग परेशान धमतरी के कोलियारी मार्ग पर देर रात उस वक्त सियासत गरमा गई, जब जर्जर सड़क और कथित अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर हर रात सैकड़ों हाइवा बिना पीटपास के रेत भरकर और रेत भरने के लिए बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भारी वाहनों की वजह से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस 108 को भी जर्जर सड़क से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने खनिज विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की कथित मिलीभगत और अनदेखी के चलते अवैध रेत परिवहन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। अब देखना होगा कि प्रशासन की जांच के बाद अवैध परिवहन और सड़क की बदहाली को लेकर क्या कार्रवाई होती है।3
- गांव में सुबह का नजारा मनमोहक dhan nidai chalai ka joro pr गांव में सुबह का नजारा मनमोहक। dhan nidai chalai ka joro pr #ganv #khet #dhan #गांव #खेत #धानफसल1
- नवरंगपुर प्रवास के दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने भारतमाला परियोजना के तहत बनी सड़क पर भारी जलभराव का जायजा लिया। नवरंगपुर प्रवास के दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने भारतमाला परियोजना के तहत बनी सड़क पर भारी जलभराव का जायजा लिया। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क पर इस तरह जलभराव होना गंभीर विषय है। उन्होंने ड्रेनेज व्यवस्था और निर्माण कार्य में संभावित अनियमितताओं की जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जलभराव अपने आप में भ्रष्टाचार का प्रमाण नहीं है। यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है, तो निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। #Bharatmala #chhattisgarh #smartcit1