देवरिया के खामपार थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी किया गया एक हैंडपंप तथा दो सेक्शन पाइप बरामद किए हैं। यह सफलता पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में खामपार पुलिस टीम ने हासिल की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की खास सूचना पर 11 जुलाई 2026 को तमकुहीराज राजमार्ग से छपिया पश्चिम टोला जाने वाले मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय मिथुन कुमार, पुत्र लालबाबू, निवासी छपिया, थाना खामपार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना खामपार में दर्ज मुकदमा संख्या 154/2026, धारा 303(2) एवं बढ़ी हुई धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया चोरी का एक हैंडपंप और दो सेक्शन पाइप बरामद कर लिया गया। इस मामले में 10 जुलाई 2026 को भिंगारी बाजार निवासी चन्द्रिका प्रसाद ने थाना खामपार में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 9 और 10 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनके घोठे से लगा हैंडपंप और गांव के अनिल शाही व शिवजी कुशवाहा के खेत में लगे पंपसेट के सेक्शन पाइप चोरी कर ले गए थे। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, कांस्टेबल कृष्णदेव चौहान, कांस्टेबल रामानन्द यादव और रिजर्व कांस्टेबल अभिनय यादव शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
देवरिया के खामपार थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी किया गया एक हैंडपंप तथा दो सेक्शन पाइप बरामद किए हैं। यह सफलता पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में खामपार पुलिस टीम ने हासिल की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की खास सूचना पर 11 जुलाई 2026 को तमकुहीराज राजमार्ग से छपिया पश्चिम टोला जाने वाले मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय मिथुन कुमार, पुत्र लालबाबू, निवासी छपिया, थाना खामपार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना खामपार में दर्ज मुकदमा संख्या
154/2026, धारा 303(2) एवं बढ़ी हुई धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया चोरी का एक हैंडपंप और दो सेक्शन पाइप बरामद कर लिया गया। इस मामले में 10 जुलाई 2026 को भिंगारी बाजार निवासी चन्द्रिका प्रसाद ने थाना खामपार में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 9 और 10 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनके घोठे से लगा हैंडपंप और गांव के अनिल शाही व शिवजी कुशवाहा के खेत में लगे पंपसेट के सेक्शन पाइप चोरी कर ले गए थे। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, कांस्टेबल कृष्णदेव चौहान, कांस्टेबल रामानन्द यादव और रिजर्व कांस्टेबल अभिनय यादव शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
- उत्तर प्रदेश सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत देवरिया जिले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के नेतृत्व में शनिवार को व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। पुलिस लाइन में वामा सारथी फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन-2026 के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पुलिस परिवार, वामा सारथी की पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित बच्चों को चॉकलेट और मिठाइयां बांटीं और कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम हैं। पौधरोपण के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवारों ने पौधों की सिंचाई तथा नियमित देखभाल करने की सामूहिक शपथ ली। इसी अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थानों और चौकियों में भी बड़े पैमाने पर छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि रोपे गए पौधों की नियमित निगरानी और समय-समय पर उनकी देखभाल की समीक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्थायी माध्यम बने। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामजनम राम सहित वामा सारथी की पदाधिकारी व पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला, हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों को विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। यहाँ ₹525 करोड़ से अधिक की लागत वाली 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को एक नई गति मिलेगी, जिससे यहाँ की एक बड़ी आबादी को सीधा फायदा पहुँचेगा। इस समारोह के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को आवास, शौचालय, पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए, जिसे पाकर लाभार्थियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार, आवागमन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति के साथ पूरे आयोजन में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।4
- देवरिया में आजाद हिंद सेना के संस्थापक ऋषि पाण्डेय ने डूडा विभाग में भ्रष्टाचार होने का गंभीर आरोप लगाया है। ऋषि पाण्डेय का सीधा आरोप है कि डूडा विभाग में यह भ्रष्टाचार पूर्व मंत्री के एक करीबी व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। ऋषि पाण्डेय ने बताया कि उनके द्वारा दो बार निरीक्षण कर शिकायत करने के बाद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कार्यवाही न होने का मुख्य कारण पूर्व राज्यमंत्री के प्रभाव को बताया है, जिनके प्रभाव के चलते उनका करीबी डूडा विभाग में भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा है।1
- देवरिया में सावन मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर अधिकारी सक्रिय नजर आ रहे हैं। सावन शुरू होने से पहले ही जिले के डीएम और एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का दौरा किया। मंदिर परिसर पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले जलाभिषेक किया और फिर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सावन मेले की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।2
- देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बाबा दुग्धेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में मत्था टेककर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे सीएम योगी ने गोरखपुर सांसद रवि किशन की चुटकी ली है।1
- देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे एक दिन पहले पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई। गौरीबाजार पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गौरीबाजार कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास से वांछित आरोपी सलमान (19) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पंडित मुण्डेरा का रहने वाला है। इस मामले को लेकर गौरीबाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने 9 जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने 10 जुलाई को पीड़िता को सकुशल बरामद किया और शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव और हेड कांस्टेबल रामभवन चौरसिया शामिल रहे।3
- देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करौता में एक सिरफिरे आशिक ने शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर एक लड़की के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। यह सिरफिरा आशिक लड़की को बार-बार मिलने के लिए बुलाता था और धमकाता था, जबकि लड़की ऐसा करने से लगातार मना करती थी। जब लड़की ने उसकी जिद के आगे झुकने और शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस भीषण आगजनी के कारण पीड़ित परिवार का घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की की शादी तय हो चुकी थी और परिवार ने एक-एक सामान जोड़कर शादी के लिए घर में रखा था, जो पल भर में जलकर खाक हो गया। घर के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी सिरफिरा आशिक वर्तमान में पुलिस कस्टडी में है, लेकिन इसके बावजूद पीड़ित परिवार भारी दहशत में जीने को मजबूर है। पीड़िता को डर है कि जेल से बाहर निकलने के बाद आरोपी उन्हें जान से मार देगा। डरा-सहमा पीड़ित परिवार अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।1