श्रमिक दिवस पर एस्टर फाउंडेशन एवं नेमा क्षारसूत्र संस्थान द्वारा निःशुल्क शिविर छिंदवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रमिक भाइयों-बहनों के सम्मान में एस्टर फाउंडेशन एवं नेमा क्षारसूत्र संस्थान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एस्टर फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। शिविर का नेतृत्व डॉ. पवन नेमा एवं वैशाली शेंडे सहित उनकी टीम द्वारा किया गया। भीषण गर्मी (लगभग 43°C) के बीच कार्य कर रहे मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य जांच एवं देखभाल की गई। इस दौरान श्रमिकों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। यह शिविर रेलवे ट्रैक क्षेत्र, मालधक्का एवं कृष्णा वेयरहाउस जैसे स्थानों पर आयोजित किया गया, जहां कुल 109 श्रमिकों ने लाभ प्राप्त किया। इस सेवा कार्य में संजना चटकवार एवं साक्षी अहाके ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। डॉ. पवन नेमा ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, विशेषकर उन श्रमिकों तक जो कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। यह कार्यक्रम मानव सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायी उदाहरण साबित हुआ।
श्रमिक दिवस पर एस्टर फाउंडेशन एवं नेमा क्षारसूत्र संस्थान द्वारा निःशुल्क शिविर छिंदवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रमिक भाइयों-बहनों के सम्मान में एस्टर फाउंडेशन एवं नेमा क्षारसूत्र संस्थान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एस्टर फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। शिविर का नेतृत्व डॉ. पवन नेमा एवं वैशाली शेंडे सहित उनकी
टीम द्वारा किया गया। भीषण गर्मी (लगभग 43°C) के बीच कार्य कर रहे मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य जांच एवं देखभाल की गई। इस दौरान श्रमिकों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। यह शिविर रेलवे ट्रैक क्षेत्र, मालधक्का एवं कृष्णा वेयरहाउस जैसे स्थानों पर आयोजित किया गया, जहां कुल 109 श्रमिकों
ने लाभ प्राप्त किया। इस सेवा कार्य में संजना चटकवार एवं साक्षी अहाके ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। डॉ. पवन नेमा ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, विशेषकर उन श्रमिकों तक जो कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। यह कार्यक्रम मानव सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायी उदाहरण साबित हुआ।
- छिंदवाड़ा में DEO गोपाल सिंह बघेल की रिटायर्ड, प्रेमलाल मेश्राम को मिला प्रभार! छिंदवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल गुरुवार को रिटायर हो गए। उनके पद पर रिक्ति को भरने के लिए कलेक्टर के आदेश पर सहायक संचालक प्रेमलाल मेश्राम को आज गुरुवार दोपहर 3 बजे 1 मई से अंतरिम प्रभार सौंपा गया। आज शुक्रवार को उन्होंने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। मध्यप्रदेश शासन के वल्लभ भवन आदेश के तहत यह व्यवस्था विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए की गई है।1
- *जबलपुर: बरगी बांध में क्रूज हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 और शव बरामद, मृतकों की संख्या 9 हुई* *जबलपुर:* बरगी बांध में क्रूज पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 5 और शव बरामद किए गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। *कैसे हुआ हादसा* जानकारी के अनुसार बांध में पर्यटकों को लेकर जा रहा एक निजी क्रूज अचानक असंतुलित होकर पलट गया। क्रूज में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। *अब तक 9 शव निकाले गए* रेस्क्यू टीम ने हादसे के बाद से अब तक कुल 9 लोगों के शव बरामद किए हैं। शुक्रवार सुबह से चलाए गए अभियान में 5 और शव मिले हैं। शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। *लगातार जारी है रेस्क्यू* जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बोट और गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अंधेरा होने के कारण गुरुवार रात ऑपरेशन रोकना पड़ा था, जिसे शुक्रवार सुबह फिर शुरू किया गया। *जांच के आदेश* प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। क्रूज संचालन में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।1
- _अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत जाटाछापर में आज पट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह```_ आयोजन जनपद1
- गजब! भरे मंडप में दुल्हन का लव ड्रामा, दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाली वरमाला; Video वायरल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने स्टेज से उतरकर अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी. इस दौरान देखते ही रह गया. घटना के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और खाली हाथ ही बारात लेकर घर लौट गया. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुल्हन ने वरमाला होने वाले पति को नहीं बल्कि अपने प्रेमी को पहना दी है. किसी फिल्मी सीन की तरह की वह वरमाला स्टेज से भागकर अपने प्रेमी के पास पहुंची और फिर उसके गले में माला डाल दिया. इसके बाद दूल्हे के शादी के अरमानों पर पानी फिर गया. बारात को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा गया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, शादी में प्रेमी को वरमाला पहनाने की ये घटना 27-28 तारीख की दरमियानी रात की है. मंगलवार को उमरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई और आज यह मामला चर्चाओं में आ गया. परासिया का रहने वाला दूल्हा बहुत ही धूमधाम से बारात लेकर उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव पहुंचा था. लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों ने भव्य स्वागत किया. एक तरफ बाराती खाना आ रहे थे, तो दूसरी तरफ वरमाला की तैयारी चल रही थी.1
- Post by न्यूज1
- डूबते क्रूज का आखिरी VIDEO! पानी भरते ही मची चीख-पुकार, लाइफ जैकेट बांटते दिखे लोग1
- *ग्राम पंचायत बुद्धि में आज चल संवर्धन अभियान* कुरई जनपद कीग्राम पंचायत बुड्डी में आज जल गंगा संवर्धन अभियान पानी पिलाऊ का शुभारंभ किया घाटों की साफ सफाई दिया स्वच्छता का संदेश इस दौरान सरपंच संतबति मर्सकोले, सचिव शिव कुमार तिवारी, रोजगार सहायक सुखपाल विकी संध्या धुर्वे आशा कार्यकर्ता सहायिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे2
- होटल द करण में युवा संवाद में पूर्व सांसद नकुलनाथ भाजपा सरकार पर रोजगार-किसान मुद्दों पर निशाना छिंदवाड़ा में आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे होटल द करण में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जिले भर से आए युवाओं से सार्थक चर्चा की। युवाओं के विचारों और उत्साह से प्रभावित हुए।नकुलनाथ का संवाद युवाओं की ऊर्जा को सराहा, कहा यह समाज और देश का उज्ज्वल भविष्य है। भाजपा सरकार में रोजगार के अवसर कम, किसान समस्याओं से जूझ रहे, खेल सुविधाओं की कमी। सरकार मांग की इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करना चाहिए, सभी को न्याय मिले।पूर्व सांसद नकुलनाथ बोले, "युवाओं के विचार, सुझाव और उत्साह को समझा।1