कब्र से निकाला गया नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या के आरोप में जांच तेज निचलौल। भारत-नेपाल सीमा से सटे मटरा धमउर गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक नवविवाहिता के शव को कब्र से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और कई घंटों तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि कुशीनगर जिले के जटहा बाजार निवासी अलीहसन की तहरीर पर निचलौल थाने में 26 अप्रैल को दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में गुलशन, फिरोज, ईशा, अफरोज और फैयाज अंसारी निवासी मटरा धमउर को नामजद किया गया है। पीड़ित अलीहसन के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी हसीरुन निशा की शादी 25 फरवरी 2021 को फैयाज अंसारी के साथ की थी। शादी के बाद हसीरुन निशा के दो बच्चे—नाजिया और इब्राहिम—हुए। आरोप है कि पति फैयाज अंसारी, जो विदेश में रहता है, दहेज के लिए फोन पर प्रताड़ित करता था और अपशब्द कहता था। परिजनों का आरोप है कि 22 अप्रैल की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हसीरुन निशा की हत्या कर दी और बिना सूचना दिए शव को दफना दिया। पिता का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई पूरी कर ली गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कब्र से निकाला गया नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या के आरोप में जांच तेज निचलौल। भारत-नेपाल सीमा से सटे मटरा धमउर गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक नवविवाहिता के शव को कब्र से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और कई घंटों तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि कुशीनगर जिले के जटहा बाजार निवासी अलीहसन की तहरीर पर निचलौल थाने में 26 अप्रैल को दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में गुलशन, फिरोज, ईशा, अफरोज और फैयाज अंसारी निवासी मटरा धमउर को नामजद किया गया है। पीड़ित अलीहसन के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी हसीरुन निशा की शादी 25 फरवरी 2021 को फैयाज अंसारी के साथ की थी। शादी के बाद हसीरुन निशा के दो बच्चे—नाजिया और इब्राहिम—हुए। आरोप है कि पति फैयाज अंसारी, जो विदेश में रहता है, दहेज के लिए फोन पर प्रताड़ित करता था और अपशब्द कहता था। परिजनों का आरोप है कि 22 अप्रैल की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हसीरुन निशा की हत्या कर दी और बिना सूचना दिए शव को दफना दिया। पिता का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई पूरी कर ली गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- पडरौना-कुशीनगर प्रदेश सरकार बुद्ध विहार एवं अम्बेडकर स्मारकों के संरक्षण एवं विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है, ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुशीनगर में आयोजित त्र समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान तथागत बुद्ध का शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश आज पूरे विश्व के लिए पहले से अधिक प्रासंगिक है। वर्तमान समय में जब विश्व युद्ध और अशांति की विभीषिका से जूझ रहा है, तब भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान तथागत बुद्ध ने मानवता को शांति का मार्ग दिखाया और भारत ने विश्व को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को नए विस्तार के साथ स्थापित कर रहा है। श्री मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित पूज्य भंतेगणों, बौद्ध अनुयायियों एवं जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुशीनगर, श्रावस्ती, सारनाथ, संकिसा, कौशांबी सहित भगवान बुद्ध से जुड़े सभी पवित्र स्थलों का अभूतपूर्व विकास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ है। एयर, रोड और रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ कर इन स्थलों को वैश्विक बौद्ध पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई गई है।उन्होंने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को और अधिक सक्रिय बनाए जाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से प्रयासरत है, ताकि विश्वभर से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिल सके।उप मुख्यमंत्री ने अपने रूस प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लेकर रूस के काल्मिकिया गणराज्य भेजा था। वहां जिस प्रकार श्रद्धा और सम्मान के साथ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का स्वागत हुआ, वह भारत की आध्यात्मिक शक्ति और भगवान बुद्ध के प्रति वैश्विक आस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लगभग 40 बौद्ध देशों के साथ भारत के संबंधों की गहराई बढ़ाने में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री मौर्य ने कहा कि उन्हें सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं सम्राट अशोक महान की गौरवशाली विरासत पर गर्व है। सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के संदेश को विश्वभर में पहुंचाया था और आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की चर्चा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के उल्लेख के बिना अधूरी है। बाबा साहब ने भगवान बुद्ध के विचारों को सामाजिक समरसता और न्याय के साथ जोड़ा तथा समाज को नई दिशा दी। उप मुख्यमंत्री ने बौद्ध अनुयायियों से आह्वान किया कि वे भगवान बुद्ध के विचारों को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।अपने संबोधन के अंत में उन्होंने वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) तथा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्रम के सम्मान की नई परंपरा स्थापित की है। प्रयागराज महाकुंभ में सफाईकर्मियों के चरण पखारना तथा अयोध्या व काशी में मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों का सम्मान करना श्रम के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रतीक है।श्री मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश सर्वकालिक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा। मा0 उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि कोई भी लड़ाई युद्ध से नही बुद्ध के संदेशों से ही जीता जा सकता है, उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी जी के मार्गदर्शन में लगातार बुद्ध के संदेशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भगवान बुद्ध से जितने भी जुड़े हुए स्थानों/स्मारकों तथा बाबा साहब अम्बेडकर जी के स्मारकों/मूर्तियों के विकास के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने सभी मा0 विधायक गण से अनुरोध किया कि अपने निधि से उक्त स्थलों का विकास करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर द्वय उप मुख्यमंत्री द्वारा श्रमिक दिवस की वधाई भी दी गई। मा0 द्वय उप मुख्यमंत्री के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे कुशीनगर आगमन पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया गया, एवं बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक खडडा विवेकानंद पांडेय,रामकोला विनय प्रकाश गौंड, हाटा मोहन वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिध, जिलाध्यक्ष भाजपा सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।2
- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व डिप्टी सी एम बृजेश पाठक पहुंचे कुशीनगर मुख्य परिनिर्वाण मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया युद्ध की विभीषिका से जूझ रही। बुद्ध के विचार से ही शांति मिल सकती है।4
- Post by Dileep sharma Patrakar1
- Post by V k chaubey पड़रौना कुशीनगर1
- ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर आज फिर मौसम हो सकता है खराब सुबह से ही काले बदल छाया रहा ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर आज दिनांक 01.05.2026 को फिर मौसम सुबह 5 बजे से ही काले दिखने लगे लोगो के मन मे फिर तेज हवा मुसलधार बारिश की संभानाये होने लगी है कले बादल देख मौसम खराब होने की चर्चाये तेज होती जा रही है आज कभी भी हो सकता है ज्यादा बारिश आज सुबह से ही मौसम खराब दिख रहा है1
- कुशीनगर के पडरौना शहर में आज सुबह करीब 6 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिसने पूरे जनजीवन को प्रभावित कर दिया। करीब दो घंटे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा छा गया और बाजारों की रफ्तार थम सी गई। बारिश इतनी तेज थी कि जो जहां था, वहीं रुकने को मजबूर हो गया। दुकानदार अपनी दुकानों में सिमट गए, जबकि राहगीर छांव और सुरक्षित जगह की तलाश करते नजर आए। सड़कें लगभग खाली दिखीं और चारों तरफ सिर्फ बारिश की आवाज सुनाई देती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक हुई इस बारिश से रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हुईं। हालांकि बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन कुछ समय के लिए शहर की रफ्तार पूरी तरह थम गई।1
- महराजगंज जिले में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत से आम जनता परेशान है। सुबह 4 बजे से लाइन में लगने के बावजूद लोगों को तेल नहीं मिल पा रहा, जबकि “जुगाड़” वाले लोग आसानी से गैलन में तेल ले जा रहे हैं। फरेंदा समेत कई इलाकों में पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं और कालाबाजारी के आरोप भी सामने आ रहे हैं। आखिर कब खत्म होगा यह संकट? देखिए पूरी रिपोर्ट। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Fuel Shortage in Maharajganj || Black marketing . #Maharajganj #PetrolCrisis #DieselShortage #FuelCrisis #BlackMarketing1
- ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर पडरौना रोडवेज छावनी बस डिपो मे रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिसद उत्तर प्रदेश के अहावन पर आज दिनांक 01.05.2026 को परिवाहन निगम के पडरौना डिपो मे धरना प्रदर्शन किया गया और यग्यारह सूत्री मांग का ज्ञापन प्रबंध निदेशक और क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर से संबंधित ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पडरौना डिपो को सौपा गया परिवाहन निगम के पडरौना डिपो की ट्रैफ़िक / स्टेशन / कार्यशाला शाखा के कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीयकृत मार्गो पर डग्गमार कर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचने के विरोध मे एवं निगम की बहुमूल्य सम्पतियों एवं इसके नियमित सविंदा व आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रमुख समूह मार्गो की समयबध्य पूर्ति हेतु रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे डिपो के निम्न कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया4
- ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर आज फिर मौसम हो सकता है खराब सुबह से ही काले बदल छाया रहा ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर आज दिनांक 01.05.2026 को फिर मौसम सुबह 5 बजे से ही काले दिखने लगे लोगो के मन मे फिर तेज हवा मुसलधार बारिश की संभानाये होने लगी है कले बादल देख मौसम खराब होने की चर्चाये तेज होती जा रही है आज कभी भी हो सकता है ज्यादा बारिश आज सुबह से ही मौसम खराब दिख रहा है1