logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर जिला सागर से। *पुलिस कंट्रोल रूम, सागर* *सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधिकारियों का किया गया सम्मान कंट्रोल रूम में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित* आज दिनांक को पुलिस कंट्रोल रूम सागर में कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेश कुमार गुरु एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री बाला प्रसाद कटारे के सेवानिवृत्ति उपरांत एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा दोनों अधिकारियों को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की गई। अपने संबोधन में डॉ. संजीव उइके ने कहा कि “पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण का माध्यम है। श्री दिनेश कुमार गुरु एवं श्री बाला प्रसाद कटारे ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ किया है, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।” वहीं श्री लोकेश कुमार सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, परंतु आपके अनुभव एवं सेवाएं सदैव विभाग के लिए मार्गदर्शक रहेंगी। हम आपके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हैं।” समारोह में उपस्थित परिजनों की ओर से भी भावुक शब्दों में दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा गया कि “पुलिस सेवा में रहते हुए इन्होंने परिवार के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का संतुलन बनाए रखा, जो गर्व का विषय है।” इस अवसर पर शहर के थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री नीतेश वायकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

1 hr ago
user_हरिकृष्ण सोनी
हरिकृष्ण सोनी
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
2cca07d8-b8b3-4829-8339-99a6b5d74196

खबर जिला सागर से। *पुलिस कंट्रोल रूम, सागर* *सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधिकारियों का किया गया सम्मान कंट्रोल रूम में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित* आज दिनांक को पुलिस कंट्रोल रूम सागर में कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेश कुमार गुरु एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री बाला प्रसाद कटारे के सेवानिवृत्ति उपरांत एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा दोनों अधिकारियों को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की गई। अपने संबोधन में डॉ. संजीव उइके ने कहा कि “पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण का माध्यम है। श्री दिनेश कुमार गुरु एवं श्री बाला प्रसाद कटारे ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ किया है, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।” वहीं श्री लोकेश कुमार सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, परंतु आपके अनुभव एवं सेवाएं सदैव विभाग के लिए मार्गदर्शक रहेंगी। हम आपके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हैं।” समारोह में उपस्थित परिजनों की ओर से भी भावुक शब्दों में दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा गया कि “पुलिस सेवा में रहते हुए इन्होंने परिवार के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का संतुलन बनाए रखा, जो गर्व का विषय है।” इस अवसर पर शहर के थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री नीतेश वायकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन :-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीना द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, अनियमित आपूर्ति और उत्पन्न हो रही किल्लत, शासन द्वारा बार-बार एम एस पी तारीख बढ़ाने से किसान परेशान है, एवं स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज, बिजली दरों की वृद्धि को लेकर नायव तहसीलदार हेमराज सिंह मैहर को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े किए तथा शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की। पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों और विदेश नीति का बखान करती है, वहीं दूसरी ओर देश का आम नागरिक पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस आमजन के जीवन की बुनियादी आवश्यकताएं हैं, जिनकी उपलब्धता में कमी और मूल्य वृद्धि ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव बिजली दरों में वृद्धि को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, लेकिन दूसरी ओर लगातार बढ़ती बिजली दरें आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही हैं। शहर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों एवं औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ेगा, जिससे उत्पादन लागत बढ़ेगी और महंगाई में और इजाफा होगा। अशोक परिहार ने आज की अर्थव्यवस्था और आम नागरिक दोनों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए तथा आमजन को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा नवैया ने कहा कि सिलेंडर की कमी के कारण घर-घर की रसोई प्रभावित हो रही है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमोद राय ने कहा होटलों, कैंटीनों और विवाह स्थलों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से वहां कार्यरत हजारों मजदूरों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। राजाराम अहिरवार ने कहा सरकार से इस गंभीर स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप करने और व्यवस्था सुधारने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और बिजली दरों में राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। ज्ञापन का वाचन पूर्व मंत्री प्रभु सिंहठाकुर ने वाचन किया गया इस मौके पर विशेष रूप से, शशि मोहन तिवारी, अशोक परिहार, उमा महेंद्र नवैया, निर्भय सिंह ठाकुर, विनोद पोरिया, नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रमोद राय, एडवोकेट कृष्णा, शिवानी बौद्ध, एड मोहिनी कश्यप, केथोरिया, मोतीलाल अहिरवार, एडवोकेट राजाराम अहिरवार ,रामकिशन अहिरवार, जन्नू लाल राय, बलराम अहिरवार,पी पी नायक, सतीश तिवारी,ओ पी लरोठ, ममता अहिरवार, विक्रांत गोलंदाज, सुरेश सेन, शहजाद खान, अशोक सेन, सलीम खान, सुरेश तिवारी नाही, कल्याण सिंह, शिवकुमार चढ़ार, शेर सिंह, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश पासु ने किया।
    4
    लोकेशन :-बीना
रिपोर्टर:- राकेश सेन 
बीना (सागर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीना द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, अनियमित आपूर्ति और उत्पन्न हो रही किल्लत, शासन द्वारा बार-बार एम एस पी तारीख बढ़ाने से किसान परेशान है, एवं स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज, बिजली दरों की वृद्धि को लेकर नायव  तहसीलदार हेमराज सिंह मैहर को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े किए तथा शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की। 
पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों और विदेश नीति का बखान करती है, वहीं दूसरी ओर देश का आम नागरिक पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस आमजन के जीवन की बुनियादी आवश्यकताएं हैं, जिनकी उपलब्धता में कमी और मूल्य वृद्धि ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव बिजली दरों में वृद्धि को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, लेकिन दूसरी ओर लगातार बढ़ती बिजली दरें आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही हैं।
शहर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों एवं औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ेगा, जिससे उत्पादन लागत बढ़ेगी और महंगाई में और इजाफा होगा। 
अशोक परिहार ने आज की अर्थव्यवस्था और आम नागरिक दोनों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए तथा आमजन को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। 
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा नवैया ने कहा कि सिलेंडर की कमी के कारण घर-घर की रसोई प्रभावित हो रही है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
प्रमोद राय ने कहा होटलों, कैंटीनों और विवाह स्थलों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से वहां कार्यरत हजारों मजदूरों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। 
राजाराम अहिरवार ने कहा सरकार से इस गंभीर स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप करने और व्यवस्था सुधारने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और बिजली दरों में राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। 
ज्ञापन का वाचन पूर्व मंत्री प्रभु सिंहठाकुर ने वाचन किया गया इस मौके पर विशेष रूप से, शशि मोहन तिवारी, अशोक परिहार, उमा महेंद्र नवैया, निर्भय सिंह ठाकुर, विनोद पोरिया, नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रमोद राय, एडवोकेट कृष्णा, शिवानी बौद्ध, एड  मोहिनी कश्यप, केथोरिया, मोतीलाल अहिरवार, एडवोकेट राजाराम अहिरवार
,रामकिशन अहिरवार, जन्नू लाल राय, बलराम अहिरवार,पी पी नायक, सतीश तिवारी,ओ पी लरोठ,
ममता अहिरवार, विक्रांत गोलंदाज, सुरेश सेन, शहजाद खान, अशोक सेन, सलीम खान, सुरेश तिवारी नाही, कल्याण सिंह, शिवकुमार चढ़ार, शेर सिंह, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश पासु ने किया।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
  • Arvind Kejriwal के निर्देशानुसार घोषित इस नई कार्यकारिणी के तहत बीना में एक विशेष बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
    1
    Arvind Kejriwal के निर्देशानुसार घोषित इस नई कार्यकारिणी के तहत बीना में एक विशेष बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान कटरा मंदिर के पास इमली के पेड़ के पास प्रत्येक शाला है जहां व्यवस्था यात्रियों की की बैठने की है जाट की दुकान लगती है
    1
    लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान कटरा मंदिर के पास इमली के पेड़ के पास प्रत्येक शाला है जहां व्यवस्था यात्रियों की की बैठने की है जाट की दुकान लगती है
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु बीना। श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया। 30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    1
    लोकल न्यूज़ 
बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु
बीना।
श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया।
30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आज महावीर जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आदरणीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का मुंगावली आगमन हुआ रास्ते में शिव शक्ति फैब्रिकेशन पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यजीत सिंह जी द्वारा एवं उनकी टीम द्वारा मंत्री जी का माला पहनकर स्वागत किया गया इसके पश्चात मंत्री जी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकल गए
    1
    आज महावीर जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आदरणीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का मुंगावली आगमन हुआ रास्ते में शिव शक्ति फैब्रिकेशन पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यजीत सिंह जी द्वारा एवं उनकी टीम द्वारा मंत्री जी का माला पहनकर स्वागत किया गया इसके पश्चात मंत्री जी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकल गए
    user_अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    Mobile Store Mungaoli, Ashoknagar•
    20 hrs ago
  • गंज बासौदा के बेदनखेड़ी में श्री जगदीश स्वामी मंदिर पर पप्रत्येक एकादशी पर होती है गम्मत कीर्तन पूरी रात।😍
    1
    गंज बासौदा के बेदनखेड़ी में श्री जगदीश स्वामी मंदिर पर पप्रत्येक एकादशी पर होती है गम्मत कीर्तन पूरी रात।😍
    user_ABHISHEK THAKUR
    ABHISHEK THAKUR
    बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालंधर में विराजमान मां भवानी जगत जननी मैया ज्वाला माई जिनकी कृपा से सभी के रोग हरे जाते हैं।
    1
    जालंधर में विराजमान मां भवानी जगत जननी मैया ज्वाला माई जिनकी कृपा से सभी के रोग हरे जाते हैं।
    user_Reetesh tiwari
    Reetesh tiwari
    राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बीना में बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और फिक्स चार्ज के खिलाफ आम जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब एक बड़े जनआंदोलन में तब्दील होता नजर आ रहा है।
    1
    बीना में बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और फिक्स चार्ज के खिलाफ आम जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब एक बड़े जनआंदोलन में तब्दील होता नजर आ रहा है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.