Shuru
Apke Nagar Ki App…
news upload nhi ho rahi hai
Soni
news upload nhi ho rahi hai
More news from हरियाणा and nearby areas
- यमुनानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, यमुनानगर पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बरेली से अंबाला जा रहे एक युवक को करीब 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी युवक की उम्र करीब 21 से 22 साल बताई जा रही है, जो टाइल लगाने का काम करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और यह जानने में जुटी है कि वह नशे की खेप किसके कहने पर लेकर आया था और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था।1
- यमुनानगर के रादौर रोड स्थित पंजेता अस्पताल के पास एक बस और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- यमुनानगर के गांव बाल छप्पर में सुबह की सैर पर निकले सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से मामले की जांच में जुटी है, जिससे इलाके में हड़कंप है।1
- आज यमुनानगर के श्री विश्वकर्मा मंदिर में लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा दिव्यांगों को सहायता उपकरण वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल की मौजूदगी में इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर, वॉकर और बैसाखियां बांटी गईं, जिससे कई दिव्यांगों को बड़ा सहारा मिला।4
- आवारा कुत्तों के आतंक से बकरी का बच्चा घायल 3 दिन में दूसरा हमला आवारा कुत्तों के आतंक से बकरी का बच्चा घायल, तीन दिन में दूसरा हमला फन्दपुरी सहारनपुर नकुड विधानसभा क्षेत्र के गांव जगेता नजीब में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को घर के बाहर बंधे बकरी के बच्चों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक बकरी का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, बकरी के बच्चे घर के बाहर बंधे हुए थे। इसी दौरान कई आवारा कुत्ते वहां पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। तब तक एक बकरी का बच्चा बुरी तरह जख्मी हो चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन के भीतर यह दूसरा हमला है। इससे एक दिन पहले भी आवारा कुत्तों ने बकरी के बच्चों पर हमला किया था। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे छोटे बच्चों और पशुओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।2
- एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा।👍👍👍 “एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस” की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा। यमुनानगर, 10 मई 2026। आज निजी स्कूलों द्वारा किताबों और फीस के नाम पर की जा रही कथित लूट तथा शिक्षा विभाग की सुस्ती और लापरवाही के विरोध में अभिभावकों द्वारा एक अनोखी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था को जगाने के प्रतीक के रूप में भैंस के कटड़े को फूलमाला पहनाकर उसके गले में “शिक्षा विभाग जागो” का संदेश भी लगाया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह पदयात्रा कन्हैया चौक, यमुनानगर से शुरू होकर प्यारा चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि आज अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए एकजुट नहीं हुए, तो आने वाले समय में शिक्षा पूरी तरह व्यापार बन जाएगी। अभिभावकों ने हरियाणा के सभी 10 सांसदों से मांग की कि वे संसद में “एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस” का कानून पारित करवाने की आवाज उठाएं, ताकि हर बच्चे को समान शिक्षा और समान अवसर मिल सके। इस दौरान Sanjeev Nanda, Saravjeet, Raghav, Parminder Saini, Ankush Bakshi, Jai Ram सहित कई लोगों ने पदयात्रा में भाग लेकर अभिभावकों की आवाज बुलंद की। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा के नाम पर हो रही लूट और मनमानी फीस पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।1
- 20 मई को कर्मचारी भरेंगे हुंकार,बिजली मंत्री के घर का घेराव कर करेंगे प्रदर्शन सौंपेंगे ज्ञापन इंद्री विजय कांबोज।। इंद्री बिजली विभाग के कार्यालय में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के पदाधिकारी की मीटिंग हुई जिसमें राज्य के महासचिव व जिला प्रधान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने बताया कि 20 मई को अंबाला में बिजली मंत्री के घर पर का घेराव कर्मचारी करेंगे जिसमें हरियाणा भर से कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे| उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को अभी तक हरियाणा सरकार ने पूरा नहीं किया है और हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कच्चे कर्मचारियों को अभी तक पक्का कर नहीं किया गया और ना ही समान काम समान वेतन लागू किया गया है| जिससे खफा होकर कर्मचारी बिजली मंत्री के घर का घेराव और प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा जाएगा ताकि जो हरियाणा में गूंगी और बहरी सरकार है उसके कान और आंख खोलने का काम किया जाएगा उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार में हर विभाग में चाहे कच्चा कर्मचारी है या फिर पक्का कर्मचारी है सभी को परेशान किया हुआ है गलत नीतियों लाकर के कर्मचारियों को परेशान करने का काम किया जा रहा है कर्मचारियों में इस सरकार के प्रति गहरा रोष है और आने वाली 20 मई कर्मचारियों का गुस्सा शैलाब बनकर बिजली मंत्री के घर पर टूटेगा|1
- यमुनानगर के जगाधरी स्थित अग्रसेन कॉलेज में एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन ने 'बदलाव' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस दौरान भ्रष्टाचार मुक्त समाज, युवा शक्ति की भूमिका और अपराध रोकथाम जैसे विषयों पर विचार साझा किए गए। युवाओं को ईमानदारी और सामाजिक भागीदारी से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।4