*अब खुले जंगल में घूमेंगे और 2 चीते, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- 'प्रोजेक्ट चीता' में रोज कीर्तिमान रच रहा एमपी* - *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण* - *प्रदेश के मुखिया ने बाड़े से आजाद किए दो मादा चीते* - *अब देश में चीतों की संख्या हुई 57* - *प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सफलता से आगे बढ़ रही चीता परियोजना* भोपाल/श्योपुर। मध्यप्रदेश वाइल्डलाइफ के लिए 11 मई का दिन खास रहा। दो और चीते अपने बाड़े से निकल कर खुले जंगल में पहुंच गए। अब दोनों प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों के इको-सिस्टम को मजबूत करने में सहयोग करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचे। उन्होंने यहां दो मादा चीतों को बाड़े से मुक्त कर दिया। बाड़े से निकलते ही दोनो चीते उछलते-कूदते जंगल की ओर चले गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती ने चीतों को अंगीकृत कर अपने परिवार का हिस्सा बनाया है।

- मध्य प्रदेश के शहडोल के इस गांव का वो रहस्य जो इसे भारत का सबसे अनोखा गांव बनता है जहां पूरा गांव की एक परिवार है1
- मध्य प्रदेश के पन्ना में ड्रोन और फायर रिटार्डेंट का उपयोग कर एरियल फायर फाइटिंग का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया है। देश में अपनी तरह का यह पहला प्रयोग है, जिसका लक्ष्य दुर्गम वन क्षेत्रों में आग पर जल्द नियंत्रण और वनकर्मियों की सुरक्षा बढ़ाना है। इस तकनीक की व्यवहार्यता और प्रभावशीलता का वैज्ञानिक अध्ययन जारी है।4
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर बैनर-पोस्टरों से सजा अजयगढ़ अजयगढ़:- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रथम नगर आगमन को लेकर अजयगढ़ नगर पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।नगर में प्रवेश मार्ग से लेकर मुख्य बाजार एवं प्रमुख चौक-चौराहों तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत संदेशों वाले पोस्टर लगाए गए हैं। जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष के साथ स्थानीय एवं जिला स्तर के नेताओं के चित्रों वाले होर्डिंग्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। स्वागत कार्यक्रम को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है और नगर में साफ-सफाई एवं सजावट का कार्य भी कराया गया है।नगर के लगभग सभी प्रमुख खंभों एवं सार्वजनिक स्थलों पर छोटे-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से कांग्रेस नेताओं द्वारा संगठन के प्रति अपनी सक्रियता और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की जा रही है। वहीं कई स्थानों पर स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं, जहां प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी है। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।4
- पन्ना। ड्रोन बुझाएगा जंगल की आगः भारत में पहला हाई-टेक प्रयोग ! मध्य प्रदेश के पन्ना में ड्रोन और फायर रिटार्डेट का उपयोग कर एरियल फायर फाइटिंग का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया है। देश में अपनी तरह का यह पहला प्रयोग है, जिसका लक्ष्य दुर्गम वन क्षेत्रों में आग पर जल्द नियंत्रण और वनकर्मियों की सुरक्षा बढ़ाना है। इस तकनीक की व्यवहार्यता और प्रभावशीलता का वैज्ञानिक अध्ययन जारी है।1
- पन्ना के मिनी वृंदावन धाम में रविवार को भगवान जुगल किशोर महाराज के शुभ दर्शन हुए। भक्तों ने इस आध्यात्मिक अवसर पर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।1
- जरूरी खबरें जरूरी खबरें शिकायत मैं गांव खरोई इस गांव में ज्यादा पानी की समस्या है और हमारे मोहल्ले में कोई पानी पीने वाला नलका नहीं है हमारे हमारे मोहल्ले में एक कुआं है जिसमें पानी बहुत गंदा है पीने लायक नहीं है तो सरकार से मेरी यही गुजारिश है कि हमको पीने का पानी की समस्या दूर करें तो जल्दी से जल्दी हमारे मोहल्ले में एक लड़का लगवाया जाए जिससे लोगों को पानी से राहत मिले 🙏🙏🙏🙏💪1
- सौरभ दुबे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नगर पालिका उपाध्यक्ष अमानगंज जीतू पटवारी जी के पन्ना आगमन पर लोगों से भारी संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया सौरभ दुबे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नगर पालिका उपाध्यक्ष अमानगंज जीतू पटवारी जी के पन्ना आगमन पर लोगों से भारी संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया1
- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 11 मई को पन्ना जेल में बंद अमित भटनागर और भरत मिलन पांडे से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात से प्रदेश की राजनीति में गर्माहट आ गई है, जिसे लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।1