यूपी के रास्ते बिहार में हो रही शराब की खपत, कम उम्र के युवक और ट्रेनें बनी माध्यम, मिर्ज़ापुर आरपीएफ ने किया खुलासा मीरजापुर। बिहार में मज़ाक बनी शराब बंदी का माखौल उड़ाते हुए शराब तस्कर कम उम्र के युवाओं को आगे कर विभिन्न ट्रेनों के जरिए यूपी के रास्ते बिहार में अवैध रूप से शराब की आपूर्ति कर रहे हैं। शनिवार को मिर्ज़ापुर की आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 21 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। देर रात चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में पकड़ी गई अवैध अंग्रेजी शराब को बिहार ले जाया जा रहा था जिसे आरपीएफ ने क़ब्ज़े में लेकर जीआरपी के सुपूर्द किया है। जिसके बाद जीआरपी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार, 1 अगस्त 2026 को पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक अनुभाग प्रयागराज एन. कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों, वारण्टियों की गिरफ्तारी, बरामदगी, अवैध तस्करी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में उप निरीक्षक राम सिहं यादव मय हमराह उप निरीक्षक नीरज कुमार ओझा चौकी प्रभारी रावर्टसंगज थाना जीआरपी मिर्जापुर के साथ प्लेटफार्म नंबर 2 पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु की चेकिंग कर रहे थे कि मौजूद आरपीएफ उप निरीक्षक नरेन्द्र दुबे, कांस्टेबल दिलीप कुमार मिश्रा व कांस्टेबल विकाश सिंह आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर व सीआईबी कांस्टेबल रोहित कुमार, सुनिल कुमार अनुभाग प्रयागराज के साथ एकसीलेटर के पास मौजूद मिले जहां चेंकिग के दौरान दो व्यक्तियों को प्लेटफार्म नंबर-2 हावडा छोर पानी टंकी के पास बरगद पेड़ के नीचे से अमित कुमार 19 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश ठाकुर निवासी ग्राम वार्ड नंबर-5 रामनगरी थाना राजीव नगर जिला पटना (बिहार) व कब्जे से काले रंग के पिठ्ठ बैग से 14 रायल स्टेज 750ग्राम, अंग्रेजी शराब व आकाश कुमार 19 वर्ष पुत्र मनोज कुमार वार्ड नंबर 4 राजाबाजार, बेली रोड पिलर नंबर-58 थाना हवाई अड्डा जिला पटना (बिहार) के कब्जे से काले रंग के पिट्ठू बैग से 14 अदद रायल स्टेज 750 ग्राम, अंग्रेजी शराब (कुल 21 लीटर अंग्रेजी शराब) के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए शराब तस्करों ने बताया कि "वह बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण उत्तर प्रदेश से शराब खरीद कर बिहार प्रान्त में ले जाकर उसे ऊंचे दामो में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। इसके लिए विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी कर बिहार प्रान्त ले जाकर ऊंचे दामों में बेचा करते हैं।
यूपी के रास्ते बिहार में हो रही शराब की खपत, कम उम्र के युवक और ट्रेनें बनी माध्यम, मिर्ज़ापुर आरपीएफ ने किया खुलासा मीरजापुर। बिहार में मज़ाक बनी शराब बंदी का माखौल उड़ाते हुए शराब तस्कर कम उम्र के युवाओं को आगे कर विभिन्न ट्रेनों के जरिए यूपी के रास्ते बिहार में अवैध रूप से शराब की आपूर्ति कर रहे हैं। शनिवार को मिर्ज़ापुर की आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 21 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। देर रात चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में पकड़ी गई अवैध अंग्रेजी शराब को बिहार ले जाया जा रहा था जिसे आरपीएफ ने क़ब्ज़े में लेकर जीआरपी के सुपूर्द किया है। जिसके बाद जीआरपी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार, 1 अगस्त 2026 को पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक अनुभाग प्रयागराज एन. कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों, वारण्टियों की गिरफ्तारी, बरामदगी, अवैध तस्करी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में उप निरीक्षक राम सिहं यादव मय हमराह उप निरीक्षक नीरज कुमार ओझा चौकी प्रभारी रावर्टसंगज थाना जीआरपी मिर्जापुर के साथ प्लेटफार्म नंबर 2 पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु की चेकिंग कर रहे थे कि मौजूद आरपीएफ उप निरीक्षक नरेन्द्र दुबे, कांस्टेबल दिलीप कुमार मिश्रा व कांस्टेबल विकाश सिंह आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर व सीआईबी कांस्टेबल रोहित कुमार, सुनिल कुमार अनुभाग प्रयागराज के साथ एकसीलेटर के पास मौजूद मिले जहां चेंकिग के दौरान दो व्यक्तियों को प्लेटफार्म नंबर-2 हावडा छोर पानी टंकी के पास बरगद पेड़ के नीचे से अमित कुमार 19 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश ठाकुर निवासी ग्राम वार्ड नंबर-5 रामनगरी थाना राजीव नगर जिला पटना (बिहार) व कब्जे से काले रंग के पिठ्ठ बैग से 14 रायल स्टेज 750ग्राम, अंग्रेजी शराब व आकाश कुमार 19 वर्ष पुत्र मनोज कुमार वार्ड नंबर 4 राजाबाजार, बेली रोड पिलर नंबर-58 थाना हवाई अड्डा जिला पटना (बिहार) के कब्जे से काले रंग के पिट्ठू बैग से 14 अदद रायल स्टेज 750 ग्राम, अंग्रेजी शराब (कुल 21 लीटर अंग्रेजी शराब) के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए शराब तस्करों ने बताया कि "वह बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण उत्तर प्रदेश से शराब खरीद कर बिहार प्रान्त में ले जाकर उसे ऊंचे दामो में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। इसके लिए विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी कर बिहार प्रान्त ले जाकर ऊंचे दामों में बेचा करते हैं।
- मिर्ज़ापुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस की सजगता से टला पुतला दहन।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम4
- मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं" मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं" मिर्जापुर। शहर में व्यापारियों से जुड़े मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के बयान के बाद नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि यदि किसी व्यापारी का उत्पीड़न किया जाएगा या उसके साथ अन्याय होगा, तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योगी सरकार में व्यापारियों का सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी वर्ग को डराने, सताने या लूटने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और हर स्तर पर उनकी आवाज उठाई जाएगी। विधायक के इस बयान के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।1
- क्या सच में बिना दलाल कोई काम नहीं होता? अब होगा... #दलाल #GovernmentOffice #System #India #News #MissingNewsIndia #ImranAnsari #Corruption #PublicAwareness #HindiNews1
- मिर्जापुर में 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की उठी मांग मिर्जापुर, 31 जुलाई। मिर्जापुर के नटवा स्थित एक लॉन में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वांचल अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन वर्ष 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान को आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम के दौरान हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने नाम के आगे जाति के स्थान पर "सनातनी" लिखें, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन अपनी बात भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंचाएगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर अभियान चलाने में सहयोग करेगा। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।1
- मिर्ज़ापुर: शिकायतकर्ता ने एसआई पर फर्जी तरीके से शिकायत निस्तारण का लगाया आरोप, वीडियो हो रहा वायरल, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की लगाई गुहार मीरजापुर। जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट गांव निवासी द्वारिका प्रसाद केशरी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत का फर्जी तरीके से एसआई द्वारा निस्तारण किए जाने का आरोप लगाया है।जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में शिकायतकर्ता द्वारिका प्रसाद केशरी ने आरोप लगाया कि बीते 29 जून को मुख्यमंत्री पोर्टल पर देह व्यापार की शिकायत की थी। लेकिन जांच अधिकारी उपनिरीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता ने मेरा फर्जी अंगूठा निशान लगाकर मनमानी तरीके से शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया। आरोप लगाया कि रात को एसआइ व हेड कांस्टेबल मेरे कमरे पर आए थे और धमकी दिए कि शिकायत करोगे तो फर्जी मुकदमे फंसाकर जेल भेज देंगे। आरोप लगाया कि पुलिस देह व्यापार का धंधा बंद करवाने की बजाय शिकायत का फर्जी तरीके से निस्तारण कर रही है। द्वारिका प्रसाद केशरी ने बीते 29 जून को की गई आनलाइन शिकायत में ड्रमंडगंज घाटी के किनारे छोटका मोड़ के पास कच्चे मकान में तथा लहुरियादह व भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में देह व्यापार करवाए जाने की शिकायत की थी। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता द्वारा बीते 8 जुलाई को शिकायत निस्तारित कर दिया गया। द्वारिका प्रसाद केशरी ने शिकायत का फर्जी तरीके से निस्तारण करने का उपनिरीक्षक पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उपनिरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में उपनिरीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत की जांच कर निस्तारण किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा है2
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ 15 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) के तत्वधान में जनपद मिर्जापुर के माध्यमिक शिक्षकों ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मिर्ज़ापुर पर धरना प्रदर्शन कर 15 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किया। साथ ही जनपदीय समस्याओं से संबंधित मांग पत्र भी जिला विद्यालय निरीक्षक को देकर समस्याओं के समाधान होने तक संघर्ष की बात कही गई। प्रांतीय संरक्षक डॉ श्याम नारायण तिवारी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापकों ने अपने संघर्षों और बलिदानों से शिक्षकों को दासता से मुक्त कराकर सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम संघर्ष से प्राप्त हुआ। पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय बताया कि पेंशन तथा परिवार पेंशन का कोषागार से भुगतान, केंद्रीय शिक्षकों के समान वेतनमान, नियुक्तियों में धांधली को रोकने एवं हो रहे परिवारवाद तथा अनियमितताओं को दूर कराने हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की स्थापना, मृतक आश्रितों की नियुक्ति एलटी ग्रेड में , मृतक आश्रितों की नियुक्ति ,केंद्र के समान वेतनमान, जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हमें 1956 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के गठन के पश्चात दिलायी। मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरकार शिक्षक विरोधी कार्य कर रही है। अप्रैल 2005 से सामाजिक सुरक्षा का कवच पेंशन छीन लिया गया तथा अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 का गठन करके पूर्व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 1982 की धारा 12 ,18 एवं 21 को निरसित कर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के साथ षड्यंत्र किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिनियम 2023 में धारा 12,18 एवं 21 को पुनर्स्थापित किया जाए, आउटसोर्सिंग व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए एवं माध्यमिक विद्यालयों में लिपिकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाए। मंडलीय मंत्री डॉ रविशंकर ओझा ने कहा कि 2005 से सरकार ने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को छीनकर जघन्य अपराध किया है। पुरानी पेंशन तत्काल बहाल की जाय हम भीख नहीं अपना अधिकार मांग रहे हैं । धरना स्थल पर एन०पी०एस गो बैक के नारे लगाए गए। प्रांतीय कार्य समिति सदस्य रविंद्र नाथ ने मांग किया की अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी के कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान किया जाए। प्रांतीय कार्य समिति सदस्य जगदीश मिश्रा ने शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए सिटीजन चार्टर अविलंब लागू करने तथा 1 अप्रैल 2014 से नियुक्त शिक्षकों के सामूहिक जीवन बीमा से आच्छादित करने , व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को विषय विशेषज्ञों की भांति रिक्त पदों पर आमेलित करने की मांग की। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी ने मांग किया कि माध्यमिक विद्यालयों में स्थानांतरण की प्रक्रिया कोई एन 0ओ 0सी0 की अनिवार्यता समाप्त कर सीधे विद्यालयों से रिक्त पदों की सूचना लेकर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन स्थानांतरण करने हेतु संसूचना जारी की जाए, नगर प्रतिकर भत्ता एवं वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। जिला मंत्री संजय सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जनपद के शिक्षकों की समस्याओं को महीनों लंबित रहने पर आक्रोश जताया जनपदीय समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण की मांग की और कहा कि शासनादेश के अनुसार जनपद के जो शिक्षक पुरानी पेंशन योजना से अच्छादित हुए हैं उनके एनपीएस में कटौती का अंश ब्याज सहित उनके जीपीएफ खाते में तत्काल स्थानांतरित किया जाए। उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने एनपीएस की पासबुक प्रत्येक विद्यालय का अद्यतन पूरा कराकर लेखाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से हस्ताक्षर करने एवं ब्याज सहित एनपीएस में जमा धनराशि का आगणन करने तथा अद्यतन करने की मांग की। कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा सरकार से मांग किया कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त गैर शैक्षिक कार्यों में ड्यूटी ना लगाया जाए इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर भारी असर पड़ रहा है। ग्रीष्मावकाश में जो शिक्षक कर्मचारी जनगणना कार्य में लगे थे उनके लिए जनगणना कार्य के दौरान का उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने हेतु प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए पत्र जारी कराया जाए।प्रांतीय कार्य समिति सदस्य मनोज सिंह ने मांग किया कि 50% डी ए को मूल वेतन में जोड़कर वेतन निर्धारण कराया जाए साथ ही कोरोना काल में फ्रीज डी ए अवशेष तथा नगर प्रतिकर भत्ते का भुगतान कराया जाए। महिला उपाध्यक्षा सुधा गुप्ता ने आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के रामआसरे के वेतन भुगतान, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के किरन देवी के वेतन संरक्षण के लाभ, हिंदू बालिका के ललिता ओझा का एरियर भुगतान, गांगपुर इंटर कॉलेज के संत कुमार सिंह के पेंशन भुगतान, श्रीमती उषा कनक पाठक के पेंशन भुगतान, श्री मौनी स्वामी इंटर कॉलेज के वरिष्ठतम प्रवक्ता अशोक कुमार द्विवेदी के दो वर्षों की वेतनवृद्धि लगाते हुए वेतन निर्धारण करने , विन्ध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक साथी हरिप्रसाद जी के एन पी एस से आच्छादित पेंशन निर्धारण करते हुए पेंशन का भुगतान करने, संबंधी कार्रवाई तत्काल करने की मांग की। धरने को संबोधित करने वालों पूर्व मंडलीय अध्यक्ष कृपा शंकर चतुर्वेदी, संगठन मंत्री संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा गोपाल जी पाण्डेय , अशोक कुमार द्विवेदी,बृजभूषण पांडेय ,अनिल कुमार सिंह, अरविन्द कुमार पांडेय,ललित मोहन पांडेय,अरुण कुमार सिंह,अशोक सरोज, नरसिंह राम ,बसन्त लाल सरोज,जय प्रकाश सिंह,सुजीत कुमार विश्वकर्मा,रजनीश जी , अवधेश कुमार सिंह, राम आसरे ,बालकृष्ण शुक्ल , दीपचंद तिवारी, डॉ अंजनी कुमार मिश्रा,राम गोविंद यादव, दया शंकर शुक्ल , मुरारी कुमार, अनुराग प्रजापति,सियाराम राय, सुनील कुमार यादव, सूर्यभान, नंदलाल दिवाकर ,हेमचंद केशरी , हरि प्रसाद , उपेंद्र यादव, अमलेश यादव,अंशु सिंह,वीरेश कुमार बृजेश कुमार,अजय कुमार विश्वकर्मा,सपना,हर्षिता, चन्दा पटेल , अभिषेक कुमार द्विवेदी सुरेश कुमार पांडे ए अश्वनी कुमार श्रीवास्तव कपिल देव श्याम बिहारी अश्वनी कुमार गुप्ता अश्विनी कुमार गुप्ता अमरनाथ विष्णु नारायण कृष्ण कुमार मिश्रा अंशुमान दुबे ए ललिता ओझा, क्रिस्टीना रुबैका फॉरमर, सुनीता निर्भाकर,श्वेता पांडेय, गुंजा त्रिपाठी ,किरण देवी,नविता, अंजली गुप्ता , आयुषी रावत, सहित सैकड़ो शिक्षिका बहने एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे। ज्ञापन लेने के लिए धरना स्थल पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित उपस्थित हुए तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान अति शीघ्र कराया जाएगा धरने का समापन जिलाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी के अध्यक्षीय भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।3
- महिलाओं के साथ हुई ठगी के विरोध में मुख्यालय पर किया धरना समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लोन देने के नाम पर महिलाओं से किया गया लाखों रुपए की ठगी के विरोध में महिलाओं ने किया जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में ठगी की शिकार सैकड़ो महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके जिलाधिकारी मिर्जापुर को दिया ज्ञापन जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एडिशनल एसपी सिटी को दिया जांच का आदेश ,ठगी एवं फर्जीवाडा करने वाले समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिया FIR का आदेश 31 जुलाई 2026 मिर्जापुर, आज मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड एवं उनके गैग के द्वारा महिलाओं को ₹60000 का लोन देने के नाम पर लगभग 40 महिलाओं से साथ ₹5000 लेने और ठगी करने का प्रकरण को लेकर सैकड़ो महिलाओं द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी मिर्जापुर को फ्रॉड करने वाले कंपनी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने एवं गरीब महिलाओं का पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जिस पर जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार द्वारा तत्काल महिलाओं की प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एडिशनल एसपी सिटी श्री नितेश सिंह जी को फाइनेंस कंपनी की जांच कर कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिस पर एडिशनल एसपी सिटी द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकार सदर को जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आज मिर्जापुर जनपद में माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस कंपनियों के आड़ में महिलाओं से धनउगाही और उनको लूटने का कार्य किया जा रहा है समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग सैकड़ो महिलाओं से ₹5000 नगद एवं ऑनलाइन लेकर लगभग 7 लाख रुपए की ठगी की गई और कंपनी द्वारा फर्जीवाड़ा करके अपना कार्यालय बंद करके कंपनी गायब हो गई इस तरीके से मिर्जापुर जनपद में एक रैकेट सक्रिय है जिसे तत्काल पुलिस प्रशासन को खोज कर गरीब महिलाओं से ठगी करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की कार्रवाई करनी चाहिए आम आदमी पार्टी मिर्जापुर गरीब महिलाओं के साथ है प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत रमाशंकर साहू ने कहा कि मिर्जापुर में गरीब महिलाओं को लोन के नाम पर ठगी करने वाले क्रेडिट कंपनियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होनी चाहिए आम आदमी पार्टी गरीब महिलाओं के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को शीघ्र ही जांच करके गरीब महिलाओं का पैसा वापस करने का कार्य करना चाहिए और इस तरीके से कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करना चाहिए प्रदर्शन में प्रमुख उससे सरोज गोस्वामी मीरा देवी दिव्या गिरी सीमा देवी निर्मला शकील निशा गिरी तारामती प्रमिला अमीना विद्या ज्यादा उर्मिला ममता मदीना संगीता पूजा निशा संतोष सीताराम राधेश्याम इत्यादि सैकड़ो महिलाएं सम्मिलित रही3