जिला में प्रारूप मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, 30 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे एवं आपत्तियां : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी *- 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण* *- प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों को कराई गई हैं उपलब्ध* *- 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, नए मतदाता भी करा सकते हैं पंजीकरण* *पलवल, 31 जुलाई।* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पलवल के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों—82-हथीन, 83-होडल (अनुसूचित जाति) तथा 84-पलवल की प्रारूप मतदाता सूची 31 जुलाई 2026 को जिला के निर्धारित मतदान केंद्रों पर प्रकाशित कर दी गई है। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन कराने अथवा अन्य दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने, त्रुटियों में सुधार कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिक भी मतदाता बनने के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसी प्रकार यदि किसी मतदाता का नाम स्थानांतरित करना हो या किसी अपात्र व्यक्ति का नाम हटवाना हो, तो संबंधित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम, पता, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन के लिए भी निर्धारित आवेदन पत्र उपलब्ध हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रथम चरण पूरा होने के बाद प्रारूप सूची प्रकाशित की गई है। प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने मतदान केंद्र पर जाकर या संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूट गया हो, तो 30 अगस्त 2026 तक दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। *एसआईआर कार्यक्रम :* - एसआईआर के लिए अर्हता तिथि 01 जुलाई 2026 - दावे एवं आपत्तियां: 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 - दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण: 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 - अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 03 अक्टूबर 2026 *जिले के मतदान केंद्रों और मतदाताओं का विवरण :* जिले में कुल 717 मतदान केंद्र हैं। प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में : पुरुष मतदाता : 3,28,051 महिला मतदाता : 2,80,498 थर्ड जेंडर मतदाता : 7 सामान्य मतदाता : 6,08,556 सेवा मतदाता : 4,277 जिले के कुल मतदाता : 6,12,833 *विधानसभावार कुल मतदाता:* - 82-हथीन : 2,21,287 - 83-होडल (एससी) : 1,73,445 - 84-पलवल : 2,18,101 000

- कुछ बच्चों ने मुझे गाली दी, मेरी माँ को गाली दी। लेकिन ग़लतियाँ बच्चों से ही होती है, मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूँ। ये हमारे देश के भटके हुए नौजवान हैं इनको राह दिखाना हमारा काम है। जब कभी हमारे दाँत के बीच में जीभ कट जाती है तो हम दाँत को उखाड़ कर नहीं फेंक देते। इसलिए ये बच्चे भी हमारे हैं। : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी1
- मूसलाधार बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि पलवल में 71 मिलीमीटर,हथीन में 31 किलोमीटर, बहीन में 37 मिलीमीटर,होडल में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पलवल अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि बारिश से धान और गन्ना की फसल को सबसे ज्यादा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश फसलों की कोथ पर पड़ती है,जिसके चलते फसल बढ़ने लगती है। बारिश के चलते धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल गया है। इसके अलावा गन्ने, ज्वार,बाजरा की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद है। बारिश होने से फसलों में लगने वाली बीमारी भी खत्म हो जाती है। अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश से कपास की फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसान कपास की फसल में बारिश के पानी को खड़ा न होने थे। बारिश के पानी की निकासी करें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के बाद अपने खेतों में जाकर फसलों की देखभाल अवश्य करें। अगर बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है तो कृषि विभाग के कार्यालय में कृषि विशेषज्ञों से सम्पर्क करें और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें।3
- एम एकेडमी में जिला तेराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ 150 से अधिक बच्चों ने लिया भाग2
- दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- लाखों खर्च के बाद भी राजीव गांधी पार्क बेहाल, टूटे झूलों ने खोली व्यवस्था की पोल बंद पड़ी लाइटों और बदहाल सुविधाओं से नाराज नागरिकों का प्रदर्शन, सोमवार को एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन सोहना | राजेन्द्र कुमार होटला सोहना के राजीव गांधी पार्क में लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद सुविधाओं की बदहाली को लेकर शुक्रवार को नागरिकों का आक्रोश सामने आया। पार्क की टूटी व्यवस्थाओं और लंबे समय से खराब पड़े बच्चों के झूलों को लेकर नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में करप्शन फ्री इंडिया, योगा मित्र मंडल, योग संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजीव गांधी पार्क शहर के प्रमुख सार्वजनिक पार्कों में शामिल है, जहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने, व्यायाम और योग करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद पार्क की नियमित देखरेख नहीं होने के कारण यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नागरिकों के अनुसार पार्क में बच्चों के झूले पिछले दो से तीन वर्षों से टूटे पड़े हैं। कई बार नगर परिषद अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बावजूद अब तक झूलों को ठीक नहीं कराया गया है। लोगों ने बताया कि पार्क की कई लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसके कारण शाम के समय पार्क में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसके साथ ही योगा उपकरण, फुटपाथ और जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी नागरिकों ने नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर परिषद प्रशासन समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। करप्शन फ्री इंडिया संस्था के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी बिरजू अधाना ने कहा कि पार्क की समस्याओं को लेकर नागरिक लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पार्क की व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बिरजू अधाना ने बताया कि तीन दिन के अवकाश के कारण नागरिक अब सोमवार को सोहना के एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में पार्क में टूटे पड़े झूलों को बदलने, बंद लाइटों को चालू कराने, जल निकासी व्यवस्था सुधारने, फुटपाथ की मरम्मत कराने और योग उपकरणों को दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सार्वजनिक पार्क केवल घूमने की जगह नहीं बल्कि शहरवासियों के स्वास्थ्य और बच्चों के मनोरंजन से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान हैं। ऐसे में पार्क की देखरेख में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की कि पार्क का मौके पर निरीक्षण कराकर सभी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाए। प्रदर्शन में प्रहलाद गुप्ता, आनंद गर्ग, संजय जैन, नरेंद्र गर्ग, सूबेदार सूरत खटाना, विश्राम खटाना, अशोक कुमार, खेमचंद सैनी, देवीराम, सूबेदार विक्रम सिंह, नरेश शर्मा, सुंदर, मुकेश गर्ग सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।1
- शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर। मास्टर श्यौराज1
- तिजारा की मोनी बाबा गौशाला में पल रही है सैकड़ो गौ माता, तिजारा और आसपास के क्षेत्र से लोग कर रहे हैं गौ माता की सेवा। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।1
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी। मौजूदा वक्त की जरूरतों के अनुसार तकनीक को साथ लेकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाने पर चर्चा हो रही है। #Haryana #Education1