logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन मुस्कान के तहत चार मोबाइल धारकों को लौटाए गए फोन इंद्रजीत सिन्हा। पकरीबरावां पकरीबरावां थाना पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली धारकों को वापस सौंपे। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने मोबाइल सुपुर्द किए। पुलिस अभिलेख के अनुसार जिन लोगों को मोबाइल लौटाए गए उनमें शांतिनगर निवासी शशिभूषण, पकरीबरावां निवासी कुन्दन कुमार, डुमरावां निवासी अनंत कुमार तथा डुमरावां निवासी रोहित कुमार शामिल हैं। ये मोबाइल अलग-अलग समय पर खो गए थे या चोरी हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने तकनीकी जांच और अभियान के दौरान बरामद किया। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। लोगों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा। थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए व चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तुरंत थाना में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

4 hrs ago
user_Indrajeet Kumar Sinha
Indrajeet Kumar Sinha
Reporter पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
4 hrs ago

ऑपरेशन मुस्कान के तहत चार मोबाइल धारकों को लौटाए गए फोन इंद्रजीत सिन्हा। पकरीबरावां पकरीबरावां थाना पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली धारकों को वापस सौंपे। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने मोबाइल सुपुर्द किए। पुलिस अभिलेख के अनुसार जिन लोगों को मोबाइल लौटाए गए उनमें शांतिनगर निवासी शशिभूषण, पकरीबरावां निवासी कुन्दन कुमार, डुमरावां निवासी अनंत कुमार तथा डुमरावां निवासी रोहित कुमार शामिल हैं। ये मोबाइल अलग-अलग समय पर खो गए थे या चोरी हो गए थे, जिन्हें

पुलिस ने तकनीकी जांच और अभियान के दौरान बरामद किया। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। लोगों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा। थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए व चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तुरंत थाना में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • चावल नही गिरने से रोटेशन बंद तो पैक्स के पास धान खरीद का रुपया नही एस एफ सी डीएम ने कहा तीन से चार दिन में एफआरके की समस्या का निदान जिला सहकारिता कार्यालय जहां से है धान खरीद बंद शेखपुरा - एफआरके की समस्या दूर नही होने से पिछले एक पखवारे से जिला में सरकारी दर पर धान खरीद पर पूर्ण रूपेण ब्रेक लगा हुआ है। पैक्स और व्यापार मंडल में धान खरीद बंद हो जाने से किसानों को मजबूरी में औने पौने दाम में धान को व्यपारियो के यहां बेचना पड़ रहा है। व्यपारी भी मिले इस अवसर का जमकर लाभ उठा रहे है। पैक्स संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह ने कहा कि दो - दो लॉट चावल एसएफसी को दे दिया गया है पर एसएफसी के द्वारा पैक्स को बिल नही दिया जा रहा है जिस कारण से सरकार की ओर से सीसी नही दिया जा रहा है। अब किसी भी पैक्स के पास धान खरीदने का रुपया नही है जिस कारण से धान खरीद बंद है। अध्यक्ष ने कहा कि इतना ही नही एसएफसी के द्वारा बिल नही दिए जाने के कारण पैक्स को पहले मिले सीसी का बेमतलब में सूद भरना पड़ रहा है। एफआरके नही होने से एसएफसी चावल नही ले रहा है जिस कारण रोटेशन नही होने पैक्स का खजाना पूरी तरह से खाली है और धान खरीद बंद है। व्यपारी के यहां धान बेचने पर मजबूर मखदुमपुर के किसान अमरेंद्र कुमार, देवेन्द्र यादव आदि ने कहा कि पहले तो अक्टूबर में आये तूफान में फसल को बर्बाद किया और जो धान उपजा उसे भी औने पौने दाम में बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 28 फरबरी तक ही धान की खरीद होगी और उसपर भी धान खरीद बंद है। आइये जाने की क्या है एफआरके. एफआरके एक मल्टी विटामिन पोषक तत्व है जो एक क्विंटल धान कुटाई के दौरान एक किलो एफआरके मिलाया जाता है। चावल में एफआरके मिलाए जाने के बाद ही एफआरके टैग दिया जाता है। सरकार की ओर से एफआरके देने के लिए यूपी की कम्पनी झुनझुनबाला को टैग किया है। यह कम्पनी एसएफसी को पोषक तत्त्व एफआरके देती है तथा एसएफसी के द्वारा मुफ्त में एफआरके मिलरों को देती है। इसके बाद मिलर के द्वारा एफआरके टैग लगा चावल एसएफसी को दिया जाता है तब एसएफसी पैक्स को बिल देती है फिर पैक्स को सरकार की ओर से सीसी दिया जाता है। सरकार से टैग कम्पनी के द्वारा एसएफसी को एफआरके दिया ही नही जा रहा है इस कारण से धान खरीद का चेन टूट गया है और इसका फल किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस सम्बंध में एसएफसी के डीएम रवि कुमार ने कहा कि एफआरके जिला को उपलब्ध कराने के लिए मेरे स्तर से और डीएम के स्तर से निगम व कम्पनी दोनों को कई दफा पत्राचार किया गया है। एसएफसी डीएम ने कहा कि दो से तीन दिन में इस समस्या का सामाधान कर लिया जाएगा। अबतक 2793 किसानों से 18243 एमटी धान की खरीद. जिला में अबतक 2793 किसानों से कुल 18243 एमटी धान की खरीद की गई है। डीसीओ प्रवीण कुमार सिंहा ने बताया कि खरीद का चेन टूट जाने के कारण धान खरीद प्रभावित हो रही है। अबतक एसएफसी को 1740 एमटी चावल दिया जा चुका है। इस साल जिला को 28662 एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिला में धान बेचने के लिए कुल 11083 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन दिया है। आप इसके बारे में क्या चाहते हैं कॉमेंट्स बॉक्स में अवश्य लिखें. खबर देखने के लिये धन्यवाद.
    1
    चावल नही गिरने से रोटेशन बंद तो पैक्स के पास धान खरीद का रुपया नही
एस एफ सी डीएम ने कहा तीन से चार दिन में एफआरके की समस्या का निदान
जिला सहकारिता कार्यालय जहां से है धान खरीद बंद
शेखपुरा - एफआरके की समस्या दूर नही होने से पिछले एक पखवारे से जिला में सरकारी दर पर धान खरीद पर पूर्ण रूपेण ब्रेक लगा हुआ है। पैक्स और व्यापार मंडल में धान खरीद बंद हो जाने से किसानों को मजबूरी में औने पौने दाम में धान को व्यपारियो के यहां बेचना पड़ रहा है। व्यपारी भी मिले इस अवसर का जमकर लाभ उठा रहे है। पैक्स संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह ने कहा कि दो - दो लॉट चावल एसएफसी को दे दिया गया है पर एसएफसी के द्वारा पैक्स को बिल नही दिया जा रहा है जिस कारण से सरकार की ओर से सीसी नही दिया जा रहा है। अब किसी भी पैक्स के पास धान खरीदने का रुपया नही है जिस कारण से धान खरीद बंद है। अध्यक्ष ने कहा कि इतना ही नही एसएफसी के द्वारा बिल नही दिए जाने के कारण पैक्स को पहले मिले सीसी का बेमतलब में सूद भरना पड़ रहा है। एफआरके नही होने से एसएफसी चावल नही ले रहा है जिस कारण रोटेशन नही होने पैक्स का खजाना पूरी तरह से खाली है और धान खरीद बंद है। व्यपारी के यहां धान बेचने पर मजबूर मखदुमपुर के किसान अमरेंद्र कुमार, देवेन्द्र यादव आदि ने कहा कि पहले तो अक्टूबर में आये तूफान में फसल को बर्बाद किया और जो धान उपजा उसे भी औने पौने दाम में बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 28 फरबरी तक ही धान की खरीद होगी और उसपर भी धान खरीद बंद है।
आइये जाने की क्या है एफआरके.
एफआरके एक मल्टी विटामिन पोषक तत्व है जो एक क्विंटल धान कुटाई के दौरान एक किलो एफआरके मिलाया जाता है। चावल में एफआरके मिलाए जाने के बाद ही एफआरके टैग दिया जाता है। सरकार की ओर से एफआरके देने के लिए यूपी की कम्पनी झुनझुनबाला को टैग किया है। यह कम्पनी एसएफसी को पोषक तत्त्व एफआरके देती है तथा एसएफसी के द्वारा मुफ्त में एफआरके मिलरों को देती है। इसके बाद मिलर के द्वारा एफआरके टैग लगा चावल एसएफसी को दिया जाता है तब एसएफसी पैक्स को बिल देती है फिर पैक्स को सरकार की ओर से सीसी दिया जाता है। सरकार से टैग कम्पनी के द्वारा एसएफसी को एफआरके दिया ही नही जा रहा है इस कारण से धान खरीद का चेन टूट गया है और इसका फल किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस सम्बंध में एसएफसी के डीएम रवि कुमार ने कहा कि एफआरके जिला को उपलब्ध कराने के लिए मेरे स्तर से और डीएम के स्तर से निगम व कम्पनी दोनों को कई दफा पत्राचार किया गया है। एसएफसी डीएम ने कहा कि दो से तीन दिन में इस समस्या का सामाधान कर लिया जाएगा।
अबतक 2793 किसानों से 18243 एमटी धान की खरीद.
जिला में अबतक 2793 किसानों से कुल 18243 एमटी धान की खरीद की गई है। डीसीओ प्रवीण  कुमार सिंहा ने बताया कि खरीद का चेन टूट जाने के कारण धान खरीद प्रभावित हो रही है। अबतक एसएफसी को 1740 एमटी चावल दिया जा चुका है। इस साल जिला को 28662 एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिला में धान बेचने के लिए कुल 11083 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन दिया है। आप इसके बारे में क्या चाहते हैं कॉमेंट्स बॉक्स में अवश्य लिखें. खबर देखने के लिये धन्यवाद.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • BLCP ITS TEAM,, ASHOK SAMRAT,, लोक गीत,, गायक,, स्पेशल स्टार,, संजीव अकेला,, का,, जीवन,,,,,,,,
    1
    BLCP ITS TEAM,, ASHOK SAMRAT,,
लोक गीत,, गायक,, स्पेशल स्टार,,
संजीव अकेला,, का,, जीवन,,,,,,,,
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    14 hrs ago
  • बिरहोर टोला दूधीमाटी #नवादा जिले के अनुसूचित जनजाति का एक छोटा सा बसावट का गांव #इनके संरक्षण और विकास को सरकार का लगातार प्रयास जारी #फिर भी समस्याएं नहीं हो रही कम #बिजली #पानी #रोजगार #स्वास्थ्य सुविधा का है संकट #सुनिए, ग्रामीणों की जुबानी...!
    4
    बिरहोर टोला दूधीमाटी #नवादा जिले के अनुसूचित जनजाति का एक छोटा सा बसावट का गांव #इनके संरक्षण और विकास को सरकार का लगातार प्रयास जारी #फिर भी समस्याएं नहीं हो रही कम #बिजली #पानी #रोजगार #स्वास्थ्य सुविधा का है संकट #सुनिए, ग्रामीणों की जुबानी...!
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    23 hrs ago
  • Post by Samachar City
    1
    Post by Samachar City
    user_Samachar City
    Samachar City
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार शरीफ के बजाज बाइक शोरूम में आया महाबचत ऑफर। मिल रहा ढेर सारा GIFT.. लो मेंटेनेंस बाइक उपलब्ध। बिहार शरीफ
    1
    बिहार शरीफ के बजाज बाइक शोरूम में आया महाबचत ऑफर। मिल रहा ढेर सारा GIFT.. लो मेंटेनेंस बाइक उपलब्ध।
बिहार शरीफ
    user_Hello Nalanda
    Hello Nalanda
    Electronic engineer बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • चकदिन हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट का महासंग्राम, सरमेरा बनी चैंपियन, एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत अस्थावॉ प्रखंड के चकदिन हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज लालबीघा और सरमेरा की टीमों के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें कई रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल खेला गया। फाइनल मैच में लालबीघा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 158 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरमेरा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 159 रन बना लिए और टूर्नामेंट की विजेता बनी। मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि त्रिनयन नारायण कुमार और अमित कुमार ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों की अहम भूमिका रही।
    1
    चकदिन हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट का महासंग्राम, सरमेरा बनी चैंपियन,
एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत अस्थावॉ प्रखंड के चकदिन हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज लालबीघा और सरमेरा की टीमों के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें कई रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल खेला गया।
फाइनल मैच में लालबीघा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 158 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरमेरा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 159 रन बना लिए और टूर्नामेंट की विजेता बनी।
मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि त्रिनयन नारायण कुमार और अमित कुमार ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों की अहम भूमिका रही।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस पर हमला मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ कुमार, पिता छोटेलाल राम, निवासी कनहौली गांव, थाना जयरामपुर, जिला शेखपुरा के रूप में की गई है। इस संबंध में जयरामपुर थाना कांड संख्या 79/25 दर्ज है। जानकारी के अनुसार पुलिस पर हमला की घटना को लेकर जयरामपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में जयरामपुर थानाध्यक्ष पियूष कुमार ने रविवार की शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पर हमला करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
    1
    जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस पर हमला मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ कुमार, पिता छोटेलाल राम, निवासी कनहौली गांव, थाना जयरामपुर, जिला शेखपुरा के रूप में की गई है। इस संबंध में जयरामपुर थाना कांड संख्या 79/25 दर्ज है।
जानकारी के अनुसार पुलिस पर हमला की घटना को लेकर जयरामपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस संबंध में जयरामपुर थानाध्यक्ष पियूष कुमार ने रविवार की शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पर हमला करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार के युवाओं के लिए वरदान बनी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, एंकर, नालंदा जिला के चंडी नगर पंचायत में जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा नहीं, बल्कि 35 साल पुराने मामले में हुई कानूनी कार्रवाई है। कौशलेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना वारंट किसी सांसद की गिरफ्तारी नहीं होती और कानून सभी के लिए समान है। उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पूरा सम्मान और शालीनता दिखाई। साथ ही सवाल उठाया कि जब वारंट की जानकारी थी तो समय रहते जमानत क्यों नहीं ली गई। NEET छात्रा मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने CBI जांच का आदेश दिया है और पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलेगा।
    1
    बिहार के युवाओं के लिए वरदान बनी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,
एंकर, नालंदा जिला के चंडी नगर पंचायत में जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया। 
उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा नहीं, बल्कि 35 साल पुराने मामले में हुई कानूनी कार्रवाई है। कौशलेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना वारंट किसी सांसद की गिरफ्तारी नहीं होती और कानून सभी के लिए समान है।
उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पूरा सम्मान और शालीनता दिखाई। साथ ही सवाल उठाया कि जब वारंट की जानकारी थी तो समय रहते जमानत क्यों नहीं ली गई।
NEET छात्रा मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने CBI जांच का आदेश दिया है और पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलेगा।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Ramdeo Chaudhary
    1
    Post by Ramdeo Chaudhary
    user_Ramdeo Chaudhary
    Ramdeo Chaudhary
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.