बिजनौर में सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर नजीबाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिक्षक स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूल से करीब 150 मीटर की दूरी पर एक युवक ने कथित तौर पर उनके पेट में सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद शिक्षक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल नजीबाबाद के एचएमएच हॉस्पिटल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शाम करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहतपुर खुर्द गांव निवासी नौशाद अहमद (40) के रूप में हुई है। वह पुरुषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक थे। उनका घर स्कूल से करीब 10 किलोमीटर दूर बताया गया है। प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद की आशंका बताया जा रहा है कि नौशाद अहमद शिक्षक होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे प्रॉपर्टी संबंधी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद मौके से फरार हुए आरोपी गौरव राठी (30) ने बाद में खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। परिवार में पत्नी और पांच बच्चे नौशाद अहमद के परिवार में उनकी मां, दो पत्नियां और पांच बच्चे हैं। उनकी पहली शादी करीब 20 वर्ष पहले भूरी से हुई थी, जिससे दो बेटियां और एक बेटा है। करीब 10 वर्ष पहले उन्होंने शबाना से दूसरी शादी की थी, जिससे एक बेटा और एक बेटी है। उनकी सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बताया गया है कि परिवार एक साथ रहता है। गांव के प्रधान मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि शिक्षक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है और परिवार में छोटे बच्चे हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट करने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

- लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं जहां आज स्मार्ट मीटर पर अडानी का नाम भविष्य के संकेत यूपीसीएल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तो नहीं रविंद्र सिंह आनंद वर्तमान भाजपा सरकार काश्तकारों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार पूर्व रविंद्र सिंह आनंद राज्य मंत्री सरकार उत्तराखंड ने क्या कहा देखिए और सुनिए वीडियो में...1
- खानपुर विकासखंड कार्यालय बना शोपीस! फरियादी काट रहे चक्कर, 11:45 तक कई कर्मचारी सीट से नदारद लक्सर के खानपुर विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लेटलतीफी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय खुलने के बावजूद कई कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपनी सीटों पर नहीं पहुंचे, जबकि दूर-दराज से आए फरियादी अपने जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार करते रहे। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों ने समय और पैसा बर्बाद होने की बात कही। बताया गया कि विकासखंड के अधिकारी करीब 10:30 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे, जबकि 11:45 बजे तक भी कई कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे। अब सवाल है—सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी कब सुनिश्चित होगी और फरियादियों को समय पर सरकारी सेवाएं कब मिलेंगी? श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ। #लक्सर #खानपुर #उत्तराखंड #सरकारीकार्यालय #ShraddhaTVNetwork1
- वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ लक्सर अनुभाग के टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ लक्सर अनुभाग के टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ1
- बिजनौर में अवैध पटाखा फैक्ट्री की आड़ में बन रहे थे कारतूस: भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला-बारूद बिजनौर (उत्तर प्रदेश): थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र में पुलिस, राजस्व विभाग, FSSO और फील्ड यूनिट की संयुक्त टीम ने ग्राम चौकपुरी स्थित ‘बजरंग फायर वर्क्स’ पटाखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है। मानक से अधिक मात्रा में विस्फोटक भंडारण और अवैध रूप से कारतूस तैयार करने के आरोप में मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध कारतूस और भारी विस्फोटक सामग्री बरामद प्रशासनिक टीम ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, तैयार सुतली बम और अवैध कारतूस बरामद किए: विस्फोटक सामग्री: 130 किग्रा एल्युमीनियम पाउडर, 559 किग्रा गंधक, 548 किग्रा पोटेशियम नाइट्रेट और 39 कुन्तल 59 किग्रा निर्मित सुतली बम। कारतूस व उपकरण: .315 बोर के 11 भरे व 16 खोखा कारतूस, .32 बोर के 02 जिंदा व 07 खोखा कारतूस, कटर, पेचकस, सुम्बी, प्लास और पीतल व लोहे के टुकड़े। सऊदी अरब से फंडिंग और महाराष्ट्र कनेक्शन का पर्दाफाश पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इस फैक्ट्री को किराये पर लेकर सुतली बम और अवैध कारतूस तैयार कर रहे थे। महाराष्ट्र (उस्मानाबाद) निवासी अमजद पुत्र यासीन द्वारा कच्चा माल उपलब्ध कराया जाता था और तैयार माल भी वही खरीदता था। धंधे में पैसे की फंडिंग आरोपी गुफरान का भाई रिजवान अहमद करता था, जो वर्तमान में सऊदी अरब में रहता है। पूरा कारोबार बिना किसी बिल और वैध दस्तावेज के संचालित हो रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त: मौ० यूसुफ पुत्र बुन्दु हसन (निवासी: मौ० पीर शहीद काला, कस्बा व थाना नहटौर, बिजनौर) गुफरान अहमद अंसारी पुत्र गुलाम मोहम्मद (निवासी: मौ० शादात सहदरी, कस्बा व थाना नहटौर, बिजनौर) पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आयुध अधिनियम तथा बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।1
- ऊर्जा निगम और विजिलेंस का जॉइंट एक्शन, हरिद्वार के दो क्षेत्रों में एक साथ छापे, 60 से ज्यादा बिजली चोरी पकड़ी मंगलौर1
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर पुलिस-STF ने दो तस्करों को दबोचा मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशीले कैप्सूल, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल व 10 कोडीन कफ सिरप बरामद मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर पुलिस-STF ने दो तस्करों को दबोचा मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशीले कैप्सूल, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल व 10 कोडीन कफ सिरप बरामद कलियर (सुमित सैनी)। पिरान कलियर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में कथित रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ कलियर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मोनी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1150 अवैध/अनलेबल्ड Puroxiwin Spas कैप्सूल तथा 10 कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को एसटीएफ निरीक्षक भवानी शंकर पंत को सूचना मिली थी कि पिरान कलियर क्षेत्र में स्थित मोनी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर एसटीएफ ने ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ संयुक्त टीम गठित की। इसके बाद टीम कलियर पुलिस को साथ लेकर सावरी नावेद टी स्टॉल के सामने स्थित मोनी मेडिकल स्टोर पहुंची। संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान काउंटर के ऊपरी रैक से Codectus TR कोडीन कफ सिरप की 10 शीशियां बरामद हुईं। इसके अलावा पारदर्शी और सिल्वर पैकिंग में रखे Puroxiwin Spas के कुल 1150 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कैप्सूल को ट्रामाडोल कैप्सूल बताया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कैप्सूल की मूल पैकिंग और लेबल हटाकर उन्हें लूज में बेचते थे, ताकि पकड़े जाने से बच सकें। आरोपियों के पास इन दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई अभिलेख अथवा मौके पर चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन भी नहीं मिला।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशीले कैप्सूल और कोडीन सिरप को नशे के आदी लोगों को कथित तौर पर मोटे मुनाफे पर बेचते थे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुर्बान अली पुत्र अब्दुल माजिद, निवासी महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 40 वर्ष तथा आदिल पुत्र जिन्दा हसन, निवासी मुकरपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 212/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संयुक्त कार्रवाई में यह टीम रही शामिल कार्रवाई में एसटीएफ देहरादून के निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल रवि पंत, कलियर थाने के एएसआई रामअवतार, हेड कांस्टेबल इसरार, हेड कांस्टेबल माजिद तथा ड्रग इंस्पेक्टर विनोद जगुड़ी और हरिद्वार के ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह शामिल रहे।2
- लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर से धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक गंभीर आरोप सामने आया है। लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर में धर्म परिवर्तन से जुड़ा गंभीर आरोप सामने आया है। एक महिला ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर में तहरीर देकर अपने पति समेत कई लोगों पर एक हिंदू युवती को कथित तौर पर घर में रखने, नाम बदलने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से युवती को सुरक्षित कराने और मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ। #लक्सर #नेहन्दपुर #हरिद्वार #उत्तराखंड #ShraddhaTVNetwork1
- बिजनौर: सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिजनौर। मंगलवार दोपहर नजीबाबाद क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, पुरुषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक नौशाद (40) बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि घर से करीब 150 मीटर पहले एक युवक ने उन्हें गोली मार दी। आसपास के लोगों ने घायल शिक्षक को नजीबाबाद स्थित एमएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शिक्षक शौपुरी गांव, नजीबाबाद क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल गोली मारने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1