Shuru
Apke Nagar Ki App…
Know Latest Fuel Rates In Your City For May 11. .........
Bbmm time news
Know Latest Fuel Rates In Your City For May 11. .........
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जबलपुर के बिलहरी गोपालापुरम क्षेत्र में बनी लाखों लीटर की टंकी का पानी पाइप के द्वारा लीक हो रहा है गर्मी के दिनों में हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, नगर निगम का नहीं है ध्यान1
- प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र में स्मार्टवैल्यू ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। इसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा और अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था। आयोजकों ने बताया कि सशक्त समाज के लिए महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना अनिवार्य है।1
- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 6 साल की बच्ची से रेप-हत्या के दोषी की फांसी की सज़ा बदलकर 25 साल की जेल कर दी है। कोर्ट ने इसे 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' मामला नहीं माना और आरोपी को सुधार का मौका देने का तर्क दिया। इस फैसले के बाद समाज में फिर से बहस छिड़ गई है।1
- जबलपुर में एक दुकानदार अपनी दुकान के सामने खुले नाले से बुरी तरह परेशान है। इससे ग्राहकों को असुविधा हो रही है और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। दुकानदार ने स्थानीय प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।1
- स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिना अनुमति अवैध बोरिंग करने वालों पर शिकंजा, बोर मशीन सहित वाहन जप्त कटनी जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध नलकूप खनन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बोरिंग कर रहे वाहन को मौके से जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर दबिश पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भेड़ा टेक में बिना अनुमति बोर मशीन से नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक अशोक लीलैंड कंपनी का पीले-लाल रंग का ट्रक क्रमांक KA 01 MG 9577 बोरिंग मशीन लगाकर अवैध खनन करते पाया गया। जांच में पाया गया कि यह कार्य कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेश क्रमांक 1/907776/पेयजल/राहत/2026 दिनांक 25/03/2026 का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था। इन पर मामला दर्ज पुलिस ने वाहन चालक वृंदावन रैकवार पिता रतिराम रैकवार उम्र 32 वर्ष निवासी रामपुर कला थाना गैरतगंज जिला रायसेन तथा संतोष कुमार उर्फ नत्थू राम प्यासी पिता गोविंद प्रसाद प्यासी उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम भेड़ा थाना स्लीमनाबाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/26 दर्ज किया है। आरोपियों पर धारा 223, 3(5) बीएनएस एवं मध्यप्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इन पुलिस अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उप निरीक्षक काशीराम झरिया, प्रधान आरक्षक तेजप्रकाश सिंह, आरक्षक दीपक यादव एवं विवेक झरिया की सराहनीय भूमिका रही। “भूजल संरक्षण के लिए प्रशासन सख्त, अवैध बोरिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई”1
- 🚨 BREAKING NEWS | भारत संवाद न्यूज़ दमोह 🚨 PM आवास योजना में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा… दमोह जिले की तेजगढ़ ग्राम पंचायत में सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई… पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार… ग्राम पंचायत चौकीदार गुड्डा रैकवार भी बना आरोपी… पीड़ित महेंद्र कोष्ठी से पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी करने के बदले मांगे जा रहे थे पैसे… लोकायुक्त टीम ने पंचायत भवन में की ट्रैप कार्रवाई… हाथ धुलवाने पर दोनों आरोपियों के हाथ हुए लाल, रिश्वत लेने की पुष्टि… भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी… 📍तेजगढ़ | तेंदूखेड़ा | दमोह 🎥 भारत संवाद न्यूज़ दमोह1
- दमोह जिले की पथरिया कृषि उपज मंडी में सोमवार को डाक बंद रहने से किसान परेशान हुए। उन्हें पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नसीब नहीं हुई, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।1
- जबलपुर के रांझी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, बिल्डर के घर में फेक बम सीसीटीवी में कैद हुआ मामला1