logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दस दिन बाद त्रिशूली सुरंग में फंसे एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

13 hrs ago
user_SAROJ KUMAR
SAROJ KUMAR
Computer Programmer डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
13 hrs ago

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दस दिन बाद त्रिशूली सुरंग में फंसे एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

More news from Muzaffarpur and nearby areas
  • पटना से मधुबनी जाने के क्रम में पंचायती राज मंत्री का भीखनपुर में भव्य स्वागत
    1
    पटना से मधुबनी जाने के क्रम में पंचायती राज मंत्री का भीखनपुर में भव्य स्वागत
    user_RITIK RAJPUT
    RITIK RAJPUT
    Yoga instructor Aurai, Muzaffarpur•
    17 hrs ago
  • हां,भ्रष्टाचार पर लगी है अंकुश,जगदीश नंदन सिंह पथ आगामी नवरात्रा से पहले पूरा हो जाएगा सभापति राजन नन्दन सिंह हां,भ्रष्टाचार पर लगी है अंकुश,जगदीश नंदन सिंह पथ आगामी नवरात्रा से पहले पूरा हो जाएगा सभापति राजन नन्दन सिंह नगर परिषद क्षेत्र में 2919 आवास की स्वीकृति, 957 पुरुष को तो 1962 महिलाओं को मिलेगा पहले फेज में आवास नल जल ,स्ट्रीट लाइट सहित अन्य शिकायतो का समाधान के लिए जन सहयोग कैंप लगेगा जिला शिवहर नगर परिषद शिवहर के बहुचर्चित योजनाओं में से एक जगदीश नंदन सिंह पथ जो बैतरणी नदी के नाम से प्रसिद्ध है उसमें तेजी से कार्य चल रहा है । सभापति राजन नन्दन सिंह ने नगर परिषद कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहां की मैंने नगर में भ्रष्टाचार के समाप्ति को लेकर बेहतर कार्य किया है। नल जल पर काम चल रहा है । नाला निर्माण का भी कार्य चल रहा है। शिकायत मिलने पर जांच की जाती है, गुणवत्ता नहीं पाए जाने पर उसे तोड़कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाता है। सभापति राजन नन्दन सिंह ने वार्षिक कार्यों का समीक्षा के उपरांत उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया है कि नगर परिषद शिवहर में नया आवास के तहत 2919 आवासों की स्वीकृति मिली है और एग्रीमेंट की प्रक्रिया में है। 540 जनरल कैटेगरी में, 1592 ओबीसी, सीएसटी---783 तथा एसटी के तहत 4 परिवारों को 957 पुरुष तथा 1962 महिलाओं को आवास मिलने जा रहा है। सभापति ने बताया है कि स्ट्रार्म वाटर ड्रेनिंग सिस्टम के तहत पहले 48 करोड़ 15 लाख रुपए की स्वीकृति थी लेकिन हमने पत्राचार कर एवं नगर विकास मंत्री जी से मिलकर 60 करोड रुपए की स्वीकृति ली। और 6 मार्च 2024 को 10 करोड रुपए का आवंटन प्राप्त पाया तथा बुडको के द्वारा तीन फेज में काम शुरू हुआ। उन्होंने कहा है कि जगदीश नंदन सिंह पथ के लिए 2 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से टेंडर शुरू हुआ और काम आगामी नवरात्रि से पहले जगदीश नंदन सिंह पथ तैयार कर लिया जाएगा। सभापति राजन नन्दन सिंह ने कहा है कि शीघ्र ही पितृपक्ष के बाद जन सहयोग कैंप का शुभारंभ किया जाएगा ,जिसमें नल जल ,स्ट्रीट लाइट सहित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान त्वरित होगा। उन्होंने कहा है कि सड़क चौड़ा करना है इसको लेकर नाला निर्माण भी जरूरी है, नोटिस देने के बावजूद भी जगह खाली नहीं किया जाता है, ऐसे चिन्हित लोगों पर बुलडोजर गरजेगा। उन्होंने कहा कि सहबाजा की सड़क जर्जर है ।नाले के साथ सड़क दोनों बनाया जाएगा। इसको लेकर टेंडर करने की दिशा में नगर परिषद कार्य कर रहा है। बीआरसी रोड में नाला निर्माण को लेकर ढाई करोड़ की लागत से बनाया जाएगा टेंडर की दिशा में कार्य हो रही है,होल्डिंग सर्वे का कार्य चल रहा है। हर व्यक्ति जो आवास योजना के योग्य है उन्हें इस बार नहीं मिला उनकी सूची तैयार की जा रही है उनको भी अगले बार दिया जाएगा। सभापति श्री सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति का कोई भी समस्या आ रही है तो मेरे सहयोगी से मिले या हमसे मिले ।राजन नन्दन की टीम हमेशा आपके साथ है। आपकी सेवा के लिए तैयार है। सभापति श्री सिंह ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर, कचरा उठाव, कुर्सी, यात्री शेड, नगर की साफ सफाई, स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित कई जन उपयोगी कार्य किए गए हैं जिससे हमारा नगर परिषद क्षेत्र स्वच्छ ,सुंदर और चमकता रहे।
    1
    हां,भ्रष्टाचार पर लगी है अंकुश,जगदीश नंदन सिंह पथ आगामी नवरात्रा से पहले पूरा हो जाएगा सभापति राजन नन्दन सिंह
हां,भ्रष्टाचार पर लगी है अंकुश,जगदीश नंदन सिंह पथ आगामी नवरात्रा से पहले पूरा हो जाएगा सभापति राजन नन्दन सिंह
नगर परिषद क्षेत्र में 2919 आवास की स्वीकृति, 957 पुरुष को तो 1962 महिलाओं को मिलेगा पहले फेज में आवास
नल जल ,स्ट्रीट लाइट सहित अन्य शिकायतो का समाधान के लिए जन सहयोग कैंप लगेगा 
जिला शिवहर नगर परिषद शिवहर के बहुचर्चित योजनाओं में से एक जगदीश नंदन सिंह पथ जो बैतरणी नदी के नाम से प्रसिद्ध है उसमें तेजी से कार्य चल रहा है । सभापति राजन नन्दन सिंह ने नगर परिषद कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहां की मैंने नगर में भ्रष्टाचार के समाप्ति को लेकर बेहतर कार्य किया है। नल जल पर काम चल रहा है । नाला निर्माण का भी कार्य चल रहा है। शिकायत मिलने पर जांच की जाती है, गुणवत्ता नहीं पाए जाने पर उसे तोड़कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाता है।
सभापति राजन नन्दन सिंह ने वार्षिक कार्यों का समीक्षा के उपरांत उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया है कि नगर परिषद शिवहर में नया आवास के तहत 2919 आवासों की स्वीकृति मिली है और एग्रीमेंट की प्रक्रिया में है। 540 जनरल कैटेगरी में, 1592 ओबीसी, सीएसटी---783 तथा एसटी के तहत 4 परिवारों को 957 पुरुष तथा 1962 महिलाओं को आवास मिलने जा रहा है।
सभापति ने बताया है कि स्ट्रार्म वाटर ड्रेनिंग सिस्टम के तहत पहले 48 करोड़ 15 लाख रुपए की स्वीकृति थी लेकिन हमने पत्राचार कर एवं नगर विकास मंत्री जी से मिलकर 60 करोड रुपए की स्वीकृति ली। और 6 मार्च 2024 को 10 करोड रुपए का आवंटन प्राप्त पाया तथा बुडको के द्वारा तीन फेज में काम शुरू हुआ। उन्होंने कहा है कि जगदीश नंदन सिंह पथ के लिए 2 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से टेंडर शुरू हुआ और काम आगामी नवरात्रि से पहले जगदीश नंदन सिंह पथ तैयार कर लिया जाएगा।
सभापति राजन नन्दन सिंह ने कहा है कि शीघ्र ही पितृपक्ष के बाद जन सहयोग कैंप का शुभारंभ किया जाएगा ,जिसमें नल जल ,स्ट्रीट लाइट सहित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान त्वरित होगा। उन्होंने कहा है कि सड़क चौड़ा करना है इसको लेकर नाला निर्माण भी जरूरी है, नोटिस देने के बावजूद भी जगह खाली नहीं किया जाता है, ऐसे चिन्हित लोगों पर बुलडोजर गरजेगा।
उन्होंने कहा कि सहबाजा की सड़क जर्जर है ।नाले के साथ सड़क दोनों बनाया जाएगा। इसको लेकर टेंडर करने की दिशा में नगर परिषद कार्य कर रहा है। बीआरसी रोड में नाला निर्माण को लेकर ढाई करोड़ की लागत से बनाया जाएगा टेंडर की दिशा में कार्य हो रही है,होल्डिंग सर्वे का कार्य चल रहा है। हर व्यक्ति जो आवास योजना के योग्य है उन्हें इस बार नहीं मिला उनकी सूची तैयार की जा रही है उनको भी अगले बार दिया जाएगा। 
सभापति श्री सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति का कोई भी समस्या आ रही है तो मेरे सहयोगी से मिले या हमसे मिले ।राजन नन्दन की टीम हमेशा आपके साथ है। आपकी सेवा के लिए तैयार है।
सभापति श्री सिंह ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर, कचरा उठाव, कुर्सी, यात्री शेड, नगर की साफ सफाई, स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित कई जन उपयोगी कार्य किए गए हैं जिससे हमारा नगर परिषद क्षेत्र स्वच्छ ,सुंदर और चमकता रहे।
    user_News Bagmati Live 24,Arun kuma
    News Bagmati Live 24,Arun kuma
    शिवहर, शिवहर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बिहार में खूबसूरत मैडम का काला कांड देखते उड़ जाएंगे होश बिहार में खूबसूरत मैडम का काला कांड देखते उड़ जाएंगे होश एसी बोगी में सूट केस से ब्रांडेड शराब समस्तीपुर से बरामद
    1
    बिहार में खूबसूरत मैडम का काला कांड देखते उड़ जाएंगे होश
बिहार में खूबसूरत मैडम का काला कांड देखते उड़ जाएंगे होश एसी बोगी में सूट केस से ब्रांडेड शराब समस्तीपुर से बरामद
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter शिवहर, शिवहर, बिहार•
    22 hrs ago
  • बाबा गणिनाथ गोविन्द महाराज का जन्म उत्सव के अवसर पर पुजा अर्चना धुमधाम से किया गया, हजारों हजार कि संख्या में श्रद्धालु पहुंचे बाबा गणिनाथ गोविन्द महाराज का जन्म उत्सव के अवसर पर पुजा अर्चना धुमधाम से किया गया, हजारों हजार कि संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
    1
    बाबा गणिनाथ गोविन्द महाराज का जन्म उत्सव के अवसर पर पुजा अर्चना धुमधाम से किया गया, हजारों हजार कि संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
बाबा गणिनाथ गोविन्द महाराज का जन्म उत्सव के अवसर पर पुजा अर्चना धुमधाम से किया गया, हजारों हजार कि संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
    user_Vikash Kumar
    Vikash Kumar
    Local News Reporter बोचहा, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    32 min ago
  • गुलशन जी का सभी कार्यकर्ताओं को संदेश #Votvapsipasbook
    1
    गुलशन जी का सभी कार्यकर्ताओं को संदेश
#Votvapsipasbook
    user_Sonu Kumar
    Sonu Kumar
    गायघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • सिसहनी में कलश शोभायात्रा के साथ छह दिवसीय कृष्ण पूजा शुरू पकड़ीदयाल। प्रखंड क्षेत्र के सिसहनी पंचायत में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कलश शोभायात्रा के साथ छह दिवसीय पूजा-अर्चना का शुभारंभ हुआ। वार्ड संख्या 18 स्थित यज्ञ स्थल से निकली कलश शोभायात्रा सिसहनी चौक और सिसहनी बाजार होते हुए कुंभनारायणी नदी के लक्ष्मीनारायण घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने गंगा जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा पुनः उसी मार्ग से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। कृष्ण पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन लगातार छह वर्षों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के माहौल में आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष भी छह दिनों तक पूजा-अर्चना के साथ मेले का आयोजन किया गया है। आयोजन के दौरान तीन रात सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पूजा और मेले की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए समिति के सचिव गौरी साह, कोषाध्यक्ष रवि सिंह, जितेंद्र दास, शत्रुघ्न दास सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं। पूजा-अर्चना आचार्य चंदन तिवारी के मार्गदर्शन में हो रही है। वहीं, पूजा पर किशोर सिंह एवं उनकी पत्नी बैठे हैं। कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    1
    सिसहनी में कलश शोभायात्रा के साथ छह दिवसीय कृष्ण पूजा शुरू
पकड़ीदयाल। प्रखंड क्षेत्र के सिसहनी पंचायत में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कलश शोभायात्रा के साथ छह दिवसीय पूजा-अर्चना का शुभारंभ हुआ। वार्ड संख्या 18 स्थित यज्ञ स्थल से निकली कलश शोभायात्रा सिसहनी चौक और सिसहनी बाजार होते हुए कुंभनारायणी नदी के लक्ष्मीनारायण घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने गंगा जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा पुनः उसी मार्ग से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची।
कृष्ण पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन लगातार छह वर्षों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के माहौल में आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष भी छह दिनों तक पूजा-अर्चना के साथ मेले का आयोजन किया गया है।
आयोजन के दौरान तीन रात सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पूजा और मेले की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए समिति के सचिव गौरी साह, कोषाध्यक्ष रवि सिंह, जितेंद्र दास, शत्रुघ्न दास सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं। पूजा-अर्चना आचार्य चंदन तिवारी के मार्गदर्शन में हो रही है। वहीं, पूजा पर किशोर सिंह एवं उनकी पत्नी बैठे हैं।
कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    user_Khabar Of Point
    Khabar Of Point
    प्रेस रिर्पोटर Pakri Dayal, Purbi Champaran•
    9 hrs ago
  • चोरौत के हर-हर महादेव चौक तालाब का होगा कायाकल्प: मिथिला हाट की तर्ज पर बनेगा 'अमृत सरोवर', डीडीसी श्वेता भारती ने किया स्थल निरीक्षण चोरौत के हाई स्कूल स्थित हर-हर महादेव चौक तालाब को मिथिला हाट की तर्ज पर एक बहुउद्देशीय 'अमृत सरोवर' के रूप में विकसित करने की प्रशासनिक पहल शुरू कर दी गई है, जिसका शनिवार को डीडीसी सुश्री श्वेता भारती ने बीडीओ और सीओ समेत स्थानीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर भूमि का सीमांकन करने, अतिक्रमण हटाने तथा एनओसी की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। इस महत्वाकांक्षी योजना के साकार होने पर तालाब परिसर में चारों तरफ पीसीसी सड़क, रनिंग ट्रैक, छठ घाट, चेंजिंग रूम, सामुदायिक भवन, पार्क, ओपन जिम, डिजिटल लाइब्रेरी, एसएचजी हट, सी-मार्ट, फूड कोर्ट, तालाब बाजार, पार्किंग, फिशिंग सेंटर और पर्याप्त रोशनी के साथ हरित क्षेत्र जैसी बहुआयामी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा डीडीसी ने अरैला चौर में एमआरएफ सेंटर, नव निर्माणाधीन ब्लॉक भवन के पास प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की जमीन और थाना परिसर में किए गए वृक्षारोपण का भी जायजा लिया, जहाँ डीआरडीए निदेशक शशिकांत शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    चोरौत के हर-हर महादेव चौक तालाब का होगा कायाकल्प: मिथिला हाट की तर्ज पर बनेगा 'अमृत सरोवर', डीडीसी श्वेता भारती ने किया स्थल निरीक्षण


चोरौत के हाई स्कूल स्थित हर-हर महादेव चौक तालाब को मिथिला हाट की तर्ज पर एक बहुउद्देशीय 'अमृत सरोवर' के रूप में विकसित करने की प्रशासनिक पहल शुरू कर दी गई है, जिसका शनिवार को डीडीसी सुश्री श्वेता भारती ने बीडीओ और सीओ समेत स्थानीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर भूमि का सीमांकन करने, अतिक्रमण हटाने तथा एनओसी की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। इस महत्वाकांक्षी योजना के साकार होने पर तालाब परिसर में चारों तरफ पीसीसी सड़क, रनिंग ट्रैक, छठ घाट, चेंजिंग रूम, सामुदायिक भवन, पार्क, ओपन जिम, डिजिटल लाइब्रेरी, एसएचजी हट, सी-मार्ट, फूड कोर्ट, तालाब बाजार, पार्किंग, फिशिंग सेंटर और पर्याप्त रोशनी के साथ हरित क्षेत्र जैसी बहुआयामी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा डीडीसी ने अरैला चौर में एमआरएफ सेंटर, नव निर्माणाधीन ब्लॉक भवन के पास प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की जमीन और थाना परिसर में किए गए वृक्षारोपण का भी जायजा लिया, जहाँ डीआरडीए निदेशक शशिकांत शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Newspaper publisher चरौत, सीतामढ़ी, बिहार•
    11 hrs ago
  • प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिवहर संस्थान मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिवहर संस्थान में अलौकिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में जेल सुपरिंटेंडेंट राकेश कुमार भी रहे मौजूद जिला शिवहर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिवहर की प्रभारी व संचालिका बहन भारतीय के द्वारा अलौकिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया है।भाई चंदेश्वर भाई जी, डॉक्टर ध्रुव नारायण सिंह, ईश्वर चंद्र भाई जी, उमेश नंदन भाई जी, अमरनाथ गुप्ता भाई जी,दिग्विजय भाई सहित सैकड़ो भाई बहन मौजूद रहे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य संदेश यह है कि श्री कृष्ण भगवान नहीं बल्कि सतयुग (स्वर्ग) के प्रथम राजकुमार और श्री नारायण हैं, जिनका जन्म पवित्रता और दिव्यता का प्रतीक है ।ब्रह्माकुमारी संस्था में श्री कृष्ण को स्वयं परमपिता परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ रचना माना जाता है,सतयुग के आरंभ में श्री कृष्ण जन्म लेते हैं और बड़े होकर उन्हें श्री नारायण कहा जाता है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक पूजा-पाठ की बजाय आध्यात्मिक रहस्य, पवित्रता और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने के रूप में मनाया जाता है तथा यहाँ बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण या देवी-देवताओं के स्वरूप वाली सजीव (चैतन्य) व मनमोहक झांकियाँ सजाई गई थी , जो सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा था। आध्यात्मिक प्रवचन और रहस्य बताते हुए केंद्र की संचालिका बहन भारती ने बताया है कि श्रीकृष्ण के जीवन और उनके अलौकिक गुणों पर प्रकाश डाला जाता है। उन्हें द्वापर युग का आम इंसान न मानकर सतयुग की नई दुनिया का प्रथम राजकुमार (नारायण का स्वरूप) है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और भजन किया गया।बच्चों और माताओं द्वारा सुंदर कृष्ण भजन, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं जो भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण होते हैं।यह संदेश दिया जाता है कि जन्माष्टमी केवल एक जन्मोत्सव नहीं है, बल्कि श्रीकृष्ण के जीवन से )पवित्रता, प्रेम, शांति, सच्चाई और आत्मसंयम जैसे गुणों को अपने जीवन में अपनाने का अवसर है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सात्विक जीवन जीने, तनाव मुक्त रहने और व्यसन (बुरी आदतों) से दूर रहने की प्रेरणा दी गई है। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया है।
    1
    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिवहर संस्थान मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिवहर संस्थान में अलौकिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में जेल सुपरिंटेंडेंट राकेश कुमार भी रहे मौजूद
जिला शिवहर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिवहर की प्रभारी व संचालिका बहन भारतीय के द्वारा अलौकिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया है।भाई चंदेश्वर भाई जी, डॉक्टर ध्रुव नारायण सिंह, ईश्वर चंद्र भाई जी, उमेश नंदन भाई जी, अमरनाथ गुप्ता भाई जी,दिग्विजय भाई सहित सैकड़ो भाई बहन मौजूद रहे।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य संदेश यह है कि श्री कृष्ण भगवान नहीं बल्कि सतयुग (स्वर्ग) के प्रथम राजकुमार और श्री नारायण हैं, जिनका जन्म पवित्रता और दिव्यता का प्रतीक है ।ब्रह्माकुमारी संस्था में श्री कृष्ण को स्वयं परमपिता परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ रचना माना जाता है,सतयुग के आरंभ में श्री कृष्ण जन्म लेते हैं और बड़े होकर उन्हें श्री नारायण कहा जाता है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक पूजा-पाठ की बजाय आध्यात्मिक रहस्य, पवित्रता और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने के रूप में मनाया जाता है तथा यहाँ बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण या देवी-देवताओं के स्वरूप वाली सजीव (चैतन्य) व मनमोहक झांकियाँ सजाई गई थी , जो सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा था। 
आध्यात्मिक प्रवचन और रहस्य बताते हुए केंद्र की संचालिका बहन भारती ने बताया है कि श्रीकृष्ण के जीवन और उनके अलौकिक गुणों पर प्रकाश डाला जाता है। उन्हें द्वापर युग का आम इंसान न मानकर सतयुग की नई दुनिया का प्रथम राजकुमार (नारायण का स्वरूप) है।
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और भजन किया गया।बच्चों और माताओं द्वारा सुंदर कृष्ण भजन, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं जो भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण होते हैं।यह संदेश दिया जाता है कि जन्माष्टमी केवल एक जन्मोत्सव नहीं है, बल्कि श्रीकृष्ण के जीवन से )पवित्रता, प्रेम, शांति, सच्चाई और आत्मसंयम जैसे गुणों को अपने जीवन में अपनाने का अवसर है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सात्विक जीवन जीने, तनाव मुक्त रहने और व्यसन (बुरी आदतों) से दूर रहने की प्रेरणा दी गई है। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया है।
    user_News Bagmati Live 24,Arun kuma
    News Bagmati Live 24,Arun kuma
    शिवहर, शिवहर, बिहार•
    22 hrs ago
  • बासोपट्टी में अवैध देसी कट्टा के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, महिला को धमकी देने का आरोप #बासोपट्टी #मधुबनी #बासोपट्टीपुलिस #अवैधहथियार #देसीकट्टा #पुलिसकार्रवाई #युवकगिरफ्तार #क्राइम_न्यूज #MadhubaniNews #BasopattiNews #BiharNews #PoliceAction बासोपट्टी में अवैध देसी कट्टा के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, महिला को धमकी देने का आरोप #बासोपट्टी #मधुबनी #बासोपट्टीपुलिस #अवैधहथियार #देसीकट्टा #पुलिसकार्रवाई #युवकगिरफ्तार #क्राइम_न्यूज #MadhubaniNews #BasopattiNews #BiharNews #PoliceAction
    1
    बासोपट्टी में अवैध देसी कट्टा के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, महिला को धमकी देने का आरोप

#बासोपट्टी #मधुबनी #बासोपट्टीपुलिस #अवैधहथियार #देसीकट्टा #पुलिसकार्रवाई #युवकगिरफ्तार #क्राइम_न्यूज #MadhubaniNews #BasopattiNews #BiharNews #PoliceAction
बासोपट्टी में अवैध देसी कट्टा के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, महिला को धमकी देने का आरोप
#बासोपट्टी #मधुबनी #बासोपट्टीपुलिस #अवैधहथियार #देसीकट्टा #पुलिसकार्रवाई #युवकगिरफ्तार #क्राइम_न्यूज #MadhubaniNews #BasopattiNews #BiharNews #PoliceAction
    user_Basopatti Tak
    Basopatti Tak
    Advertising agency बसोपट्टी, मधुबनी, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.