Shuru
Apke Nagar Ki App…
।। ग़ाज़ियाबाद के लोनी अशोक विहार में स्थित अनमोल गैस एजेंसी के सप्लायरों के द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान करने का मामला प्रकाश में आया है, उपभोक्ताओं का कहना है कि कोड लेने के बाद भी कई कई दिन तक सप्लाई नहीं दी जाती और फिर फोन कॉल्स भी नहीं उठाई जाती। देखिए क्या कुछ है पूरा मामला।
फरमान इदरीसी
।। ग़ाज़ियाबाद के लोनी अशोक विहार में स्थित अनमोल गैस एजेंसी के सप्लायरों के द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान करने का मामला प्रकाश में आया है, उपभोक्ताओं का कहना है कि कोड लेने के बाद भी कई कई दिन तक सप्लाई नहीं दी जाती और फिर फोन कॉल्स भी नहीं उठाई जाती। देखिए क्या कुछ है पूरा मामला।
More news from दिल्ली and nearby areas
- *कफन ओढ़कर DM ऑफिस पहुंचा वह “मुर्दा” जिसे 14 साल से राजस्व अभिलेखों में मार दिया गया* इशहाक अली बस्ती जिले के बानपुर–कुदरहा इलाके के रहने वाले स्वीपर थे, जो स्वास्थ्य विभाग के सरकारी अस्पताल में काम करते रहे और 31 दिसंबर 2019 को नियमानुसार रिटायर हुए और पेंशन भी प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन राजस्व विभाग की फाइलों में 2 दिसंबर 2012 से ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, यानी उनके रिटायर होने से लगभग 7 साल पहले ही “कागजों में उनकी मौत” दर्ज कर दी गई। इशहाक अली की लगभग 0.77 हेक्टेयर पैतृक कृषि भूमि (गाटा संख्या 892) को राजस्व अधिकारियों ने उन्हें “मृत” मानकर एक स्थानीय महिला शाहिदुन्निशा के नाम दर्ज कर दिया, जिससे जमीन उनसे छिन गई। आरोप है कि तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक/निरीक्षक ललित कुमार मिश्रा ने बिना मृत्यु प्रमाण‑पत्र के भी फर्जी दर्जा बनाकर यह जमीन‑हेराफेरी की, जिसपर जिला प्रशासन ने अब जांच का आदेश दिया है। इशहाक अली पिछले करीब 14 सालों से खुद को “जिंदा” साबित करने और अपनी जमीन वापस लेने के लिए विभिन्न अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राजस्व‑स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड आपस में अलग‑अलग होने के कारण कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी गुस्से और निराशा के बीच वे अपने शरीर पर कफन ओढ़कर बस्ती DM ऑफिस पहुंचे, जिलाधिकारी के चैंबर के सामने लेट गए और “साहब, मैं मुर्दा नहीं, जिंदा हूं, मुझे कागजों में जिंदा कर दीजिए” जैसी अपील कर अफसरों की आँखें खोलने की कोशिश की। डीएम ने मामले की संज्ञान लेते हुए जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है और जिम्मेदार राजस्व अधिकारियों के खिलाफ जांच‑प्रक्रिया चलाई जा रही है। इशहाक अली का मुख्य दावा है कि न केवल उन्हें फाइलों से “जिंदा” घोषित किया जाए, बल्कि उनकी मौलिक जमीन को वापस उनके नाम सही दर्जा बनाकर दिया जाए ताकि इस तरह की भ्रष्ट राजस्व‑राजकर व्यवस्था की सीमाएं और साफ हो सकें।1
- Jay maut Ho Gai bande ki bhoot ban gaya2
- शहादरा जिला के MS पार्क थाने की टीम ने एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया एक चोरी की स्कूटी बरामद की डीसीपी शहादरा ने जानकारी देते हुए बताया कि MS पार्क थाने में एक स्कूटी चोरी के बारे में कंप्लेंट दर्ज की गई थी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था और जांच चालू की गई SHO MS पार्क थाने के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और आरोपी तक पहुंची जिसको गिरफ्तार किया गया।1
- यूपी की लड़की हाई कोर्ट लखनऊ में पुलिस वालों को लड़की ने दी धमकी पांचवी मंजिल पर चढ़ के😭😭🙏1
- झिलमिल वार्ड के निगम पार्षद श्री पंकज लूथरा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सांसद श्री हर्ष मल्होत्रा के साथ काटा 135 किलो का केक1
- खुल गया होर्मुज... खबर आते ही अचानक सबकुछ बदल गया, भारत के लिए 3 गुड न्यूज होर्मुज का खुलना भारत के लिए बेहद राहत भरी खबर है. भारत पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा था, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई थी. लेकिन अब इस खबर के बाद कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया ईरान और इजरायल के बीच 28 फरवरी से युद्ध शुरू हुआ था. अमेरिका भी इजरायल की तरह से इस युद्ध में कूद पड़ा था. जिससे युद्ध ने भयावह रूप ले लिया था. इस युद्ध की वजह से सबसे ज्यादा तेल और गैस की सप्लाई बाधित हुई थी. क्योंकि तनाव का केंद्र होर्मुज ('Strait of Hormuz) बन गया था. पिछले करीब डेढ़ महीने से पूरी दुनिया की निगाहें होर्मुज पर टिकी थीं, क्योंकि दुनिया के लगभग 20 फीसदी तेल और गैस की सप्लाई होर्मुज रूट से ही होती है. भारत के लिए भी ये फैसला बेहद अहम है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का सबसे ज्यादा तेल और गैस मिडिल-ईस्ट देशों खासकर सऊदी अरब, यूएई और कुवैत से खरीदता है, जो कि होर्मुज से होकर गुजरता है.1
- *4 करोड़ के विवाद में फंसी हाजी याकूब की भतीजी, फोन पर तीन तलाक और घर से निकाला गया”* “मुजफ्फरनगर–मेरठ के एक हाई‑प्रोफाइल घरेलू विवाद ने अब पूरे यूपी में सनसनी मचा दी है। यह केस ना सिर्फ़ पैसे का झगड़ा है, बल्कि एक औरत के घर, उसकी दो बेटियों और फोन पर तीन तलाक की दर्द भरी कहानी है।” यह कहानी है मेरठ के चर्चित मुस्लिम नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की भतीजी जेबा परवीन की, जिनकी शादी मुजफ्फरनगर के बड़े चमड़ा कारोबारी हाजी फराज से हुई थी। यह शादी धूम‑धाम से हुई थी, लेकिन आज वही शादी एक बड़े तनाव का केंद्र बन गई है। “जेबा के भाइयों का आरोप है कि फराज ने व्यापार शुरू करने के नाम पर उनसे करीब 4 करोड़ रुपये उधार लिए थे। समय बीतने पर जब भाइयों ने पैसा वापस मांगा, तो झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि जेबा पर मानसिक उत्पीड़न और दबाव डाला गया, और आखिरकार उन्हें घर से निकाल दिया गया। “जेबा का दावा है कि उन्हें बीमारी/मां की तबीयत का बहाना बनाकर मेरठ भेज दिया गया, और जब वे वापस आईं तो घर का दरवाज़ा बंद मिला, अंदर जाने नहीं दिया गया। उनकी लगभग 80 तोले सोने की ज्वैलरी छीन ली गई, और उनकी दोनों बेटियों को घर के अंदर रख लिया गया, जिससे जेबा अपनी बच्चियों से भी अलग हो गई। “जेबा का सबसे बड़ा आरोप यह है कि जब उन्होंने पैसे वापसी और बेटियों से मिलने की बात की, तो फराज ने फोन पर तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में फोन या वॉट्सएप पर तीन तलाक देना अब आपराधिक अपराध माना जाता है। इस तरह के केस में पुलिस महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर सकती है, और यह धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा के कानून के तहत भी देखा जा सकता है। जेबा फराज के मुजफ्फरनगर वाले घर के बाहर धरने पर बैठी हैं, घर में प्रवेश दिलाने और अपनी बेटियों से मिलने की मांग कर रही हैं। लेकिन एक और दर्दनाक हिस्सा यह है कि पैसे के विवाद के चलते मायके वाले उन्हें अपने घर में रखने से इनकार कर रहे हैं, जिससे जेबा ना सिर्फ़ ससुराल से अलग है, बल्कि मायके से भी अलग है। “यह केस सिर्फ़ एक तरफ़ा विवाद नहीं, बल्कि औरतों पर आर्थिक दबाव, सोने‑ज्वैलरी की कीमत, और फोन पर तीन तलाक की सोशल बहस को भी उजागर कर रहा है। अगर आप भी ऐसे किसी विवाद में फंसी हों, तो याद रखें – पुलिस, महिला आयोग और अदालत जैसे कानूनी तंत्र हमेशा आपके साथ हैं, और आपकी आवाज़ बेबसी नहीं, बल्कि अधिकार है।”1
- दिल्ली: केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने कहा, "विपक्ष ने आज एक बात साफ कर दी है— कि INDIA alliance महिला-विरोधी गठबंधन है... आने वाले दिनों में विपक्ष को इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। हमें विरोध करने की ज़रूरत नहीं है। आधी आबादी खुद इसका विरोध करेगी। जब तक हम महिलाओं के आरक्षण को लागू नहीं कर लेते, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।"1
- दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक चलती Hyundai i20 कार अचानक आग का गोला बन गई। शुरुआत में हल्का धुआं उठा, लेकिन कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि चालक समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। #DelhiNews #Rohini #CarFire #BreakingNews #FireIncident #PublicApp #TrendingNews #ViralVideo #Alert #IndiaNews1