दबंगों ने ट्रैक्टर से जोत दी खड़ी फसल, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार दबंगों ने ट्रैक्टर से जोत दी खड़ी फसल, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार कौशाम्बी जनपद के अमिरसा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां आरोप है कि गांव के ही आकाश पांडेय और उनकी मां ने मिलकर राजेश पांडेय की खड़ी चरी (हरी चारा) की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर उसे नष्ट कर दिया। पीड़ित राजेश पांडेय के अनुसार, उनकी फसल पूरी तरह तैयार थी, तभी आरोपियों ने बाहर से ट्रैक्टर बुलवाकर खेत को जबरन जोतवा दिया, जिससे पूरी फसल बर्बाद हो गई। घटना के दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब अहम साक्ष्य के रूप में सामने आई है। पीड़ित ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, घटना के बाद गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
दबंगों ने ट्रैक्टर से जोत दी खड़ी फसल, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार दबंगों ने ट्रैक्टर से जोत दी खड़ी फसल, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार कौशाम्बी जनपद के अमिरसा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां आरोप है कि गांव के ही आकाश पांडेय और उनकी
मां ने मिलकर राजेश पांडेय की खड़ी चरी (हरी चारा) की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर उसे नष्ट कर दिया। पीड़ित राजेश पांडेय के अनुसार, उनकी फसल पूरी तरह तैयार थी, तभी आरोपियों ने बाहर से ट्रैक्टर बुलवाकर खेत को जबरन जोतवा दिया, जिससे पूरी फसल बर्बाद हो गई। घटना के
दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब अहम साक्ष्य के रूप में सामने आई है। पीड़ित ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराते
हुए न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, घटना के बाद गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
- प्रयागराज। श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना नवाबगंज व ए0एन0टी0एफ0 यूनिट प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त 1.अनिश कुमार उर्फ आशीष सोनकर पुत्र अशर्फी लाल निवासी 517 माण्डा खास, थाना माण्डा कमिश्नरेट प्रयागराज, 2. सौरभ पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी माण्डा खास थाना माण्डा प्रयागराज को दिनांक-21.04.2025 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत मन्सूरा बाईपास के पास से 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन तथा परिवहन में प्रयुक्त कार मैगनाइट निसान वाहन सं0- UP70 HE 1206 के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-133/2026 धारा-8/21/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । *पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश मे आया कि उपरोक्त दोनो अभियुक्त अपने एक अन्य साथी सागर पुत्र बलस्टर सोनकर निवासी ग्राम माण्डा खास थाना माण्डा प्रयागराज के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री का काम करते थे तथा मिलने वाले पैसे को आपस में बांट लेते थे । अभियुक्त सागर उपरोक्त की गिरफ्तारी अभी शेष है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. अनिश कुमार उर्फ आशीष सोनकर पुत्र अशर्फी लाल निवासी 517 माण्डा खास, थाना माण्डा कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष । 2. सौरभ पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी माण्डा खास थाना माण्डा कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष । *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-133/2026 धारा-8/21/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज । *बरामदगी विवरण-* * 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (अनुमाति कीमत 1 करोड़ 10 लाख रूपये) * परिवहन मे प्रयुक्त 01 कार मैगनाइट निसान वाहन सं0- UP70 HE 1206 *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 सत्येन्द्र प्रधान, प्रभारी ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. उ0नि0 मनीष कुमार सिंह, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 3. उ0नि भीष्म नरायण सिंह, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज । 4. हे0का0 भानू प्रताप शुक्ला, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज । 5. हे0का0 धीरेन्द्र राय, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 6. हे0का0 सत्येश राय, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 7. का0 आशीष यादव, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 8. का0 नीरज पान्डेय, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज ।1
- कौंधियारा के बारी बजहिया मजरा पाल बस्ती में कांटा जा रहा है प्रतिबंधित पेड़। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीण कहना है कि प्रशासन खुलेआम को कटवाती हैं कोई कार्रवाई नहीं करती अगर कार्रवाई करती तो इतना ज्यादा पेड़ की काटान नहीं होती1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- हेडलाइन: भदोही के कलानुआ गांव में घरानी स्वामित्व योजना ठप, 5 साल बाद भी नहीं मिला प्रमाण पत्र समाचार: भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र स्थित कलानुआ गांव में घरानी स्वामित्व योजना के अंतर्गत गंभीर लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार, करीब पांच वर्ष पूर्व पूर्व लेखपाल द्वारा गांव में जमीन की माप (सर्वे) का कार्य पूरा कर लिया गया था, लेकिन आज तक ग्रामीणों को स्वामित्व प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर और जमीन का कानूनी अधिकार देना था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह योजना अधर में लटकी हुई है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी नाराजगी है और वे जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, संबंधित विभाग के अधिकारी इस मामले में अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।1
- *"क्षेत्र की समस्याओं को दबाएँ नहीं, हमें दिखाएँ! अपनी वीडियो रिपोर्ट इस नंबर पर WhatsApp ( 9336741316 ) करें। हम बनेंगे आपकी आवाज़। - B Republic News"* *"जनता के मुद्दों पर आपकी बेबाक राय ज़रूरी है। हमारे शो 'यूपी का हाल' में बतौर खास मेहमान आपका स्वागत है।"* *अपना नाम पता आपका मुद्दा हमे हमारे व्हाट्सएप नंबर पर जरूर भेजें* *B Republic News* *देश का सबसे भरोसेमंद न्यूज नेटवर्क*1
- कौंधियारा क्षेत्र के गौरा गांव में लाखों रुपये की लागत से बना अमृत सरोवर बदहाली का शिकार हो गया है। आज गुरुवार सुबह जब ग्राउंड रिपोर्ट की गई तो देखा गया कि जल संरक्षण के उद्देश्य से तैयार किया गया यह सरोवर अब पूरी तरह सूख चुका है और इसके चारों ओर झाड़-झंखाड़ उग आए हैं, जिससे यह तालाब किसी जंगल जैसा नजर आने लगा है।1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- स्कूल जा रही बच्ची को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर हालत गंभीर ,शहर रेफर मेजा ,प्रयागराज। मेजा थाना जेवनिया चौकी अंतर्गत सोनार का तारा चौराहे पर स्कूल जा रही बच्ची को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर जिससे बच्ची की हालत गंभीर प्राप्त जानकारी अनुसार सोनार का तारा ऊंचडीह बाजार निवासी लवकुश भारतीया की पुत्री कृति 7 वर्ष सुबह 7:00 बजे स्कूल के लिए तैयार हुए जैसे ही तैयार होकर जा रही थी घर से 20 मिनट पहुंची तभी बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर जिससे उसका बाया पैर टूट गया आनन फानन में परिजन उठाकर निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने शहर के लिए रेफर कर दिया। बाइक सवार शिवम दुबे सिविलियन प्राथमिक विद्यालय ऊंचडीह बाजार में अध्यापक है सुबह स्कूल ही जा रहे थे कि अचानक सोनार का तारा पहुंचते एक्सीडेंट हो गया।1