एसपी के निर्देशन मे गोवध से सम्बन्धित 25,000 रु0 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार *इनामिया वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु 25000/- रुपये का एसपी ने प्रदान किया पुरस्कार* ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक *कोखराज /कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र में 4 जनवरी की रात्रि में ससुर खदेरी नदी व इचौली गाँव के मध्य झाड़ियों में बिजली के खम्भों से बंधे हुए 12 बैल जिंदा बरामद हुए थे, जिसके सम्बन्ध में थाना कोखराज में अभियोग दर्ज हुआ। उक्त गो वंशो को परिवहन कर वध हेतु कहीं बाहर ले जाने के लिए बांधा गया था, किंतु कुछ लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस के पहुंच जाने से अपराधी तस्करी को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए थे । घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत सफल अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोखराज पुलिस,एसओजी एवं सर्विलांस की टीम को लगाया गया था गहन छानबीन से उक्त घटना में 7 गौतस्करों के नाम प्रकाश में आए थें। दिनांक 12.01.2026 को थाना कोखराज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये टेगाई नियामतपुर मार्ग पर पतेरिया बाग के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा 25,000 रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त क्रम में गठित टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही थी इसी दौरान थाना कोखराज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 रुपये का इनामियां वांछित अभियुक्त जयकरन उर्फ विकल पुत्र राम प्रवेश निवासी बिछौरा थाना मंझनपुर को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा इनामिया वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25000/- रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया हैं।

- Post by कौशांबी संदेश1
- कौशाम्बी न्यूज1
- कौशाम्बी...थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा गोवध से सम्बन्धित 25,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS1
- वसूली बाज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब होने लगा है वायरल।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- *उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा-2026: कौशांबी में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरुआत* *कौशाम्बी संदेश* *जनपद कौशांबी* जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षार्थियों में उत्साह के साथ अनुशासन का माहौल देखने को मिला। जनपद के 80 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा की निगरानी के लिए 6 सचल दल, 15 मजिस्ट्रेट और 3 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। केंद्रों पर प्रवेश से पहले गेट पर सघन तलाशी ली गई, इसके बाद ही छात्रों को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी अमित पाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नकल करते पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को सतर्क रहकर पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।1
- गाय हमें खाने के लिए क्या चीज देती है1
- आज दिनांक 18 फरवरी बुधवार को अपने निज ग्राम उदहिन बुजुर्ग चौराहा से कानपुर के लिए सुबह 7 बजे अफजलपुरवारी से कानपुर चलने वाली रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्षेत्रीय जनता के हित में समर्थ किसान पार्टी के द्वारा मेरी अगुवाई में किए गए जमीनी संघर्ष के परिणामस्वरूप इस बस को चालू कराए जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को खागा, फतेहपुर, कानपुर आदि शहरों के आने जाने के लिए यह बस और अफजलपुरवारी से उदहिन तुलसीपुर मंझनपुर होकर प्रयागराज को आने जाने वाली बस वरदान साबित होगी। आपका अपना साथी अजय सोनी जिला पंचायत सदस्य1