शादी की चल रही थीं तैयारियां—अज्ञात कारणों से महज चार दिन पहले दूल्हे ने लगाई फांसी, दो परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं समथर (झांसी)। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम साकिन में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घरों में जहां शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, रिश्तेदारों को निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे थे और खुशियों का माहौल था, वहीं अचानक आई एक खबर ने सब कुछ बदल दिया। शादी से महज चार दिन पहले होने वाले दूल्हे ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जिससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम साकिन निवासी पंकज कुशवाहा पुत्र किशोर कुशवाहा (उम्र लगभग 22 वर्ष) की शादी मध्यप्रदेश के भांडेर में तय हुई थी। 21 फरवरी को बारात जानी थी। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते पंकज ने अपने ही खेतों के पास स्थित देव स्थान, अंजनी माता मंदिर के बगल में लगे पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक के परिजनों ने दबी जुबान में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शादी की चल रही थीं तैयारियां—अज्ञात कारणों से महज चार दिन पहले दूल्हे ने लगाई फांसी, दो परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं समथर (झांसी)। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम साकिन में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घरों में जहां शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, रिश्तेदारों को निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे थे और खुशियों का माहौल था, वहीं अचानक आई एक खबर ने सब कुछ बदल दिया। शादी से महज चार दिन पहले होने वाले दूल्हे ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त
कर ली, जिससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम साकिन निवासी पंकज कुशवाहा पुत्र किशोर कुशवाहा (उम्र लगभग 22 वर्ष) की शादी मध्यप्रदेश के भांडेर में तय हुई थी। 21 फरवरी को बारात जानी थी। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते पंकज ने अपने ही खेतों के पास स्थित देव स्थान, अंजनी माता मंदिर के बगल में लगे पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके
पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक के परिजनों ने दबी जुबान में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- समथर झांसी:- नगर के मोहल्ला चुंगी नाका वार्ड नंबर,6 निवासी रामबिहारी उम्र करीब पुत्र स्व ग्यादीन दोहरे दोपहर में लगभग तीन बजे एयरटेल टावर के पास समीप बने कुंआ में गिर गया। उस समय मुहल्ले की महिलाएं अपनी छतों पर घरेलू काम काज कर रही थी तो उन्हें कुएं में गिरने की जोर से धम की आबाज को सुनकर शोर मचाया कि कोई कुएं में गिर गया। मुहल्ले के लोगों द्वारा उक्त घटना की सूचना थाना समथर में दी गई सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं फायर बिग्रेड पुलिस को बुलाकर व स्थानीय गोताखोरों के मदद से कुएं में गिरे रामबिहारी को सकुशल बाहर निकाला गया। बताया गया कि रामबिहारी शादीशुदा है, उसके दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं।पत्नी पवन गुजरात में रहती।घर में बूडी मां है,आज रामबिहारी के बहनोई की मृत्यु हो गई,इसलिए मां परिवार सहित सुबह ग्राम जरयाई,थाना चिरगांव गयी हुई है।फिलहाल थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने रामबिहारी को नगर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। महोदय जी समाचार के साथ फोटो भेजी गई है2
- गुरसराय में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल1
- Post by मधुर यादव (बरिष्ठ पत्रकार)1
- वारंटी आरोपी को कैलिया पुलिस ने दबोचा, न्यायालय भेजा कोंच। थाना कैलिया पुलिस ने लंबित वारंट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर रूपेन्द्र पाल सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ ग्राम खुंटेला में दबिश देकर वारंटी ब्रजपाल सिंह पुत्र ब्रजराज सिंह उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की गई और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य जवान भी शामिल रहे। जालौन पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।1
- Post by Lakshya News tv1
- बुंदेलखंड की धरती अब सिर्फ अपनी वीरता के लिए ही नहीं, बल्कि आसमान छूते अपने बेटों के हौसलों के लिए भी जानी जाएगी। निवाड़ी जिले के रहने वाले 33 वर्षीय कैप्टन निशांत राय ने अपनी मेहनत और संकल्प से वह मुकाम हासिल किया है, जो आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। बचपन के खिलौने ने दिखाई राह निशांत के पायलट बनने के सपने की नींव साल 1998 में ही पड़ गई थी, जब उनके पिता बाबूलाल राय ने उन्हें उपहार में एक छोटा सा खिलौना विमान दिया था। उस नन्हे से विमान ने निशांत के मन में उड़ने की ऐसी चाह जगाई कि उन्होंने आसमान को ही अपनी मंजिल बना लिया। आज भी वह खिलौना उनके पास सुरक्षित है, जो उन्हें उनके संघर्षों की याद दिलाता है।4
- Post by Kshatr Pal shivhare1