त्योहारों से पहले गाजियाबाद पुलिस की बड़ी तैयारी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन डिकॉय। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के मद्देनजर गाजियाबाद पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन डिकॉय शुरू कर दिया है। इस अभियान में महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भीड़ के बीच मौजूद रहकर मनचलों और शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी। डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार अभियान की जिम्मेदारी एसीपी सुचिता सिंह को सौंपी गई है। जिलेभर में महिला पुलिस की 28 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में महिला दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी होंगे और सभी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे।ऑपरेशन डिकॉय के तहत बाजारों, मॉल, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और स्कूल-कॉलेज के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। छेड़छाड़ या बदसलूकी की घटना सामने आने पर महिला पुलिसकर्मी तत्काल संबंधित थाने को सूचना देंगी और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सुबह स्कूल-कॉलेज से शाम के बाजारों तक नजर एसीपी सुचिता सिंह ने बताया कि टीमें सुबह आठ बजे से स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी शुरू करेंगी। दोपहर में संवेदनशील स्थानों और शाम को बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। अभियान में एंटी रोमियो स्क्वायड और मिशन शक्ति की महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है।पुलिस अधिकारियों ने टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान किसी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और कार्रवाई केवल नियमों के अनुसार की जाए।संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस गश्त पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने सभी एसीपी और थाना प्रभारियों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। पैदल गश्त के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी होगी।बारावफात को देखते हुए गोकशी की घटनाओं पर भी विशेष नजर रखने तथा नामजद और चिन्हित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।जुलूस और शोभायात्रा के रूट पर रहेगी विशेष नजर एडिशनल पुलिस कमिश्नर राज करन नैयर ने त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस, शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर आयोजकों से पहले ही समन्वय करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रमों के रूट का पहले निरीक्षण कर पुलिस ड्यूटी तय की जाएगी।मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बिना अनुमति किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। साथ ही पुलिस अधिकारियों को सभी समुदायों के गणमान्य लोगों और पीस कमेटी के सदस्यों के संपर्क में रहने को कहा गया है, ताकि त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द कायम रहे। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र लोनी तहसील संवाददाता — मोनू गर्ग की खास रिपोर्ट धन्यवाद।

- जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल! -लात-घूंसों और चप्पलों से एक-दूसरे की पिटाई -मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल -सूचना के बाद मौरे पर पहुंची पुलिस -कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला1
- गाजियाबाद इंदिरापुरम पुलिस की मुठभेड़ में स्नैचर गिरफ्तार, बाइक और तमंचा बरामद। गाजियाबाद :- थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम 25 अगस्त को सेक्टर-62 कट के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गौर ग्रेविटी मॉल की तरफ से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी बाइक तेज गति से दौड़ाकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी आत्मरक्षा में पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज उर्फ असलम उर्फ आड़ेपत्रु के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक, पीली धातु का कड़ा, 315 बोर का तमंचा, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने साथी संजय शर्मा के साथ दिल्ली-एनसीआर में बाइक और नंबर प्लेट बदलकर स्नैचिंग की घटनाएं करना कबूल किया। आरोपी के खिलाफ करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।2
- जनपद गाजियाबाद के थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद के थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार। कब्जे से 02 अवैध तमंचे 315 बोर व 02 अवैध खोखा कारतूस 315 बोर व 04 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना से सन्बन्धित एक स्पेलन्डर रंग काला बिना नम्बर प्लेट व लूटे गये 10,05,310/-रुपये नगद बरामद । बाइट- श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद1
- खुर्जा में अखिल भारतीय धोबी महासंघ की विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह खुर्जा। अखिल भारतीय धोबी महासंघ की ओर से खुर्जा में विचार गोष्ठी एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवती प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक, श्री चंद्र दिवाकर, राम सजीवन निर्बल पूर्व विधायक, जय सिंह IIS, भारत सरकार तथा लाल सिंह जी, भोपुरा कुटी, गाजियाबाद सहित कई प्रमुख अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे और समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान तथा समाज के विकास को लेकर चर्चा की। वक्ताओं ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और एकता पर जोर दिया। विचार गोष्ठी के बाद सम्मान समारोह संपन्न हुआ और अतिथियों एवं आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही अखिल भारतीय धोबी महासंघ की विचार गोष्ठी एवं समापन समारोह का विधिवत समापन हुआ। संवाददाता रेनू पुरी4
- *“जिला बिजनौर की चाँदपुर तहसील के ग्राम नारनौर में गंगा नदी किनारे तटबंध बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना छठे दिन भी जारी है।* *भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही गुलदार आतंक और बाढ़ से कटी सड़क को लेकर भी आक्रोश है।”* *“जिला बिजनौर की चाँदपुर तहसील के ग्राम नारनौर में गंगा नदी किनारे तटबंध बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना छठे दिन भी जारी है।* *भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही गुलदार आतंक और बाढ़ से कटी सड़क को लेकर भी आक्रोश है।”*1
- बहन कुमारी मायावती जी से प्रभावित होकर बीएसपी मूवमेंट से जुड़ा हूँ और उनके पद चिन्हों पर चल कर इस मिशनरी दायित्व व कर्तव्य व फ़र्ज़ को अपनी आखरी सांस तक निभाने की पूरी पूरी कोशिश करता रहूँगा।” आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी से प्रभावित होकर बीएसपी मूवमेंट से जुड़ा हूँ और उनके पद चिन्हों पर चल कर इस मिशनरी दायित्व व कर्तव्य व फ़र्ज़ को अपनी आखरी सांस तक निभाने की पूरी पूरी कोशिश करता रहूँगा।”1
- 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे... 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...1
- गाजियाबाद में 24.85 लाख की लूट का पर्दाफाश: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, 5 लाख नकद बरामद थाना वेव सिटी क्षेत्र में बीते 21 अगस्त को मेरठ निवासी गिलमान से स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा की गई 24 लाख 85 हजार रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। 25 अगस्त को स्वाट टीम अपराध शाखा, स्वाट टीम नगर जोन और थाना वेव सिटी पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल वांछित अभियुक्त बिना नंबर की स्पलेंडर मोटरसाइकिल से वेव सिटी क्षेत्र के राजा जी रोड पर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर चेकिंग अभियान शुरू किया। खुद को पुलिस से घिरा देख बाइक सवार बदमाशों ने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों बदमाश पैर में चोटिल होकर गिर पड़े, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में घायल बदमाशों की पहचान सद्दाम (20 वर्ष) निवासी साहिबाबाद और आसिफ (38 वर्ष) निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 5 लाख रुपये नकद, 2 अवैध तमंचे, 4 जिंदा व 4 खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।1