फोरलेन पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल फोरलेन पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल नारदीगंज (नवादा):नारदीगंज थाना क्षेत्र के राजगीर-बोधगया फोरलेन मार्ग पर पड़रिया मोड़ के समीप बुधवार दोपहर बाद कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी स्व. हरि नंदन प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। हालांकि, मृतक मूल रूप से नरहट थाना क्षेत्र के करमा गांव का रहने वाला बताया गया है। घायलों में रजौर निवासी संजय प्रसाद के पुत्र ओंकार कुमार (30 वर्ष) तथा उनकी मां संगीता सिन्हा (55 वर्ष) शामिल हैं। बताया जाता है कि अभिषेक कुमार अपने ससुराल रजौर आया हुआ था। बुधवार को वह अन्य लोगों के साथ बाइक से रजौर गांव से नारदीगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान पड़रिया मोड़ के समीप सामने से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद कार में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), नारदीगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल ओंकार कुमार और संगीता सिन्हा का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, नवादा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर एसआई अभिषेक कुमार और एएसआई अनुज कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक कुमार की शादी हिंदू रीति-रिवाज से पिछले वर्ष ही हुई थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

- चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार बड़कागांव पुलिस की कार्रवाई, लोहरदगा के कुडू से ट्रैक्टर बरामद हजारीबाग/बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के महटिकरा गांव से चोरी हुए जॉन डियर ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 17 जून की रात प्रमोद कुमार के घर से ट्रैक्टर चोरी हुआ था। मामले में 19 जून को कांड संख्या 109/26 दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना और तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने 14 सितंबर को रांची के चान्हो निवासी शाहरुख खान को पकड़ा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र स्थित हेंजला टोला, कौवाखाप से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को 15 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।1
- बिहार शरीफ - UCC Bill को लेकर नालंदा से JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने क्या कहा? 👀 UCC Bill को लेकर नालंदा से JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने क्या कहा? 👀 सांसद का बयान सुनिए और जानिए UCC के मुद्दे पर उनकी क्या राय है। 📍 नालंदा, बिहार आपकी क्या राय है? कमेंट करें। 👇1
- नालन्दा पुलिस ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि शिवम की ह/त्या.. प्रेम प्रसंग में हुई, जांच में जुटी पुलिस.. नालन्दा पुलिस ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि शिवम की ह/त्या.. प्रेम प्रसंग में हुई, जांच में जुटी पुलिस..1
- तेल्हाड़ा में नहर से मिला 25 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से जांच तेज लोदीपुर नहर में साइकिल के पास फंदे से लटका मिला शव, परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज; FSL टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर घरों में 'दीपक) तो नहीं जलाया गया, लेकिन झंडा जरूर दिखाया @sauravjbt1
- बेशर्म बिहार सरकार कल प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ नामक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन कर बिहार जैसे ग़रीब राज्य में 100 करोड़ रूपए का दीया-बाती व तेल के साथ-साथ बाढ़ प्रभावितों का जिया भी जलाएगी। बिहार बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है, 49 लाख लोग बाढ़ प्रभावित है। उनकी सहायता करने की बजाय डबल इंजन सरकार मोदी के प्रचार में 100 करोड़ रूपए नाले में प्रवाहित करेगी। शर्मनाक! कोई लोकलाज नहीं! घोर निंदनीय! #TejashwiYadav #RJD #Bihar बेशर्म बिहार सरकार कल प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ नामक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन कर बिहार जैसे ग़रीब राज्य में 100 करोड़ रूपए का दीया-बाती व तेल के साथ-साथ बाढ़ प्रभावितों का जिया भी जलाएगी। बिहार बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है, 49 लाख लोग बाढ़ प्रभावित है। उनकी सहायता करने की बजाय डबल इंजन सरकार मोदी के प्रचार में 100 करोड़ रूपए नाले में प्रवाहित करेगी। शर्मनाक! कोई लोकलाज नहीं! घोर निंदनीय! #TejashwiYadav #RJD #Bihar1
- बेशर्म बिहार सरकार कल प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ नामक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन कर बिहार जैसे ग़रीब राज्य में 100 करोड़ रूपए का दीया-बाती व तेल के साथ-साथ बाढ़ प्रभावितों का जिया भी जलाएगी। बिहार बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है, 49 लाख लोग बाढ़ प्रभावित है। उनकी सहायता करने की बजाय डबल इंजन सरकार मोदी के प्रचार में 100 करोड़ रूपए नाले में प्रवाहित करेगी। शर्मनाक! कोई लोकलाज नहीं! घोर निंदनीय! #TejashwiYadav #RJD #Bihar1