Shuru
Apke Nagar Ki App…
ACB एक्शन मोड में: 5 ठिकानों पर छापा, लाखों की नकदी और सोना बरामद फलोदी से बड़ी खबर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर की बड़ी कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में पंचायत राज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छीपा) के 5 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन किया गया। DG ACB गोविंद गुप्ता के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में करीब 75 लाख रुपये नकद, 1 किलो से अधिक सोना और लगभग 2 किलो चांदी बरामद हुई। बीकानेर में 3 आलीशान मकान, गांव में एक मकान और करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि का खुलासा हुआ है। आरोपी पर आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज कर जांच जारी है। कार्रवाई में भुवन भूषण यादव सहित ACB की टीम सक्रिय रही।
Sachin vyas
ACB एक्शन मोड में: 5 ठिकानों पर छापा, लाखों की नकदी और सोना बरामद फलोदी से बड़ी खबर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर की बड़ी कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में पंचायत राज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छीपा) के 5 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन किया गया। DG ACB गोविंद गुप्ता के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में करीब 75 लाख रुपये नकद, 1 किलो से अधिक सोना और लगभग 2 किलो चांदी बरामद हुई। बीकानेर में 3 आलीशान मकान, गांव में एक मकान और करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि का खुलासा हुआ है। आरोपी पर आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज कर जांच जारी है। कार्रवाई में भुवन भूषण यादव सहित ACB की टीम सक्रिय रही।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को लेकर प्रदेश भर में शुक्रवार को पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। अंग्रेजी के पेपर को लेकर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिक्रियाए दी।2
- जोधपुर में इंसान की और जान की कोई किमत नहीं है जोधपुर पांवटा से बनाड़ रौड पर चलने वाले टेम्पो बनाड़ से पावटा चौराहा पर चलने टेम्पो खेले आम आवर लोड टेम्पो कहा है पुलिस प्रशासन और कहा पर आरटिओ खुलेआम चलते हैं रसाला ओवर ब्रिज पर टेम्पो आवरलोड कोई भी हादसा हुआ तो जिम्मेदार कोन है प्रशासन आंखें बंद करके बेटा है1
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का खुलासा करने के लिए पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश जी पासवान स्वयं समीक्षा कर रहे हैं जांच पड़ताल अब अंतिम चरम सीमा पर पहुंच चुकी हैं जल्द ही खुलासा हो पायेगा1
- बालोतरा आसोत्रा गांव मे पेयजल संकट को लेकर एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। बाद मे कड़ी मशक्क्त के बाद युवक को नीचे उतारा गया।1
- नागौर / शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवबाड़ी स्थित शानेश्वर महादेव मंदिर में विशेष कार्यक्रम शिव पार्वती विवाह को लेकर आयोजित किये जा रहे है। जिसमें भक्तों द्वारा शानेश्वर मन्दिर को रंग बिरंगी लाइटो से सजाया जा रहा है। सोमवार को मूंग बिखेर मंगलवार वार को घी पीलाई बुधवार को विनायक गुरुवार को हल्दी की रस्म शुक्रवार को मेहंदी की रस्म के साथ शनिवार को बंदोली व रविवार को देवों के देव महादेव की शादी का आयोजन किया जायेगा पं. दिनेश व्यास ने बताया की महादेव का श्रृंगार अनिल सोनी द्वारा किया गया ।1
- बालोतरा। बालोतरा में महाविद्यालय के छात्रों ने बालोतरा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।1
- *चौपारण में फ्लाईओवर निर्माण की प्रगति की समीक्षा* पूर्व सांसद ने चौपारण में बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिंघरावा अंडरपास का उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व में हुई त्रुटियों से सीख लेना जरूरी है। इसलिए निर्माण कार्य की समय-समय पर तकनीकी जांच हो और मानकों के अनुसार कार्य सुनिश्चित किया जाए। पूर्व सांसद ने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम जनता – सभी की साझा जिम्मेदारी है कि विकास कार्य टिकाऊ और सुरक्षित हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि भविष्य में आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस निरीक्षण के दौरान, पूर्व सांसद ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।1
- आईरा समाचार नई दिल्ली राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह सिर्फ व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि किसानों की आजीविका पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बढ़ती लागत और MSP की अनिश्चितता से जूझ रहे किसानों को अब विदेशी फसलों के सामने बिना तैयारी खड़ा किया जा रहा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकार के खोखले आश्वासन अब नहीं चलेंगे और किसानों के भविष्य का सौदा उनकी सहमति के बिना नहीं हो सकता। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से किसानों के हक, सुरक्षा और सम्मान के लिए उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर 'सरेंडर मोदी' होने का आरोप लगाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने चीन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।1
- ओटीपी व बैंक डिटेल साझा न करने की दी सख्त सलाह नागौर/पादूकलां,,डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मेड़ता के निर्देशानुसार मेड़ता न्याय क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय,पादूखुर्द में व्यापक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।शिविर में अधिकार मित्र (पैरा लीगल वॉलेंटियर) जुगल सिंह सोलंकी ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए।उन्होंने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल,ओटीपी धोखाधड़ी,सोशल मीडिया हैकिंग, यूपीआई फ्रॉड,गेमिंग ऐप के जरिए ठगी तथा फर्जी लिंक के माध्यम से लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कई लोग अनजाने में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा कर आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।जुगल सिंह सोलंकी ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी,पासवर्ड,एटीएम या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करें। मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें। यदि कोई साइबर अपराध का शिकार होता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं,ताकि समय रहते धनराशि को रोका जा सके।शिविर में डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों-मजबूत पासवर्ड का उपयोग,टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाना,संदिग्ध लिंक से दूरी रखना और अज्ञात ऐप डाउनलोड न करना -पर विशेष जोर दिया गया।छात्राओं ने भी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं दूर कीं।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशाराम पारासरिया,कैलाशदास वैष्णव,अनीता चौहान,शारीरिकशिक्षकरामस्वरूपईनाणिया,रामस्वरूप,कमलकिशोर,उम्मेद सिंह सिला,निशार खान कायमखानी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।1