logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी पहल, 1 अगस्त से लगेंगे विशेष बिल समाधान कैंप लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेशभर में विशेष बिजली बिल समाधान कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक चलेगा। इन विशेष कैंपों में उपभोक्ता बिल संशोधन, नया विद्युत संयोजन, खराब मीटर, भार वृद्धि एवं विधा परिवर्तन से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। UPPCL के अनुसार, उपभोक्ताओं की प्रत्येक शिकायत का 1912 हेल्पलाइन पर पंजीकरण किया जाएगा, जिससे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित की जा सके। खास बात यह है कि उपभोक्ताओं को हर समस्या के लिए विद्युत कार्यालय या कैंप तक पहुंचना जरूरी नहीं होगा। वे 1912 हेल्पलाइन, WhatsApp और Chatbot के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। UPPCL ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बिल या कनेक्शन से जुड़ी किसी भी समस्या को लंबित न रखें। नजदीकी विद्युत कार्यालय अथवा विशेष समाधान कैंप में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और समस्या का त्वरित समाधान प्राप्त करें।

10 hrs ago
user_Pankaj Gupta
Pankaj Gupta
Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
8c9a4c89-b8ca-4135-b932-473d06d826f2

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी पहल, 1 अगस्त से लगेंगे विशेष बिल समाधान कैंप लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेशभर में विशेष बिजली बिल समाधान कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक चलेगा। इन विशेष कैंपों में उपभोक्ता बिल संशोधन, नया विद्युत संयोजन, खराब मीटर, भार वृद्धि एवं विधा परिवर्तन से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। UPPCL के अनुसार, उपभोक्ताओं की प्रत्येक शिकायत का 1912 हेल्पलाइन पर पंजीकरण किया जाएगा, जिससे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित की जा सके। खास बात यह है कि उपभोक्ताओं को हर समस्या के लिए विद्युत कार्यालय या कैंप तक पहुंचना जरूरी नहीं होगा। वे 1912 हेल्पलाइन, WhatsApp और Chatbot के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। UPPCL ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बिल या कनेक्शन से जुड़ी किसी भी समस्या को लंबित न रखें। नजदीकी विद्युत कार्यालय अथवा विशेष समाधान कैंप में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और समस्या का त्वरित समाधान प्राप्त करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर, मारपीट कर मौके से फरार हुए दबंग, पीड़ित ने पुलिस को सौंपी मामले की तहरीर, उरई कोतवाली के कोंच रोड विधि महाविद्यालय के पास का मामला।
    2
    जालौन

राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट,
मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर
राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट,
मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर,
मारपीट कर मौके से फरार हुए दबंग,
पीड़ित ने पुलिस को सौंपी मामले की तहरीर,
उरई कोतवाली के कोंच रोड विधि महाविद्यालय के पास का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • किसानों के लिए बड़ी खबर: अगले 5 साल जारी रहेगी PM-KISAN योजना भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) को लेकर किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अगले 5 वर्षों तक जारी रहेगी। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से लगभग ₹3.15 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। सरकार का यह कदम देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को निरंतर समर्थन देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। — केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    1
    किसानों के लिए बड़ी खबर: अगले 5 साल जारी रहेगी PM-KISAN योजना
भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) को लेकर किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अगले 5 वर्षों तक जारी रहेगी। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से लगभग ₹3.15 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। सरकार का यह कदम देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को निरंतर समर्थन देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
— केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Jalaun : गौशाला बंद होने से सड़क पर 130 गाय! किसानों की फसल बर्बाद, DM को पत्र!!.... जनपद जालौन के महेवा ब्लाक अभेदेपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने एक महीने से गौशाला बंद होने की बात कही और 130 गाय अन्ना घूम रही सड़कों पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द गौशाला को चालू करवाने की मांग उठाई!!
    1
    Jalaun : गौशाला बंद होने से सड़क पर 130 गाय! किसानों की फसल बर्बाद, DM को पत्र!!....
जनपद जालौन के महेवा ब्लाक अभेदेपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट परिसर  पहुंचे जहां पर उन्होंने एक महीने से गौशाला बंद होने की बात कही और 130 गाय अन्ना घूम रही सड़कों पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द गौशाला को चालू करवाने की मांग उठाई!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ग्राम पहाड़पुरा पहुंचे डीएम, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी गति। तालाबों के सौंदर्यीकरण, पानी की टंकी तक संपर्क मार्ग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के दिए निर्देश उरई।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम पहाड़पुरा का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने गांव के दो बड़े तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पेयजल टंकी तक संपर्क मार्ग निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को दोनों तालाबों का वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पानी की टंकी तक संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति के लिए भेजने को कहा। डीएम ने पंचायत भवन के माध्यम से मिल रही जनसेवाओं की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्य पंचायत भवन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आसानी से हो रहे हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति का निरीक्षण किया। समिति परिसर में पर्याप्त स्थान को देखते हुए वहां नियमित साप्ताहिक बाजार संचालित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। वहीं बंद पड़ी दुकानों का नियमानुसार आवंटन कर छोटे उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय रोजगार के अवसरों का सृजन और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे..
    1
    ग्राम पहाड़पुरा पहुंचे डीएम, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी गति।
तालाबों के सौंदर्यीकरण, पानी की टंकी तक संपर्क मार्ग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के दिए निर्देश
उरई।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम पहाड़पुरा का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने गांव के दो बड़े तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पेयजल टंकी तक संपर्क मार्ग निर्माण की मांग रखी।
ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को दोनों तालाबों का वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पानी की टंकी तक संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति के लिए भेजने को कहा।
डीएम ने पंचायत भवन के माध्यम से मिल रही जनसेवाओं की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्य पंचायत भवन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आसानी से हो रहे हैं।
इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति का निरीक्षण किया। समिति परिसर में पर्याप्त स्थान को देखते हुए वहां नियमित साप्ताहिक बाजार संचालित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। वहीं बंद पड़ी दुकानों का नियमानुसार आवंटन कर छोटे उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय रोजगार के अवसरों का सृजन और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे..
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Jalaun Breaking : सम्मन देने गए राजस्व कर्मी की पिटाई! सिर फोड़कर घायल, Police Case दर्ज!! सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, कोतवाली में तहरीर दी गई पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, आरोपी की तलाश में दविश जारी जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा का मामला वाइट - पीड़ित राजस्व कर्मी रामअवतार वाइट - राकेश कुमार सोनी ( उपजिलाधिकारी जालौन
    1
    Jalaun Breaking : सम्मन देने गए राजस्व कर्मी की पिटाई! सिर फोड़कर घायल, Police Case दर्ज!!
सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा 
मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया 
सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, कोतवाली में तहरीर दी गई 
पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, आरोपी की तलाश में दविश जारी 
जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा का मामला 
वाइट - पीड़ित राजस्व कर्मी रामअवतार 
वाइट - राकेश कुमार सोनी ( उपजिलाधिकारी जालौन
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | उरई (जालौन) 🔴 पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण पहुंचे डीएम की चौखट 🔴 ग्राम सेंदनगर के मजरा रजपुरा में नई पानी की टंकी की उठी मांग 🔴 मौजूदा टंकी से नहीं हो रही पर्याप्त जलापूर्ति, ग्रामीणों का आरोप 🔴 डीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र, जल्द समाधान की लगाई गुहार 🔴 महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक हो रही परेशानी 🔴 नई टंकी बनवाने की मांग, प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें समाजसेवी मधु अनुरागी, सुमित चौधरी, गोलू सुरेश, रामकुमार आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे ब्रेकिंग न्यूज़ | उरई (जालौन) 🔴 पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण पहुंचे डीएम की चौखट 🔴 ग्राम सेंदनगर के मजरा रजपुरा में नई पानी की टंकी की उठी मांग 🔴 मौजूदा टंकी से नहीं हो रही पर्याप्त जलापूर्ति, ग्रामीणों का आरोप 🔴 डीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र, जल्द समाधान की लगाई गुहार 🔴 महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक हो रही परेशानी 🔴 नई टंकी बनवाने की मांग, प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें समाजसेवी मधु अनुरागी, सुमित चौधरी, गोलू सुरेश, रामकुमार आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | उरई (जालौन)
🔴 पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण पहुंचे डीएम की चौखट
🔴 ग्राम सेंदनगर के मजरा रजपुरा में नई पानी की टंकी की उठी मांग
🔴 मौजूदा टंकी से नहीं हो रही पर्याप्त जलापूर्ति, ग्रामीणों का आरोप
🔴 डीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र, जल्द समाधान की लगाई गुहार
🔴 महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक हो रही परेशानी
🔴 नई टंकी बनवाने की मांग, प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

समाजसेवी मधु अनुरागी, सुमित चौधरी, गोलू सुरेश, रामकुमार आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे
ब्रेकिंग न्यूज़ | उरई (जालौन)
🔴 पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण पहुंचे डीएम की चौखट
🔴 ग्राम सेंदनगर के मजरा रजपुरा में नई पानी की टंकी की उठी मांग
🔴 मौजूदा टंकी से नहीं हो रही पर्याप्त जलापूर्ति, ग्रामीणों का आरोप
🔴 डीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र, जल्द समाधान की लगाई गुहार
🔴 महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक हो रही परेशानी
🔴 नई टंकी बनवाने की मांग, प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें
समाजसेवी मधु अनुरागी, सुमित चौधरी, गोलू सुरेश, रामकुमार आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.