logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रूपवास: पंचायत समिति सदस्य चुनाव 2026, नामांकन के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, अब तक 94 नामांकन दाखिल रूपवास (भरतपुर)। पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को उपखंड कार्यालय पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यालय के बाहर सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी _दिनेश कुमार_ ने बताया कि पहले दिन 3 और दूसरे दिन सोमवार को 91 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इस तरह अब तक कुल 94 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन फार्म जमा करने का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। नामांकन की अंतिम तिथि 4 नवंबर है। अधिकारियों के अनुसार अब तक कुल 225 नामांकन फार्म बिक चुके हैं। कार्यालय पर बनी हेल्प डेस्क टीम प्रत्याशियों के फार्मों की गहनता से जांच कर रही है।

7 hrs ago
user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
मेरा प्रयास सच दिखाने का
रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
7 hrs ago

रूपवास: पंचायत समिति सदस्य चुनाव 2026, नामांकन के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, अब तक 94 नामांकन दाखिल रूपवास (भरतपुर)। पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को उपखंड कार्यालय पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यालय के बाहर सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी _दिनेश कुमार_ ने बताया कि पहले दिन 3 और दूसरे दिन सोमवार को 91 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इस तरह अब तक कुल 94 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन फार्म जमा करने का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। नामांकन की अंतिम तिथि 4 नवंबर है। अधिकारियों के अनुसार अब तक कुल 225 नामांकन फार्म बिक चुके हैं। कार्यालय पर बनी हेल्प डेस्क टीम प्रत्याशियों के फार्मों की गहनता से जांच कर रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रूपवास: उप जिला अस्पताल की भूमि चयन को लेकर SDM कार्यालय के बाहर 9वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा इस दौरान सत्यवीर किरार क्या बोले, सुनिए...
    1
    रूपवास: उप जिला अस्पताल की भूमि चयन को लेकर SDM कार्यालय के बाहर 9वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा इस दौरान सत्यवीर किरार क्या बोले, सुनिए...
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    55 min ago
  • आगरा ब्रेकिंग: शमसाबाद विद्युत उपखंड में 10 हजार की रिश्वत लेते JE समेत 2 गिरफ्तार JE विनेश, कंप्यूटर ऑपरेटर लोकेन्द्र नाम क़े व्यक्ति बताये गये है *आगरा ब्रेकिंग: शमसाबाद विद्युत उपखंड में 10 हजार की रिश्वत लेते JE समेत 2 गिरफ्तार* *आगरा, 02 नवंबर:* शमसाबाद विद्युत उपखंड कार्यालय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई। एंटी करप्शन टीम ने दो कर्मचारियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। *पोस्टर पर लिखे नंबर पर हुई शिकायत* SP विजिलेंस राजकुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों में विजिलेंस के नंबर वाले पोस्टर लगाए गए थे। इसी नंबर पर शिकायतकर्ता *अर्जुन पुत्र रामसेवक, निवासी मोहल्ला टोला, शमसाबाद* ने शिकायत दर्ज कराई। *क्या है मामला?* अर्जुन ने 24 अक्टूबर को नए मकान के लिए बिजली कनेक्शन का आवेदन किया था। मौके का निरीक्षण होने के बाद JE से मिलने को कहा गया। आरोप है कि JE *विनेश यादव* ने नया कनेक्शन पास करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। *ट्रैप लगाकर पकड़ा* शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर ने गोपनीय जांच की, आरोप सही मिले। सोमवार को ट्रैप टीम ने कार्यालय में ही JE विनेश यादव और निविदा कर्मी *लोकेन्द्र सिंह* को 10 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जा रही है
    1
    आगरा ब्रेकिंग: शमसाबाद विद्युत उपखंड में 10 हजार की रिश्वत लेते JE समेत 2 गिरफ्तार 
JE विनेश, कंप्यूटर ऑपरेटर लोकेन्द्र नाम क़े व्यक्ति बताये गये है 

*आगरा ब्रेकिंग: शमसाबाद विद्युत उपखंड में 10 हजार की रिश्वत लेते JE समेत 2 गिरफ्तार*
*आगरा, 02 नवंबर:* शमसाबाद विद्युत उपखंड कार्यालय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई। एंटी करप्शन टीम ने दो कर्मचारियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया।
*पोस्टर पर लिखे नंबर पर हुई शिकायत*
SP विजिलेंस राजकुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों में विजिलेंस के नंबर वाले पोस्टर लगाए गए थे। इसी नंबर पर शिकायतकर्ता *अर्जुन पुत्र रामसेवक, निवासी मोहल्ला टोला, शमसाबाद* ने शिकायत दर्ज कराई।
*क्या है मामला?*
अर्जुन ने 24 अक्टूबर को नए मकान के लिए बिजली कनेक्शन का आवेदन किया था। मौके का निरीक्षण होने के बाद JE से मिलने को कहा गया।
आरोप है कि JE *विनेश यादव* ने नया कनेक्शन पास करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
*ट्रैप लगाकर पकड़ा*
शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर ने गोपनीय जांच की, आरोप सही मिले। सोमवार को ट्रैप टीम ने कार्यालय में ही JE विनेश यादव और निविदा कर्मी *लोकेन्द्र सिंह* को 10 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जा रही है
    user_शाहरुख बेग मिर्जा
    शाहरुख बेग मिर्जा
    Lawyer खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाड़ी बसेड़ी रोड़ पर कोल्ड के पास हादसा, खेत किनारे लगाए गए कंटीले तारो में फंसा मिला मजदूर, सूचना पर पहुची सदर थाना पुलिस, बाड़ी बसेड़ी रोड़ पर कोल्ड के पास हादसा, खेत किनारे लगाए गए कंटीले तारो में फंसा मिला मजदूर, सूचना पर पहुची सदर थाना पुलिस, शव को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में, परिजनों की मौजूदगी में कराया बोर्ड से पोस्टमार्टम, मृतक मजदूर जयजिन्द यादव बिहार के बकोनिया गांव निवासी, सदर पुलिस कर रही मामले की जांच, एसएचओ मोहर सिंह ने दी जानकारी
    1
    बाड़ी बसेड़ी रोड़ पर कोल्ड के पास हादसा,
खेत किनारे लगाए गए कंटीले तारो में फंसा मिला मजदूर,
सूचना पर पहुची सदर थाना पुलिस,
बाड़ी बसेड़ी रोड़ पर कोल्ड के पास हादसा,
खेत किनारे लगाए गए कंटीले तारो में फंसा मिला मजदूर,
सूचना पर पहुची सदर थाना पुलिस,
शव को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में,
परिजनों की मौजूदगी में कराया बोर्ड से पोस्टमार्टम,
मृतक मजदूर जयजिन्द यादव बिहार के बकोनिया गांव निवासी,
सदर पुलिस कर रही मामले की जांच,
एसएचओ मोहर सिंह ने दी जानकारी
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • कमला नगर इलाके में बड़ी चोरी: प्रोफेसर कॉलोनी निवासी के घर से सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के उड़ाए कमला नगर इलाके में बड़ी चोरी: प्रोफेसर कॉलोनी निवासी के घर से सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के उड़ाए
    1
    कमला नगर इलाके में बड़ी चोरी: प्रोफेसर कॉलोनी निवासी के घर से सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के उड़ाए


कमला नगर इलाके में बड़ी चोरी: प्रोफेसर कॉलोनी निवासी के घर से सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के उड़ाए
    user_Rahul thakur
    Rahul thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगरा बिजली विभाग में मचा हड़कमप जब आगरा के शमशाबाद विद्युत स्टेशन पर विजिलेंस की कार्रवाई जे ई विनेश कुमार और ऑपरेटर शैलेंद्र को टीम ले गई कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत लेने का आरोप है वहीं एसडीओ ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बिना लेनदेन जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है कार्रवाई करते समय सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रही है और हड़कंमप मंच रहा है एन एम नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    1
    आगरा बिजली विभाग में मचा हड़कमप जब आगरा के शमशाबाद विद्युत स्टेशन पर विजिलेंस की कार्रवाई जे ई विनेश कुमार और ऑपरेटर शैलेंद्र को टीम ले गई कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत लेने का आरोप है वहीं एसडीओ ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बिना लेनदेन जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है कार्रवाई करते समय सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रही है और  हड़कंमप मंच रहा है 

एन एम नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    user_Dharmendra Kumar
    Dharmendra Kumar
    Court reporter Agra, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • जर्जर सड़क पर ऑटो पलटने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी जर्जर सड़क पर ऑटो पलटने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी धौलपुर। बाड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत अलीगढ़ के गांव लुधपुरा में जर्जर सड़क के कारण हुए हादसे में एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी पंचायत चुनावों के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है। ज्ञापन के अनुसार, 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे गांव की पोखर के किनारे बनी जर्जर सड़क पर ऑटो पलट गया। हादसे में भीकम सिंह पुत्र किशन लाल की मौत हो गई, जबकि राजकपूर पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक भीकम सिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की मुख्य सड़क रिकॉर्ड में पक्की दर्ज है, जबकि वास्तविकता में वह कच्ची और गड्ढों से भरी हुई है। सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जर्जर सड़क का तत्काल पक्का निर्माण कराने, सड़क किनारे पोखर की सुरक्षा के लिए पक्की व्यवस्था करने, निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के लोग आगामी पंचायत चुनावों में मतदान प्रक्रिया का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
    4
    जर्जर सड़क पर ऑटो पलटने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी

जर्जर सड़क पर ऑटो पलटने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी
धौलपुर। बाड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत अलीगढ़ के गांव लुधपुरा में जर्जर सड़क के कारण हुए हादसे में एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी पंचायत चुनावों के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है।
ज्ञापन के अनुसार, 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे गांव की पोखर के किनारे बनी जर्जर सड़क पर ऑटो पलट गया। हादसे में भीकम सिंह पुत्र किशन लाल की मौत हो गई, जबकि राजकपूर पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक भीकम सिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की मुख्य सड़क रिकॉर्ड में पक्की दर्ज है, जबकि वास्तविकता में वह कच्ची और गड्ढों से भरी हुई है। सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जर्जर सड़क का तत्काल पक्का निर्माण कराने, सड़क किनारे पोखर की सुरक्षा के लिए पक्की व्यवस्था करने, निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के लोग आगामी पंचायत चुनावों में मतदान प्रक्रिया का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रूपवास: पैतृक जमीन बचाने के लिए तहसीलदार से लगाई गुहार, भूमाफियाओं पर हड़पने का आरोप... रूपवास (भरतपुर) तहसील रूपवास के ग्राम नगला जरैला निवासी चन्दनसिंह पुत्र मांगीलाल ने उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पैतृक जमीन को बचाने की गुहार लगाई है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि उनकी खसरा नंबर 124/0.7800/252/0.1200/362/0.7000 हैक्टेयर की जमीन को कुछ लोग गुमराह कर हड़पना चाहते हैं। उनका कहना है कि पिता शराब और जुए के आदी हैं और कानूनी अधिकार न होने के बावजूद जमीन बेचना चाहते हैं। प्रार्थी ने बताया कि उनके हक की रक्षा के लिए उपखंड अधिकारी न्यायालय ने 27.10.2026 को मौके और रिकॉर्ड की यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने तहसील प्रशासन से जमीन का दाखिला-खारिज न करने के लिए स्टे नोट लगाने की मांग की है।
    1
    रूपवास: पैतृक जमीन बचाने के लिए तहसीलदार से लगाई गुहार, भूमाफियाओं पर हड़पने का आरोप...
रूपवास (भरतपुर) तहसील रूपवास के ग्राम नगला जरैला निवासी चन्दनसिंह पुत्र मांगीलाल ने उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पैतृक जमीन को बचाने की गुहार लगाई है।
प्रार्थी ने आरोप लगाया कि उनकी खसरा नंबर 124/0.7800/252/0.1200/362/0.7000 हैक्टेयर की जमीन को कुछ लोग गुमराह कर हड़पना चाहते हैं। उनका कहना है कि पिता शराब और जुए के आदी हैं और कानूनी अधिकार न होने के बावजूद जमीन बेचना चाहते हैं।
प्रार्थी ने बताया कि उनके हक की रक्षा के लिए उपखंड अधिकारी न्यायालय ने 27.10.2026 को मौके और रिकॉर्ड की यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने तहसील प्रशासन से जमीन का दाखिला-खारिज न करने के लिए स्टे नोट लगाने की मांग की है।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कानपुर में PRV सिपाही युवक की छाती पर बैठकर उसके हाथ मरोड़ रहा है। युवक गाली गलौज करते हुए भाजपा सरकार मुरादाबाद के नारे लगा रहा है..पत्नी व बच्चे भी मौके पर ही है,दूसरा युवक वीडियो बना रहा है। पुलिस का कहना है युवक नशेड़ी है..सिपाही के साथ हाथापाई की वर्दी फाड़ी और अभद्रता की है। कानपुर पुलिस ने मामले में नशेबाज सूरज उसके भाई डैनी और भतीजे रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
    1
    कानपुर में PRV सिपाही युवक की छाती पर बैठकर उसके हाथ मरोड़ रहा है।

युवक गाली गलौज करते हुए भाजपा सरकार मुरादाबाद के नारे लगा रहा है..पत्नी व बच्चे भी मौके पर ही है,दूसरा युवक वीडियो बना रहा है।

पुलिस का कहना है युवक नशेड़ी है..सिपाही के साथ हाथापाई की वर्दी फाड़ी और अभद्रता की है।

कानपुर पुलिस ने मामले में नशेबाज सूरज उसके भाई डैनी और भतीजे रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
किया है।
    user_Soni Verma
    Soni Verma
    Voice of people आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.