logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत-नेपाल सीमा बैठक में गैंडा संरक्षण और सुरक्षा पर बनी साझा रणनीति पलिया कलां-खीरी ।दुधवा टाइगर रिजर्व की गौरीफंटा रेंज में आज उपनिदेशक जगदीश आर. की अध्यक्षता में 'इण्डो-नेपाल बॉर्डर मीटिंग' संपन्न हुई। बैठक में नेपाल के वन अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सीमा पार वन्यजीवों की सुरक्षा और सूचना साझा करने पर गहन चर्चा की गई। बैठक का मुख्य केंद्र गैंडों का पुनर्वास रहा। अधिकारियों ने बताया कि 1984 में 05 गैंडों से शुरू हुआ कुनबा अब 50 के पार पहुँच गया है। इसी माह 06 और गैंडों को खुले जंगल में स्वछंद विचरण हेतु छोड़ा जाना है, जिसके चलते सीमा पार समन्वय और भी महत्वपूर्ण हो गया है। 50 किमी से अधिक साझा सीमा को देखते हुए घुसपैठ, तस्करी और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए दोनों देशों ने आपसी संचार व्यवस्था को और मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में नेपाल के डीएफओ रामविचारी ठाकुर, लक्ष्मीराज जोशी सहित एसएसबी और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रतिनिधि शामिल रहे। अंत में भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पारदर्शिता और समयबद्ध सूचना तंत्र विकसित करने पर सहमति बनी।

17 hrs ago
user_FH.NEWS
FH.NEWS
Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

भारत-नेपाल सीमा बैठक में गैंडा संरक्षण और सुरक्षा पर बनी साझा रणनीति पलिया कलां-खीरी ।दुधवा टाइगर रिजर्व की गौरीफंटा रेंज में आज उपनिदेशक जगदीश आर. की अध्यक्षता में 'इण्डो-नेपाल बॉर्डर मीटिंग' संपन्न हुई। बैठक में नेपाल के वन अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सीमा पार वन्यजीवों की सुरक्षा और सूचना साझा करने पर गहन चर्चा की गई। बैठक का मुख्य केंद्र गैंडों का पुनर्वास रहा। अधिकारियों ने बताया कि 1984 में 05 गैंडों से शुरू हुआ कुनबा अब 50 के पार पहुँच गया है। इसी माह 06 और गैंडों को खुले जंगल में स्वछंद विचरण हेतु छोड़ा जाना है, जिसके चलते सीमा पार समन्वय और भी महत्वपूर्ण हो गया है। 50 किमी से अधिक साझा सीमा को देखते हुए घुसपैठ, तस्करी और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए दोनों देशों ने आपसी संचार व्यवस्था को और मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में नेपाल के डीएफओ रामविचारी ठाकुर, लक्ष्मीराज जोशी सहित एसएसबी और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रतिनिधि शामिल रहे। अंत में भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पारदर्शिता और समयबद्ध सूचना तंत्र विकसित करने पर सहमति बनी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rida
    1
    Post by Rida
    user_Rida
    Rida
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बड़ा खुलासा मुख्तार अंसारी की दो कोठियां अधिकारियों ने अपने नाम लिखा ली है जीरो टालरेस के दावे पर क्या कहा आप खुद सुनिए और समझिए इस राम राज्य में चल क्या रहा है
    1
    पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बड़ा खुलासा 
मुख्तार अंसारी की दो कोठियां अधिकारियों ने अपने नाम लिखा ली है 
जीरो टालरेस के दावे पर क्या कहा 
आप खुद सुनिए और समझिए इस राम राज्य में चल क्या रहा है
    user_न्यूज़ पेपर
    न्यूज़ पेपर
    Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तेंदुआ ने मचाया तांडव घर में घुसते ही फार्म हाउस स्वामी ने भाग कर बचाई जान तिकुनिया खीरी भारत नेपाल सीमा के गांव रननगर में खेत में बने फार्म हाउस में तेंदुआ दिनदहाड़े घुस गया तेंदुआ के घुसते ही फार्म हाउस मालिक राजन शर्मा ने भाग कर अपनी जान बचाई इस बीच तेंदुआ ने फार्म हाउस के मालिक राजन शर्मा के पंजा मार कर घायल कर दिया है सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई वन विभाग ने तेंदुआ को निगहबानी में लेकर पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाया है कस्बा तिकुनिया निवासी राजन शर्मा ने बताया रविवार की सुबह वह रन नगर गांव स्थित अपने फार्म हाउस के घर में थे इसी बीच फार्म हाउस की गनना और गेहूं के खेतों में छिपा बैठा एक तेंदुआ उनके घर में घुस आया तेदुआ घर मेंदेखते उनके हाथ पांव फूल गए राजन शर्मा ने भाग कर अपनी जान बचाई इस बीच तेंदुआ ने उन्हें पंजा मार कर घायल कर दिया जिससे उनका मोबाइल घर में ही गिर गया राजन शर्मा ने बाहर आकर इसकी सूचना ग्रामीणों को और वन विभाग को दी वन विभाग के बन दरोगा हरिलाल भारती ने मौके पर पहुंचकर तेंदुआ के घेराबंदी करवा दी है उन्होंने बताया तेंदुआ पर पूरी निगहबानी की जा रही है जल्दी से तेदुआ पकड़ लिया जाएगा
    1
    तेंदुआ ने मचाया तांडव घर में घुसते ही फार्म हाउस स्वामी ने भाग कर बचाई जान
तिकुनिया खीरी भारत नेपाल सीमा के गांव रननगर में खेत में बने फार्म हाउस में तेंदुआ दिनदहाड़े घुस गया तेंदुआ के घुसते ही फार्म हाउस मालिक राजन शर्मा  ने भाग कर अपनी जान बचाई इस बीच तेंदुआ ने फार्म हाउस के मालिक राजन शर्मा के पंजा मार कर घायल कर दिया है सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई वन विभाग ने तेंदुआ  को निगहबानी में लेकर पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाया है
कस्बा तिकुनिया निवासी राजन शर्मा ने बताया रविवार की सुबह वह रन नगर गांव स्थित अपने फार्म हाउस के घर में थे इसी बीच फार्म हाउस की गनना और गेहूं के खेतों में छिपा बैठा एक तेंदुआ उनके घर में घुस आया तेदुआ घर मेंदेखते  उनके हाथ पांव फूल गए राजन शर्मा ने भाग कर अपनी जान बचाई इस बीच तेंदुआ ने उन्हें पंजा मार कर घायल कर दिया जिससे उनका मोबाइल घर में ही गिर गया राजन शर्मा ने  बाहर आकर इसकी सूचना ग्रामीणों को और वन विभाग को दी वन विभाग के बन दरोगा हरिलाल भारती ने मौके पर पहुंचकर तेंदुआ के घेराबंदी करवा दी है उन्होंने बताया तेंदुआ पर पूरी निगहबानी की जा रही है जल्दी से तेदुआ पकड़ लिया जाएगा
    user_Pappu Singh
    Pappu Singh
    Local News Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ रन नगर घर के अंदर घुसा तेंदुआ तेंदुआ ने किया हमला राजन पंडित हुए घायल चार घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं पहुंचा पिंजरा वन विभाग की घोर लापरवाही सामने नजर आ रही है घर में घुस कर बैठा है तेंदुआ
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
रन नगर
घर के अंदर घुसा तेंदुआ 
तेंदुआ ने किया हमला राजन पंडित हुए घायल चार घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं पहुंचा पिंजरा वन विभाग की घोर लापरवाही सामने नजर आ रही है घर में घुस कर बैठा है तेंदुआ
    user_Rajeev Khatri
    Rajeev Khatri
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Arjun Sharma Arjun Sharma
    1
    Post by Arjun Sharma Arjun Sharma
    user_Arjun Sharma Arjun Sharma
    Arjun Sharma Arjun Sharma
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संभल के डीएम एसपी कानून नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दे दें यह ट्रांसफर कराकर कही और चले जाओ
    1
    संभल के डीएम एसपी कानून नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दे दें यह ट्रांसफर कराकर कही और चले जाओ
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखीमपुर-खीरी जिले के तराई क्षेत्र पलिया तहसील सहित विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दोपहर बाद देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई । जिससे जहां रोजदारों को इस हुई बारिश से काफी राहत मिली है, वहीं अचानक आई इस तब्दीली से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां गिरने खबरें सामने आई हैं, वही अचानक हुई इस बे मौसम की बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ती है क्योंकि खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है और इस हुई बेमौसम बारिश से फसल के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है ।
    1
    लखीमपुर-खीरी जिले के तराई क्षेत्र पलिया तहसील सहित विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दोपहर बाद देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई । जिससे जहां रोजदारों को इस हुई बारिश से काफी राहत मिली है, वहीं अचानक आई इस तब्दीली से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां गिरने  खबरें सामने आई हैं, वही अचानक हुई इस बे मौसम की बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ती है क्योंकि खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है और इस हुई बेमौसम बारिश से फसल के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है ।
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ पूरनपुर स्थित गुरु कृपा अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। यहाँ प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर का है। यहाँ के निवासी सोनू ने अपनी गर्भवती पत्नी रूबी को शनिवार दोपहर गुरु कृपा अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि भर्ती के समय रूबी की हालत बिल्कुल सामान्य थी। ​देर रात प्रसव होने के बाद रूबी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने उस पर उचित ध्यान नहीं दिया। जब स्थिति हाथ से निकलने लगी और हालत बेहद गंभीर हो गई, तब डॉक्टरों ने रूबी को पहले पीलीभीत जिला अस्पताल और फिर वहाँ से बरेली के लिए रेफर कर दिया। बदकिस्मती से, बरेली ले जाते समय रास्ते में ही रूबी ने दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित परिजन रविवार सुबह रूबी के शव को लेकर वापस गुरु कृपा अस्पताल पहुँचे और मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि यदि समय पर सही उपचार मिलता या उन्हें समय रहते रेफर कर दिया जाता, तो रूबी की जान बच सकती थी। ​अस्पताल परिसर में हंगामे की सूचना मिलते ही पूरनपुर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
    1
    प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ पूरनपुर स्थित गुरु कृपा अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। यहाँ प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
मामला पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर का है। यहाँ के निवासी सोनू ने अपनी गर्भवती पत्नी रूबी को शनिवार दोपहर गुरु कृपा अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि भर्ती के समय रूबी की हालत बिल्कुल सामान्य थी।
​देर रात प्रसव होने के बाद रूबी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने उस पर उचित ध्यान नहीं दिया। जब स्थिति हाथ से निकलने लगी और हालत बेहद गंभीर हो गई, तब डॉक्टरों ने रूबी को पहले पीलीभीत जिला अस्पताल और फिर वहाँ से बरेली के लिए रेफर कर दिया। बदकिस्मती से, बरेली ले जाते समय रास्ते में ही रूबी ने दम तोड़ दिया।
इस घटना से आक्रोशित परिजन रविवार सुबह रूबी के शव को लेकर वापस गुरु कृपा अस्पताल पहुँचे और मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि यदि समय पर सही उपचार मिलता या उन्हें समय रहते रेफर कर दिया जाता, तो रूबी की जान बच सकती थी।
​अस्पताल परिसर में हंगामे की सूचना मिलते ही पूरनपुर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Shablu khan
    1
    Post by Shablu khan
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.