महिला सुरक्षा संकल्प" अभियान के तहत जोधपुर पश्चिम पुलिस का संवाद व जागरूकता रैली जालोरी गेट से नेहरू पार्क तक निकला महिला सुरक्षा संकल्प मार्च, दिए जोधपुर।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे *"महिला सुरक्षा संकल्प"* अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में महिला पुलिस कर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला जोधपुर पश्चिम की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट* एवं महिला बीट अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़, स्टॉकिंग एवं अन्य महिला अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। साथ ही कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की SOP एवं महिला बीट अधिकारी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं अन्य महिला पुलिस कर्मियों के साथ जालोरी गेट से नेहरू पार्क तक भव्य पैदल एवं वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में "महिला सुरक्षा हमारा संकल्प" और "बेटियों की सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी" लिखे बैनर-पोस्टर लेकर शहरवासियों को जागरूक किया। रैली के दौरान मार्ग में आने वाले बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से महिलाएं घर बैठे शिकायत दर्ज करवा सकती हैं, आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता ले सकती हैं और महिला सुरक्षा से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही *महिला गरिमा हेल्पलाइन 181* और *साइबर हेल्पलाइन 1930* के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर डीसीपी कमल शेखावत ने कहा कि _"महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को और अधिक सक्रिय किया जाएगा और फील्ड स्तर पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। कोई भी महिला भयमुक्त होकर अपनी शिकायत दर्ज कराए, पुलिस हर समय उसके साथ खड़ी है।"
महिला सुरक्षा संकल्प" अभियान के तहत जोधपुर पश्चिम पुलिस का संवाद व जागरूकता रैली जालोरी गेट से नेहरू पार्क तक निकला महिला सुरक्षा संकल्प मार्च, दिए जोधपुर।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे *"महिला सुरक्षा संकल्प"* अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में महिला पुलिस कर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला जोधपुर पश्चिम की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट* एवं महिला बीट अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़, स्टॉकिंग एवं अन्य महिला अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। साथ ही कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की SOP एवं महिला बीट अधिकारी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं अन्य महिला पुलिस कर्मियों के साथ जालोरी गेट से नेहरू पार्क तक भव्य पैदल एवं वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में "महिला सुरक्षा हमारा संकल्प" और "बेटियों की सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी" लिखे बैनर-पोस्टर लेकर शहरवासियों को जागरूक किया। रैली के दौरान मार्ग में आने वाले बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से महिलाएं घर बैठे शिकायत दर्ज करवा सकती हैं, आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता ले सकती हैं और महिला सुरक्षा से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही *महिला गरिमा हेल्पलाइन 181* और *साइबर हेल्पलाइन 1930* के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर डीसीपी कमल शेखावत ने कहा कि _"महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को और अधिक सक्रिय किया जाएगा और फील्ड स्तर पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। कोई भी महिला भयमुक्त होकर अपनी शिकायत दर्ज कराए, पुलिस हर समय उसके साथ खड़ी है।"
- सादुलशहर में बड़ा आंदोलन, 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान श्रीगंगानगर जिले की ग्राम पंचायत धर्मसिंहवाला में पिछले करीब दो वर्षों से बंद पड़े मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत समिति सादुलशहर के विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि 3 अगस्त 2026 तक मनरेगा कार्य शुरू नहीं किए गए, तो 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि 14 जुलाई के ग्रामीण सेवा शिविर में भी मांग उठाई गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजदूर परिवारों के सामने रोजगार का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तुरंत मनरेगा कार्य शुरू किए जाएं, अन्यथा पात्र श्रमिकों को मनरेगा कानून के तहत बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।3
- *जंतर-मंतर प्रदर्शन में अभद्र टिप्पणी पर पीएम मोदी का विशाल हृदय, प्रदर्शनकारियों को किया क्षमा और समाज से माफी की अपील कर युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान का किया आह्वान* *हैडलाइन:* *जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान अभद्र टिप्पणी पर पीएम मोदी का बड़ा दिल, क्षमा कर युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सहयोग का किया आह्वान* *जयपुर, राजस्थान।* जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बावजूद, माननीय प्रधानमंत्री जी ने विशाल ह्रदय से उन्हें क्षमा किया है और समाज से भी उन्हें माफ करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने इन भटके हुए युवाओं से राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया है। उनका यही स्वभाव, विशाल हृदय और दूरदर्शी नेतृत्व ही प्रत्येक भारतवासी को अपार ऊर्जा प्रदान करता है। *संवाददाता* राजेश चौधरी जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 99839191911
- छत्तरगढ़ सत्तासर क्षेत्र सुबह से लाइट की व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ी हुई है जिससे गर्मी में बुरा हाल ग्रामीणों का2
- BRO जवान जगवीर रेपसवाल को नम आंखों से अंतिम विदाई, 13 वर्षीय बेटे राहुल ने दी मुखाग्नि; 6 घंटे के धरने के बाद निकली तिरंगा यात्रा सादुलपुर/राजगढ़ (चूरू)। अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बीआरओ (BRO) की जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) के जवान जगवीर रेपसवाल (40) का शनिवार को उनके पैतृक गांव लंबोर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के 13 वर्षीय इकलौते बेटे राहुल ने पिता को पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम सैल्यूट दिया और नम आंखों से मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। इससे पहले शहीद का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे सादुलपुर शहीद स्मारक पर धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने मांगें पूरी होने तक पार्थिव देह लेने से इनकार कर दिया। लगभग 6 घंटे तक चले धरने के बाद भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया के साथ हुई वार्ता में मांगों पर मौखिक सहमति बनी। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे धरना समाप्त हुआ और सादुलपुर से जवान के पैतृक गांव लंबोर तक लगभग 9 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जगवीर रेपसवाल 1 जनवरी 2010 को बीआरओ में भर्ती हुए थे और अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। हाल ही में पहाड़ी क्षेत्र में बचाव दल के साथ राहत कार्य के दौरान उनके ऊपर चट्टान गिरने से उनका निधन हो गया था। वे करीब तीन महीने पहले ही अवकाश बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। धरने के दौरान सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, एसडीएम मनोज खेमदा, थानाधिकारी राजेश सिहाग सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। विधायक मनोज न्यांगली ने सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से भी फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की मांगों से अवगत कराया। ग्रामीणों ने मांगें नहीं माने जाने पर रास्ता जाम करने की चेतावनी दी थी, लेकिन सहमति बनने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। अंतिम संस्कार से पहले 13 वर्षीय राहुल ने पिता की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम सैल्यूट किया। अंतिम दर्शन के दौरान वह अपने पिता के चरणों में झुक गया और फूट-फूटकर रो पड़ा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद राम सिंह कस्वां, विधायक मनोज न्यांगली, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, कांग्रेस नेता संजय पूनिया, नंदलाल पूनिया, एसडीएम मनोज खेमदा, थानाधिकारी राजेश सिहाग, एडवोकेट प्रदीप कस्वां सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सैनिक और ग्रामीण मौजूद रहे। जगवीर रेपसवाल अपने पीछे पत्नी संतोष कुमारी, 13 वर्षीय बेटे राहुल और 11 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं। उनके पिता जय सिंह रेपसवाल का वर्ष 1998 में निधन हो चुका है। परिवार में उनकी माता कमला देवी तथा छोटे भाई सुखबीर रेपसवाल हैं।4
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज राजलदेसर में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक रणनीति को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्री पूसाराम जी गोदारा, विधानसभा प्रभारी श्री सुनील महला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री अरविन्द चाकलान, देहात अध्यक्ष श्री भानीराम मेघवाल मण्डल अध्यक्ष मोहम्मद जब्बार खोखर, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहनलाल मेघवाल, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि भागीरथ रेगर, पूर्व सरपंच मनफूल टांडी, नब्बीबक्स निर्वाण, मोहम्मद शरीफ छींपा, भवानी सैनी, विनोद सैनी, अशोक सोनी, छतर जी बैद, राकेश सुथार, दीपाराम मेघवाल, गिरधारी लाल मेघवाल, शरीफ बेहलीम, आरिफ खत्री, याकूब तंवर, मुंशी खां जोया, रिजवान बगड़, अशफाक बगड़, धर्मपाल रेगर, मुकेश, दौलतराम प्रजापत, जाकिर हुसैन बगड़, शौकत खोखर, भंवरलाल मेघवाल, यूसुफ धोबी, छोटू धोबी, गुलाब खंडोलिया, रहीश कुरैशी, चंद्रजीत वाल्मीकि, अनवर गोरी, अयूब गोरी, आरिफ काजी, सफी काजी, फारूक छींपा, भोजराज बारूपाल, संजय बारूपाल, हामिद चोहान, मंसूर हाजी, सद्दाम छींपा, सलीम बेहलीम, अयूब खत्री, इमरान गोरी, इमरान कुरैशी, वकार अहमद गौरी, बरकत अली काजी, असलम छींपा, उमरदीन तंवर, जावेद कुरैशी, रमजान छींपा, करीम बक्स छींपा, मोहम्मद छींपा, अजहर अली, शोयब चौहान, महमूद, अब्बास अली सहित कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी निकाय चुनाव की रणनीति, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। हम सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। एकजुट कांग्रेस – मजबूत संगठन – विजयी कांग्रेस। मोहम्मद जब्बार खोखर मण्डल अध्यक्ष, कांग्रेस राजलदेसर खबर #Congress #RajasthanCongress #Rajaldesar #NikayChunav #TeamCongress #PusaramGodara #MohammadJabbarKhokhar1
- जोधपुर के सभी थानों में लागू होगा यूथ सीएलजी मॉडलः पुलिस कमिश्नर जोधपुर। जोधपुर कमिश्नरेट के सभी थानों में वाय सीएलजी यानी यूथ सीएलजी मॉडल लागू किया जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो चुका है और कई युवाओं को जोड़ा जा चुका है। दरअसल पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया शुक्रवार को सिटी पुलिस थाने पहुंचे। यहां उन्होंने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक ली। इसमें सीएलजी मेंबर की ओर से उठाए गए मुद्दों को लेकर उन्होंने बाकी पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया कि वाय सीएलजी और सीएलजी मेंबर के साथ संयुक्त टीम बनाकर काम किया जाएगा। शहर में ये वॉलेंटियर के तौर पर भी काम करेंगे। इसे लेकर भी चर्चा की गई। कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया कि कमिश्नरेट के थानों में वाय सीएलजी के तहत युवाओं को जोड़ा जा रहा है। वाय सीएलजी समेत बाकी मेंबर से बात करके उनसे अपील की गई है कि वे कुछ समय ट्रैफिक वॉलियंटर, काउंसलिंग, सोशल मीडिया पर निगरानी आदि कामों के लिए समय निकाले। इनके साथ पुलिस संयुक्त रूप से काम करेगी ताकि समस्याओं का जल्दी निस्तारण हो सके। उन्होंने बताया कि मीटिंग में इनसे चर्चा भी की कि वे क्या सेवाएं दे सकते है। इसके लिए सभी थानों में वाय सीएलजी की शुरुआत की जा रही है। काफी यूथ इससे जुड़ चुके है और बाकी और थानों में भी इसे लेकर काम शुरू किया जा रहा है। थाने का निरीक्षण किया- इससे पूर्व कमिश्नर ने थाने का निरीक्षण भी किया और भीतरी शहर के मुद्दों को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि मीटिंग के दौरान पार्किंग और ट्रैफिक को लेकर मुद्दे सामने आए थे। इसे लेकर काम करेंगे और अधिकारियों को भी इसके लिए निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि सभी सीएलजी मेंबर को कहा गया है कि इसे सीमित नहीं कर एक एक्टिव सीएलजी ग्रुप बनाएं, ताकि हम शहरवासियों और समाज से संबंधित मुद्दे और समस्याएं हम तक पहुंचें और इसका समाधान कर सकें।1
- महिपाल सिंह जी मकराना की ज्यादा तबियत ख़राब, सड़क पर बेहोश,चिरायु हॉस्पिटल, कालवाड़ रोड़ में भर्ती!!😓 स्वर्ण समाज पद्द यात्रा 600 किलोमीटर पैदल कर रहे महिपाल सिंह मकराणा के उज्ज्वल भविष्य और जल्द स्वस्थ हो ये कामना सभी स्वर्ण समाज के लोगो कि और से जय भवानी जय परशुराम जय महावीर। सुत्रो से।1
- उकलाना बिजली विभाग की लापरवाही उकलाना के बस स्टैंड के नजदीक बन रहे पुल के पास कोई भी बडा हादसा हो सकता है उकलाना,,,ये देखिए उकलाना बिजली विभाग की लापरवाही गौरतलब है कि उकलाना के बस स्टैंड के नजदीक बन रहे पुल के पास कोई भी बडा हादसा हो सकता है और बिजली विभाग की लापरवाही किस हद तक जानलेवा साबित हो सकती है लेकिन प्रसाशन के पास जनता के फोन बार बार करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और पुल के ठेकेदार भी शायद आंखें मूंद किसी बडी घटना का इन्तजार कर रहा है सब भगवान भरोसे चल रहा है ठेकेदार व प्रसाशन अपनी मस्ती मे है जनता भुगत रही है एस डी ओ से जब मैने बात की तो जल्द ही ठीक करवाने का आश्वासन दिया इस पोस्ट पर आप अपने सुझाव भी देते रहे2