logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिठाई लेने गया पति, पत्नी हुई फरार। BiharNews........... रक्षाबंधन पर पत्नी अचानक हुई फरार!

2 hrs ago
user_KHABAR WITH KK
KHABAR WITH KK
Local News Reporter सिलवानी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

मिठाई लेने गया पति, पत्नी हुई फरार। BiharNews........... रक्षाबंधन पर पत्नी अचानक हुई फरार!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 6 साल की उम्र में ऐसा हौसला… बड़े-बड़े नेताओं को भी सोचने पर मजबूर कर दे! 🇮🇳🥺 बिहार के छात्र आंदोलन में 6 साल के आदित्य ने अपने बेबाक अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया। हाथ में तिरंगा, आंखों में आत्मविश्वास और जुबान पर अपने हक की बात… इस नन्हे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस उसे प्रदर्शन स्थल से हटाकर उसकी मां के पास ले गई थी, हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी से इनकार किया है। आदित्य ने कैमरे के सामने जिस आत्मविश्वास से अपनी बात रखी, उसने लोगों को हैरान कर दिया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उसे “Gen Alpha” का चेहरा कहा जा रहा है। यह बच्चा किसी हिंसा का नहीं, बल्कि अपनी बात कहने के साहस का प्रतीक बनकर सामने आया है। लोकतंत्र में सवाल पूछना और पारदर्शिता की मांग करना नागरिकों का अधिकार है। उम्र सिर्फ 6 साल… लेकिन हौसला बहुत बड़ा! 🇮🇳❤️
    1
    6 साल की उम्र में ऐसा हौसला… बड़े-बड़े नेताओं को भी सोचने पर मजबूर कर दे! 🇮🇳🥺

बिहार के छात्र आंदोलन में 6 साल के आदित्य ने अपने बेबाक अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया। हाथ में तिरंगा, आंखों में आत्मविश्वास और जुबान पर अपने हक की बात… इस नन्हे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस उसे प्रदर्शन स्थल से हटाकर उसकी मां के पास ले गई थी, हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी से इनकार किया है।
आदित्य ने कैमरे के सामने जिस आत्मविश्वास से अपनी बात रखी, उसने लोगों को हैरान कर दिया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उसे “Gen Alpha” का चेहरा कहा जा रहा है।
यह बच्चा किसी हिंसा का नहीं, बल्कि अपनी बात कहने के साहस का प्रतीक बनकर सामने आया है। लोकतंत्र में सवाल पूछना और पारदर्शिता की मांग करना नागरिकों का अधिकार है।
उम्र सिर्फ 6 साल… लेकिन हौसला बहुत बड़ा! 🇮🇳❤️
    user_KHABAR WITH KK
    KHABAR WITH KK
    Local News Reporter सिलवानी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ऊफान पर मां नर्मदा, बरमान घाट का दृश्य, प्रशासन ने की लोगों से अपील नर्मदा के घाटों से बना रखे दूरी
    1
    ऊफान पर मां नर्मदा, बरमान घाट का दृश्य, प्रशासन ने की लोगों से अपील नर्मदा के घाटों से बना रखे दूरी
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • https://youtu.be/dcP-wwQRtuA?si=iDLD-7FDtlEcZJPc #प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया एवं राखी बंधवाई
    1
    https://youtu.be/dcP-wwQRtuA?si=iDLD-7FDtlEcZJPc
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया एवं राखी बंधवाई
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चार बहनों के इकलौते लाड़ले भाई प्रयांस का पहला रक्षाबंधन बना यादगार माण्डले परिवार में प्रेम, स्नेह और भाई-बहन के अटूट रिश्ते के बीच मनाया गया रक्षाबंधन पर्व बनखेड़ी। नगर परिषद क्षेत्र के नयाखेड़ा निवासी माण्डले परिवार में इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व खास यादों के साथ मनाया गया। परिवार की चार बहनों के बीच इकलौते नन्हे लाड़ले भाई प्रयांस का यह पहला रक्षाबंधन था। महज 9 माह के प्रयांस की कलाई पर बहनों ने जब प्यार और स्नेह से रक्षा सूत्र बांधा, तो पूरा परिवार भावुक होने के साथ ही खुशी से झूम उठा। बहनों ने नन्हे भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नन्हे प्रयांस ने भी अपनी मासूम मुस्कान से बहनों के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया। भाई-बहन के इस अनमोल स्नेह से सजा यह पल माण्डले परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा। रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार के बड़े भाई सतीश कुमार, कमल अहिरवार एवं पोहोप सिंह और उनकी इकलौती बहन ने भी एक-दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। इस दौरान परिवार में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल रहा। नन्हे प्रयांस का पहला रक्षाबंधन जहां परिवार के लिए खुशियों की नई याद लेकर आया, वहीं बड़े भाई-बहनों ने भी परंपरा और प्रेम की डोर को निभाते हुए पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।
    4
    चार बहनों के इकलौते लाड़ले भाई प्रयांस का पहला रक्षाबंधन बना यादगार
माण्डले परिवार में प्रेम, स्नेह और भाई-बहन के अटूट रिश्ते के बीच मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
बनखेड़ी। नगर परिषद क्षेत्र के नयाखेड़ा निवासी माण्डले परिवार में इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व खास यादों के साथ मनाया गया। परिवार की चार बहनों के बीच इकलौते नन्हे लाड़ले भाई प्रयांस का यह पहला रक्षाबंधन था। महज 9 माह के प्रयांस की कलाई पर बहनों ने जब प्यार और स्नेह से रक्षा सूत्र बांधा, तो पूरा परिवार भावुक होने के साथ ही खुशी से झूम उठा।
बहनों ने नन्हे भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नन्हे प्रयांस ने भी अपनी मासूम मुस्कान से बहनों के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया। भाई-बहन के इस अनमोल स्नेह से सजा यह पल माण्डले परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा।
रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार के बड़े भाई सतीश कुमार, कमल अहिरवार एवं पोहोप सिंह और उनकी इकलौती बहन ने भी एक-दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। इस दौरान परिवार में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
नन्हे प्रयांस का पहला रक्षाबंधन जहां परिवार के लिए खुशियों की नई याद लेकर आया, वहीं बड़े भाई-बहनों ने भी परंपरा और प्रेम की डोर को निभाते हुए पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।
    user_SATISH KUMAR
    SATISH KUMAR
    Street Photographer बनखेड़ी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में भावुक हुआ रक्षाबंधन, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी!* नरसिंहपुर, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। जेल में निरुद्ध बंदी भाइयों से मिलने पहुंचीं उनकी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान जेल परिसर में भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं की अनूठी झलक देखने को मिली। रक्षाबंधन के लिए जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से मिलने पहुंचीं बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने का अवसर दिया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान कई बहनों की आंखों में भाई से मिलने की खुशी साफ नजर आई, तो वहीं लंबे समय बाद या जेल की परिस्थितियों में भाई की कलाई पर राखी बांधते समय उनकी आंखें नम भी हो गईं। भाई-बहन के बीच मुलाकात का यह पल कई लोगों के लिए बेहद भावुक रहा। रक्षाबंधन के इस अवसर ने यह संदेश भी दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, भाई-बहन के बीच प्रेम और रिश्तों की डोर हमेशा मजबूत रहती है। केंद्रीय जेल परिसर में दिनभर राखी बांधने और भाई-बहन के मिलन का भावुक माहौल बना रहा।
    1
    *केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में भावुक हुआ रक्षाबंधन, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी!*
नरसिंहपुर, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। जेल में निरुद्ध बंदी भाइयों से मिलने पहुंचीं उनकी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान जेल परिसर में भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं की अनूठी झलक देखने को मिली।
रक्षाबंधन के लिए जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से मिलने पहुंचीं बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने का अवसर दिया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।
इस दौरान कई बहनों की आंखों में भाई से मिलने की खुशी साफ नजर आई, तो वहीं लंबे समय बाद या जेल की परिस्थितियों में भाई की कलाई पर राखी बांधते समय उनकी आंखें नम भी हो गईं। भाई-बहन के बीच मुलाकात का यह पल कई लोगों के लिए बेहद भावुक रहा।
रक्षाबंधन के इस अवसर ने यह संदेश भी दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, भाई-बहन के बीच प्रेम और रिश्तों की डोर हमेशा मजबूत रहती है। केंद्रीय जेल परिसर में दिनभर राखी बांधने और भाई-बहन के मिलन का भावुक माहौल बना रहा।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कांग्रेस की सृजन आत्मक बैठक का आयोजन किया गया महंगाई चरम सीमा पर बढ़ रही है किसानों के साथ धोखा हो रहा है जानकी वीरेंद्र सिंह गौरझामर गुरुवार को कांग्रेस की सृजन आत्मक बैठक का आयोजन गौरझामर में मैं किया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन आत्मक सुझाव दिए गए जिसमें ब्लॉक कांग्रेस द्वारा समस्त ग्राम पंचायत के अध्यक्ष एवं जांबाज कांग्रेस कार्यकर्ता और मातृशक्ति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित हुए जिनको संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा अब वक्त आ गया है कांग्रेस को बूथ लेवल पर अपनी कमेटियों का गठन करना और बी एल ए 2 को ज्यादा से ज्यादा अपनी सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़कर कांग्रेस की नीति रीति का प्रचार प्रसार करना है सागर जिला प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया बी एल ए और ग्राम पंचायत अध्यक्षों को समझाया और कहा आने वाला समय ग्राम पंचायत अध्यक्षों का होगा पूर्व विधायक हर्ष यादव ने कहा आप किसी भी कीमत पर डरने की आवश्यकता नहीं है केंद्र में और प्रदेश में दोनों जगह कांग्रेस की सरकार बनेगी और हमारे समस्त कांग्रेस जो आज जीजान से मेहनत कर रहे हैं उनका समय आएगा और उज्जवल भविष्य होगा देवरी विधानसभा प्रभारी रतन चंद्र जैन ने भी समस्त जांबाज कांग्रेस कार्यक्रम का मनोबल बढ़ाया ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती जानकी डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और महंगाई चरम सीमा पर बढ़ रही है किसानों के साथ धोखा हो रहा है शिक्षा के मामले में हमारे बच्चों को बहुत ठगा जा रहा है शक्कर तेल चाय की पत्ती सब की रेट आसमान छू रहे हैं आज गरीब आदमी का जीना दुश्वार हो रहा है कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रिचा ठाकुर यूथ ब्रिगेडियर के जिला अध्यक्ष संजय रोहिदास सेवा दल के जिला अध्यक्ष बी डी पटेल सीमा चौधरी रियाज खान ब्लॉक अध्यक्ष देवी बाबा राजोरिया मुकेश पटेल परशुराम पटेल हरिशंकर राजपूत बलवंत सिंह राजपूत सुनील यादव मलखान सिंह ठाकुर भगवान सिंह पटेल सुरेंद्र राय संदीप रजक कोमल अहिरवार नरेंद्र सिंह लोधी परसोत्तम यादव प्रशांत लोधी घनश्याम पटेल प्रभु सिंह लोधी खेलन सिंह लोधी कोमल पटेल श्रीमती संगीता राजपूत दिलीप कुमार जैन श्रीमती पर अहिरवार श्रीमती पूजा अहिरवार श्रीमती आशिया फकीर रघु खान इकबाल खान अंबिका रजक प्रिंस शर्मा विवेक जैन भारत यादव पुरुषोत्तम यादव गौतम अहिरवार काशीराम मुकुंदी हरिश्चंद्र लोधी कुलदीप पटेल पुष्पेंद्र पटेल रूप सिंह पटेल श्रीकांत ठाकुर बिंदु प्रजापति लोकमान अहिरवार कार्यक्रम का संचालन जानकी वीरेंद्र सिंह लोधी ने किया आभार व्यक्त यंग ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल ने किया
    2
    कांग्रेस की  सृजन आत्मक बैठक का आयोजन  किया गया 
महंगाई चरम सीमा पर बढ़ रही है किसानों के साथ धोखा हो रहा है जानकी वीरेंद्र सिंह 
गौरझामर 
गुरुवार को कांग्रेस की सृजन आत्मक बैठक का आयोजन गौरझामर में मैं किया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन आत्मक सुझाव दिए गए जिसमें ब्लॉक कांग्रेस द्वारा समस्त ग्राम पंचायत के अध्यक्ष एवं जांबाज कांग्रेस कार्यकर्ता और मातृशक्ति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  के पदाधिकारी  उपस्थित हुए जिनको संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा अब वक्त आ गया है कांग्रेस को बूथ लेवल पर अपनी कमेटियों का गठन करना और बी एल ए 2 को ज्यादा से ज्यादा अपनी सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़कर कांग्रेस की नीति रीति का प्रचार प्रसार करना है सागर जिला प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया बी एल ए और ग्राम पंचायत अध्यक्षों को समझाया और कहा आने वाला समय ग्राम पंचायत अध्यक्षों का होगा पूर्व विधायक हर्ष यादव  ने कहा आप किसी भी कीमत पर डरने की आवश्यकता नहीं है केंद्र में और प्रदेश में दोनों जगह कांग्रेस की सरकार बनेगी और हमारे समस्त कांग्रेस जो आज जीजान से मेहनत कर रहे हैं उनका समय आएगा और उज्जवल भविष्य होगा देवरी विधानसभा प्रभारी रतन चंद्र जैन ने भी समस्त जांबाज कांग्रेस कार्यक्रम का मनोबल बढ़ाया ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती जानकी डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और महंगाई चरम सीमा पर बढ़ रही है किसानों के साथ धोखा हो रहा है शिक्षा के मामले में हमारे बच्चों को बहुत ठगा जा रहा है शक्कर तेल चाय की पत्ती सब की रेट आसमान छू रहे हैं आज गरीब आदमी का जीना दुश्वार हो रहा है कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रिचा ठाकुर यूथ ब्रिगेडियर के जिला अध्यक्ष संजय रोहिदास सेवा दल के जिला अध्यक्ष बी डी पटेल सीमा चौधरी रियाज खान ब्लॉक अध्यक्ष देवी बाबा राजोरिया मुकेश पटेल परशुराम पटेल हरिशंकर राजपूत बलवंत सिंह राजपूत सुनील यादव मलखान सिंह  ठाकुर भगवान सिंह पटेल सुरेंद्र राय संदीप रजक कोमल अहिरवार नरेंद्र सिंह लोधी परसोत्तम यादव प्रशांत लोधी घनश्याम पटेल प्रभु सिंह लोधी खेलन सिंह लोधी कोमल पटेल श्रीमती संगीता राजपूत दिलीप कुमार जैन श्रीमती पर अहिरवार श्रीमती पूजा अहिरवार श्रीमती आशिया फकीर रघु खान इकबाल खान अंबिका रजक प्रिंस शर्मा विवेक जैन भारत यादव पुरुषोत्तम यादव गौतम अहिरवार काशीराम मुकुंदी हरिश्चंद्र लोधी कुलदीप पटेल पुष्पेंद्र पटेल रूप सिंह पटेल श्रीकांत ठाकुर बिंदु प्रजापति लोकमान अहिरवार कार्यक्रम का संचालन जानकी वीरेंद्र सिंह लोधी ने किया  आभार व्यक्त यंग ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल ने किया
    user_Lalit Chadar journalist
    Lalit Chadar journalist
    देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान एक पति ने अनोखा कदम उठाया। वह पत्नी की शादी उसके प्रेमी (BF) से कराने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत की। अधिकारियों के समझाने और मांग पूरी करने के आश्वासन के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।
    1
    अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान एक पति ने अनोखा कदम उठाया। वह पत्नी की शादी उसके प्रेमी (BF) से कराने की जिद
पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत की। अधिकारियों के समझाने और मांग पूरी करने के आश्वासन के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।
    user_KHABAR WITH KK
    KHABAR WITH KK
    Local News Reporter सिलवानी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सड़क पर वाहनों के शिकार हो रहे मवेशी, सड़क से हटाने अनेक बार जारी हो चुके आदेश सागर जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगना अब आम बात हो गई है, इन जानवरों के कारण कई बार लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं और जान तक चली जाती है। इसके कलेक्टर SDM के द्वारा जगह चिंहित तक की जा चुकी है, परंतु धरातल पर कोई काम नहीं होता नजर आता है, अब देखना ये है लोगों की जान से खिलवाड़ कब चलता रहेगा??
    2
    सड़क पर वाहनों के शिकार हो रहे मवेशी, सड़क से हटाने अनेक बार जारी हो चुके आदेश 
सागर जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगना अब आम बात हो गई है, इन जानवरों के कारण कई बार लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं और जान तक चली जाती है।
इसके कलेक्टर SDM के द्वारा जगह चिंहित तक की जा चुकी है, परंतु धरातल पर कोई काम नहीं होता नजर आता है, अब देखना ये है लोगों की जान से खिलवाड़ कब चलता रहेगा??
    user_SUNEEL SINGH
    SUNEEL SINGH
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.