शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक जिला बल, सशस्त्र बल, होमगार्ड एवं औद्योगिक संस्थानों में रोस्टर के आधार पर नियमित रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश जन जागरण संदेश से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। दिनांक : 15 सितम्बर 2026 सरायकेला-खरसावां, 15 सितम्बर 2026। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में स्वैच्छिक रक्तदान एवं रक्त संग्रहण को सुदृढ़ करने तथा जरूरत के समय पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद राय, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में जिले में रक्त संग्रहण की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यकता के अनुरूप नियमित एवं पर्याप्त रक्त संग्रहण सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्वैच्छिक रक्तदान को जनभागीदारी से जोड़ने तथा विभिन्न विभागों, औद्योगिक संस्थानों, सुरक्षा बलों एवं शैक्षणिक संस्थानों को रक्तदान अभियान से जोड़कर नियमित रक्त संग्रहण की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस, सशस्त्र बल एवं होमगार्ड की होगी सक्रिय सहभागिता उपायुक्त ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को निर्देश दिया कि पुलिस बल, सशस्त्र बल एवं होमगार्ड के जवानों के लिए निर्धारित अंतराल पर नियमानुसार नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं। जवानों को स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए उनकी अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया। औद्योगिक संस्थानों में रोस्टर के अनुसार लगेंगे रक्तदान शिविर जिले के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर संस्थानवार रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया। निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित अंतराल पर रक्तदान शिविर आयोजित कर कर्मियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक बैठक में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व, आवश्यकता एवं मानवीय लाभों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा उन्हें अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियमित गतिविधियों पर जोर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि रक्त संग्रहण को केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रखते हुए जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियमित रक्तदान शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके लिए संबंधित विभागों, सामाजिक संगठनों, संस्थानों एवं अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। आयोजित रक्तदान शिविरों एवं जागरूकता गतिविधियों का समुचित अभिलेख संधारित करने, रक्त संग्रहण की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा आवश्यकता के अनुसार आगामी गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना प्राथमिकता जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण मानवीय दायित्व है। स्वैच्छिक रक्तदान को जन-अभियान का स्वरूप देते हुए विभिन्न संस्थानों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि जिले में रक्त की उपलब्धता लगातार सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने कहा कि नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और समाज में मानवीय सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया जा सकता है। उपायुक्त ने आमजनों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने जिले के स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अधिकाधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में समाज अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक जिला बल, सशस्त्र बल, होमगार्ड एवं औद्योगिक संस्थानों में रोस्टर के आधार पर नियमित रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश जन जागरण संदेश से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। दिनांक : 15 सितम्बर 2026 सरायकेला-खरसावां, 15 सितम्बर 2026। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में स्वैच्छिक रक्तदान एवं रक्त संग्रहण को सुदृढ़ करने तथा जरूरत के समय पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद राय, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में जिले में रक्त संग्रहण की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यकता के अनुरूप नियमित एवं पर्याप्त रक्त संग्रहण सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्वैच्छिक रक्तदान को जनभागीदारी से जोड़ने तथा विभिन्न विभागों, औद्योगिक संस्थानों, सुरक्षा बलों एवं शैक्षणिक संस्थानों को रक्तदान अभियान से जोड़कर नियमित रक्त संग्रहण की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस, सशस्त्र बल एवं होमगार्ड की होगी सक्रिय सहभागिता उपायुक्त ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को निर्देश दिया कि पुलिस बल, सशस्त्र बल एवं होमगार्ड के जवानों के लिए निर्धारित अंतराल पर नियमानुसार नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं। जवानों को स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए उनकी अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया। औद्योगिक संस्थानों में रोस्टर के अनुसार लगेंगे रक्तदान शिविर जिले के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर संस्थानवार रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया। निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित अंतराल पर रक्तदान शिविर आयोजित कर कर्मियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक बैठक में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व, आवश्यकता एवं मानवीय लाभों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति सकारात्मक
सोच विकसित करने तथा उन्हें अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियमित गतिविधियों पर जोर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि रक्त संग्रहण को केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रखते हुए जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियमित रक्तदान शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके लिए संबंधित विभागों, सामाजिक संगठनों, संस्थानों एवं अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। आयोजित रक्तदान शिविरों एवं जागरूकता गतिविधियों का समुचित अभिलेख संधारित करने, रक्त संग्रहण की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा आवश्यकता के अनुसार आगामी गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना प्राथमिकता जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण मानवीय दायित्व है। स्वैच्छिक रक्तदान को जन-अभियान का स्वरूप देते हुए विभिन्न संस्थानों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि जिले में रक्त की उपलब्धता लगातार सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने कहा कि नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और समाज में मानवीय सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया जा सकता है। उपायुक्त ने आमजनों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने जिले के स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अधिकाधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में समाज अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।
- 🚨मंझगांव के घोड़ा बांदा में पुलिया से नीचे गिरी बाइक, हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मंझगांव थाना क्षेत्र के घोड़ा बांदा गांव में सोमवार की शाम अनियंत्रित मोटरसाइकिल पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अपने दोस्त को उसके गांव पहुंचाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़ा बांदा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। दुर्घटना में पीतम के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं, जबकि पैर की हड्डियां भी टूट गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को मंझगांव अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उनकी पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ घायल पति को लेकर अकेले चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचीं। सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि पत्नी अकेली होने के कारण गंभीर रूप से घायल पति को जमशेदपुर ले जाने में असमर्थ थी। इसी बीच सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पीतम गोप की मौत हो गई। #मंझगांव #घोड़ाबांदा #सड़कहादसा #चाईबासा #Manjgaon #RoadAccident #Chaibasa #WestSinghbhum #JharkhandNews1
- हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना चाईबासा : हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना1
- #seraikellakharswan : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू.... #viraL #seraikellakharswan : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू.... सराईकेला खरसवाँ जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र की चांडिल डैम रोड पर स्थित नया आईवी भवन में "चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच " की बैठक में प्रभावित परिवारों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीण संवाद यात्रा की समीक्षा हुई। मंच ने पुनर्वास, मुआवजा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान की मांग की। #chandilnews #chandildam #jiladarpan1
- *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*1
- 18 सितंबर को सड़कों पर उतरेंगे आदिवासी-मूलवासी, SDO को दी गई रैली की सूचना वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान” के तहत आगामी 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को सरायकेला में आयोजित होने वाली शांतिपूर्ण रैली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), सरायकेला को विधिवत सूचना पत्र सौंप दिया गया है। भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में पद्म विभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रस्ताव तथा स्टेडियम गेट पर “गुरुजी शिबू सोरेन गेट” लगाए जाने को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। स्पष्ट है कि यह विरोध दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के सम्मान के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रतिमा स्थापना के स्थान और भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम की ऐतिहासिक पहचान एवं गरिमा को बनाए रखने के लिए है। मांग है कि दिशोम गुरु की प्रतिमा के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।1
- खूंटी जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न। कल्याण सिंह मुंडा बने अडकी प्रखंड अध्यक्ष।1
- गोला के सोसोकला में हाथियों का आतंक, दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसने का किया प्रयास1
- चाईबासा में गणेश उत्सव की धूम, आकर्षक पंडालों में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र चाईबासा शहर के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को गणपति देव की पूजा-अर्चना भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ की गई। गणेश उत्सव को लेकर शहर के टुंगरी स्थित शिव शंकर क्लब, गाड़ीखाना चौक, बड़ी बाजार गणेश मंदिर, सदर बाजार टेलीफोन एक्सचेंज और पुलहातू में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों में गणपति बप्पा की भव्य एवं भावपूर्ण प्रतिमा के साथ आकर्षक प्रकाश सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूजा-अर्चना को लेकर खासकर नवयुवकों में काफी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गणपति देव की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। टुंगरी ओवरब्रिज के बगल में शिव शंकर क्लब द्वारा गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। पूजा पंडाल तक जाने वाले मार्ग पर आकर्षक प्रकाश सज्जा वाले कई तोरण द्वार बनाए गए हैं। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से 18 सितंबर तक दोपहर में पूड़ी, पुलाव, खीर, मालपुआ आदि प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। पंडाल की भव्य सजावट, गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा और प्रकाश व्यवस्था श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हैशटैग: #गणेशउत्सव #गणपतिबप्पा #चाईबासा #गणेशपूजा #झारखंड #GaneshUtsav #GanpatiBappa #Chaibasa #GaneshPuja #KolhanBreakingNews1