7 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार सेक्टर मुख्यालयों पर पहुंचेगा प्रशासन, जनसंवाद और जनसुनवाई के माध्यम से होगा समस्याओं का त्वरित निराकरण - कलेक्टर खाद-बीज की उपलब्धता और मूलभूत व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी* मुरैना, 31 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले जनविश्वास अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान को केवल औपचारिकता न मानते हुए पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनविश्वास अभियान शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें प्रत्येक अधिकारी की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य होगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, समस्त जिला अधिकारी, समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने बताया कि 7 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार जिले के निर्धारित सेक्टर मुख्यालयों पर जनविश्वास अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत संपूर्ण प्रशासनिक अमला क्षेत्र में पहुंचकर फील्ड विजिट करेगा, जनसंवाद स्थापित करेगा तथा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि अब ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसके लिए पहले से कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस ब्लॉक में जनविश्वास अभियान प्रस्तावित है, वहां अभियान से पूर्व निर्धारित सेक्टर मुख्यालय एवं आसपास की पंचायतों का भ्रमण कर चौपाल आयोजित करें, स्थानीय समस्याओं का पूर्व आकलन करें तथा अधिक से अधिक लोगों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। प्रत्येक सेक्टर स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, जबकि उनकी मॉनिटरिंग ब्लॉक स्तर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान से पहले व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं, जिससे पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वास्तविक भूमिस्वामियों को नियमानुसार शीघ्र कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों में निर्धारित प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन हो तथा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी राजस्व अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शासकीय भूमि पर नए अतिक्रमण अथवा अवैध बुवाई न होने पाए। यदि कहीं भी अतिक्रमण की स्थिति निर्मित होती है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने किसानों की आवश्यकताओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए खाद एवं बीज की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में उर्वरक एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं भी कृत्रिम अभाव, अनियमित वितरण अथवा लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल को देखते हुए जिन सड़कों पर जलभराव अथवा आवागमन में बाधा की स्थिति है, वहां तत्काल गिट्टी-मुरम डलवाकर मार्गों को सुगम बनाया जाए। नालों एवं नालियों की नियमित साफ-सफाई कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां शासकीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी भवनों की छतों अथवा अन्य हिस्सों में मरम्मत की आवश्यकता हो, वहां समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्य कराए जाएं ताकि बच्चों एवं हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न रहे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों की आधारभूत अधोसंरचना, आवश्यक सुविधाओं तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। बैठक में नगर निगम को लीगेसी वेस्ट का समयबद्ध निष्पादन तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही गौशालाओं में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, पंचायतों की जवाबदेही तय करने, कृषि उपज मंडियों के सुचारु संचालन, फार्मर आईडी निर्माण में तेजी लाने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख संकेतकों में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के अंत में कलेक्टर ने कहा कि समय-सीमा बैठक तथा जनविश्वास अभियान के अंतर्गत दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों की कार्यप्रणाली का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा तथा निर्देशों की अवहेलना अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार सेक्टर मुख्यालयों पर पहुंचेगा प्रशासन, जनसंवाद और जनसुनवाई के माध्यम से होगा समस्याओं का त्वरित निराकरण - कलेक्टर खाद-बीज की उपलब्धता और मूलभूत व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी* मुरैना, 31 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले जनविश्वास अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान को केवल औपचारिकता न मानते हुए पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनविश्वास अभियान शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें प्रत्येक अधिकारी की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य होगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, समस्त जिला अधिकारी, समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने बताया कि 7 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार जिले के निर्धारित सेक्टर मुख्यालयों पर जनविश्वास अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत संपूर्ण प्रशासनिक अमला क्षेत्र में पहुंचकर फील्ड विजिट करेगा, जनसंवाद स्थापित करेगा तथा
जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि अब ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसके लिए पहले से कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस ब्लॉक में जनविश्वास अभियान प्रस्तावित है, वहां अभियान से पूर्व निर्धारित सेक्टर मुख्यालय एवं आसपास की पंचायतों का भ्रमण कर चौपाल आयोजित करें, स्थानीय समस्याओं का पूर्व आकलन करें तथा अधिक से अधिक लोगों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। प्रत्येक सेक्टर स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, जबकि उनकी मॉनिटरिंग ब्लॉक स्तर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान से पहले व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं, जिससे पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वास्तविक भूमिस्वामियों को नियमानुसार शीघ्र कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों में निर्धारित प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन हो तथा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी राजस्व अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शासकीय भूमि पर नए अतिक्रमण अथवा
अवैध बुवाई न होने पाए। यदि कहीं भी अतिक्रमण की स्थिति निर्मित होती है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने किसानों की आवश्यकताओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए खाद एवं बीज की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में उर्वरक एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं भी कृत्रिम अभाव, अनियमित वितरण अथवा लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल को देखते हुए जिन सड़कों पर जलभराव अथवा आवागमन में बाधा की स्थिति है, वहां तत्काल गिट्टी-मुरम डलवाकर मार्गों को सुगम बनाया जाए। नालों एवं नालियों की नियमित साफ-सफाई कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां शासकीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी भवनों की छतों अथवा अन्य हिस्सों में मरम्मत की आवश्यकता हो, वहां समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्य कराए जाएं ताकि बच्चों एवं हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध
कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न रहे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों की आधारभूत अधोसंरचना, आवश्यक सुविधाओं तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। बैठक में नगर निगम को लीगेसी वेस्ट का समयबद्ध निष्पादन तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही गौशालाओं में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, पंचायतों की जवाबदेही तय करने, कृषि उपज मंडियों के सुचारु संचालन, फार्मर आईडी निर्माण में तेजी लाने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख संकेतकों में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के अंत में कलेक्टर ने कहा कि समय-सीमा बैठक तथा जनविश्वास अभियान के अंतर्गत दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों की कार्यप्रणाली का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा तथा निर्देशों की अवहेलना अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अंबाह में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, 41 बीघा भूमि मुक्त कर 8 पट्टाधारियों को दिलाया कब्जा अंबाह। तहसील अंबाह में गरीब एवं पात्र भूमिस्वामियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम लुधावली में 41 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर आठ पट्टाधारियों एवं उनके वारिसों को विधिवत कब्जा सौंपा गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ तथा एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के निर्देशन में तहसीलदार नरेश शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित सीमांकन दल ने ग्राम लुधावली के सर्वे क्रमांक 302 एवं 306 की भूमि का सीमांकन किया। कार्रवाई के दौरान कुल 41 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कर वास्तविक भूमिस्वामियों को सौंपा गया। राजस्व दल में पटवारी संजीव शर्मा, भोला शर्मा, उपेंद्र सिंह तोमर, प्रवीण सिंह जादौन एवं पुष्पेंद्र कुमार शर्मा शामिल रहे। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2003 में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आजीविका के लिए पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन कई पट्टाधारियों को अब तक जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका था। कुछ मूल पट्टाधारियों का निधन हो जाने के कारण उनके वारिसों को सीमांकन कर भूमि का कब्जा सौंपा गया। इससे पहले 23 जुलाई 2026 को भी ग्राम लुधावली में 14 पट्टाधारियों को सीमांकन के बाद उनकी भूमि का कब्जा दिलाया गया था। तहसीलदार नरेश शर्मा ने कहा कि तहसील अंबाह में गरीब एवं असहाय लोगों की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।4
- पोरसा चौराहे पर नहीं सुलभ सुविधा, खासकर महिलाओं व युवतियों को झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी, जिम्मेदारों के कानों पर नहीं रेंगती जू तक सालों पहले पोरसा चौराहे से महिला व पुरुष पेशाब घरों को हटा दिया गया था जिसकी पुनः निर्माण की किसी जिम्मेदार जन प्रतिनिधि ने नहीं ली सुध , महिलाओं की गरिमा हो रही भंग, सुलभ सुविधा हेतु महिलाओं को होती है असहजता और असुरक्षा। *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह । महिलाओं की गरिमा और सम्मान हमारे शास्त्रों में भी हमेशा से ही माना गया है, और उनकी गरिमा का पालन करना हमारा नैतिक व सामाजिक धर्म भी है । ठीक इसके विपरीत अंबाह नगर पालिका के जिम्मेदारों ने इसके विपरीत रवैया अपनाया है शहर के पोरसा चौराहे पर सुलभ सुविधा न होने से महिलाएं आए दिन असहजता व अपनी गरिमा का हनन महसूस करती हैं, और अपनी गरिमा को ताक पर रखकर शर्मिंदगी का शिकार हो रही है इसका मुख्य कारण है चौराहे पर सुलभ कंपलेक्स नहीं है जिससे महिलाएं सुलभ के लिए काफी काफी शर्मिंदगी महसूस करती असहयोगिता महसूस करती हैं तो वहीं दूसरी ओर सवाल खड़ा होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों व प्रतिनिधियों और जिम्मेदार नगर पालिका इस गंभीर विषय पर क्यों उदासीनता बरते हुए। जबकि विषय महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है । इस मामले को मैंने कई बार सीएम साहब को अवगत कराया है व्यवस्था कराई जाएगी जय राजोरिया स्थानीय पार्षद, अंबाह। इस गंभीर विषय और महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा को समझते हुए नगर पालिका के जिम्मेदारों और जनप्रतिनिधि को तुरंत इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत ही पोरसा चौराहे पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु सुलभ कंपलेक्स का निर्माण करना चाहिए अजय जैन पूर्व संगठन मंत्री भाजपा अंबाह,। मामला गंभीर और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ विषय है मैं कई बार इसके लिए प्रयास भी कर चुका हूं और जिम्मेदारों को बोला भी है कि इस विषय को गंभीरता से लें चाहिए क्योंकि मामला महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है। लाखन सिंह राठौड़ चिकित्सा एवं समाजसेवी पोरसा चौराहा अंबाह पोरसा चौराहे पर नहीं सुलभ सुविधा, खासकर महिलाओं व युवतियों को झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी, जिम्मेदारों के कानों पर नहीं रेंगती जू तक सालों पहले पोरसा चौराहे से महिला व पुरुष पेशाब घरों को हटा दिया गया था जिसकी पुनः निर्माण की किसी जिम्मेदार जन प्रतिनिधि ने नहीं ली सुध , महिलाओं की गरिमा हो रही भंग, सुलभ सुविधा हेतु महिलाओं को होती है असहजता और असुरक्षा। *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह । महिलाओं की गरिमा और सम्मान हमारे शास्त्रों में भी हमेशा से ही माना गया है, और उनकी गरिमा का पालन करना हमारा नैतिक व सामाजिक धर्म भी है । ठीक इसके विपरीत अंबाह नगर पालिका के जिम्मेदारों ने इसके विपरीत रवैया अपनाया है शहर के पोरसा चौराहे पर सुलभ सुविधा न होने से महिलाएं आए दिन असहजता व अपनी गरिमा का हनन महसूस करती हैं, और अपनी गरिमा को ताक पर रखकर शर्मिंदगी का शिकार हो रही है इसका मुख्य कारण है चौराहे पर सुलभ कंपलेक्स नहीं है जिससे महिलाएं सुलभ के लिए काफी काफी शर्मिंदगी महसूस करती असहयोगिता महसूस करती हैं तो वहीं दूसरी ओर सवाल खड़ा होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों व प्रतिनिधियों और जिम्मेदार नगर पालिका इस गंभीर विषय पर क्यों उदासीनता बरते हुए। जबकि विषय महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है । इस मामले को मैंने कई बार सीएम साहब को अवगत कराया है व्यवस्था कराई जाएगी जय राजोरिया स्थानीय पार्षद, अंबाह। इस गंभीर विषय और महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा को समझते हुए नगर पालिका के जिम्मेदारों और जनप्रतिनिधि को तुरंत इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत ही पोरसा चौराहे पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु सुलभ कंपलेक्स का निर्माण करना चाहिए अजय जैन पूर्व संगठन मंत्री भाजपा अंबाह,। मामला गंभीर और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ विषय है मैं कई बार इसके लिए प्रयास भी कर चुका हूं और जिम्मेदारों को बोला भी है कि इस विषय को गंभीरता से लें चाहिए क्योंकि मामला महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है। लाखन सिंह राठौड़ चिकित्सा एवं समाजसेवी पोरसा चौराहा अंबाह2
- नशा मुक्ति अभियान को लेकर मेहगांव थाना प्रभारी एवं एसडीओ की लोगों से अभी थाना परिषद में सदस्य समस्त स्टाफ में मिलकर बनाया शॉर्ट वीडियो नशा मुक्ति अभियान को लेकर मेहगांव थाना प्रभारी एवं एसडीओ की लोगों से अभी थाना परिषद में सदस्य समस्त स्टाफ में मिलकर बनाया शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- *अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न* अम्बाह अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय तथा रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी गुरुजनों का पुष्पमालाओं से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन सहित समस्त शिक्षकगण ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षकों द्वारा दी गई सीख को आत्मसात कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के आधार पर मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए गए अपने यादगार पलों एवं अनुभवों को साझा करते हुए गुरुजनों एवं सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गईं। अंत में समूह छायाचित्र के साथ गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विदाई समारोह का आयोजन रसायन विभाग एवं एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।4
- राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे। राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे।1
- सावन माह मे आने वाले कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर दिया ज्ञापन!!! आज राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) की तरफ से *आगरा के जिलाधिकारी महोदय* को दिया गया *ज्ञापन* है - जिसमे सावन मेला को लेकर प्रमुख मांगें की गई है.. 1. *सफाई व्यवस्था* - सभी महादेव मंदिरों और परिक्रमा मार्ग की साफ-सफाई 2. *सड़क* - परिक्रमा मार्ग गड्ढा मुक्त होना चाहिए 3. *लाइट* - सभी महादेव मंदिरों पर पर्याप्त लाइटिंग 4. *स्वास्थ्य* - कांवड़ मार्ग पर हर 5 किलोमीटर पर एक डॉक्टर की व्यवस्था 5. *सुरक्षा* - हर 5 किलोमीटर पर महिला और पुरुष पुलिस की तैनाती 6. *मार्ग व्यवस्था* - पूरे मार्ग की साफ-सफाई 7. *बंदी* - कांवड़ मार्ग में शराब की दुकानें ढकी हों और मांस-अंडे की दुकानें बंद हों *महत्वपूर्ण बात:* ज्ञापन में लिखा है कि सावन में लाखों कांवड़िये और श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधा और आस्था का ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अगर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।1
- सीजे पावर कंपनी मालनपुर में 25 जुलाई को श्रीवास समाज रिठौरा कलां मुरैना का लड़का लल्ला उर्फ विनोद श्रीवास को काम के दौरान विधुत करंट लग गया था कंपनी में सूचना होने पर ठेकेदार जीएम एचआर मैनेजर समस्त स्टाफ ने तुरंत कंपनी कि गाड़ी से वीआईएम आर विरला हांस्पीटल में भर्ती कराया और इलाज में पूर्ण सहयोग किया विनोद को तेज करन्ट लगने से उसके शरीर कि सारी त्वचा छिल गई और सिर में गंभीर चोट लग कर कान से खून निकलने लगा रात 11 बजे सिर का इंप्रेशन किया गया था घर वालों और कंपनी वालों के बहुत प्रयास करने पर भी 29 तारीख को सुबह विनोद का निधन हो गया कंपनी स्टाफ ने इलाज में 7लाख रूपए खर्च किए थे फिर भी विनोद को बचा न सके सीजे पावर कंपनी का ने 8 लाख रुपए और परिवार में एक नौकरी देने का लिखित एग्रीमेंट 30 जुलाई को बिनोद कि पत्नी तथा ससुराल वालों के सामने सौंपा गया था कंपनी स्टाफ से बात चीत करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय के श्री एम डी सविता को बुलाया गया और सविता के आर्थिक प्रयास से कंपनी स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आज सभी को संतुष्ट कर दिया और पूर्ण शातीसहयोग के सभी को संतुष्ट कर दिया।1