logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुलतानपुर में हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली।... सुलतानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जनऊपुर गांव में हुई गोलीबारी और युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर फायरिंग हुई थी। इस घटना में 40 वर्षीय मोहित सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में घायल एक अन्य युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी दीपक सोनकर लंभुआ थाना क्षेत्र के धोपाप के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने देशी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

13 hrs ago
user_जनता की आवाज
जनता की आवाज
Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
9978d2c6-fcd0-41ef-8af0-129eb4016cb2

सुलतानपुर में हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली।... सुलतानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जनऊपुर गांव में हुई गोलीबारी और युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर फायरिंग हुई थी। इस घटना में 40 वर्षीय मोहित सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन

अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में घायल एक अन्य युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी दीपक सोनकर लंभुआ थाना क्षेत्र के धोपाप के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस के अनुसार जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने देशी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • *ब्रेकिंग प्रतापगढ़: होली खेल रहे थे युवक, मस्जिद पर पड़े रंग के छीटें, पुलिस ने लाल कर दी युवकों की शरीर*.... होली के दिन कंधई थाना क्षेत्र के कंधई बाजार में होली खेलने के दौरान रंग की कुछ बूंदे मस्जिद की दीवार पर पड़ गई.. इसके बाद होली खेल रहे युवकों आदर्श मोदनवाल, शीतला प्रजापति को थाने लाई। जहां पर उनकी बेरहमी से पिटाई कर चालान के दिया गया। घटना के पीड़ितों ने अपने ऊपर पुलिसिया कहर की कहानी कहते हुए रो पड़े... पीड़ितों का जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज... मौके पर पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के प्रतिनिधि अरुण कुमार ने कंधई पुलिस की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल...
    1
    *ब्रेकिंग प्रतापगढ़: होली खेल रहे थे युवक, मस्जिद पर पड़े रंग के छीटें, पुलिस ने लाल कर दी युवकों की शरीर*....
होली के दिन कंधई थाना क्षेत्र के कंधई बाजार में होली खेलने के दौरान रंग की कुछ बूंदे मस्जिद की दीवार पर पड़ गई..
इसके बाद होली खेल रहे युवकों  आदर्श मोदनवाल, शीतला प्रजापति को थाने लाई।
जहां पर उनकी बेरहमी से पिटाई कर चालान के दिया गया।
घटना के पीड़ितों  ने अपने ऊपर पुलिसिया कहर की कहानी कहते हुए रो पड़े...
पीड़ितों का जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज...
मौके पर पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के प्रतिनिधि अरुण कुमार ने कंधई पुलिस की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल...
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    12 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    2
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सुलतानपुर जिले के धनपतगंज क्षेत्र स्थित धमसा माई धाम में 701 महिलाओं की भागीदारी के साथ भव्य दुख दुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वीओ (रिपोर्ट): कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत्र पांडेय, उमाकांत शुक्ल, जमुना संदीप तिवारी, रामअकबाल दूबे, राजेश सरयू दूबे, कप्तान नवनीत पांडेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक दुर्गा प्रसाद पांडेय और भैरव प्रसाद पांडेय (प्राचार्य) रहे। कार्यक्रम में मुन्नू पांडेय और सुशांत पांडेय सहित अन्य सहयोगियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। समापन लाइन: भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में महिलाओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की का
    1
    सुलतानपुर जिले के धनपतगंज क्षेत्र स्थित धमसा माई धाम में 701 महिलाओं की भागीदारी के साथ भव्य दुख दुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
वीओ (रिपोर्ट):
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत्र पांडेय, उमाकांत शुक्ल, जमुना संदीप तिवारी, रामअकबाल दूबे, राजेश सरयू दूबे, कप्तान नवनीत पांडेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक दुर्गा प्रसाद पांडेय और भैरव प्रसाद पांडेय (प्राचार्य) रहे। कार्यक्रम में मुन्नू पांडेय और सुशांत पांडेय सहित अन्य सहयोगियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
समापन लाइन:
भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में महिलाओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की का
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Sultanpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • घर से भागी, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बेला गांव निवासी अमित कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की पीड़िता की पत्नी मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास जब परिजन खेत में काम पर गए थे घर पर कोई नहीं था सुनसान देखकर विवाह किया सास और ननद तथा अपना लाखों रुपए के भूषण लेकर घर से नौ दो ग्यारह हो गई परिजन जब घर पर आए विवाहिता को नहीं देखे आसपास चारों तरफ ढूंढने का प्रयास किया जब नहीं मिली तो बृहस्पतिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एस आई हल्का प्रभारी सरनाम सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी।
    1
    घर से भागी, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बेला गांव निवासी अमित कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की पीड़िता की पत्नी मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास जब परिजन खेत में काम पर गए थे घर पर कोई नहीं था सुनसान देखकर विवाह किया सास और ननद तथा अपना लाखों रुपए के भूषण लेकर घर से नौ दो ग्यारह हो गई परिजन जब घर पर आए विवाहिता को नहीं देखे आसपास चारों तरफ ढूंढने का प्रयास किया जब नहीं मिली तो बृहस्पतिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एस आई हल्का प्रभारी सरनाम सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    Farmer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जौनपुर के बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत दो संविदा कर्मी अमरजीत गौतम और कुलदीप गौतम द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सवर्ण समाज को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने इस मुद्दे को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि दोनों संविदा कर्मियों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने मामले में दोनों संविदा कर्मीयो को अस्पताल से बर्खास्त करने की मांग किया है। अधीक्षक ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    जौनपुर के बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत दो संविदा कर्मी अमरजीत गौतम और कुलदीप गौतम द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सवर्ण समाज को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने इस मुद्दे को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि दोनों संविदा कर्मियों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने मामले में दोनों संविदा कर्मीयो को अस्पताल से बर्खास्त करने की मांग किया है। अधीक्षक ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के कंधई हनुमानगंज बाजार को व्यापार क्यों नहीं किया बंद। होली के दिन गैर समुदाय से हुआ था विवाद। पुलिस ने दो लोगों को लिया था हिरासत में। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन में भी लगाया है गंभीर आरोप। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगे नारे। प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट
    1
    प्रतापगढ़ के कंधई हनुमानगंज बाजार को व्यापार क्यों नहीं किया बंद। 
होली के दिन गैर समुदाय से हुआ था विवाद। 
पुलिस ने दो लोगों को लिया था हिरासत में। 
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन में भी लगाया है गंभीर आरोप। 
पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगे नारे।              प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    18 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    Farmer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.