logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग ने एक गंभीर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए करोड़ों की संपत्ति हड़पने के कथित आपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। घरघोड़ा निवासी 41 वर्षीय पिंगल कुमार बघेल ने अपनी पत्नी, साले और ससुर के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी द्वारा की गई जांच के आधार पर कल थाना घरघोड़ा में संबंधितों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमा बघेल और उसके भाई कृष्ण कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। शिकायतकर्ता पिंगल कुमार बघेल, जो फेब्रिकेशन, सेंट्रिंग और मीडिया से संबंधित कार्य करते हैं, ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2008 में श्रीमती सीमा यादव (सीमा बघेल) से हुआ था। व्यवसाय में आर्थिक उन्नति के बाद उनके ससुर भरतलाल यादव और साले कृष्ण कुमार यादव का उनके घर आना-जाना बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, पिंगल कुमार बघेल अपनी व्यवसाय से अर्जित दैनिक राशि अपनी पत्नी सीमा बघेल को सुरक्षित रखने के लिए देते थे। वर्ष 2014 में उन्हें संदेह हुआ कि घर में उपलब्ध राशि उनके व्यवसाय से प्राप्त राशि के अनुपात में नहीं है। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी शुरू की, जिसमें पता चला कि उनकी पत्नी उनकी जानकारी के बिना अलमारी से रकम निकालकर अपने भाई कृष्ण कुमार यादव को दे रही थी। जांच के दौरान कृष्ण कुमार यादव के बैंक खाते में लगभग 22 लाख रुपये के लेन-देन पाए गए, जबकि वह बेरोजगार था। इसके अतिरिक्त, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में उन्होंने तमनार क्षेत्र में अधिग्रहण योग्य भूमि खरीदने की योजना बनाई थी, जिस पर भविष्य में करोड़ों रुपये के मुआवजे और नौकरी मिलने की संभावना थी। इसी जानकारी का लाभ उठाते हुए, ससुर भरतलाल यादव, साले कृष्ण कुमार यादव और पत्नी सीमा बघेल ने मिलकर उन पर दबाव बनाया और लगभग 13 लाख 50 हजार रुपये की भूमि सीमा बघेल के नाम पर रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद अन्य संपत्तियों को भी हड़पने के उद्देश्य से उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। एसडीओपी धरमजयगढ़ की विस्तृत जांच में यह प्रथम दृष्टया पाया गया कि आरोपी श्रीमती सीमा बघेल, कृष्ण कुमार यादव और भरतलाल यादव ने योजनाबद्ध तरीके से आवेदक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने, उसकी रकम और संपत्ति पर अनुचित लाभ अर्जित करने तथा उसकी मेहनत की कमाई का गबन करने का प्रयास किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर, 03 जून 2026 को थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 188/2026 धारा 61(2), 49, 318(4), 303(2), 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में, 04 जून 2026 को आरोपी सीमा बघेल (41 वर्ष) और कृष्ण कुमार यादव (39 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में नामजद एक अन्य आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस संबंध में सख्त संदेश देते हुए कहा है कि धोखाधड़ी, गबन और आपराधिक षड्यंत्र जैसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों को कानून से बचने का मौका नहीं दिया जाएगा तथा पीड़ितों को न्याय दिलाना एवं आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता है।

11 hrs ago
user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
नरेश शर्मा जिला रायगढ़
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग ने एक गंभीर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए करोड़ों की संपत्ति हड़पने के कथित आपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। घरघोड़ा निवासी 41 वर्षीय पिंगल कुमार बघेल ने अपनी पत्नी, साले और ससुर के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी द्वारा की गई जांच के आधार पर कल थाना घरघोड़ा में संबंधितों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमा बघेल और उसके भाई कृष्ण कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। शिकायतकर्ता पिंगल कुमार बघेल, जो फेब्रिकेशन, सेंट्रिंग और मीडिया से संबंधित कार्य करते हैं, ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2008 में श्रीमती सीमा यादव (सीमा बघेल) से हुआ था। व्यवसाय में आर्थिक उन्नति के बाद उनके ससुर भरतलाल यादव और साले कृष्ण कुमार यादव का उनके घर आना-जाना बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, पिंगल कुमार बघेल अपनी व्यवसाय से अर्जित दैनिक राशि अपनी पत्नी सीमा बघेल को सुरक्षित रखने के लिए देते थे। वर्ष 2014 में उन्हें संदेह हुआ कि घर में उपलब्ध राशि उनके व्यवसाय से प्राप्त राशि के अनुपात में नहीं है। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी शुरू की, जिसमें पता चला कि उनकी पत्नी उनकी जानकारी के बिना अलमारी से रकम निकालकर अपने भाई कृष्ण कुमार यादव को दे रही थी। जांच के दौरान कृष्ण कुमार यादव के बैंक खाते में लगभग 22 लाख रुपये के लेन-देन पाए गए, जबकि वह बेरोजगार था। इसके अतिरिक्त, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में उन्होंने तमनार क्षेत्र में अधिग्रहण योग्य भूमि

खरीदने की योजना बनाई थी, जिस पर भविष्य में करोड़ों रुपये के मुआवजे और नौकरी मिलने की संभावना थी। इसी जानकारी का लाभ उठाते हुए, ससुर भरतलाल यादव, साले कृष्ण कुमार यादव और पत्नी सीमा बघेल ने मिलकर उन पर दबाव बनाया और लगभग 13 लाख 50 हजार रुपये की भूमि सीमा बघेल के नाम पर रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद अन्य संपत्तियों को भी हड़पने के उद्देश्य से उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। एसडीओपी धरमजयगढ़ की विस्तृत जांच में यह प्रथम दृष्टया पाया गया कि आरोपी श्रीमती सीमा बघेल, कृष्ण कुमार यादव और भरतलाल यादव ने योजनाबद्ध तरीके से आवेदक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने, उसकी रकम और संपत्ति पर अनुचित लाभ अर्जित करने तथा उसकी मेहनत की कमाई का गबन करने का प्रयास किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर, 03 जून 2026 को थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 188/2026 धारा 61(2), 49, 318(4), 303(2), 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में, 04 जून 2026 को आरोपी सीमा बघेल (41 वर्ष) और कृष्ण कुमार यादव (39 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में नामजद एक अन्य आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस संबंध में सख्त संदेश देते हुए कहा है कि धोखाधड़ी, गबन और आपराधिक षड्यंत्र जैसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों को कानून से बचने का मौका नहीं दिया जाएगा तथा पीड़ितों को न्याय दिलाना एवं आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान को लेकर एक गंभीर सवाल उठाया गया है। यह पूछा जा रहा है कि जिस पहल को ट्रैफिक की दिक्कतें दूर करनी थीं, क्या वह वास्तव में कचरे के मैदान में तब्दील हो गई है, या उसे कचरे के मैदान के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान को लेकर एक गंभीर सवाल उठाया गया है। यह पूछा जा रहा है कि जिस पहल को ट्रैफिक की दिक्कतें दूर करनी थीं, क्या वह वास्तव में कचरे के मैदान में तब्दील हो गई है, या उसे कचरे के मैदान के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • कोरबा जिले के हरदीबाजार रलिया में एक सिम कार्ड को लेकर दो व्यक्तियों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। यह घटना हरदीबाजार रलिया क्षेत्र से सामने आई है।
    1
    कोरबा जिले के हरदीबाजार रलिया में एक सिम कार्ड को लेकर दो व्यक्तियों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। यह घटना हरदीबाजार रलिया क्षेत्र से सामने आई है।
    user_RAMESH KATHOUTE
    RAMESH KATHOUTE
    Social worker हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • जशपुर जिले के लोदाम में एक घटना सामने आई है, जहाँ कुख्यात नट गिरोह का एक सदस्य बकरी चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।
    1
    जशपुर जिले के लोदाम में एक घटना सामने आई है, जहाँ कुख्यात नट गिरोह का एक सदस्य बकरी चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'सुशासन तिहार' को लेकर युवा वर्ग ने जमकर नाराजगी व्यक्त की है। युवाओं ने इस आयोजन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार पर जोरदार तरीके से हमला बोला।
    1
    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'सुशासन तिहार' को लेकर युवा वर्ग ने जमकर नाराजगी व्यक्त की है। युवाओं ने इस आयोजन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार पर जोरदार तरीके से हमला बोला।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित वनांचल क्षेत्र सायर में गुरुवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। अचानक बदले मौसम के कारण क्षेत्र का तापमान गिर गया, जिससे नागरिकों ने सुकून महसूस किया। बारिश के चलते गांव की सड़कों और गलियों में पानी भर गया, लेकिन किसानों और ग्रामीणों ने इस वर्षा का खुले दिल से स्वागत किया है। किसानों का मानना है कि समय पर हुई यह बारिश खेतों में नमी बढ़ाएगी और आगामी खरीफ फसलों की तैयारी में काफी मददगार साबित होगी। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में पड़ रही तेज गर्मी और उमस के कारण लोग काफी परेशान थे। बारिश के बाद वनांचल क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया और हर तरफ ठंडक का एहसास फैल गया। बच्चों और युवाओं ने भी इस सुखद बारिश का खूब आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
    2
    सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित वनांचल क्षेत्र सायर में गुरुवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। अचानक बदले मौसम के कारण क्षेत्र का तापमान गिर गया, जिससे नागरिकों ने सुकून महसूस किया।

बारिश के चलते गांव की सड़कों और गलियों में पानी भर गया, लेकिन किसानों और ग्रामीणों ने इस वर्षा का खुले दिल से स्वागत किया है। किसानों का मानना है कि समय पर हुई यह बारिश खेतों में नमी बढ़ाएगी और आगामी खरीफ फसलों की तैयारी में काफी मददगार साबित होगी। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में पड़ रही तेज गर्मी और उमस के कारण लोग काफी परेशान थे।

बारिश के बाद वनांचल क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया और हर तरफ ठंडक का एहसास फैल गया। बच्चों और युवाओं ने भी इस सुखद बारिश का खूब आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
    user_Akhil Mittal
    Akhil Mittal
    उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • एक घटना में, रिश्तेदारों को समझाने पहुंचे लोगों पर एक व्यक्ति ने बंदूक तान दी। इस स्थिति से घबराकर वहाँ मौजूद सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत भाग निकले।
    1
    एक घटना में, रिश्तेदारों को समझाने पहुंचे लोगों पर एक व्यक्ति ने बंदूक तान दी। इस स्थिति से घबराकर वहाँ मौजूद सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत भाग निकले।
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • कोरबा शहर में एक कार चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    कोरबा शहर में एक कार चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में कोलवासरी के बढ़ते जाल को लेकर किसान खासे चिंतित हैं। किसानों के मन में यह सवाल है कि कोलवासरी का यह विस्तार उनके लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा या फिर एक अभिशाप बनकर सामने आएगा।
    1
    छत्तीसगढ़ में कोलवासरी के बढ़ते जाल को लेकर किसान खासे चिंतित हैं। किसानों के मन में यह सवाल है कि कोलवासरी का यह विस्तार उनके लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा या फिर एक अभिशाप बनकर सामने आएगा।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • आरोपियों ने अवैध संबंध के शक में एक बाउंसर को मौत के घाट उतार दिया है।
    1
    आरोपियों ने अवैध संबंध के शक में एक बाउंसर को मौत के घाट उतार दिया है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.