logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुंडल क्षेत्र में जनसेवा की बने मिसाल: भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट सियाराम शर्मा ने जल मंदिर भेंट कर जीता क्षेत्रवासियों का दिल। कुंडल। मुख्यालय के महात्मा गांधी स्कूल कुंडल में जनसेवा और सामाजिक सरोकार की एक और प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए भाजपा के जिला मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सियाराम शर्मा (एडवोकेट) ने जल मंदिर (वॉटर कूलर व आरओ प्यूरिफायर) की सौगात देकर आमजन का दिल जीत लिया। भीषण गर्मी को देखते हुए यह जल मंदिर अब विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगा। समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा दौसा की जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रेला रही व अध्यक्षता रामराय कुम्हार ने की!विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महामंत्री विपिन जैन उपस्थित रहे!सम्माननीय अथितियों मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुलाब बैरवा, मिश्री देवी मीना, किशोरी लाल बैरवा व प्रबुद्ध ग्रामवासी मौजूद रहे! इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रेला ने कहा कि जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य सरकार से मिलकर समाज की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। “पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा हर नागरिक का अधिकार है। यदि हमारे छोटे से प्रयास से भी लोगों को राहत मिलती है, तो यही हमारे जीवन का उद्देश्य है भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा जिला मंत्री सियाराम एडवोकेट हमारी टीम के एक मजबूत सिपाही है जो हमेशा केवल अपने क्षेत्र मे ही नहीं अपितु सम्पूर्ण दौसा जिले मे प्रत्येक सामाजिक व धार्मिक एंव राजनैतिक कार्यों मे सहयोग के लिए अग्रणी रहते हैं और हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुविधाओं के क्षेत्र में उनका योगदान लगातार बढ़ रहा है। विकास के प्रति प्रतिबद्धता लक्ष्मी रेला ने अपने संबोधन में कहा कि सियाराम शर्मा जैसे जनसेवक ही राजनीति को सकारात्मक दिशा देते हैं। उन्होंने न केवल जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है, बल्कि युवाओं और जरूरतमंदों के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहते हैं। जल मंदिर के लोकार्पण के साथ ही क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट हुई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एडवोकेट सियाराम शर्मा हमेशा अपने क्षेत्र मे हर सामाजिक, धार्मिक व जनसहयोग के कार्यों मे सदैव अग्रणी रहते है सरल स्वभाव व दयालुता के कारण किसी भी मामले मे जरुरत पड़ने पर बिना किसी भेदभाव के अपनी और से यथासंभव मदद करते है और क्षेत्र के विकास व जनसेवा के कार्यों मे सदैव तत्पर रहते है इनकी सरलता व सहजता ही इनकी पहचान है इनका यह कदम लंबे समय तक लोगों को राहत प्रदान करेगा और जनसेवा के क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई देंगे। कार्यक्रम मे इस मौके पर भगवत पटेल, बाबूलाल खुड़ाया, रामस्वरूप बावड़ीवाले, छोटेलाल गुरूजी, बाबू बावड़ीवाले, कैलाश गुरु,भीखनारायण शर्मा, समाजसेवी सुगनलाल मीना, मनीष बडाला,राजेन्द्र उपाध्याय, बजरंग उपाध्याय,रामसिंह मीना,शिम्भु दादा, भीखा खुड़ाया, विष्णु बूसर, राजेन्द्र कापड़ी, मोहन उपाध्याय, सत्यनारायण बाजारवाला, रवि मंडफोडा, विष्णु मावावाला, बिटटू उपाध्याय,बंटी, रवि,राहुल व सैकड़ो ग्रामवासी व युवा टीम सदस्य मौजूद रहे!

1 hr ago
user_Mukesh Kumar Saini
Mukesh Kumar Saini
सैंथल, दौसा, राजस्थान•
1 hr ago
fa69b25a-eed7-4d3f-9dee-f906485278d7

कुंडल क्षेत्र में जनसेवा की बने मिसाल: भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट सियाराम शर्मा ने जल मंदिर भेंट कर जीता क्षेत्रवासियों का दिल। कुंडल। मुख्यालय के महात्मा गांधी स्कूल कुंडल में जनसेवा और सामाजिक सरोकार की एक और प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए भाजपा के जिला मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सियाराम शर्मा (एडवोकेट) ने जल मंदिर (वॉटर कूलर व आरओ प्यूरिफायर) की सौगात देकर आमजन का दिल जीत लिया। भीषण गर्मी को देखते हुए यह जल मंदिर अब विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगा। समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा दौसा की जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रेला रही व अध्यक्षता रामराय कुम्हार ने की!विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महामंत्री विपिन जैन उपस्थित रहे!सम्माननीय अथितियों मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुलाब बैरवा, मिश्री देवी मीना, किशोरी लाल बैरवा व प्रबुद्ध ग्रामवासी मौजूद रहे! इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रेला ने कहा कि जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य सरकार से मिलकर समाज की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। “पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा हर नागरिक का अधिकार है। यदि हमारे छोटे से प्रयास से भी लोगों को राहत मिलती है, तो यही हमारे जीवन का उद्देश्य है भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा जिला मंत्री सियाराम एडवोकेट हमारी टीम के एक मजबूत सिपाही है जो हमेशा केवल अपने क्षेत्र मे ही नहीं अपितु सम्पूर्ण दौसा जिले मे प्रत्येक सामाजिक व धार्मिक एंव राजनैतिक कार्यों मे सहयोग के लिए अग्रणी रहते हैं और हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक

8969c043-5816-460d-b65d-26455275c5d3

सुविधाओं के क्षेत्र में उनका योगदान लगातार बढ़ रहा है। विकास के प्रति प्रतिबद्धता लक्ष्मी रेला ने अपने संबोधन में कहा कि सियाराम शर्मा जैसे जनसेवक ही राजनीति को सकारात्मक दिशा देते हैं। उन्होंने न केवल जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है, बल्कि युवाओं और जरूरतमंदों के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहते हैं। जल मंदिर के लोकार्पण के साथ ही क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट हुई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एडवोकेट सियाराम शर्मा हमेशा अपने क्षेत्र मे हर सामाजिक, धार्मिक व जनसहयोग के कार्यों मे सदैव अग्रणी रहते है सरल स्वभाव व दयालुता के कारण किसी भी मामले मे जरुरत पड़ने पर बिना किसी भेदभाव के अपनी और से यथासंभव मदद करते है और क्षेत्र के विकास व जनसेवा के कार्यों मे सदैव तत्पर रहते है इनकी सरलता व सहजता ही इनकी पहचान है इनका यह कदम लंबे समय तक लोगों को राहत प्रदान करेगा और जनसेवा के क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई देंगे। कार्यक्रम मे इस मौके पर भगवत पटेल, बाबूलाल खुड़ाया, रामस्वरूप बावड़ीवाले, छोटेलाल गुरूजी, बाबू बावड़ीवाले, कैलाश गुरु,भीखनारायण शर्मा, समाजसेवी सुगनलाल मीना, मनीष बडाला,राजेन्द्र उपाध्याय, बजरंग उपाध्याय,रामसिंह मीना,शिम्भु दादा, भीखा खुड़ाया, विष्णु बूसर, राजेन्द्र कापड़ी, मोहन उपाध्याय, सत्यनारायण बाजारवाला, रवि मंडफोडा, विष्णु मावावाला, बिटटू उपाध्याय,बंटी, रवि,राहुल व सैकड़ो ग्रामवासी व युवा टीम सदस्य मौजूद रहे!

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुंडल मुख्यालय के समीप भेड़ोली इंटरचेंज के पास बुधवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही समय में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार दिल्ली से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। वाहन में दो लोग सवार थे। अचानक इंजन की तरफ से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। दोनों सवार तुरंत नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू करवा दिया गया।
    3
    कुंडल मुख्यालय के समीप भेड़ोली इंटरचेंज के पास बुधवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही समय में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार दिल्ली से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। वाहन में दो लोग सवार थे। अचानक इंजन की तरफ से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। दोनों सवार तुरंत नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू करवा दिया गया।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • लकड़ी काटने जा रही महिला की कुल्हाड़ी छीनकर गले का मंगलसूत्र और कानों में पहने सोने की बालियां छीन कर फरार हुए आरोपी , बसवा के सबडावली गांव का मामला , महिला को पहुंचाया गया बसवा अस्पताल जहां महिला के कानों में लगाए जा रहे टांके
    1
    लकड़ी काटने जा रही महिला की कुल्हाड़ी छीनकर गले का मंगलसूत्र और कानों में पहने सोने की बालियां छीन कर फरार हुए आरोपी , बसवा के सबडावली गांव का मामला , महिला को पहुंचाया गया  बसवा अस्पताल जहां महिला के कानों में लगाए जा रहे टांके
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by पत्रकार -सुमित बैरवा
    1
    Post by पत्रकार -सुमित बैरवा
    user_पत्रकार -सुमित बैरवा
    पत्रकार -सुमित बैरवा
    बासवा, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कांग्रेसी नेता इमरान खान पर भड़के तहसीलदार!
    1
    कांग्रेसी नेता इमरान खान पर भड़के तहसीलदार!
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बस्सी के गोकुलपुरा गांव में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हो गया
    1
    बस्सी के गोकुलपुरा गांव में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हो गया
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    2
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Rajgarh, Alwar•
    7 hrs ago
  • पुलिस अपनी वैन तक ले जा रही दो महिलाओं को काले कोट के लात घूसों से बचाने की बजाय विवस नजर आते का वीडियो वायरल
    1
    पुलिस अपनी वैन तक ले जा रही दो महिलाओं को काले कोट के लात घूसों से बचाने की बजाय विवस नजर आते का वीडियो वायरल
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.